The Scarlet Letter summary in Hindi

The Scarlet Letter summary in Hindi : Hester नाम की युवती कुछ परिस्थितियों में एक अजनबी से प्रेम -सम्बन्ध बना लेती है। जब उससे उसकी बेटी हो जाती है तो समाज के लोग इसे पाप समझते हैं। वे Hester को सारी जिंदगी के लिए सिंधूरी रंग का अक्षर A पहना देते हैं। जिसका मतलब था Adultery यानि वेबफ़ाई। आगे इस classic novel की सारी summary पढ़िए।

Author : Nathaniel Hawthorne

The Scarlet Letter
(Summary in Hindi)

इस नावेल की कहानी 17th century के Boston शहर में शुरू होती है। उस समय की society बहुत रूढ़िवादी थी और धार्मिक values को सर्वोपरि मानती थी ।

एक दिन Hester नाम की एक जवान युवती को शहर की जेल से निकालकर भीड़ के सामने लाया जाता है। उसके गले में सिंधूरी रंग का letter A लॉकेट के तरह लटक रहा था। और उसकी बाँहों में उसकी नवजात बच्ची Pearl थी।

भीड़ में एक आदमी, दूसरे बूढ़े आदमी को बताता है कि Hester को उसके त्रियाचरित्र की सजा दी जा रही है।

वास्तव में Hester का एक पति था जो उम्र में उससे दुगना था। एक दिन उसने Hester को Boston भेज दिया। और कहा कि वह भी जल्दी आएगा। लेकिन बहुत महीने बीत जाने पर भी वह Boston नहीं आता।

इसी बीच Hester का एक दूसरे लड़के के साथ अफेयर हो जाता है। और एक दिन उसे Pearl नाम की बेटी पैदा होती है। इससे society के लोग Hester को बेवफा और पापी बोलने लगते हैं।

वे उससे पूछते हैं कि बच्ची का पिता कौन है। लेकिन वह कुछ नहीं बताती। इसके बाद वे Hester के गले में लेटर A डाल देते हैं। (A फॉर adultery यानि पति से बेवफाई )। साथ ही वे उसे जेल भिजवा देते हैं।

आज के दिन Hester को बाहर लाया गया था। समाज के बड़े -बूढ़े उससे फिर से पूछते हैं कि बच्ची के पिता का क्या नाम है। लेकिन वह फिर से कुछ नहीं बताती।

इसके बाद Hester से कहा जाता है कि शहर से बाहर कहीं जाकर रहे। वह समुद्र के किनारे एक झोपडी में रहने लगती है। और कपड़ों की सिलाई का काम करके अपना और अपनी बेटी का पेट पालने लगती है (Hester नाम की युवती कुछ परिस्थितियों में एक अजनबी से प्रेम -सम्बन्ध बना लेती है। जब उससे उसकी बेटी हो जाती है तो समाज के लोग इसे पाप समझते हैं (The Scarlet Letter summary in Hindi)।

**

उस समय भीड़ में खड़ा वह बूढ़ा कोई और नहीं बल्कि Hester का पति ही था। उसका नाम Roger था और वह एक डॉक्टर भी था।

वह काफी महीनों बाद Boston पहुँचा था। लेकिन तब तक Hester को बच्ची पैदा हो चुकी थी। यह देखकर उसका दिल टूट गया था। और उसने Hester के गुमनाम प्रेमी को तलाश कर उससे बदला लेने की ठान ली थी।

बाद में वह Hester से भी मिला और उससे हर चीज को गुप्त रखने की कसम दिला दी थी। वह अब Hester से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। फिर वह शहर में रहकर अपनी प्रैक्टिस करने लगा।

**

धीरे -धीरे कुछ वक़्त गुजरता है और Pearl बड़ी होने लगती है। एक दिन Community service के लोग Pearl को Hester से अलग करने की सोचते हैं। वे कहते हैं कि Hester चरित्रहीन है और इसका उसकी बेटी पर बुरा असर पड़ेगा।

लेकिन Hester चर्च के एक युवा पादरी Arthur से मिलती है। और उससे गुहार लगाती है कि उसकी बेटी को उससे जुदा न होने दे। Arthur उसकी मदद करता है और अपने प्रभाव के दम पर Community service को Pearl को ले जाने से रोक देता है।

**

Novel – The Scarlet Letter summary in Hindi

लेकिन लोग देखते हैं कि Arthur जो कभी बहुत handsome और healthy हुआ करता था अब काफी उदास और कमजोर दिखने लगा था। कुछ लोग कह रहे थे कि उसे दिल की अजीब बीमारी हो गयी थी।

जबकि कुछ कह रहे थी कि उसे कोई psychological stress है जिसकी वजह से उसका दिल कमजोर हो रहा है। वह अंदर ही अंदर किसी आत्मग्लानि से जल रहा था।

**
एक दिन Arthur दवाई के लिए Roger से मिलता है। उससे बात करने पर Roger को उस पर शक होने लगता है। धीरे -धीरे वह खुद को Arthur के करीब कर लेता है।

एक दिन वह उसके साथ उसके घर पर ही शिफ्ट कर जाता है ताकि उसकी हर समय देख -भाल कर सके।
और इस बहाने उस पर नजर रख सके।

एक दिन जब Arthur सोया हुआ था तो Roger ने उसकी shirt हटा कर देखा। वह देखता है कि Arthur ने अपने सीने पर letter A कुरेद रखा था।

अब उसे समझते देर नहीं लगी कि Arthur ही Hester का प्रेमी है। और Pearl का पिता है।

इसके बाद Roger हर दिन Arthur को इशारों से बताने लगता है कि उसे उसके पाप का पता चल चुका है।
इससे Arthur की मानसिक परेशानी ठीक होने की वजाय और बढ़ने लगती है।

Roger तो यही चाहता था। यही उसका बदला था।

**

समय के साथ – साथ Hester के शांत और दयालु स्वाभाव ने लोगों का दिल जीत लिया था। कभी -कभी कुछ लोग उसे किसी function आदि में भी बुला लेते थे।

एक दिन Hester और Pearl एक funeral से वापस आ रहे थे। रास्ते में एक पहाड़ी पर उन्हें Arthur दिखता है।
वे उससे मिलते हैं। Arthur उस समय आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। लेकिन Hester उसे रोक देती है।

फिर वह Pearl को बताती है कि Arthur ही उसके पिता हैं। Pearl उससे अनुरोध करती है कि वह publicly यह बात सबको बताये। लेकिन Arthur कहता है कि समाज इसके लिए उन सबको punish करेगा। साथ ही उनकी और बदनामी होगी।

वे तीनों एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और देर तक वहाँ खड़े रहते हैं।

**

The Scarlet Letter summary in Hindi – A novel

अगले दिन Hester अपने बूढ़े पति Roger से मिलती है और उससे कहती है कि Arthur को मानसिक तौर पर परेशान करना बंद करे। और वहाँ से चला जाये। लेकिन Roger ऐसा करने से मना कर देता है। वह कहता है कि यही उसका बदला है।

**

एक दिन Hester अकेले में Arthur से मिलती है और उसे एक प्लान बताती है। वह कहती है कि वे Boston छोड़कर यूरोप चले जायेंगे और वहाँ Pearl के साथ एक family के रूप में रहेंगे। Arthur को यह प्लान पसंद आता है।

इसके पश्चात Hester एक Ship पर तीन लोगों का टिकट बुक कर लेती है। लेकिन Roger को उसके Plan का पता चल जाता है। और वह भी उस Ship पर अपने लिए टिकट बुक कर लेता है।

जिस दिन Ship रवाना होना था, उसी दिन लोग एक पर्व के उपलक्ष्य में चर्च के सामने इक्क्ठा होते हैं। Arthur वहाँ स्टेज से उन्हें एक स्पीच देता है।

तभी Hester और Pearl भी वहाँ आते हैं। उन्हें देखकर Arthur एकाएक आवेश में आ जाता है।

फिर वह उन दोनों को अपने साथ स्टेज पर ले जाता है। और सबके सामने घोषित करता है कि वही Pearl का पिता है। साथ ही वह सबको अपनी chest पर लिखा हुआ Letter A दिखाता है।

यह सुनकर Pearl अपने पिता को चूमती है। लेकिन तभी Arthur को हार्ट-अटैक आ जाता है। वह वहीं स्टेज पर गिर जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है।

**

English play – The Scarlet Letter summary in Hindi


इसके एक साल बाद Roger की भी मृत्यु हो जाती है। एक दिन Hester और Pearl दोनों Boston छोड़ कर चली जाती हैं। कोई भी नहीं जानता था कि वे कहाँ चली गयी हैं।

बहुत सालों बाद Hester वापस आ जाती है। उसने अभी भी scarlet letter पहना हुआ था। वह अपनी झोपडी में रहकर फिर से कपडे सीने लगती है।

अक्सर उसे Pearl के खत आते थे। Pearl ने एक European अफसर से शादी कर ली थी और अब उसकी भरी -पूरी family थी।

एक दिन Hester की भी मृत्यु हो जाती है। उसे Arthur की बगल में दबा दिया जाता है। दोनों की कब्र पर एक ही tombstone लगाया जाता है। जिसपर लेटर A लिखा हुआ था।

समाप्त।

दोस्तो यह थी The Scarlet Letter summary in Hindi। आपको क्या लगता है Hester को समाज द्वारा scarlet letter A पहनने पर मजबूर करना चाहिए था ? Comment करके बताइये।

Read More:

Othello by Shakespeare Summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad Summary in Hindi

Leave a Comment