Animal Farm novel summary in Hindi

Animal Farm summary in Hindi : कुछ जानवर इंसानों से आजादी पाने के लिए संघर्ष करते हैं। लेकिन उनका अपना नेता Napolean नाम का सूअर, तानाशाह बन जाता है। और उन जानवरों की हालत पहले से भी बदतर हो जाती है।

Author – George Orwell

Animal Farm novel summary in Hindi
(Animal Farm novel summary in Hindi)

Animal Farm
(Novel summary in Hindi)

एक बार एक किसान अपने Manor Farm पर बहुत से जानवरों के साथ रहता था। तरह -तरह के जानवरों में Old Major नामका एक बूढ़ा सूअर भी था। एक दिन वह सब जानवरों को इकठ्ठा करता है।

वह उनसे कहता है कि उसने एक सपना देखा जिसमें सब जानवर मिलजुल कर एक साथ रह रहे थे। और वे आदमी के अत्याचारों से भी आजाद थे।

वह सब जानवरों से कहता है कि उन सबको इस सपने को साकार करने के लिए प्रयास करना चाहिए। फिर वह उन्हें Beast of England नामका गाना सुनाता है। जिसमें उसके dream को ही लयबद्ध किया गया था।

सब जानवरों को Old Major का यह सपना प्रेरणा से भर देता है। लेकिन जल्दी ही Old Major की मृत्यु हो जाती है।

**
कुछ दिन के बाद Snowball, Napoleon, और Squealer नाम के तीन युवा सूअर Old Major के vision पर based एक philosophy बना देते हैं। जिसे Animalism का नाम दिया जाता है।

एक रात Farm के सब जानवर revolt कर देते हैं। वे Farm के मालिक Mr. Jones को लड़ाई में हरा देते हैं। और उसे वहाँ से भागने पर मजबूर होना पड़ता है।

फिर Farm का नाम बदलकर Animal Farm रख दिया जाता है। सब जानवर Old Major के सपने को साकार करने की शपथ ले लेते हैं।

Boxer नाम का मेहनती घोडा सबसे ज्यादा उत्साहित था। उसने अपनी सारी शक्ति को सब animals की भलाई में लगाने का निर्णय कर लिया था। और उसने एक नारे को दिल में बसा लिया – मैं और ज्यादा मेहनत से काम करूँगा।

**

धीरे -धीरे animal farm फलने -फूलने लगा।

Snowball सब जानवरों को पढ़ना – लिखना सिखाने लगा। Napoleon ने 9 पिल्लों को अपना शिष्य बना लिया और उन्हें Old Major के सिद्धांतों की शिक्षा देने लगा।

एक दिन Mr Jones फिर से अपनी प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा ज़माने के लिए आया। लेकिन जानवरों ने मिलकर उसे फिर से भगा दिया।

इस लड़ाई को Battle of Cowshed का नाम दिया गया। जानवरों ने किसान की gun भी हासिल कर ली और उसे victory का token माना गया (Animal summary summary in Hindi)

**

वक़्त के साथ -साथ Napoleon और Snowball में मतभेद पैदा होने शुरू हो गए। दोनों में इस बात को लेकर struggle रहने लगी कि जानवरों पर किसका प्रभाव और control ज्यादा होगा।

एक बार Snowball ने Animal Farm में एक windmill लगाने की सोची। जिस से बिजली बनती और बहुत से काम आसानी से हो जाते। उसे लगा इस से सारे जानवर उसकी side आ जायेंगे।

लेकिन Napoleon ने इस चीज का खुला विरोध किया। और कहा current लगने से जानवरों की मौत हो सकती है। Squealer भी Napoleon के साथ था।

आखिर वोट करवाने का फैसला हुआ। Election के शुरू में Snowball ने बहुत भावनात्मक speech दी।

इसके विपरीत Napoleon थोड़ा सा ही बोला लेकिन तभी उसने एक अजीब सी आवाज निकाली। उसके आवाज करते ही Napoleon के 9 शिष्य जो अब खूँखार कुत्ते बन चुके थे, गुर्राते हुए वहाँ आ पहुँचे।

उन्होंने Snowball को वहाँ से खदेड़ दिया। और वह जान बचा कर वहाँ से भाग गया।

इसके बाद Napoleon ने खुद को Animal Farm का leader घोषित कर दिया। उसने ऐलान किया कि इसके बाद animals की meetings नहीं हुआ करेगी। सिर्फ सूअर ही animals के हितों के लिए सारे नियम – कानून बनायेंगे।

**

इसके बाद Napoleon एकदम से windmill के प्रति अपनी सोच बदल देता है। और सब जानवरों को कहता है कि windmill लगाने के लिए जोर -शोर से जुट जायें।

इस से बिजली आएगी और कोई ठण्ड से या भूख से नहीं मरेगा। सब animals इसमें जुट जाते हैं। Boxer घोडा भी इसमें जी जान से जुट जाता है।

वह Napoleon को सर्वश्रेष्ठ नेता मानता है। और यह विश्वास करता है की Napoleon कभी गलत नहीं हो सकता।

**

Animal Farm summary हिंदी में

एक दिन तूफ़ान आता है। और जानवरों द्वारा बनाई गयी windmill उखड़ कर गिर जाती है। कुछ इंसान उन्हें बताते हैं कि windmill की दीवार पतली बनाई गयी थी, इसलिए यह उखड गयी।

लेकिन Napoleon और Squealer यह propaganda करते हैं की Snowball ने षड़यंत्र रच कर windmill
गिरवाई थी।

इसके बाद Napoleon, Great Purge शुरू करता है। जिसमें Snowball के समर्थकों को शिकारी कुत्तों
से कटवाकर मरवा दिया जाता है। ताकि आगे से कोई भी Napoleon की नीतियों के खिलाफ आवाज न उठाये।

**

फिर Napoleon अपनी power और बढ़ाने लगता है। वह History को भी change करवा देता है। और उसमें लिखवा देता है की Snowball एक बहुत बड़ा आतंकवादी है। और Animalism का दुश्मन है।

धीरे -धीरे Napoleon, मनुष्यों की आदतें अपनाने लगता है। और भोग -विलास में डूब जाता है। वह bed पर सोता है, whisky पीता है और पड़ोसी के किसानों के साथ व्यापार भी करने लगता है। और अपने लिए luxury की वस्तुएँ खरीद लेता है।

यह सब animalism के principles के खिलाफ था। लेकिन उसका propaganda करने वाले Squealer ने सबको बताया कि Napoleon जो भी कर रहा है, वह animals के भले के लिए ही कर रहा है। क्युँकि वह एक महान leader है।

लेकिन अब तक सारे जानवर तरह -तरह की समस्याओं से पीड़ित हो चुके थे। उनसे दुगना काम लिया जा रहा था, और वे भूख और ठण्ड झेल रहे थे। Napoleon सिर्फ अपना स्वार्थ साधने में लगा हुआ था। अब Old Major का vision कहीं भी नजर नहीं आता था।

**

कुछ समय बाद animals ने दिन -रात मेहनत करके फिर से windmill बना ली थी। लेकिन एक दिन पड़ोस के कुछ किसानों ने dynamite से windmill को उड़ा दिया। और animals पर हमला कर दिया। लेकिन इस लड़ाई में फिर से animals जीत गए।

लेकिन इसी बीच Boxer घोड़े को बहुत सी चोटें आएं। एक दिन windmill का काम करते हुए वह गिर गया। और उसे लगा उसका अंत नजदीक है।

जल्दी ही Boxer गायब हो गया। सब हैरान थे कि वह अचानक कहाँ चला गया। तभी Squealer आकर कहता है कि Boxer को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। लेकिन वहाँ उसकी मृत्यु हो गई। और उसकी शहादत को हमेशा याद रखा जायेगा।

लेकिन हकीकत में Napoleon ने अपाहिज हो चुके Boxer को glue market में बेच दिया था। ताकि उस पैसे से वह whisky ले सके।

Glue market में बेकार हो चुके घोड़ों को मार दिया जाता था ताकि उनकी चर्बी और मज्जा से glue (गोंद) बनाई जा सके।

**

Novel : Animal Farm summary in Hindi

ऐसे ही Animal Farm पर सालों बीतते गए।

समय के साथ सूअरों का रहन – सहन ज्यादा से ज्यादा इंसानों की तरह होता चला गया। अब वे भी सीधे चलते थे, सूट -बूट पहनते थे और बाकी जानवरों को मारने के लिए कोड़ा लेकर घूमते रहते थे।

वे सब ऊँची posts पर थे। जबकि बाकी जानवरों से सिर्फ मेहनत – मजदूरी करवाई जाती थी।

Animalism के सारे principles खत्म कर दिए गए थे। अब सिर्फ एक principle ही एक तख्ती पर लटका रह गया था , जो था – सारे जानवर बराबर हैं। लेकिन कुछ जानवर दूसरों से ज्यादा बराबर है।

(All animals are equal, but some animals are more equal than others – यह उपन्यास का famous
quote है। )

एक बार Napoleon एक बड़े किसान के साथ एक deal करता है। वह कहता है कि जानवरों और इंसानों की labor class एक साथ काम करे। और फिर ऐसा ही होने लगता है।

इसके बाद Napoleon, Animal Farm का नाम बदलकर फिर से Manor Farm कर देता है। क्युँकि उसका मानना था कि पहले वाला नाम अपमानजनक है।

इसके बाद जब एक घर के अंदर, जानवरों और मनुष्यों की Elite class की पार्टी चल रही थी, तो बाहर से देखने वाले जानवरों को यही पता नहीं चल पा रहा था – कि सूअर कौन है और आदमी कौन !

समाप्त

दोस्तो, यह थी इस विश्व -विख्यात novel की समरी (Animal Farm novel summary in Hindi)।

इस novels में बहुत सी themes हैं जो हर देश की राजनीति को reflect करती हैं। आपको क्या लगता है इस उपन्यास की कौन सी घटना, हमारे देश की politics से मेल खाती है।

नीचे comment करके जरूर बतायें। इस summary को share भी करें। धन्यवाद।

4 thoughts on “Animal Farm novel summary in Hindi”

  1. Bilkul Mel khati hai

    Mr. Jones = The English
    Old major= br. Ambedkar
    Snowball= congress
    Napoleon= Modi Babba
    Boxer, clover and squalor=
    Modi bhakt
    Frederick and Pilkington= usa
    and other countries
    General= Napoleon s
    department
    OBC and sc=. Other lower
    animals

    Reply

Leave a Comment