Mission Impossible – Dead Reckoning Part I Story in Hindi

Mission Impossible – Dead Reckoning Part I Story in Hindi : Mission Impossible – Dead Reckoning हॉलीवुड की Spy Action फिल्म है। यह मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की सातवीं फिल्म है।

इस फिल्म में टॉम क्रूज़ एक अनोखे villain से लड़ते हैं जो Entity नाम का AI (Artificial Intelligence) है।

इस फिल्म की पूरी कहानी आगे दी गयी है।

Mission Impossible - Dead Reckoning I Story in Hindi
Mission Impossible – Dead Reckoning (Story in Hindi)

Mission Impossible – Dead Reckoning Part I
(Story in Hindi)

Ethan Hunt (Tom Cruz) अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी IMF (Impossible Missions Force) का एजेंट था। एक दिन उसे काम दिया जाता है कि Ilsa Faust, नाम की जासूस से एक चाबी का आधा हिस्सा लेकर आये।

Ilsa पहले IMF के लिए ही काम करती थी। और Ethan की सहयोगी थी। Ethan मन ही मन उसे चाहता भी था।

इस समय Ilsa, Arabian Desert में रह रही थी। और उसकी हत्या के लिए कुछ Bounty भी रखी गयी थी। Ethan आकर उससे मिलता है और चाबी का आधा हिस्सा लेता है। वह Ilsa से कहता है कि कुछ समय के लिए कुछ भी न करे।

**

इसके बाद Ethan वापस US आ जाता है। एक दिन वह Community नामक संस्था की meeting में गुप्त रूप से घुस जाता है। वास्तव में Community अमेरिका की कुछ गुप्त सुरक्षा agencies का एक group था।

उस समय उनकी मीटिंग में बहुत से महतवपूर्ण लोग आये हुए थे। IMF के पूर्व director, Kittridge और DNI के निदेशक Denlinger सबको बताते हैं कि किसी ने Entity नाम की AI बनाई है जो सारी दुनिया के लिए खतरा है। और उसे रोका नहीं गया तो वह दुनिया को तबाह कर देगा।

वैसे Entity को इसलिए बनाया गया था ताकि वह दुश्मन के digital उपकरणों को नष्ट कर दे। लेकिन Entity इतना intelligent हो गया था कि इसने बहुत से मिलिट्री स्टेशन पर कब्ज़ा कर लिया था।

अब बहुत से लोग Entity, को हासिल करना चाहते थे ताकि वे पावरफुल हो सकें।

Entity वास्तव में एक चाबी के दो हिस्सों में छुपा दिया गया था। एक हिस्सा अभी Ethan के पास था जिसे वह Ilsa से लेकर आया था। (Film- Mission Impossible – Dead Reckoning Part I: Story in Hindi)

**
Ethan को लगता है कि Entity बहुत ज्यादा ताकतवर है और यह दुनिया को तबाह कर सकता है। इसलिए वह सोचता है कि Entity को नष्ट कर देना चाहिए। इसके लिए अभी उसे चाबी का दूसरा हिस्सा भी चाहिए था।

इसके बाद Ethan अपने teammates – Benji और Luther के साथ Abu Dhabi जाता है। क्युँकि उन्हें सूचना मिली थी कि चाबी का दूसरा हिस्सा वहीं है।

रास्ते में उनका सामना Community Agents और Gabriel नामके terrorist से होता है। वे सब चाबी हासिल करने के लिए निकले थे।

Ethan और साथी उनसे बच कर निकल जाते हैं लेकिन इसी बीच Grace नाम की लड़की Ethan का चाबी वाला हिस्सा चुरा लेती है।

तभी Luther देखता है कि उनके सामान में एक बैग है। जब वह उसे खोलता है तो उसे उसमें nuclear विस्फोटक मिलता है।

यह विस्फोटक Entity ने भेजा था ताकि Ethan और उसकी टीम को मारा जा सके। क्युँकि उसे पता चल चुका था कि वे उसे नष्ट करने के लिए निकले थे।

यह देखकर Ethan का विश्वास और भी पक्का हो जाता है कि Entity कितना खतरनाक बन चुका था।

**
इसके बाद Ethan, Grace को track करके रोम पहुँच जाता है। लेकिन Community Agents और Gabriel भी वहाँ आ पहुँचते हैं।

सब एक दूसरे का पीछा करने लगते हैं। लेकिन अंत में Grace निकलकर भाग जाती है।

तभी Ethan के साथी और Ilsa भी उससे आकर मिल जाते हैं।

Benji और Luther की मदद से Ethan को पता चलता है कि Grace उस चाबी को लेकर Venice चली गयी है। वहाँ वह उसे Alanna नाम की लड़की को बेचने वाली थी जो अवैध हथियार बेचने का काम करती थी।

Mission Impossible – Dead Reckoning Part I Story in Hindi

**

Ethan और उसकी टीम भी Venice पहुँचते हैं। वहाँ Ethan और Ilsa एक पार्टी में जाते हैं जिसमे Alanna भी थी। Grace वह चाबी Alanna को बेच देती है।

तभी Ethan, Alanna के पास जाकर उस चाबी का खरीदने का offer देता है। लेकिन Alanna उसे चाबी बेचने से मना कर देती है।

तभी Gabriel और उसकी शूटर Paris उन लोगों पर हमला कर देते हैं।

Ethan लड़ाई में Paris को हरा देता है लकिन उसकी जान वक्श देता है। उधर Gabriel, Grace को घायल करके बेहोश कर देता है और Ilsa को मार देता है। इसके बाद वह वहाँ से चला जाता है।

कुछ देर बाद Ethan वहाँ पहुँचता है। और मृत Ilsa को देखकर बहुत दुखी हो जाता है।

**
तभी Grace को होश आता है। उसे अपने किये पर पछतावा होता है और वह Ethan से माफ़ी माँगती है। और उसकी हेल्प करने का वादा करती है।

Ethan की team को पता चलता है कि Alanna train से Innsbruck जा रही है। वहाँ वह उस चाबी को किसी को बेचने जा रही थी।

तभी Gabriel भी train में सवार हो जाता है। सबसे पहले वह पायलट को मार देता है और brakes को भी नष्ट कर देता है।

फिर वह train में Denlinger से मिलता है। Denlinger उससे कहता है कि वह Entity की पूरी सच्चाई जानता है और उन दोनों को साथ मिलकर काम करना चाहिए। Gabriel इसके लिए मान जाता है और Entity के बारे में पूछता है।

Denlinger बताता है कि वास्तव में चाबी से Sevastopol, नामक Russian पनडुब्बी का चैम्बर खोला जा सकता है। उस chamber में पनडुब्बी का कंप्यूटर है। लेकिन वह पनडुब्बी डूब चुकी थी।

वास्तव में Entity को अमेरिकन सुरक्षा एजेंसी Community ने मिलकर बनाया था। और उस पनडुब्बी के कंप्यूटर में डाल दिया गया था। और उसे आदेश दिया गया था कि Russian पनडुब्बी के गुप्त होने वाले software को नष्ट कर दे। (Hollywood film Mission Impossible – Dead Reckoning Part I Story in Hindi).

लेकिन Entity खुद ही evolve हो गया और उसमें खुद की इंटेलिजेंस आ गयी थी। उसने एक torpedo का इस्तेमाल करके उस पनडुब्बी को ही डुबो दिया।

Entity का ओरिजिनल वर्शन अभी भी पनडुब्बी के कंप्यूटर में है। जो भी उसे हासिल करेगा वह Entity को कण्ट्रोल कर सकेगा और पूरी दुनिया पर राज कर सकता है।

ये सब जानने के बाद Gabriel, Denlinger और Paris को मार देता है। ताकि उसके अलावा चाबी और Entity की हकीकत किसी को भी पता न चले।

**
उधर Grace train में जाकर Alanna से चाबी चुरा लेती है। फिर वह खुद को Alanna बताकर चाबी के खरीदार से मिलती है। जो और कोई नहीं बल्कि IMF का पूर्व डायरेक्टर Kittridge ही था।

वह उसे चाबी के बदले बहुत सी दौलत का लालच देता है। इससे Grace उसे चाबी बेच देती है। लेकिन तभी उसका मन बदल जाता है और वह फिर से Kittridge से चाबी चुरा लेती है। और वहाँ से भाग जाती है।

उसके पीछे बहुत से Agents और Gabriel पड़ जाते हैं। अंत में Gabriel, Grace को पकड़ लेता है और उससे चाबी ले लेता है। (Mission Impossible – Dead Reckoning Part I hindi story).

**
तभी Ethan एक पहाड़ी से जम्प करता है और पैराशूट की मदद से train में आ जाता है।

वह Gabriel से लड़ता है और Grace को बचाता है। लेकिन मौका पाते ही Gabriel वहाँ से भाग जाता है।

जाते -जाते वह एक पुल पर बम लगाकर टाइमर लगा देता है।

लेकिन Ethan और Grace ट्रेन के बाकी डिब्बों को बीच से अलग कर देते हैं। जिससे बाकी पैसेंजर्स की जान बच जाती है।

तभी पुल ब्लास्ट से डैमेज हो जाता है। Ethan का डिब्बा भी आधा उड़ जाता है। और वे दोनों नीचे लटक जाते हैं।

लेकिन तभी घायल Paris उन्हें ऊपर खींचे लेती है। वह अभी मरी नहीं थी।

वह Russian पनडुब्बी का सारी हकीकत Ethan को बता देती है। और उसके बाद उसकी मृत्यु हो जाती है।

**

Mission Impossible – Dead Reckoning Part I Story in Hindi

इसके बाद Ethan जाकर Benjii से मिलता है। फिर वे दोनों गाडी से डूबी हुई पनडुब्बी की तरफ निकल पड़ते
हैं।

तभी Ethan, Benjii को पनडुब्बी का चैम्बर खोलने वाली चाबी दिखाता है जो उसने लड़ाई के दौरान Gabriel की जेब से निकाल ली थी। Mission Impossible – Dead Reckoning Part I Story in Hindi.

फिल्म का यह भाग यहीं खत्म हो जाता है। आगे की कहानी अगले भाग में दिखाई जाएगी।

Appeal:

दोस्तो, आपसे अपील है कि मेरे YouTube चैनल को भी Subscribe कर लें। इसमें हम अनोखे Animals से जुड़े amazing facts डालते रहते हैं।

इन बेजुबान जानवरों के प्रति सबको सजग करने में हमारी सहायता करें।

कृपया नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करके Like, Share और Subscribe करें। आपकी बहुत कृपा होगी। धन्यवाद।

Video: नौ पक्षी जो उड़ नहीं सकते


समाप्त।

दोस्तो, यह थी इस फिल्म की पूरी कहानी (Mission Impossible – Dead Reckoning Part I Story in Hindi). धन्यवाद।

*

Leave a Comment