The Adventures of Tom Sawyer summary in Hindi

Mark Twain’s novel The Adventures of Tom Sawyer Hindi summary : Tom Sawyer नाम का एक अनाथ लड़का तरह -तरह के कारनामे करता रहता है। इस famous novel में पढ़िए कैसे वह अपनी सूझ -बूझ से हर मुश्किल को सुलझा पाता है। और अंत में एक खजाना भी हासिल करता है।

Author: Mark Twain 

The Adventures of Tom Sawyer summary in Hindi

The Adventures of Tom Sawyer by Mark Twain
(Summary in Hindi)

Tom Sawyer नाम का एक अनाथ लड़का अपनी मौसी Poly और उनके लड़के Sid के साथ Mississippi राज्य के एक कस्बे में रहता था।

एक दिन वह स्कूल से bunk मार देता है। और एक झगडे के दौरान अपने कपडे गंदे करके घर आता है।

उसकी मौसी उसे सजा के तौर पर कहती है कि वह पूरी boundary wall को paint करे।

उसे पहले तो यह काम बेहद boring लगता है।

लेकिन जल्दी ही वह पड़ोस के बच्चों को फुसलाता है। वह उन्हें convince करता है कि दीवार को पेंट करना एक बहुत महान काम था। और किस्मत वालों को ही इसका मौका मिलता है।

अगर वे इस काम को करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ कीमत देनी होगी।

सब बच्चे convince हो जाते हैं। और Tom को अपने घर से कुछ महंगी चीजें लाकर देते हैं।

इसके बदले Tom उन्हें दीवार को पेंट करने का मौका देता है।

यह इस नावेल का historic scene माना जाता है। जो काफी दिमाग से लिखा गया था।

Tom पैसे भी कमा लेता है और दीवार भी दूसरों से पेंट करवाता है।

इसके बाद वह इन महंगी चीजों के बदले Church के टिकट ले लेता है। वह टिकट केवल उसे मिलते थे जो Bible के verses को रट लेता था।

बाद में Tom इन tickets को चर्च के पादरी को दिखता है। वह बहुत प्रभावित होता है। उसे लगता है कि शायद Tom ने इतनी कम उम्र में Bible के verse को याद कर लिया है। तभी उसे इतने tickets मिले हैं।

इसके बदले उसे एक Bible इनाम में दी जाती है।

लेकिन जल्दी ही Tom की बेइज्जती हो जाती है।

जब उससे पूछा जाता है कि पहले दो disciple कौन थे। तो Tom इसका उत्तर नहीं दे पाता।

वह कहता है कि David और Goliath। जबकि यह गलत जबाब था। इससे उसकी पोल खुल जाती है।

(Tags: The Adventures of Tom Sawyer summary in Hindi)

**

इसके बाद Tom को कस्बे में आयी नयी लड़की Betty से प्यार हो जाता है।

लेकिन जल्दी ही उनका Break – up भी हो जाता है।

क्युँकि Betty को पता चलता है कि उससे पहले भी Tom की एक girlfriend रह चुकी है।

जिसका नाम Amy था।

इससे Betty नाराज हो जाती है और Tom से मिलना बंद कर देती है।

**
एक रात Tom अपने दोस्त Huck (Huckleberry Finn ) के साथ कब्रिस्तान में जाता है। वे वहाँ कोई जादू का टोटका करना चाहते थे।

लेकिन वे देखते हैं कि वहाँ पहले से ही कब्रों को लूटने वाले तीन लुटेरे पहुँचे हुए थे। जिनके नाम Robinson, Muff और Injun थे।

वे तीनों एक कब्र को खोदकर एक लाश निकालते हैं।

लेकिन तभी Muff बेहोश होकर गिर जाता है। उसने बहुत शराब भी पी रखी थी।

तभी Robinson और Injun में किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। और इसी बीच Injun अपने साथी Robinson का murder कर देता है।

और वहाँ से भाग जाता है।

Tom और Huck यह सब देखकर घबरा जाते हैं।

वे कसम खाते हैं कि murder के बारे में किसी को कुछ नहीं बताएँगे। और वे दोनों भी वहाँ से भाग जाते हैं।

इसके पश्चात Injun हत्या का इल्जाम Muff पर लगा देता है। Muff ने उस वक़्त शराब पी रखी थी और उसे कुछ भी याद नहीं था।

उसे arrest करके जेल में बंद कर दिया जाता है।

लेकिन अब Tom और Huck को ग्लानि होने लगती है।

**

एक दिन Tom, Huck और उनका दोस्त Joe घर से भाग जाते हैं। वे Mississippi नदी के एक island पर चले जाते हैं।

उनका प्लान pirates (लुटेरे ) बनकर खजाने ढूँढना था।

कुछ दिन तक वे अपनी आजादी का आनंद लेते हैं।

लेकिन एक दिन उन्हें पता चलता है कि कस्बे के लोग Mississippi नदी में उनकी लाशें ढूँढ रहे हैं।

क्युँकि उन्हें लग रहा था कि शायद तीनों लड़के नदी में डूब गए हैं।

**

Novel: The Adventures of Tom Sawyer Hindi summary

एक दिन Tom चुपके से अपनी मौसी के घर जाता है। वह वहाँ देखता है कि मौसी उसके जाने से बहुत परेशान थीं।

इससे Tom को पछतावा होने लगता है।

वह वापस जाकर अपने दोस्तों को यह सब बताता है। वे भी अपने घर वालों के लिए चिंतित हो जाते हैं।

फिर Tom एक योजना बनाता है।

वह कहता है कि जल्दी ही उनकी funeral होने वाली थी। उसी दिन वे वहाँ पहुँच जायेंगे।

सब इसके लिए राजी हो जाते हैं। और funeral वाले दिन वहाँ पहुँच जाते हैं।

उन्हें जिन्दा देखकर सब लोग ख़ुशी से भर जाते हैं। और उन्हें गले लगा लेते हैं।

इस सबसे उनके दोस्तों को बहुत ईर्ष्या होती है। क्युँकि उनका Heroes जैसा स्वागत हो रहा था।

**

Tom और बाकी दोस्त फिर से स्कूल जाने लगते हैं।

Tom देखता है कि Betty ने लाइब्रेरी की किताब से कुछ pages फाड़ लिए थे। और अब वह डरी हुई थी कि कहीं उसे सजा न मिल जाए।

लेकिन Tom ने इसका इल्जाम अपने सिर पर ले लिया। इससे Betty, Tom से impress हो जाती है। और वे दोनों फिर से relation में आ जाते हैं।

**

इसी बीच Muff का मुकद्दमा शुरू हो जाता है। उस पर murder का इल्जाम था।

लेकिन अब Tom खुद को रोक नहीं पाता। वह चुप रहने की अपनी कसम तोड़ देता है।

और court में सबको बता देता है कि असल में Injun ने अपने दोस्त Robinson की हत्या की है।

Tom का बयान सुनकर Muff को बरी कर दिया जाता है। लेकिन तभी Injun खिड़की से कूदकर वहाँ से भाग जाता है।

Tom और Huck डर जाते हैं। क्युँकि उन्हें लगता है कि Injun बदला लेने के लिए उन पर हमला कर सकता है।

**
कुछ समय बाद गर्मी की छुट्टियाँ पड़ जाती हैं और स्कूल बंद हो जाता है।

एक दिन Tom और Huck एक भूतिहा घर (haunting house) में खजाने की तलाश में जाते हैं।

जब वे ऊपर वाले कमरे में थे तो उन्हें नीचे से कुछ आवाजें सुनायी देती हैं।

वे छुपकर सुनने लगते हैं।

वे देखते हैं कि Injun वहाँ आया हुआ था। उसके साथ उसका एक साथी भी था।

Injun अब तक एक गूंगे -बहरे Spanish आदमी के भेष में कस्बे में रह रहा था।

इस समय वह यहाँ चोरी किया हुआ सोना दबाने आया हुआ था।

जैसे ही वह खुदाई करता है, उसे सोने से भरा एक box और मिल जाता है। यह देखकर उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता।

लेकिन तभी उसे वहाँ Tom और Huck के tools दिखते हैं। उसे शक होता है कि कोई और भी उस घर में आता -जाता है।

यह सोचकर वह सारा सोना लेकर वहाँ से भाग जाता है।

Tom और Huck निराश हो जाते हैं। क्युँकि सच में उस घर में खजाना था लेकिन अब वह उनके हाथ से निकल चुका था।

**

Novel summary: The Adventures of Tom Sawyer summary in Hindi

इसके बाद Huck हर रात Injun की जासूसी करने लगा। ताकि पता चल सके कि उसने खजाना कहाँ छुपाया हुआ था।

एक दिन Tom Betty को लेकर पिकनिक मानाने McDougal’s Caves में गया। लेकिन वे दोनों गुफाओं में रास्ता भटक गए।

उसी रात Huck ने Injun और उसके साथी को एक box ले जाते हुए देखा। उसने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

एक घर में Huck ने Injun को कहते सुना कि वह आज रात Widow Douglas की हत्या करने जा रहा है। क्युँकि उसने कोर्ट में कहा था कि Injun को सरेआम कोड़ों से मारा जाए।

लेकिन Huck जल्दी से जाकर लोगों को खबरदार कर देता है।

जब Injun उस lady की हत्या करने उसके घर आता है, तो कुछ लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़ते हैं।

लेकिन Injun वहाँ से भी भाग निकलता है।

Widow Douglas इस काम के लिए Huck की बहुत तारीफ करती है। और बाकी लोग भी उसे हीरो कहते हैं।

**

उधर Tom और Betty को गुफाओं से बाहर आने का रास्ता नहीं मिलता है।

उन्हें रात वहीं बितानी पड़ती है।

अगले दिन लोगों को उनके गायब होने की खबर मिलती है।

सब लोग गुफाओं में जाकर उन्हें तलाश करने लगते हैं।

उधर Tom और Betty भी रास्ता ढूँढ रहे थे। भूख -प्यास से उनका बुरा हाल हो गया था । तभी एक जगह उन्हें Injun दिखता है।

वे नजर बचाकर दूसरी ओर चले जाते हैं।

देर तक तलाश करने के पश्चात कस्बे के लोगों ने अब हिम्मत हार दी थी। वे घर लौटने ही वाले थे।

लेकिन तभी Tom को रास्ता मिल जाता है। और वे दोनों बाहर आ जाते हैं।

सब लोग उन्हें देखकर बहुत खुश होते हैं।

तभी Betty के पिता Judge Thatcher गुफाओं को हमेशा के लिए बंद करने का आदेश देते हैं। कुछ लोग मिलकर गुफाओं को बंद कर देते हैं।

लेकिन इससे Injun अंदर कैद हो जाता है।

बाद में Tom सबको बताता है कि उसने Injun को गुफाओं में देखा था।

वे लोग वापस वहाँ जाते हैं। लेकिन देखते हैं कि Injun की भूख- प्यास से मौत हो गयी थी।

**

The Adventures of Tom Sawyer summary in Hindi

एक हफ्ते बाद Tom अपने दोस्त Huck को फिर से गुफाओं में ले जाता है।

उसने logic लगाया था कि अगर Injun गुफा में रह रहा था, तो इसका मतलब उसने खजाना भी वहीं छुपाया होगा।

थोड़ी देर ढूँढने के बाद सच में उन्हें सारा सोना मिल जाता है।

इस सोने को उन दोनों में बाँट दिया जाता है और उनके नाम से जमा कर दिया जाता है। अब यह उन्हें व्यस्क होने पर ही मिलना था।

इसके बाद Widow Douglas, Huck को adopt कर लेती है।

लेकिन Huck को civilized life कुछ खास पसंद नहीं आती। और वह वहाँ से भागना चाहता था।

लेकिन Tom उसे रुकने के लिए मना लेता है। वह उससे कहता है कि अगर वह civilized तौर -तरीके सीखेगा तो वह उसकी Robber Gang में शामिल हो सकेगा।

Huck उसकी बात मान लेता है।

इसके बाद वे दोनों गर्मी की छुट्टियों में खूब मजे करते हैं।

समाप्त।

**

Read these also:

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

दोस्तो यह थी Mark Twain के प्रसिद्ध उपन्यास The Adventures of Tom Sawyer summary in Hindi । उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी।

Leave a Comment