The Way Of The World summary in Hindi

Play The Way Of The World summary in Hindi : यह play अंग्रेजी नाटककार William Congreve द्वारा लिखा गया है। इसे best comedy play के रूप में जाना जाता है। लेकिन शुरू में bold भाषा -शैली के लिए इसकी आलोचना भी हुई थी। इस play के 5 Acts हैं। इन सबकी summary आगे दी गयी है। तो आइये पढ़ते हैं।

The Way Of The World
(Play summary in Hindi)

कुछ घटनायें play शुरू होने से पहले हो चुकी थीं। उन्हें जान लेंगे तो play को समझने में आसानी रहेगी।

Lady Wishfort शहर की एक rich महिला थीं। उनकी Ms Fainall नाम की एक विधवा बेटी थी। और Millamant नाम की भतीजी भी थी।

उसी शहर में रहने वाला Mirabell नाम का हैंडसम युवक Millamant से प्यार करता था। लेकिन Mirabell से पहले उसका अफेयर Ms Fainall से भी चल चुका था।

बाद में Mirabell ने उसकी शादी अपने एक दोस्त Fainall से करवा दी थी। लेकिन Fainall बहुत लालची था। उसने यह शादी केवल Ms Fainall के पैसों के लिए की थी। और वास्तव में उसका अफेयर Mrs Marwood से चल रहा था।

लेकिन Lady Wishfort, Mirabell को पसंद नहीं करती थी। उसे लगता था कि Mirabell एक casanova टाइप का लड़का है। और उसने उस पर भी डोरे डालने की कोशिश की थी। लेकिन हकीकत में Mirabell ने सिर्फ उसके साथ मजाक भर किया था।

Millamant को विरासत में 6000 पौंड मिलने थे। लेकिन वे अभी Lady Wishfort के अधीन थे। अगर Millamant उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करती तो उसे यह पैसे नहीं मिल सकते थे। इसलिए Mirabell और Millamant की शादी में यही दिक्कत थी कि Lady Wishfort यह शादी नहीं होने देना चाहती थी।

इस background कि बाद आइये अब पांचों acts की summary पढ़ते हैं।

Act I

(The Way Of The World summary in Hindi)

Mirabell अपने घर में अपने दोस्त Fainall के साथ ताश खेल रहा था। तभी एक नौकर आकर बताता है कि Waitbell ने Foible से शादी कर ली है।

Waitbell , Mirabell का servant था जबकि Foible , लेडी Wishfort की maid थी।

यह सुनकर Mirabell कहता है कि उससे अच्छे तो यह नौकर ही हैं जिनकी आराम से शादी हो गयी। वह Millamant से इतना प्यार करता है लेकिन फिर भी उससे शादी नहीं कर पा रहा।

यह सुनकर Fainall कहता है कि किसी भी तरह Millamant से शादी कर ले।

लेकिन Mirabell कहता है कि लेडी Wishfort उनकी शादी में रूकावट हैं। क्युँकि वे उसे पसन्द नहीं करतीं। और अगर उसने उनकी मर्जी के खिलाफ Milamant से शादी कर ली तो वे उसे उसके 6000 पौंड की विरासत नहीं देंगी। और Millamant वेवजह अपनी विरासत नहीं खोना चाहती थी। ऊपर से Mirabell की आर्थिक स्तिथि भी इतनी अच्छी नहीं थी।

इस समस्या को सुलझाने का एक ही तरीका था कि किसी तरह लेडी Wishfort से शादी के लिए मंजूरी मिल जाये।

Act 2

(The Way Of The World summary in Hindi)

Mrs. Fainall और Mrs. Marwood एक पार्क में बैठी बातें कर रही थीं। वे पुरुषों की निंदा कर रही थीं और कह रही थीं वे सब बेवफा होते हैं। Mrs. Fainall को यह भी पता नहीं था कि उसके पति Fainall का Mrs. Marwood के साथ चोरी -छुपे रोमांटिक अफेयर चल रहा था।

कुछ देर बाद दोनों घर चली जाती हैं।

लेकिन रास्ते में Mrs Marwood को Fainall मिल जाता है। वह बहुत गुस्से में था और वह Mrs Marwood पर आरोप लगाता है कि वह Mirabell से प्यार करती थी।

यह सच भी था। लेकिन Mrs Marwood साफ़ मुकुर जाती है। और कहती है कि वह सिर्फ Fainall से प्यार करती है।

Fainall कहता है कि वह अपनी पत्नी Mrs Fainall की दौलत हथियाना चाहता है। और उसके बाद वह Mrs Marwood से शादी कर लेगा। यह सुनकर Mrs Marwood बहुत खुश हो जाती है।

उधर दूसरी ओर Mrs Fainall, अपने पूर्व -प्रेमी Mirabell से मिलती है। वह कहती है कि वह Fainall को जरा भी पसंद नहीं करती। और शायद उसका किसी दूसरी औरत से अफेयर भी चल रहा है।

Mirabell उससे कहता है कि उसकी Millamant से शादी करवाने में मदद करे। जो उसकी cousin लगती थी। फिर वह उसे अपने प्लान के बारे में बताता है।

दरअसल वह अपने नौकर Waitwell का भेष बदलकर अपना अंकल Rowland बनाने वाला था। फिर Foible अपनी मालकिन Lady Wishfort से कहेगी कि sir Rowland से शादी कर ले।

जब दोनों की engagement होगी तो Mirabell, लेडी Wishfort को बताएगा कि दरअसल उसने उसके नौकर से engagement कर ली है। जब लोगों को इस बात का पता चलेगा तो उसकी समाज में बहुत बेइज्जती होगी।

इस insult से बचने में Mirabell, लेडी Wishfort की मदद करेगा। लेकिन इसके बदले वह Millamant की शादी उससे कर देने के लिए कहेगा।

यह प्लान सुनने के बाद Mrs Fainall वहां से चली जाती है।

बाद में Millamant आकर Mirabell से मिलती है। वह उससे नाराज थी क्युँकि पिछले दिन भी उसकी Lady Wishfort से कहा -सुनी हुई थी। ओर उसे उसका प्लान भी पसंद नहीं आया।

Act 3
(The Way Of The World summary in Hindi)

यह act लेडी Wishfort के घर पर घटित होता है। इसमें Foible प्लान के मुताबिक लेडी Wishfort को sir Rowland से मिलवाती है। और उससे शादी करने के लिए कहती है।

(लेकिन sir Rowland भेष बदला हुआ Mirabell का नौकर Wiatbell था। )

Mrs Fainall भी इस प्लान में शामिल थी। एक दिन वह Foible को प्लान के बारे में कुछ समझा रही थी।

तभी उनकी बातें Mrs Marwood सुन लेती है। और जाकर अपने प्रेमी Fainall को बता देती है।

यह सुनकर Fainall अपनी वाइफ के पैसों के साथ -साथ Milamant के पैसों को भी हथियाने का plan बनाने लगता है।

Act 4
(The Way Of The World summary in Hindi)

एक दिन जब लेडी Wishfort घर पर नहीं थी तो Mirabell अपनी प्रेमिका Milamant से मिलने जाता है। वे दोनों आपस में प्यार भरी बातें करते हैं।

Mrs Fainall के कहने पर Mirabell , Milamant को शादी के लिए propose करता है। Milamant उसका प्रपोजल ख़ुशी से accept कर लेती है।

तभी सूचना मिलती है कि लेडी Wishfort घर आ रही हैं। यह सुनकर Mirabell जल्दी से वहाँ से चला जाता है।

घर आकर लेडी Wishfort सबको अपने nephew – Wilful से मिलवाती है। वह कहती है कि Milamant की शादी Wilful से की जाएगी। यह सुनकर Milamant परेशान हो जाती है। लेकिन वह अपनी विरासत खोना नहीं चाहती थी इसलिए कुछ कहती नहीं है।

Act 5

(The Way Of The World summary in Hindi)

Mrs Marwood एक दिन लेडी Wishfort को एक पत्र भेजती है। उस पत्र में उसने Mirabell के सारे प्लान के बारे में बता दिया था। लेडी Wishfort को पता चल जाता है कि sir Rowland वास्तव में Mirabell का नौकर Waitwell था। वह उसे arrest करवा देती है।

साथ ही वह Mrs Marwood को इस plan के बारे में उसे बताने के लिए धन्यवाद देती है।

लेकिन तभी Fainall वहाँ आ जाता है और लेडी Wishfort को ब्लैकमेल करता है। वह कहता है कि उसे पता है कि उसकी पत्नी Mrs Fainall का Mirabell से affair था। और यह बात वह सबको बता देगा। इससे लेडी Wishfort की समाज में बहुत insult होती।

वह ऐसा न करने के लिए शर्त रखता है कि लेडी Wishfort अपनी भतीजी की संपत्ति उसे दे दे।

लेकिन तभी Mirabell दो नौकरों के साथ वहाँ आ जाता है। और कहता है कि ये दोनों गवाह हैं कि Fainall का खुद शादीशुदा औरत Mrs Marwood के साथ अफेयर चल रहा था।

यह सुनकर Fainall चौंक जाता है। लेकिन फिर भी कहता है कि लेडी Wishfort ज्यादा रसूख वाली महिला हैं। ओर उसके मुकाबले उनकी बेइज्जती कहीं ज्यादा होगी।

तभी Milamant कहती है कि अपनी विरासत बचाने के लिए उसने फैसला किया है कि वह Wilful से शादी करेगी।

Milamant की दौलत हाथ से निकलती देखकर Fainall एक और दाँव चलता है। वह कहता है कि Mrs Fainall अपनी सारी दौलत उसे दे दे। और उससे अलग हो जाये।

लेकिन तभी Mirabell आखिरी दाँव चलता है। वह Fainall को कुछ कागजात दिखाकर कहता है कि शादी से पहले ही Mrs Fainall ने अपनी दौलत Mirabell के नाम कर दी थी। क्युँकि उसे Fainall पर जरा भी भरोसा नहीं था।

यह सुनकर Fainall गुस्से से भर जाता है। और Mrs Marwood को लेकर वहाँ से चला जाता है।

**
इसके बाद Milamant बताती है कि उसने Wilful से शादी की बात सिर्फ Fainall को शांत करने के लिए की थी।
क्युँकि वह Mirabell को पसंद नहीं करता था। और अंदर से नहीं चाहता था कि Mirabell और Milamant की शादी हो पाए।

अंत में लेडी Wishfort नौकरों को माफ़ कर देती है। तथा Mirabell और Milamant की शादी की मंजूरी दे देती है। क्युँकि Mirabell ने उनके सम्मान को बचा लिया था।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको The Way Of The World summary in Hindi अच्छी लगी होगी। कृप्या comment करके बतायें। धन्यवाद।

Leave a Comment