The Fountainhead novel summary in Hindi

The Fountainhead summary in Hindi : यह उपन्यास Individualism की philosophy पर आधारित है। जो कहती है कि एक व्यक्ति का अपनी ideology सर्वोपरि होती है। यह Collectivism की philosophy से विपरीत विचारधारा है। Collectivism के अनुसार society के हित सर्वोपरि हैं। पढ़िए इस रोचक concept के बारे में Ayn Rand के एक और महान उपन्यास में।

Author: Ayn Rand

 The Fountainhead novel summary in Hindi

The Fountainhead
(Novel summary in Hindi)

Howard एक बहुत ही talented architect था। उसके सभी कृतियाँ बहुत ही creative लेकिन unconventional होती थीं। जिसकी वजह से लोगों को वह अजीब लगता था।

शीग्र ही उसे architecture के college से निकाल दिया जाता है। क्योंकि वह college की पुरानी रूढ़ीवादी traditions को follow करने से मना कर देता था।

वह सभी designs नियम -कानूनों को ताक पर रख कर बनाता था। इसलिए वे सबसे हटकर होते थे। लेकिन कोई भी इस प्रतिभा को नहीं समझ पाता था। सब चाहते थे कि सब लोगों की तरह वह भी भेड़ -चाल में चलता रहे।

College से निकाले जाने के बाद Howard New York चला जाता है। और वहाँ Henry नाम के एक architect की firm में काम करने लगता है।

Howard, Henry के काम की तारीफ करता था। क्युँकि उसेक designs भी unconventional होते थे। लेकिन इस वजह से Henry को भी लोग criticize करते था। और उसका business ज्यादा अच्छा नहीं चलता था।

**
उधर दूसरी ओर Howard का classmate Peter भी New York पहुँचता है। वह बहुत ही चापलूस और मस्का लगाने वाला आदमी था। वहाँ वह एक बहुत ही prestigious firm को join कर लेता है। जिसका मालिक Francon नाम का व्यक्ति था।

**
धीरे-धीरे Howard और Henry मिलकर बहुत उम्दा style के architecture की इमारतें बनाते हैं। लेकिन वे ना तो किसी की चापलूसी करते थे और ना ही दिखावे में विश्वास रखते थे।

उन्होंने कभी भी अपने काम को advertise नहीं किया। इसलिए उन्हें उनके काम का खास credit नहीं मिल पाता था।

**

उधर दूसरी ओर Peter अपनी चापलूसी और मस्का लगाने की प्रवृत्ति के कारण बहुत ज्यादा सफल हो चुका
था। कुछ ही सालों बाद वह उस firm का पार्टनर भी बन गया।

क्युँकि उसने पहले वाले पार्टनर को इतना परेशान किया कि उसे हार्टअटैक ही हो गया और वह चल बसा।

**

धीरे -धीरे Henry की firm घाटे में जाने लगी। और एक दिन उसे firm को बंद करना पड़ गया। इसके बाद Howard ने अपना एक छोटा सा ऑफिस खोल लिया।

लेकिन अभी भी वह clients को अपने designs से छेड़- छाड़ नहीं करने देता था। इसलिए उसके पास ज्यादा clients नहीं आते थे।

धीरे-धीरे उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई। उसे अपने दफ्तर का rent देना भी भारी पड़ने लगा।आखिर एक दिन उसने अपना office बंद कर दिया।

फिर वह Connecticut चला गया। और वहाँ एक Granite की खदान में मजदूरी करने लगा।

**

Connecticut में Howard की मुलाकात Dominique नाम की लड़की से होती है। वह बहुत सुंदर और liberal विचारों की थी। वास्तव में वह Francon की बेटी थी।

लेकिन वह भी समाज की रूढ़िवादिता को पसंद नहीं करती थी। वह कला को बहुत value देती थी।

उसे अपने आस-पास का architecture घटिया दर्जे का लगता था। उसवे दिखावट और बनावट ही थी। और उसमें कोई soul नहीं थी। उसके पिता की firm के द्वारा बनाये गए architecture भी artless लगते थे।

उसके विचार उसके पिता से मेल नहीं खाते थे। इसलिए वह परिवार से अलग यहाँ Connecticut में रहने आ गई थी।

एक दिन उसकी मुलाकात Howard से होती है। और वे दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। वह हमेशा उसे tease करती रहती थी। और Howard भी समझ नहीं पाता था कि वह क्या चाहती है।

एक बार वह उससे मिलने उसके घर आया। बातों -बातों में Dominique फिर से उसे tease करने लगी।
इसके बाद उनमे शारीरिक सम्बन्ध हो गए।

इस दौरान Howard काफी dominant रहा। और Dominique ने इसे rape जैसा बताया। लेकिन यह उसकी छुपी हुई fantasy भी थी। अब वह Howard को और भी चाहने लगी।

(बहुत से critics ने इस scene के लिए इस novel की आलोचना भी की है। )

**
अगले दिन वह Howard से मिलने खदान पर जाती है। लेकिन उसे पता चलता है कि Howard खदान का काम छोड़कर जा चुका है। दरअसल उसे New York के एक बिजनेसमैन से एक बड़ा project मिल गया था।

इसके बाद Dominique भी New York आ जाती है। यहाँ वह Howard के बारे में पता करती है। उसे उसकी असलियत पता चलती है कि वह एक architect है।

जब वह उसकी बनाई हुई buildings को देखती है तो वे उसके दिल को छू जाती थीं। उसका दिल और दिमाग कुछ ऐसी ही कला तो देखना चाहता था। जो भीड़ से अलग हो। बनावट से परे हो। एकदम Unique.

एक दिन Dominique उससे मिलती है। दोनों की frequency मिलने से फिर से दोनों का प्रेम जागृत हो जाता है।और दोनों चोरी – छुपे एक दूसरे से मिलने लगते हैं।

लेकिन लोगों के सामने Dominique उसके designs और architect की तीखी निंदा करती थी। यह सब वह उसे बचाने के लिए करती थी। क्युँकि otherwise कुछ लोग Howard को नुक्सान पहुँचाने की कोशिश कर सकते थे।

**

उधर Ellsworth नाम का एक architecture critic और नेता टाइप का आदमी सत्ता में आने की सोच रहा
था। उसका मानना था कि talent और योग्यता इतनी जरूरी नहीं होती। आदमी में विनम्रता ज्यादा जरूरी है।

लेकिन Howard को उसकी ऐसी सोच हास्यास्पद लगी। क्युँकि उसके अनुसार talent से ही समाज आगे बढ़ा है।

सारी technology creative scientists की वजह से ही आयी है। इतना साहित्य creative और talented लोगों ने ही सृजित किया है।

समाज को इन लोगों का धन्यवाद करना चाहिए। न कि उन्हें force करके विनम्र बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

Ellsworth को Howard अपना प्रतिद्वंदी जान पड़ा। क्युँकि वह उसकी ideology को support नहीं करता था।इसलिए उसने Howard की reputation खराब करने के लिए एक चाल चली।

उसने Hopton नाम के एक बिजनेसमैन की मदद ली। और उसने कहा कि Howard को एक बिल्डिंग बनाने के लिए hire करे।

जब Howard बिल्डिंग बना दे तो उस पर मुकदमा कर दे। कि बिल्डिंग बहुत ही immoral बनायी गयी है।Hopton ने ऐसा ही किया। उसने Howard को human spirit की temple बनाने का काम सौंपा।

Howard ने बहुत ही unconventional बिल्डिंग बनाई। लेकिन यह शानदार कला का बेमिसाल नमूना थी। मगर उसके rivals ने बिल्डिंग को गलत तरीके से interpret किया। और इसे समाज की मानसिकता के लिए नुकसानदायक बताया।

Hompton ने उस पर मुकदमा कर दिया। शीघ्र ही court में trial शुरू हो गया। और NewYork के हर बड़े architect ने Howard की building की निंदा की। क्युँकि वे सब उसके talent से जलते थे।

नतीजतन Hompton यह case जीत गया। इससे Howard की आर्थिक हालत फिर से खराब हो गयी। यह सब देखकर Dominique अंदर से बहुत दुखी हो जाती है। वह सोचती है कि यह समाज Howard के talent के लायक ही नहीं है। यह सिर्फ घटिया और फूहड़ कला ही deserve करता है।

इसके साथ ही उसने Howard को चाहने के जुर्म में खुद को सजा दे डाली। उसने Peter Keating से शादी कर ली।

Novel – The Fountainhead novel Hindi summary

उधर Wynand, नाम का एक बहुत अच्छा Newspaper का मालिकखूब पैसे कमा रहा था। शुरू – शुरू में वह बहुत ही आदर्शवादी हुआ करता था। लेकिन धीरे-धीरे उसने देखा कि आदर्शवाद से पैसा नहीं कमाया जा सकता और न ही इज्जत।

इसलिए उसने अपने newspaper में वही चीजें छापना शुरू कर दिया जिसे लोग पढ़ना चाहते थे।

एक दिन उसकी मुलाकात Dominique से होती है और वह पहली ही नजर में उसके प्यार में पड़ जाता है। इसके बाद वह उसके पति Peter से एक डील करता है।

वह उससे कहता है कि अपनी पत्नी उसे दे दे और बदले में उसे ढेर सारा पैसा मिलेगा। Peter का बिज़नेस अच्छा नहीं चल रहा था। और वह इसके लिए मान जाता है।

इसके बाद Dominique , Wynand से शादी कर लेती है। उसे लगता है कि क्या ही फर्क पड़ता है। उसके लिए यह एक कमीने आदमी के बदले दूसरे कमीने के साथ रहने जैसा था।

लेकिन धीरे- धीरे Domnique देखती है कि Waynand अच्छे उसूलों वाला आदमी था। लेकिन उसने खुद को समाज में ढाल लिया था। और अपनी ideology से समझौता इसलिए किया था ताकि वह इस hypocritic समाज में survive कर सके।

इसी बीच Wynand की मुलाकात Howard से होती है। उन दोनों के विचार एक -दूसरे से काफी मिलते थे।
इससे वे काफी अच्छे दोस्त बन जाते हैं।

उधर दूसरी ओर Peter के superficial talent की पोल खुलने लगती है। उसकी बनाये building designs में बहुत सी खामियाँ निकलने लगती हैं। इससे उसका बिजनेस चौपट होने लगता है।

वह मदद के लिए Howard के पास आता है। और कहता है कि वह उसके लिए Cortlandt home नाम का
पब्लिक हाउसिंग प्रोजेक्ट design कर दे।

लेकिन Peter इसका credit खुद लेगा और Howard को वह सिर्फ पैसा देगा। Howard इस deal के लिए राजी हो जाता है। लेकिन वह Peter के सामने शर्त रखता है कि उसके बनाये design में कोई भी छेड़-छाड़ नहीं करेगा।

Peter इसके लिए मान जाता है।

Project पूरा करके Howard गर्मियों में, Wynand और Dominique के साथ Private Yacht पर यात्रा के लिए निकल जाता है।

छुट्टियाँ बिताकर जब वह वापस आता है, तो देखता है कि Cortland homes वाले प्रोजेक्ट में Peter ने बहुत सारी changes कर दी थीं।

एक रात वह Dominique से कहता है कि वह watchman को बातों में लगा दे। इसके बाद वह building में चला जाता है और dynamite से उसे उड़ा देता है। पूरा देश Howard की निंदा करने लगता है।

**

पूरा देश Howard की निंदा करने लगता है। लेकिन अब Wynand की अन्तरात्मा (conscience ) जागती है। और वह अपने Newspaper से कहता है कि Howard को defend करें।

लेकिन इसकी वजह से उसके Newspaper की बिक्री कम हो जाती है। उसके workers भी strike पर चले जाते हैं। लेकिन फिर भी Wynand, Dominique की मदद से Newspaper का काम जारी रखता है।

लेकिन धीरे -धीरे उसे बहुत घाटा होने लगता है। अंत में Wynand हार मान लेता है। और वह भी Howard की निंदा करने लगता है। इससे उसके Newspaper की बिक्री फिर से बढ़ जाती है।

The Fountainhead novel – summary in Hindi

इसके बाद Howard पर कोर्ट में trial चलता है। लेकिन वह एक बहुत ही भावुक भाषण देता है।

वह सबसे कहता है कि हम कैसे समाज में जी रहे हैं। किसी को भी कला की कद्र नहीं है। सब एक दूसरे की देखा -देखी बनावटी चीजों को appreciate कर रहे हैं।

इससे creativity दम तोड़ देगी। और सब कुछ एक जैसे दिखने लगेगा। क्या ऐसा बगीचा अच्छा लगेगा जिसमें सिर्फ गुलाब ही गुलाब हों। धीरे धीरे उन गुलाबों की खुशबू से दम नहीं घुटने लग जायेगा।

क्या कुछ जंगली फूल भी वहाँ हों तो मन को मोहित नहीं करेंगे ?

क्यों सब कुछ समाज के बनाये नियम और कानूनों में ही बंधा होना चाहिए। सिर्फ कुछ भ्रष्टाचारी लोग इस बात का फायदा उठाते हैं। वे अलग सोचने वाले creative लोगों का शोषण करते हैं। और उन्हें अपने election का मुद्दा बना लेते हैं।

लेकिन समाज को अपनी अलग सोच बनानी चाहिए। न कि कुछ नेताओं के पीछे भेड़ -चाल की तरह चल देना चाहिए।

इसके बाद Howard ने बताया कि उसने Cortlandt homes को क्यों उड़ा दिया। क्युँकि यह प्रोजेक्ट public housing के लिए था। लेकिन Peter ने फायदा उठाने के लिए कमरों का size छोटा कर दिया था।

साथ ही उसने contract को तोड़ा था जिसमें लिखा था कि उस प्रोजेक्ट में कोई भी change नहीं की जाएगी।

यह सब सुनकर Jury ने माना कि Howard दिल से कितना सच्चा था। और Peter के घृणित कार्यों की वजह से ही उसे गुस्सा आ गया था।

अंत में Jury ने Howard को सब आरोपों से बरी कर दिया। इसके बाद Howard और Dominique शादी कर लेते हैं।

Waynand , Howard से कहता है कि वह एक ऐसी building बनाये जिसमें आदमी की Creative Supermacy
परिलक्षित होती हो। Howard इसके लिए सहमत हो जाता है।

समाप्त।

Read more:

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

दोस्तो, उपन्यास (The Fountainhead summary in Hindi) पढ़कर आपको Objectivism की philosophy और अच्छे से समझ आयी होगी। Thanks for reading.

Leave a Comment