Quiet Book Summary in Hindi

Quiet- The Power of Introverts in a World That Can’t Stop Talking (Quiet Book Summary in Hindi): ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि Extrovert लोग ही लाइफ में successful हो पाते हैं। लेकिन लेखिका कहती हैं कि ऐसा नहीं है।

Introvert लोगों के पास ऐसी शक्ति होती है जिससे वे भी success हासिल कर सकते हैं। उस शक्ति का नाम है – Quiet यानी अकेले में काम कर पाने की क्ष्मता। आगे आप पढ़ेंगे कि इस Power का कैसे सही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Author: Susan Cain

Quiet book summary in Hindi
Quiet Book Summary in Hindi

1. Power of Introverts: Introvert लोगों के पास ऐसी ability और power होती हैं जिनके दम पर वे भी लाइफ में success हासिल कर सकते हैं। Introvert लोग बहुत ही ज्यादा Sensitive होते हैं। वे अपने आसपास की छोटी से छोटी Information को भी absorb कर लेते हैं और उसे बहुत ही गहराई से analyze करते हैं।

जैसे एक Introvert एक पेंटिंग के आगे 10 मिनट तक खड़ा होकर उसकी तरह-तरह की details ढूँढ सकता है। लेकिन एक Extrovert के लिए यह सोचना भी एक horrific experience की तरह है। लेकिन बहुत ज्यादा सोच -विचार करने से Introvert जल्दी decision नहीं ले पाते। लेकिन जब लेते हैं तो वह एक बेहतरीन फैसला साबित होता है।

2. Small Talk (Quiet Book Summary in Hindi) : इसी तरह से Introvert लोगों को Small Talk पसंद नहीं आती। जब दूसरे उन्हें यह बताते हैं कि कल उन्होंने क्या खाया या उनके यहाँ कौन मेहमान आया था तो उन्हें इन बातों में कोई गहराई नजर नहीं आती। इसके बजाय वे किसी Philosophy या Ethics आदि पर चर्चा करना ज्यादा पसंद करेंगे।

Susan कहती है कि जो व्यक्ति Small Talk में रुचि लेता है वह ज्यादातर Extrovert होता है। और जो Small Talk को पसंद नहीं करता वह Introvert होता है।

.

3. Introvert Can Be Good Leaders: लेखिका कहती है कि Western Culture में लोग सोचते हैं कि Extrovert ज्यादा Confident और ज्यादा Competent होते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि एक Confident Speaker एक बहुत अच्छा लीडर भी बन जाए।

लेकिन जब कोई Extrovert दूसरों से बहुत घुल – मिलकर बात करता है तो दूसरों को लगता है कि वह उनकी बहुत सहायता करेगा। इसलिए उसे Leader मान लेते हैं।

इसके विपरीत कोई Introvert एक कोने में बैठ कर चुपचाप अपना काम कर रहा हो तो कोई भी उसके पास नहीं जाना चाहेगा। बहुत सारे लोग तो उसे Weirdo या घमंडी भी मान सकते हैं।

लेकिन हकीकत में हो सकता है कि वह बहुत ज्यादा Knowledge रखता हो जिसके दम पर वह समाज की problem को identify करके उनके लिए उचित policies बना सकेगा। और वास्तव में अच्छा लीडर तो वही होता है जो अच्छी policies बनाये। न कि सिर्फ लोगों से घुल -मिल कर झूठे वादे करे।

4. Break The Stereotype: लोगों ने यह Stereotype बना रखा है कि अगर आप Extrovert हैं तो आप ज्यादा सफल हो जायेंगे। Harvard यूनिवर्सिटी भी अपनी ग्रैजुएट स्टूडेंट्स को Extrovert बनाने की तरफ ध्यान देती है।

वे उनके लिए ग्रुप वर्क, सेमिनार, प्रेजेंटेशन आदि के जरिए उनमें Extroversion का trait डालना चाहती है। लेकिन यह सब Introvert students को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। उन्हें यह सब distracting और
interfering लगता है। इसके बजाय वे Quiet में बैठकर सोचना ज्यादा पसंद करते हैं।

इसके विपरीत अगर आप जापान में जाएँ तो वहाँ पर यह सब नहीं है। वहाँ पर Students चुपचाप पढ़ाई करते हैं और अपने Notes बनाते हैं। बिना पूछे वे किसी से बात करना पसंद नहीं करते।

वहाँ पर कोई किसी को Extrovert बनने के लिए फोर्स भी नहीं करता। लेकिन इसके बाबजूद जापान के लोग बेहद प्रतिभाशाली हैं। और जापान एक महाशक्ति है। यह सब उन्होंने Quiet की शक्ति से हासिल किया है।

5.Company Culture: लेखिका कहती है कि Companies को ऐसा culture बनाना चाहिए जहाँ पर Introvert लोग भी अपना contribution दे सकें। ज्यादातर ऑफिस में meetings, Brainstorming Sessions, Presentation, Workshops, Seminar, Events आदि रखे जाते हैं।

यह सब Extrovert लोगों को तो बहुत पसंद आता है लेकिन Introvert लोगों को यह केवल wastage of time लगता है। वे किसी भी Topic पर चर्चा करने के वजाय उसमें जुट कर काम करना ज्यादा prefer करते हैं।

कुछ लोग meetings में बे सिर – पैर की बातें करते हैं। और कुछ हंसी -मजाक से भी मीटिंग को लम्बा खींच देते हैं। Introverts को यह भी अच्छा नहीं लगता।

6. Visibility: Visibility अंतर्मुखी लोगों के लिए बहुत बड़ा चैलेंज हैं। बहुत से Extrovert लोग हमेशा Boss के पास जा -जाके चापलूसी करते हैं। उनकी झूठी तारीफ आदि करते हैं। और ऐसे events के ideas देते हैं, जो होते तो बकवास हैं लेकिन वे ऐसे बताते हैं कि मानो बहुत important हों। (Quiet Book Summary in Hindi).

Introvert यह सब नहीं करते। वे बड़े से बड़ा काम अकेले कर देते हैं और किसी से discuss भी नहीं करते। उनकी Boss के सामने भी कोई visibility नहीं होती।

इसलिए Company में Bosses को ध्यान रखना चाहिए कि Visibility के बल पर ही लोगों की Performance को कभी judge न करे। बल्कि उचित Feedback आदि से ही decide करे कि कौन सच में performer है और कौन बड़बोला।

7. Introverts Are Creative: ऐसा नहीं है कि समाज में सारी बड़ी चीजें केवल Extrovert लोगों ने हासिल की हैं। ऐसे भी Examples मौजूद हैं जहाँ पर Introvert लोगों ने दुनिया में अपने कीर्तिमान स्थापित किये हैं। और समाज में अपना काफी योगदान दे रखा है।

जैसे Wikipedia एक बहुत ही बड़ी वेबसाइट है। लेकिन उसमें जितने भी आर्टिकल हैं वे किसी writer ने घर पर एकांत में बैठकर ही लिखे हैं। यानी Introversion कि वजह से ही वे article बन पाए हैं जिन्हे रोजाना millions लोग पढ़ते हैं। क्या वे Articles ऑफिस के भीड़-भाड़ वाले माहौल में लिखे जा सकते हैं ? कभी नहीं।

Introvert लोग अकेले बैठकर बहुत देर तक सोच – विचार कर सकते हैं, यह उनकी Power होती है। और Writing के लिए तो यह Trait बहुत ही जरूरी है। अगर आप एक जगह टिक कर बैठ सकें और घंटों तक सोच – विचार कर सकें तभी तो अच्छे आर्टिकल्स, नोवेल्स, ब्लोग्स आदि लिख सकते हो।

एक Extrovert यह सब नहीं कर सकता। वह एक जगह बैठने की वजाय दूसरे लोगों के साथ गपशप, हंसी -मजाक आदि करने में ज्यादा दिलचस्पी रखता है। अगर उसे अकेला बैठना पड़ जाए तो वह बहुत ही बोरियत का अनुभव करता है। Book summary – Quiet Summary in Hindi .

इसलिए कुछ भी Creative करना हो वहाँ पर Introvert का यह personal trait बहुत ही काम का सिद्ध होता है। इस Trait के जरिए वे बहुत ही महान कार्य कर सकते हैं। लेखिका J K Rowling ने हैरी पॉटर जैसा इतना बड़ा Novel अकेले बैठकर ही लिख डाला था।

इसलिए Companies को चाहिए कि अपने यहां Introvert लोगों को भी adjust करने की कोशिश करें। उन पर बेसिर – पैर के meetings सेमिनार, events आदि ना थोपें। अगर वे इन कार्यों में involve नहीं होते हैं तो उन्हें इसके लिए criticize ना करें।

बल्कि उनकी गहरायी से सोच – विचार करने और सोच समझने की शक्ति का इस्तेमाल करें। जैसे वे Project की problems को अच्छे से analyze करके एक strategy आपको दे सकते हैं। या बहुत अच्छी प्रेजेंटेशन बना सकते हैं। इस सब के लिए उन्हें अकेले में time चाहिए। न कि events या meetings आदि का हो -हल्ला।

8. Introverts Aren’t Alone: लेखिका कहती है कि अगर आप Introvert हैं तो यह मत सोचिए कि आप अकेले हैं। सोसाइटी में बहुत से लोग Introvert होते हैं। और उनके अपने Unique Traits और योग्यताएं होती हैं।

अपने unique talent की पहचान कीजिये और उसी के आधार पर ही कोई प्रोफेशन या जॉब चुनिए। इससे आपको job satisfaction मिल पायेगा आप लाइफ में हमेशा खुश रह पाएंगे।

9. Ambivert: Susan Cain कहती हैं कि हर Introvert को कोशिश करनी चाहिए कि वह Ambivert बनने की कोशिश करे। यानी अपने अंदर थोड़े -बहुत Extrovert के गुण लाये। हमेशा मीटिंग और सेमिनार आदि को criticize ना करके उस में भाग ले। और उसमें जो जरूरी बातें हैं उन्हें नोट करें। जो चीजें बाकियों को पसंद नहीं है उन्हें न बोले । केवल उनको आराम से suggestion देते रहें।

साथ ही हमेशा serious न रहे। हर चीज में Philosophy न ढूँढे। लाइफ में entertainment, हंसी -मजाक, आदि की भी value है। इससे stress और depression दूर होता है। इसलिए कोशिश कीजिये और इन चीजों में शामिल होने की कोशिश कीजिये।

.

10. Advice to Extroverts (Quiet Book Summary in Hindi): इसके बाद लेखिका Extrovert लोगों को भी कुछ advice देती हैं और कहती हैं कि वे Introvert लोगों की मानसिकता को समझें। उन्हें गलत न समझें। और उनके इस Nature के लिए Judge न करें। उन्हें Weirdo , सनकी आदि कहकर ना बुलायें।

Introvert लोग अपने भीतर की दुनिया में ज्यादा रहना पसंद करते हैं। उन्हें गहन सोच -विचार करने की आदत होती है। वे बाहर के लोगों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते।

जो चीजें Extrovert को पसंद आती हैं वे उन्हें पसंद नहीं करते। लेकिन यह भी तो जरूरी नहीं है कि हर आदमी हमसे agree करे। और जो हमे पसंद है उसे भी पसंद आये।

जो लोग हमसे अलग सोचते हैं उनके भी बहुत importance होती है। कई बार हमारे किसी प्रोजेक्ट में हमसे अलग सोचने वाले लोग कुछ ऐसा suggestion देते हैं जिससे सामान्य project भी extraordinary बन जाता है। इसलिए Introverts की बात को ध्यान से सुनना चाहिए और उनके suggestions पर गौर करना चाहिए।

11. Quiet Is A Power: अंत में लेखिका कहती हैं कि अगर आप एक Introvert हैं तो यह आपकी कमजोर नहीं बल्कि ताकत है। आप इस ताकत का इस्तेमाल अपने Creative Efforts में लगा सकते हैं। और ऐसे Masterpiece बना सकते हैं कि दुनिया देखती रह जाए।

समाप्त।

तो दोस्तो, यह थी इस किताब की पूरी समरी (Quiet Book Summary in Hindi)। अगर आप भी Introvert स्वभाव के हैं तो इस किताब में दिए गए Tips को अमल में लाइए और लाइफ में बहुत successful बन जाइये। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

.

Leave a Comment