Girl Wash Your Face Hindi Summary

Girl, Wash Your Face Hindi Summary (Girl, Wash Your Face Book Summary in Hindi) : यह किताब Women की Self- Empowerment के ऊपर लिखी गई है। इसमें लेखिका ने बताया है कि Women को किस तरह से Life जीनी चाहिए और किस तरह से खुद को Self dependent (आत्म-निर्भर) बनाना चाहिए।

Author: Rachel Hollis

Girl Wash Your Face  Hindi Summary
Girl Wash Your Face Hindi Summary

1. लेखिका कहती है कि औरतों को अपने Limiting Belief को चैलेंज करना चाहिए और नेगेटिव self-talk से बचना चाहिए। समाज ने यह बोल रखा है कि औरतें सिर्फ घर का काम करने के लिए बनी है। यह एक नेगेटिव बिलीफ है। और इसे तोडा जाना चाहिए।

औरतें वे सारे काम कर सकती हैं जो मर्द कर सकते हैं। ऐसे belief से निजात पाकर आप अपने लिए एक उचित Goal बनाइए और उसे हासिल करने की पूरी कोशिश कीजिए।

2. महिलायें बहुत Creative होती हैं। लेकिन समाज उन्हें आगे बढ़ने से रोकता है। इसलिए आपको खुद हिम्मत करनी होगी और अपनी creativity को आगे लाना होगा।

सबसे पहले आप अपने भीतर देखिये कि आपमें कौन सा Talent है । फिर उस से जुड़ा कोई व्यवसाय , जॉब या blog आदि शुरू कर सकते हैं। इससे आप financial independence हासिल कर लेंगी और जिंदगी जीने में भी मजा आएगा। post – Girl Wash Your Face Book Summary in Hindi .

3. महिलाओं को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीनी चाहिए। ऐसा न हो कि एक गुलाम की तरह दूसरों के आदेश पर ही जिंदगी जिए जा रहे हैं।

एक महिला सिर्फ बच्चे पैदा करने और उन्हें पालने के लिए नहीं बानी है। बल्कि उन्हें भी life में अपने लिए और समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहिए। बहुत से लोग महिलाओं को Control करने की कोशिश करते रहते हैं।

जैसे बहुत बार सास-ससुर या घर में बड़े लोग कहते रहते हैं कि यह मत करो, वैसा मत करो। यह सब बंद करके सबको एक broad mind रखना चाहिए। और महिलाओं की आगे बढ़ने में Help करनी चाहिए। तभी घर , परिवार, समाज और देश का भला होगा।

.

4. महिलाओं को भी रूढ़िवादी (Traditional ) विचारों से आगे सोचने की आदत डालनी चाहिए। अगर कोई महिला टीचर बनना चाहती है तो उसे पूरी कोशिश करनी चाहिए और टीचर बनना ही चाहिए।

ऐसे ही अगर कोई महिला Dance सीखना चाहती है तो उसे पूरी आजादी है कि वह dance सीखे। आखिर आपको एक ही Life मिली है। इसे आप अपनी खुशियों के हिसाब से जियें, न कि दूसरों के हिसाब से।

5. महिलाओं को Positive Thinking की आदत डालनी चाहिए। बहुत सारी महिलाएं Self Doubts में घिर जाती हैं और सोचने लगती है कि शायद वे सफल नहीं हो पाएंगी। इसी डर के मारे वे उस काम को करने की कोशिश भी नहीं करती हैं।

इसलिए ऐसे Negative Thoughts दिमाग में कभी नहीं लाने चाहियें। बल्कि हमेशा पॉजिटिव थिंकिंग करनी चाहिए। और सोचना चाहिए कि वे सफल होने की पूरी कोशिश करेंगी। अगर एक area में सफल नहीं हो पाएं तो दूसरे एरिया में try कर सकते हैं। (Book summary – Girl Wash Your Face Hindi Summary).

असफलता नाम की कोई चीज नहीं होती है। यह तो सिर्फ सबक होते हैं जो जिंदगी हमें देती रहती है। इन Lessons से सीख लेकर हमें फिर से नई कोशिश करते रहना चाहिए। यही सफलता का असली राज होता है।

6. महिलाओं को दूसरी सफल महिलाओं की Biography पढ़ते रहना चाहिए। इससे उन्हें बहुत सी प्रेरणा मिलेगी। उन्हें अपने आस -पास बहुत सारी सफल महिलाओं से मिलने की कोशिश भी करनी चाहिए। और उनसे सलाह – मशवरा भी लेते रहना चाहिए।

उन्हें देखना चाहिए कि उन महिलाएं ने क्या-क्या मुसीबतें झेली हैं । और उन मुसीबतों से बाहर कैसे निकलीं। इससे प्रेरणा लेकर बाकी women भी अपनी मुश्किलों का सामना कर सकती हैं और लाइफ में आगे बढ़ सकती हैं।

7. महिलाओं को अपनी देखभाल करनी चाहिए। कई बार महिलाएं अपने परिवार के चक्कर में अपनी देखभाल नहीं करती हैं। और दूसरों के लिए त्याग ही त्याग करती रहती हैं। इससे उनकी health बहुत गिर जाती है। उन्हें कई बीमारियां घेर लेती हैं।

गरीब घरों में तो यह अक्सर देखा जाता है। जैसे महिलाएं सारा दूध, फल, मेवा आदि अपने पति और बच्चों को दे देंगीं और खुद नहीं खाएंगी। इससे उन्हें तरह -तरह की बीमारियां लगने लगती है। हड्डियां कमजोर होती हैं।

इसलिए महिलाओं को चाहिए कि अपनी भी उचित देखभाल करती रहें। और अपनी Diet का ध्यान रखें। क्योंकि अगर आपकी जान सुरक्षित है, तभी आपका जहान सुरक्षित रह पाएगा।

8. Girl Wash Your Face Hindi Summary –लेखिका कहती हैं कि कभी कोई गलती हो जाने पर या असफलता मिलने पर आपको बिल्कुल भी पछतावा नहीं करना चाहिए। क्योंकि समाज में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिससे गलती नहीं होती है।

कुछ महिलाएं अपने Past में ही जीती रहती हैं। और दुखी होती रहती हैं। इसलिए हमें चाहिए कि अपने आपको खुद माफ करें। और खुद से कहें कि मैं अपनी गलती Accept करती हूं। आखिर मैं भी एक human ही हूँ। और हर human से गलती होती हैं।

मैं गलती से सबक लेकर दोबारा फिर से कोशिश करूंगी। और इस तरह फिर से कोशिश करें आपको जरूर success मिलेगी।

9. अंत में Rachel कहती हैं कि महिलाओं को अपनी खुशी का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बहुत सारी महिलाएं परिवार की खुशी के लिए अपनी खुशियों का त्याग ही कर देती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।

क्योंकि हम सब को एक ही जिंदगी मिली है। और इसे पूरी तरह से खुश होकर जीना चाहिए। दूसरों का ध्यान भी रखें लेकिन अपनी खुशियों का त्याग करके नहीं।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी इस किताब की समरी (Girl Wash Your Face Hindi Summary)। इसमें दिए Tips अपनाकर कोई भी महिला Life में आगे बढ़ सकती है और बहुत कुछ हासिल कर सकती है। इसे अपने महिला दोस्तों, Family memरिश्तेदारों आदि के साथ भी share कीजिये। उन्हें भी कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी। धन्यवाद।

.

Leave a Comment