How to Avoid A Climate Disaster summary in Hindi

दोस्तो, आगे Bill Gates द्वारा लिखी किताब How to Avoid A Climate Disaster summary in Hindi की हिंदी समरी दी गयी है। इसे पढ़कर आप जानेंगे कि कैसे हम Climate Change को रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं। तो आइये पढ़ते हैं।

1: Use of Green Energy

अब तक सारे देश fossil fuels का अँधा -धुंध उपयोग करते आये हैं। इससे green house gases (CO2, CO, CH4, N2O, SF6, HFC etc.) बहुत ज्यादा मात्रा में निकलती हैं जिससे global warming की समस्या पैदा हो गयी है।

इसलिए Bill Gates कहते हैं कि अब हमें Green Energy और Renewable Energy की तरफ बढ़ना चाहिए।

इसके प्रमुख स्त्रोत हैं – geothermal, offshore winds, pump hydro, nuclear power आदि। इनसे कोई भी गैस नहीं निकलती और यह कभी खत्म भी नहीं होते।

2: Revolutionize Production

हम जो भी product बनाते हैं उस दौरान बहुत ज्यादा greenhouse gases निकलती हैं। Bill ने सीमेंट का example दिया है।

पूरी दुनिया में सीमेंट बनाया जाता है। और इसे बनाते वक़्त बहुत ज्यादा CO2 निकलती है। जो धरती का तापमान बढ़ा देती है।

इसी तरह प्लास्टिक, स्टील , पेपर आदि की factories भी अत्यधिक मात्रा में इन gases को वायुमंडल में छोड़ती हैं।

Bill कहते हैं कि हमें इन तरीकों को बदलना होगा। इनकी जगह नए तरीके से प्रोडक्शन करना होगा। जैसे सीमेंट में freshwater न डालकर समंदर का पानी डाला जाये।

ऐसे ही waste material को recycle और reuse किया जाना चाहिए।

3: Nuclear Energy

परमाणु ऊर्जा एक साफ़ ईंधन है। इससे कोई भी ग्रीनहाउस गैस नहीं निकलती। परमाणु ऊर्जा का प्रमुख
स्त्रोत Uranium है। लेकिन यह बहुत से देशों में नहीं पाया जाता।

भारत में भी इसके भंडार सीमित हैं। यूरेनियम सी ही Atom bomb और दूसरे nuclear weapons बनाये जाते हैं।

अगर विकसित देश अपने nuclear weapons को कम करके, इस यूरेनियम को दूसरे देशों को दे दें तो वे
इसे ग्रीन एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेकिन सबसे बड़ा खतरा यही रहता है कि दूसरे देश कहीं उसका परमाणु बम ही न बना लें। इसलिए इस समस्या का समाधान तलाशना होगा Book – How to Avoid A Climate Disaster summary in Hindi

A Brief History of Time summary in Hindi

by Stephen Hawking

4: Your Food Choices

हमारी भोजन की पसंद भी Climate change में योगदान देती है।

Non – Veg डाइट ज्यादा Carbon footprint पैदा करती है और कम लोगों को support करती है।जबकि veg diet ज्यादा लोगों को सपोर्ट कर सकती है।

क्युँकि animals पहले बहुत से plant product खाते हैं। और plants की अपेक्षा उनका नंबर कम होता है।

एक गेहूं के खेत से बहुत से लोग पेट भर भोजन कर सकते हैं। लेकिन उस खेत पर अगर बकरी पालें तो हो सकता है 10 बकरी ही पाली जा सके। फिर वे 10 बकरियॉं कुछ ही लोगों का पेट भर पायेंगी।

बहुत से देशों में बड़े पैमाने पर मीट प्रोडक्शन होता है। बहुत से cattle मीट के लिए पाले जाते हैं। Cattle बहुत सी methane छोड़ते हैं। क्युँकि वे घास खाते हैं। और उनके पेट में bacteria उससे methane बनाते हैं। Methane तो CO2 से भी ज्यादा ग्लोबल वार्मिंग करती है।

5: New Food Technology – How to Avoid A Climate Disaster in Hindi

Bill कहते हैं कि हमें अपना भोजन पैदा करने के भी नए तरीके अमल में लाने चाहियें।

वैज्ञानिक Genetic Engineering से ऐसी crops बना रहे हैं जो कम पानी सोखकर भी ज्यादा प्रोडक्शन देते हैं।

ऐसे ही cattle के मीट की जगह Lab Grown Meat पर जोर देना चाहिए। इस तकनीक में आप सिर्फ tissue – culture करके लैब में ही muscles आदि meat बना सकते हो।

ऐसे meat से कोई cruelty भी नहीं होती। साथ ही cattles के चारे के लिए पेड़ -पौधे भी नहीं काटने पड़ते।

6: Questions to Ask

Industrial Revolution के आने के बाद धरती का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ गया है। इससे तरह -तरह की problems हो गयी हैं।

जैसे समय पर बारिश न होना, बाढ़ आना , सुनामी और तूफ़ान आना, बेमौसम बरसात होना आदि।

इसलिए हर आदमी को जागरूक होना पड़ेगा और खुद से पूछना पड़ेगा की मैं environment को बचाने के लिए क्या कर सकता हूँ।

आपको अपने घर के Carbon footprints कम करने पर जोर देना होगा। Carbon footprints का मतलब है कि आपके घर से कितनी greenhouse gases निकलती हैं। ये direct भी हो सकता है और indirect भी।

जैसे आप प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपने भी greenhouse gases रिलीज़ करने में योगदान दिया होगा। क्युँकि प्लास्टिक बनाते समय CO2 रिलीज़ होती है। अगर प्लास्टिक की डिमांड ही न हो तो वह बनेगा भी नहीं और इस तरह CO2 नहीं निकलेगी।

अतः इस case में आपने demand बढाकर अपने Carbon footprint बढ़ा दिए और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाने में भी अपना योगदान दे दिया।

ऐसे ही बिजली के उपयोग में है। क्युँकि बहुत सी बिजली कोयले से बनती है। और उस समय बहुत सी greenhouse gases निकलती हैं।

7: New Transportation – How to Avoid A Climate Disaster Hindi summary

यातायात की वजह से बहुत सी greenhouse gases निकलती हैं। Agriculture के बाद दूसरे स्थान पर ट्रांसपोर्ट का ही नंबर आता है। ट्रांसपोर्ट 17 % greenhouse gases के लिए जिम्मेवार है।

इसलिए डीज़ल और पेट्रोल का इस्तेमाल करने के बजाय CNG का इस्तेमाल होना चाहिए। साथ ही electric vehicle का भी प्रयोग शुरू कर देना चाहिए।

8: Household Heating Changes

बहुत से देशों में जहाँ बर्फ पड़ती है घरों को गर्म रखने की व्यवस्था की जाती है। लोग घरों में लकड़ी और
कोयला जलाते हैं। इससे बहुत सी Green House Gases जैसे CO2 , CO आदि निकलती हैं। और Global Warming का कारण बनती हैं।

इसके बदले अगर सोलर हीटर और electric heaters का इस्तेमाल किया जाये तो बेहतर होगा। इससे इन gases में कमी आ सकती है।

9: Air Conditioning

आज के समय घर -घर AC इस्तेमाल होता है। उसमें Chlorofluorocarbon (CFC) गैस भरी जाती है।
जो धीरे -धीरे उड़ती रहती है। यह गैस Stratosphere में जाकर Ozone से react करती है और उसे Oxygen
बना देती है।

इससे Ozone layer पतली पड़ गयी है। इसे Ozone depletion कहा जाता है। ध्रुवों पर तो hole ही हो गया है जिसे Ozone Hole कहा जाता है।

इसकी वजह से Ultraviolet किरणें धरती तक आ जाती हैं और कैंसर आदि बीमारियाँ कर देती हैं।
इसलिए AC की बजाय कूलर आदि का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। source – How to Avoid A Climate Disaster summary in Hindi .

10: Net-Zero Emission – book How to Avoid A Climate Disaster summary in Hindi

सारी दुनिया के देशों ने COP 26 में decide किया था कि Green House Gases का उत्सर्जन 2050 तक नेट जीरो कर देंगे।

जिसका मतलब है कि कोई देश उतनी ही CO2 आदि रिलीज़ करेगा जितनी कि उसके जंगल और समुद्र absorb कर लें।

लेकिन developing देशों के लिए यह बहुत मुश्किल है। क्युँकि भारत 200 साल गुलाम रहा था। और आजादी मिलने के बाद ही उसने फैक्ट्रीज आदि लगाना शुरू किया था। जबकि अमेरिका और यूरोपियन देश बहुत पहले से industrial revolution में कूद पड़े थे।

इसलिए अगर हम फैक्ट्रीज बंद कर देंगे तो हमारा विकास भी रुक जायेगा। इसलिए भारत ने नेट जीरो के लिए 2070 तक का समय माँगा है।

11: Government Policies

सरकारों को renewable Energy के लिए policies बनानी होंगी। जैसे कोयले से बनी बिजली की बजाय
hydrorelectricity , Nuclear Energy , सोलर एनर्जी आदि को बढ़ावा देना चाहिए।

प्लास्टिक पर बैन लगाया जाना चाहिए। जंगलों को अंधाधुंध नहीं काटना चाहिए। और जितने पेड़ काटे जाते हैं उससे दुगने लगाए जाने चाहिए।

Factories के मालिकों को pollution control के लिए बाध्य करना चाहिए। आदि।

12: Role of Individual

अपने स्तर पर लोग बहुत कुछ कर सकते हैं। प्लास्टिक को बाहर न फेंके बल्कि उसका इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक बैग्स से कुछ craft बना सकते हैं। जितना हो सके प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें। इसके बदले
कपडे के bags का उपयोग करें।

किचन से निकलने वाले organic waste को compost करना सीखें और अपने बागीचे या पौधों के लिए खाद की तरह इस्तेमाल में लायें।

पानी और बिजली की बचत करें। भोजन waste न करें। पेपर भी कम इस्तेमाल करें। ऐसा करने से हर कोई अपना Carbon Footprint कम कर सकता है।

13: Effect of Climate Change – How to Avoid A Climate Disaster summary in Hindi

Global Warming से ध्रुवों पर पड़ी बर्फ पिघल जाएगी। इससे बाढ़ आ सकती है और crops damage हो सकती हैं। बहुत से समुद्र किनारे बसे शहर भी डूब जायेंगे।

गर्मी बढ़ने से cattle कम खायेंगे और उनकी production भी कम हो जाएगी। Bill एक बार Kenya में Talim नाम के आदमी से मिले। उसने एक गाय पाली थी जो सारे दिन में केवल 3 लीटर दूध ही देती थी।

इसका कारण ज्यादा गर्मी थी। गर्मी के कारण गाय ज्यादा नहीं खा पाती थी इसलिए ज्यादा दूध भी नहीं देती थी।
फिर Talim को एक chilling plant के बारे में पता चला। जिसमें तापमान कम रखा जाता था और सारे पशु
ज्यादा दूध देते थे।

आगे चलकर उसने भी वैसा plant लगा लिया था। तो इस तरह Climate change से अनेकों तरह की दिक्कतें होने लगेंगी।

समाप्त।

दोस्तो, How to Avoid A Climate Disaster summary in Hindi पढ़कर आपको जरुरी जानकारी मिली होगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Bible Summary in Hindi – read all 66 books

Leave a Comment