Alchemist book summary in Hindi (by Paulo Coelho)

Alchemist book summary in Hindi : स्पेन में रहनेवाला किशोर उम्र का चरवाहा Santiago, सहारा रेगिस्तान को लाँघकर मिस्र के pyramids तक जाता है। क्या वहाँ उसे अपना treasure मिल पाता है ! पढ़िए इस विश्व-विख्यात novel में।

Author : Paulo Coelho

Alchemist book summary in Hindi

Introduction

दोस्तो, क्या आपने world famous किताब Alchemist पढ़ी है? यदि नहीं तो नीचे इसकी book summary हिंदी में दी गयी है। इसे जरूर पढ़ें।

क्यूंकि हर पढ़े -लिखे आदमी ने इस किताब को पढ़ा होता है। कभी किसी से इस किताब की philosophy पर
चर्चा हो तो आप भी अपने views रख सकते हैं। सुनने वाले आपसे प्रभावित भी होंगे।

यह किताब जाने – माने पुर्तगाली लेखक, Paulo Coelho ने लिखी है। शुरू में उन्होंने ये किताब पुर्तगाली भाषा में लिखी थी। लेकिन बाद में इसका translation इंग्लिश सहित अनेक भाषाओं में किया गया।

इस किताब में life की अहम philosophy दी हुई है। जो अदमी को लाइफ में उसका purpose (जीने का मकसद) ढूँढने के लिए प्रेरित करती है।

अधिकतर लोग समझते हैं सरकारी नौकरी ही लाइफ का मकसद है। लेकिन लाइफ का मकसद उस से कहीं
बड़ा होता है। जब किसी को वो समझ में आ जाता है तो उसे पाने के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ देता है। ऐसे कई उदाहरण आपने अपने आस-पास भी देखे सुने होंगे।

तो आइये Alchemist की रोचक book summary पढ़ते हैं और जानते हैं के ये किस philosophy की बात करती है।

Alchemist
(Summary in Hindi)

Santiago , स्पेन में रहनेवाला किशोर उम्र का एक चरवाहा था। वो अपनी भेड़ों को लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाया करता था।

एक बार भेड़ चराते -चराते वो एक पुरानी, खंडहर हो चुकी Church में पहुंचा। दिन भर भेड़ें चरा कर वह, रात को Church के अंदर उगे Sycamore वृक्ष के नीचे सो गया।

तभी उसे सपने में एक फ़रिश्ते जैसा बच्चा दिखाई दिया। बच्चे ने Santiago को Egypt के Pyramid (मिस्र के पिरामिड) पर जाने और वहाँ गड़ा खजाना ढूँढने के लिए कहा।

(Note: दोस्तो, Spain से Egypt इतना भी दूर नहीं है। एक बार आप इन देशों की लोकेशन map पर देख लें।
समझने में काफी आसानी होगी।)

Santiago को वह सपना बार-बार आने लगा। वो काफी उलझन में था। एक दिन वो भविष्य बताने वाली एक Gypsy महिला के पास गया और अपने सपने का मतलब पूछा। Gypsy महिला ने भी Santiago को Egypt के पिरामिड जाने के लिए कहा।

Santiago अभी भी संदेह की स्थिति में था। फिर एक दिन Santiago को एक रहस्यमयी बूढ़ा मिला। उसने अपना नाम Melchizedek बताया और कहा कि वो Salem का राजकुमार है। उसने Santiago को दो बातें बताईं।

1 ) Personal Legend – Melchizedek ने कहा कि हर किसी को लाइफ में अपना पर्सनल लीजेंड ढूँढना चाहिए। पर्सनल लीजेंड का मतलब है अपना ऐसा goal या उद्देश्य जो हमें असली ख़ुशी दे और हमें हर चीज से स्वतंत्र कर दे।

हमने जिस चीज के लिए जन्म लिया है उसे अवश्य पूरा करना चाहिए। बचपन में हम सभी बड़े-बड़े सपने देखते हैं। लेकिन धीरे -धीरे लाइफ में इतना उलझ जाते हैं कि सपनो और goal को भूल ही जाते हैं। (और हाँ दोस्तों, सरकारी नौकरी को पर्सनल लीजेंड मत समझ लेना। )

2 ) दूसरी बात जो बूढ़े ने बताई वो ये थी – अगर हम किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहते हैं तो सारा ब्रह्माण्ड उसे हमें दिलाने में जुट जाता है।

लेकिन प्रॉब्लम यह है कि हम किसी भी सपने के पूरा होने में विश्वास ही नहीं करते हैं। हमेशा doubtful रहते हैं।
जैसे कितने लोग talented होने के बाबजूद सारी ज़िंदगी job में ही फँसे रहते हैं। अपने talent को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं करते क्युँकि वो खुद पर ही संदेह करते रह जाते हैं।

फिर Melchizedek, ने Santiago को दो जादुई पत्थर दिए। और कहा जब भी संदेह घेरे तो इन पत्थरों को उछालना। ये तुम्हें रास्ता दिखाएंगे। फिर वह बूढ़ा कहीं गायब हो गया और इसके बाद कभी Santiago को नजर नहीं आया।

इसके पश्चात Santiago ने अपनी भेड़ें बेच दीं। इस से मिले पैसों से वो एक बड़ी नौका पर सवार होकर Morocco की राजधानी Tangier पहुँचा। लेकिन Tangier में कुछ लोगों ने उसका सारा धन लूट लिया।

धन के बिना Santiago आगे नहीं जा सकता था। मजबूर होकर उसने वहीं crystals की एक दुकान में नौकरी कर ली।

Santiago पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करने लगा। उसने बहुत अच्छे – अच्छे business ideas दुकान के मालिक को दिए जिस से उस व्यापारी को बहुत फायदा हुआ। लगभग 11 महीनों में Santiago ने पर्याप्त धन कमा लिया।

अब वह अपनी कमाई लेकर घर वापस लौट जाना चाहता था। अपने Personal Legend को लेकर अब उसके मन में संदेह पैदा हो गया था। उसे अपना pyramid की यात्रा पर निकलना भी एक गलती लग रहा था।

लेकिन जब उसने बूढ़े द्वारा दिए गए जादुई पत्थर उछाले, तो पत्थरों ने उसे Egypt के पिरामिडों की तरफ जाने का संकेत दिया।

तभी संयोगवश वहाँ से एक कारवाँ गुजर रहा था। जो सहारा रेगिस्तान होकर Egypt के pyramids की तरफ ही
जा रहा था। Santiago उस कारवाँ में शामिल हो गया। और ऊँट पर सवार होकर मिस्र की यात्रा पर बढ़ चला।

उस कारवाँ में Santiago को एक अंग्रेज व्यक्ति भी मिला। अंग्रेज व्यक्ति Al Fayoum नाम के Oasis पर जा रहा था । वो वहाँ एक Alchemist से मिलकर किसी भी धातु को, सोने में बदलना सीखना चाहता था।

(Oasis = रेगिस्तान में पाया जाने वाला हरा-भरा द्धीप। जहाँ पानी भी होता है )

**

जब कारवाँ Oasis पर पहुँच गया तो पता चला कि आगे रेगिस्तान में कुछ कबीलों में भयंकर मार-काट मची हुई थी। अब Santiago आगे नहीं जा सकता था। उसे वहीं रुकना पड़ा।

एक दिन Oasis में उसे फातिमा नाम की एक बहुत सुन्दर लड़की मिली। Santiago को पहली ही नजर में फातिमा से प्यार हो गया। फातिमा भी उस से प्यार करने लगी।

अंग्रेज व्यक्ति Alchemist से मिलने उसकी गुप्त कुटिया में जा चुका था। और एकांत में उससे सोना बनाने की विधि सीख रहा था।

एक दिन Santiago को सपना आया कि रात के समय Oasis पर कुछ tribals हमला करेंगे। उसने Oasis के मुखिया को ये बात बताई। लेकिन Oasis पर हमला करना रेगिस्तान के नियमों के विरुद्ध था। इसलिए मुखिया को Santiago की बातों पर यकीन नहीं हुआ।

Santiago के बार-बार कहने पर ही मुखिया माना और अपनी सेना Oasis की निगरानी कि लिए तैनात कर दी लेकिन Santiago को चेतावनी भी दे दी कि अगर हमले वाली बात झूठ निकली तो उसका सिर काट दिया जायेगा।

लेकिन सच में ही Oasis पर हमला हुआ। सेना तैयार होने की वजह से Oasis के लोग बच गए। और दुश्मन को मार गिराया।

Santiago के सपने से प्रभावित होकर Alchemist खुद उस से मिलने आ गया। उसने Santiago की यात्रा की वजह जानी और उसे खुद पिरामिड तक ले चलने की बात कही।

यात्रा से पहले फातिमा ने कहा कि वो हमेशा उसका इंतज़ार करेगी। Alchemist और Santiago दोनों, घोड़ों पर बैठ कर पिरामिड की तरफ चले पड़े।

Alchemist book summary in Hindi

**

लेकिन रास्ते में कुछ खूंखार tribals ने उन्हें पकड़ लिया। Alchemist ने बचने का एक रास्ता निकाला। उसने tribals से कहा कि Santiago, अगले दिन Simoom नाम की भीषण आंधी बन जायेगा और सब कुछ तबाह हो जायेगा। इसलिए उन्हें जाने दिया जाये। लेकिन tribals नहीं माने। उन्होंने इसे prove करने के लिए कहा।

Alchemist ने Santiago से Soul of Universe पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। ताकि वो Simoom बन सके।

लेकिन Santiago को ये सब नहीं आता था। फिर भी उसने पूरी शिद्दत से Alchemist ने जैसा कहा, वैसा करने की कोशिश की। और वो सच में ही Simmom बन गया। यह देखकर tribals डर गए और उन दोनों को जाने दिया।

**

रास्ते में वे एक मोनेस्टरी में पहुंचे। वहाँ Alchemist ने Santiago को धातु के कुछ टुकड़ों से सोना बना कर दिखाया। और आधा सोना उसे दे दिया। आगे का रास्ता Alchemist ने Santiago को अकेले ही तय करने को कहा।

इसके बाद Santiago अकेले ही पिरामिड्स की तरफ चल पड़ा। कुछ समय पश्चात आखिर वह पिरामिड्स तक पहुँच ही गया। वो उस जगह गया जो उसे सपने में दिखाई देती थी। और वहाँ खोदना शुरू कर दिया।

लेकिन तभी कुछ चोर आये और उसके साथ मार-पीट करके उसका सोना छीन लिया। लेकिन जाते -जाते चोरों का सरदार बोला: खजाने के सपने देखना बेकार होता है। मुझे भी एक सपना आया था कि Spain में एक खंडहर हुई Church में जो Sycamore का पेड़ है, उसके नीचे खज़ाना दबा हुआ है।

जब चोर चले गए तो Santiago को एहसास हुआ कि वह चोर तो उसी Church और Sycamore वृक्ष के बारे में
बात कर रहा था जिसके नीचे वह सोता था।

तो क्या खजाना वहाँ है? उसने सोचा और वापस Spain पहुँचकर उसी Church में गया।

उसने जैसे ही Sycamore के नीचे खोदना शुरू किया उसके आश्चर्य और खुशी की सीमा न रही। खजाना वहीं गड़ा हुआ था।

इस तरह Santiago ने अपना खज़ाना पाकर अपना personal legend हासिल कर लिया। फिर वह रेगिस्तान के उस Oasis की तरफ चल पड़ा जहाँ फातिमा उसका इंतज़ार कर रही थी।

समाप्त ।

दोस्तो , घर बैठे Amazon.in से इस Novel को मँगवाने के लिए यहाँ CLICK करें :

P.S: तो दोस्तो यह थी Alchemist की summary (Alchemist book summary in Hindi)

लेकिन अब इसकी philosophy को समझना भी जरुरी है। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि ये कैसी स्टोरी है जहाँ से शुरु किया वहीं पर वापस आ गए। लेकिन यही तो किताब का main point है।

Book बताती है कि सफलता पाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं।

Santiago में कुछ जादुई शक्तिया भी थीं। फिर भी उसके रास्ते में कितनी मुश्किलें आईं। हमले हुए। बार- बार सारी कमाई चली गयी। लेकिन फिर भी वह अपने लक्ष्य कि तरफ बढ़ता चला गया। सफर में बहुत से लोग भी मिले। जो उसे लक्ष्य कि तरफ ही मोड़ते रहे।

ऐसे ही बेशक आप में टैलेंट का जादू हो लेकिन आपको भी मुश्किलों का सामना करना होगा, एक goal बनाना होगा, उसकी तरफ बढ़ते रहना होगा। तभी goal तक पहुँच पाओगे और सफलता मिलेगी।

सोचिये जब pyramid के पास Santiago को पता चला कि खजाना तो वहीं है जहाँ से वो आया है। मतलब उसकी सारी मेहनत ही बेकार हो गयी थी ? पर देखिये। उसने निराश होने की वजाए दुबारा उतनी ही लम्बी और मुश्किल यात्रा फिर से कर डाली।

कोई और होता तो शायद ख़ज़ाने की बात को झूठ समझता और वापस नहीं जाता।

तो किताब से यही सीख मिलती है कि कई बार सफलता पाने के लिए हमें बार- बार एक ही बोरिंग चीज भी करनी
पड़ जाती है। लेकिन जो लगा रहता है खजाना उसी को मिलता है।

हम में से कई लोग भी तो ऐसा करते हैं। एक बार business ठप्प हो जाये तो दुबारा हिम्मत नहीं करते।

लेकिन Santiago ने खुद पर विश्वास रखा। और कुल मिला कर 3 बार इतने बड़े रेगिस्तान की मुश्किल यात्रा कर डाली। ( तीसरी बार फातिमा के पास फिर से वापस आया था )।

ये भी हो सकता था कि Church में भी खज़ाना नहीं होता! तो क्या हुआ? क्या हीरे- जवाहरात का खज़ाना ही सब कुछ है ? अपनी यात्रा में Santiago को क्या नहीं मिला?

उसने इतना बड़ा रेगिस्तान देखा, Alchemist से मिला जिसे लोग झूठ समझते थे, फातिमा का सच्चा प्यार पाया,
Simoom बनना सीखा! ये सब क्या ख़ज़ानों से कम है?

तो दोस्तो, इन्ही सब philosophies की वजह से ये किताब पुरे विश्व में इतनी famous है ।

उम्मीद है यह summary पढ़कर आपको भी नयी inspiration मिली होगी। आप भी शायद Santiago की तरह अपना ख़ज़ाना ढूँढ़ने के लिए तत्पर हो उठे हैं।

तो सोच क्या रहे हैं, उठिये और लाइफ की नयी यात्रा पर निकलिए। इसके लिए हमारी तरफ से All The Best .पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Novella: Alchemist summary in Hindi :

For English version – Click Here

Read More Book Summaries:

Self -help books summary

The Psychology of Persuasion book summary in Hindi

Outliers book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Brain Rules summary in Hindi

13 things mentally strong people don’t do (Summary in Hindi )

Atomic habits – summary in Hindi

Horror books summary (Horror story in Hindi)

A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu by H.P Lovecraft

The Shunned House by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi

Morella by Edgar Allan Poe – A horror story in Hindi

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

4 thoughts on “Alchemist book summary in Hindi (by Paulo Coelho)”

  1. bhai/behen aapki maine do summaries padhi hain just Alchemist aur I will make you rich , and surprisingly meko dono mein bahut clearity se likhne ki aaapki kala ne bahut prabhavit kiya Shukriya . KEEP IT HIGH

    Reply

Leave a Comment