Article: Types of negative people or types of toxic people
(How to deal with negative people)
दोस्तो जिंदगी में हम सब का goal खुश रहना होता है।
लेकिन हमारे आस-पास कुछ ऐसे negative लोग पाए जाते हैं जो आये दिन अपने बर्ताब से हमारा मूड spoil कर देते हैं।
इस से हम खुश नहीं रह पाते।
बिना वजह की tension और anxiety होने लगती है। कुछ लोग तो depression तक में चले जाते हैं।
लेकिन यह article पढ़कर आप जानेंगे कि negative लोग कितनी तरह के हो सकते हैं।
और उनका व्यवहार कैसा होता है।
इस से आप उनकी पहचान करना सीख जायेंगे और उनसे कैसे डील करना है यह भी जानेंगे।
तो इस आर्टिकल में 11 type के negative लोगों के बारे में बताया गया है।
इनके बारे में पढ़कर आप जान जायेंगे कि कहीं आपके आस-पास भी ऐसे लोग तो नहीं है।
फिर आपको इनसे deal करने के 11 तरीके भी बताए गए हैं।
दोस्तो, negative लोगों को तो हम अपने आस-पास से हटा नहीं सकते।
आप कहीं भी चले जाएँ, ऐसे लोग मिल ही जायेंगे।
लेकिन इस आर्टिकल में दिए गए तरीके और strategy अपनाकर आप ऐसे लोगों की negativity से बच सकते हैं
और लाइफ में खुश रह सकते हैं।
आइये अब देखते हैं कि वे 11 तरह के लोग आखिर कौन से हैं और उनका behaviour किस तरह का होता हैं :
1) Manipulator
पहली category में वो लोग आते हैं जो हमेशा अपने फायदे के लिए चीजों को manipulate करते हैं।
यानि सच- झूठ बोलते हैं।
उनका हर चीज के लिए अच्छा – बुरा opinion होता है। पहले तो वे आपके साथ अपना ओपिनियन discuss करते हैं।
अगर आपने हाँ कर दी तब तो ठीक। लेकिन अगर आपने agree नहीं किया तो वो आपके against हो जायेंगे।
वे चाहते हैं कि आप उनके गलत opinion को भी support करें।
वरना उनकी नजरों में आप एक बुरे आदमी बन जायेंगे।
ऐसे लोग चीजों को तोड़ -मरोड़ कर ऐसे पेश करते हैं जिस से सामने वाले को लगे कि गलती आपकी है।
मान लीजिये आपको बॉस से डाँट पड़ी।
तो ऐसे लोग आपसे पहले तो बॉस की बुराई करेंगे। फिर बोलेंगे बॉस को आपको डाँटना नहीं चाहिए था।
ऐसे ही लच्छेदार बातों से आपको अपनी side करने की कोशिश करेंगे।
लेकिन जब आपने जरा भी बॉस के खिलाफ बोल दिया तो बस। शुरू हो जायेगा इनका manipulation का खेल।
ये जाकर बॉस से बोल सकते हैं कि फलाँ तो आपके बारे में ऐसे बोल रहा था।
लेकिन बॉस को यह भी बोलेंगे कि उसे बताना मत।
फिर बॉस हमेशा आपके against रहेगा और आपको पता भी नहीं चलेगा किआखिर हुआ क्या है।
तो ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहें ।
2) Fault finder or born critic
Fault finder हमेशा दूसरे में गल्तियाँ ढूँढने में लगे रहते हैं।
आपकी छोटी से छोटी गलती को इतना बढ़-चढ़ा कर बताएँगे कि सामने वाले को लगेगा कि आप सच में नाकाबिल होंगे।
लेकिन ऐसे लोग अपनी बड़ी – बड़ी गलतियों को भी अपने सर नहीं लेते। उसमे भी दूसरों का दोष गिना देते हैं।
मान लीजिये ऑफिस में आपने बहुत अच्छी प्रेजेंटेशन दी।
सब लोगों ने तालियां बजाई।
लेकिन Fault finder ऐसे points गिनने लगेगा की आपका मूड off हो जायेगा।
आपके विरोधी भी अंदर ही अंदर खुश होंगे।
जैसे वो बोल देगा कि इसका refernce latestनहीं है।
या कलर purple की जगह yellow होना चाहिए था।
Animation तो एक भी नहीं डाली।
इत्यादि।
ऐसे ही घर में कोई – कोई सास भी बहु में दोष ढूंढती रहती है।
बर्तन ठीक से नहीं धोये।
रोटी कच्ची है।
सब्जी में नमक कम है। कभी ज्यादा है।
पोछा ठीक नहीं लगाया।
इस तरह ऐसे घर में क्लेश ही पड़ा रहता है।
3) Complainer – entire world is wrong
Complainer हमेशा complain ही करता रहता है।
फलाँ आदमी ने मेरे साथ ऐसा किया।
आज उसने ऐसे कपडे पहने हैं ।
उस पर blue color अच्छा नहीं लग रहा।
आज गर्मी बहुत ज्यादा है।
आज इतनी ठण्ड क्यों है।
चाहे कितनी भी खुशी का मौका क्यों न हो उसमें भी वो दुखी होने का reason ढूँढ लेता है।
सैलरी बढ़ जाये तो बोलेगा – इससे क्या होगा। महँगाई इतनी बढ़ गयी है।
किसी का birthday हो तो – क्या फायदा बुढ़ापा आ रहा है।
मतलब हर चीज में complaint करेगा।
चाहे कोई आदमी हो, अवसर हो, घर हो, दफ्तर हो, मौसम हो, complainer को हर चीज में दिक्कत है।
उसके according हर चीज ही बेकार है।
4) Back – Biters
Back – biters वो होते हैं जो पीठ पीछे आपके बारे में बुरा ही बोलते हैं।
ये लोग सामने तो आपकी तारीफ करने का ढोंग करते हैं।
लेकिन जैसे ही आप वहाँ से मुड़ेंगे वे आपकी बुराई के पुल बाँध देंगे।
ऐसा वो हर किसी के साथ करते हैं।
ये वैसे तो आपके दोस्त बनकर रहते हैं। लेकिन काम सारे दुश्मन वाले करते हैं।
5) Narcissist – me, me and me
Narcissist की life मैं से शुरू होती है और मैं से ही खत्म।
इनके according लोगों में ये सबसे vvip होते हैं।
और दूसरों से उन्हें vvip जैसी ही treatment मिलनी चाहिए।
हर किसी को इनकी बात सुननी चाहिए।
इनकी किसी भी चीज को टोका नहीं जाना चाहिए।
ये खुद को एकदम perfect मानते हैं।
बहुत बड़े philosopher या celebrity मानते हैं।
ये लोग बहुत ज्यादा सज – धज कर भी रहते हैं।
चाहे देखने में अच्छे भी न हों लेकिन भर-भर कर make -up करेंगे।
और दूसरों से उम्मीद करेंगे कि सब उनकी beauty की तारीफ करें ।
आप चाहे इनसे अपनी गंभीर बीमारी discuss कर रहे हों लेकिन वो उनके लिए कुछ भी नहीं होगा।
उसे वो ध्यान से सुनेंगे ही नहीं।
लेकिन अपने माथे पर हो गए किसी मुहाँसे पर आपको एक घण्टे का रोना सुना देंगे।
अगर narcissist का कोई lover हुआ तो गलती हमेशा उसकी होगी।
अगर narcissist से गिलास टूटेगा तो गलती उसके girlfriend या boyfriend की होगी।
वे बोलेंगे – यहाँ क्यों रखा था? तुम्हारी गलती है।
अगर कहीं लेट पहुंचेंगे तो बोलेंगे – reminder क्यों नहीं भेजा था। तुम्हारी गलती है।
ये अपने “मैं” के बुलबुले से कभी बाहर नहीं आते।
6) Jealous
इस तरह के लोग हमेशा दूसरों से ईर्ष्या करते रहते हैं।
आपने नया फोन लिया तो इनको ईर्ष्या होगी।
नयी गाड़ी ली तो जलेंगे।
किसी के बेटे की नौकरी लग गयी तो इनकी रात की नींद उड़ जाएगी।
इस तरह दूसरे आदमी की जरा सी तरक्की होते देख ये लोग जलने लगते हैं।
इनकी जलन कई बार तो चेहरे पर भी दिख जाती है।
चेहरे की मुस्कान गायब हो जाएगी। चेहरा स्याह पड़ जाता है। साँस फूल जाती हैं।
ऐसे लोग फिर आपका बुरा चाहने लगते हैं।
आपके लिए अच्छा नहीं सोचते। मन ही मन कोसते रहते हैं।
7) Ultracrepidarian – know it all
Ultracrepidarian वह होता है जो सोचता है कि उसे दुनिया की हर चीज पता है। वह सर्वज्ञ और सर्वज्ञानी है।
जबकि असलियत में उसे चीजों का बहुत कम knowledge होता है या ऊपर -ऊपर से ही कुछ पता होगा।
Google पर थोड़ी बहुत search करके वे सोचते हैं कि वे अब subject – expert बन गए हैं।
जब भी आप किसी topic पर बोलने लगेंगे तो ये उसमें अपनी टाँग घुसा देंगे।
इनका हर sentence ” नहीं ” से शुरू होता है।
अगर आपने बोला कि देश की GDP नीचे जा रही है।
तो ये बोलेंगे – नहीं, ये तो गलत policies की वजह से हुआ है।
और फिर इतनी लम्बी -लम्बी छोड़ते जायेंगे कि आपको disprin की गोली की जरुरत महसूस होने लगेगी।
और आप देखेंगे ऐसे आदमी ने बोली वही बात है जो आप कह रहे थे।
ऐसे लोगों का मकसद हमेशा दूसरों को नीचे दिखाना होता है।
आपने देखा होगा कुछ लड़के हमेशा लड़कियों को advice ही देते रहेंगे।
तू यह कर ले। तू वो try कर। वगैरह, वगैरह।
वे ऐसे show करेंगे जैसे उन्हें दुनिया की हर चीज पता है।
जबकि यह सिर्फ अधकचरा ज्ञान ही होता है।
8) Fakes – shiny people
Fake या बनावटी लोग जैसे दिखते हैं वैसे होते नहीं हैं।
वे सिर्फ अच्छे होने का mask लगा कर घूमते हैं।
ये कपडे भी tip – top पहनेंगे।
Personality को भी खूब चमका कर रखेंगे।
और आपसे इतनी गर्म-जोशी से मिलेंगे मानो आप उनके बचपन के दोस्त हों।
बहुत से लोग यहीं धोखा खा जाते हैं।
वे सोचते हैं की यह व्यक्ति तो बहुत संभ्रांत हैं।
कितना खुश-मिजाज है।
और कितना friendly है।
लेकिन होता इसके बिल्कुल उल्टा है।
ऐसे लोग अंदर से केवल evil से भरे होते हैं।
ऐसे ही लोगों को भेड़ की खाल में भेड़िया बोला जाता है।
Fake लोग कभी दूसरों का भला नहीं करते।
इन्हे सिर्फ अपने स्वार्थ से मतलब होता है।
लेकिन वक़्त और जरुरत के मुताबिक ये आपको धोखा दे देते हैं।
और आप shocked रह जाते हैं। क्युँकि आपने उन पर आँख बंद करके trust कर लिया होता है।
9) Energy vampires
इस category के लोग vampire की तरह होते हैं।
जैसे vampire खून चूसते हैं वैसे ये भी आपकी positive energy को चूस जाते हैं।
ये हमेशा negativity, depression, chaos फैलाते हैं।
आपको हमेशा डराकर रखेंगे।
हमेशा बुरी खबर फैलाएँगे – तुम्हारे साथ बुरा होने वाला है। शायद तुम्हारी नौकरी जाने वाली है।
तुम्हारी complaints सुनी मैंने। आदि।
ऐसे लोग हमेशा आपका हौसला तोड़ते रहेंगे। ये सिर्फ दूसरों को demotivate करने के लिए ही बने हैं।
अपने आस-पास इन्हे सब कुछ उलझा ( chaotic ) पसंद होता हैं।
ये problem को solve नहीं होने देते।
ताकि माहौल हमेशा negative बना रहे।
Vampire अँधेरे में रहते हैं।
वैसे ही ऐसे लोग हमेशा बुरी ख़बरों का अँधेरा आपके चारों और बनाये रखते हैं।
इन लोगों से बात करके आपको लगता है कि life सिर्फ कष्टों से भरी है।
आप लाइफ में कुछ नहीं कर पाओगे।
आप हमेशा चिंतित फील करते हो।
आप दिमागी रूप से भी थक जाते हो। मानो किसी ने आपकी सारी ऊर्जा को ही चूस लिया हो।
10) Gossip -mongers
इस category के negative लोग हमेशा झूठी – सच्ची अफवाहें इधर से उधर फैलाते रहते हैं।
इन्हे आपकी जिंदगी को अँदर तक जानने की इच्छा रहती है।
ये लोगों को कुरेद -कुरेद कर पूछते रहते हैं।
फिर ये उन बातों को सारे मोहल्ले में या office में पूरी details के साथ नमक – मिर्च लगाकर बताते फिरते हैं।
इन लोगों को evidence और logic से कोई मतलब नहीं होता।
बस किसी पर शक होना ही उनके लिए काफी है।
उदाहरण के लिए मान लेते हैं, आप किसी लड़की को सिर्फ अपना अच्छा friend मानते हों।
लेकिन ये लोग उसके साथ आपक affair बता देंगे।
साथ ही तरह -तरह की उलटी – सीधी कहानियाँ भी जोड़ देंगे।
आजकल ऐसे बहुत से लोग सोशल – मीडिया पर भी छाए रहते हैं।
तथा Facebook और Whatsapp पर Fake posts आगे forward करते रहते हैं।
ये लोग लाइफ में बहुत frustrated होते हैं।
इसलिए अपनी कुँठा को इस तरह दूसरों को बदनाम करके दूर करने की कोशिश करते हैं।
11) Victim
इस category के लोग हमेशा victim – card play करते हैं।
इन्हे लगता है सब लोग उनका बुरा चाहते हैं।
सब इनके against हैं। सब इन्हे नीचे गिराना चाहते हैं।
जरा सी गलती बताते ही ये आपको offender बता देते हैं।
सबको बताते फिरेंगे कि आप हमेशा उन्हें जान- बूझ कर परेशान करते हो।
इनके according आये दिन कोई न कोई इन्हे परेशान ही करता रहता है।
वास्तव में ये लोग अपना कोई भी काम ठीक से नहीं करते।
किसी के टोकते ही ये victim या ” सताए हुए ” बन जाते हैं।
लेकिन यह सब बचने का trick होता है। दूसरों के दूर जाते ही यह रंग बदल लेते हैं।
तो दोस्तो, ये थे 11 तरह के नेगेटिव लोग ।
इन सबको psychopath भी कहा जाता है।
ये सब आपके peace of mind के लिए बहुत harmful हैं।
आइये अब समझते हैं कि ऐसे लोगों से कैसे deal करना चाहिए।
Tips to deal with negative people
1) Avoid them
जितना हो सके ऐसे लोगों को avoid ही करें। इनके साथ argument या झगड़े में न पड़ें।
यदि कुछ झगड़ा हो तो किसी senior या authority वाले आदमी की help से mediate करें।
इनसे कभी personal topics पर बात न करें।
सिर्फ professional dealings ही रखें।
2) Listen without expressing
अगर ये लोग आपसे कुछ बोल रहे हैं तो सिर्फ सुनें।
अपने views या opinions इनके सामने न रखें।
क्युँकि आपके opinions वो वैसे भी नहीं मानने वाले अगर वे उनसे विपरीत हुए तो ।
उल्टा आपको दुश्मन मानने लगेंगे।
3) Never play their game
अगर वो आपको अपनी side में लाने की कोशिश करते हैं तो उनके इस trap में फँसने से बचें ।
ऐसी situation में कोई भी side न लें।
क्युँकि बाद में ये आपसे मनमाना और गल्त काम करने के लिए बोल सकते हैं।
आपसे अपने किसी एहसान का बदला भी माँग सकते हैं।
इसलिए उनके जाल में न फँसे। वैसे भी कोयले की दलाली में मुँह ही काला होता है।
4) Give compliment and disarm them
अगर किसी से मन-मुटाव हो या कोई पीठ पीछे बुराई करता है तो आप उसे एक genuine compliment दें।
हर किसी में कोई न कोई अच्छी बात भी होती है।
आपकी तारीफ का उस पर अच्छा असर पड़ेगा। और वो आपसे grudges नहीं रखेगा।
इस तरह आप भी negative आदमी को positive ढँग से manipulate कर पाएँगे।
लेकिन बहुत ज्यादा बात न करें। और न ही ज्यादा personal हों।
5) Don’t try to control universe
ज्यादा परेशान न हों।
ये न सोचें कि आपको हर चीज को perfect करने की जरुरत है।
ऐसा कभी नहीं होगा। लाइफ कभी perfect नहीं होती।
इसे ऐसे ही जीना पड़ता है।
अगर आप एक चीज ठीक करेंगे तो कोई दूसरी problem आ जाएगी।
ऐसे ही negative लोग आस- पास हैं तो रहेंगे। आपको उन्हें control करने की जरुरत नहीं हैं।
वो जो करते हैं उन्हें करने दें।
आप सिर्फ खुद को पॉजिटिव रखें। अपने काम पर focus करें। और आगे बढ़ते रहें।
दुखी होकर बैठ न जाएँ।
क्युँकि negative लोग हैं तो positive भी बहुत ज्यादा हैं।
6) Don’t pay heed to such people
Negative लोगों की बातों पर ध्यान न दें। उन्हें कभी दिल पर न लें।
क्युँकि उनके opinion, views, ideology, rumors हर चीज झूठ और manipulation पर based होती है।
आपके बारे में उन्होंने बुरा बोला भी है तो emotional न हो जाएँ और न ही बुरा feel करें।
उनका तो काम ही झूठ बोलना है। इसलिए आपके लिए बोली गयी हर बात भी झूठ ही होगी।
इन लोगों की बातों को लेकर कभी भी दुखी या परेशान न हों।
सिर्फ अपना अच्छा काम करते रहें।
देर – सवेर सब समझ जायेंगे कि कौन गल्त है और कौन सही।
7) Stay with positive people
सिर्फ positive लोगों को अपना friend बनाएँ।
ऐसे लोग हमेशा आपको positive energy देते हैं।
Motivate करते हैं।
Help करते हैं।
और मुश्किल time पर आपका साथ देते हैं।
अगर आपका positive circle strong होगा तो negative लोग आप का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते।
अगर अँधेरा बढ़ने लगे तो एक चिराग जला लेना चाहिए। अँधेरा दूर हो जायेगा।
ऐसे ही अगर आस -पास negativity बढ़ने लगे तो आपको positivity बढ़ाने पर लग जाना चाहिए।
8) Have attitude of pity
Negative लोगों से personal dealing तो न करें लेकिन उन्हें किसी भी form में attack न करें।
इनसे झगड़ा करने का फायदा नहीं है।
क्युँकि उन्हें तो झगड़ा करने में मजा आता है।
लेकिन आपका मूड़ चौपट कर देंगे।
ये खुद तो डूबेंगे लेकिन आपको भी ले डूबेंगे।
लेकिन आपकी life important है। आपको नए मुकाम पाने हैं।
इसलिए इनकी बातें सुनकर बुरा न मानें।
बल्कि मन ही मन बोलें – मुझे तुम पर सिर्फ दया आती है।
और कभी न कभी ऐसे लोग अपने कर्मों का फल जरूर पाते हैं।
9) Be ready for surprises
Negative लोग कभी भी भरोसे लायक नहीं होते।
कभी भी आपको कोई negative news मिल सकती है।
आप पर कोई blame आ सकता है।
कोई colleague आपसे बोलना छोड़ सकता है।
आपके बारे में गल्त अफवाह फ़ैल सकती है।
आदि।
तो इन सबसे ज्यादा surprise न हो।
बल्कि जल्दी से situation के according adapt हो जाएँ।
सिर्फ अपना पक्ष रखें और वो भी balance होकर।
Emotional या गुस्से से भर कर बात न करें।
इस से negative लोगों की expectations अधूरी रह जाएँगी।
क्युँकि उनका motive आपको दुःखी देखना होता है।
लेकिन जब आप एक mature person की तरह behave करेंगे तो आपमें interest खो देंगे।
फिर वे एक ऐसा target ढूँढेंगे जो जल्दी emotional हो जाता है। क्युँकि वो उन्हें कमजोर लगता है।
और mentally कमजोर आदमी को manipulate करना उनके लिए आसान होता है।
10) Don’t over -react
Negative लोगों की किसी भी बात पर over – react न करें।
कभी -कभी वे बुरी से बुरी बात भी बोल देंगे।
इस से गुस्सा न करें। न hurt feel करें।
अगर वे आपके साथ किसी negative topic पर बात करने लगते हैं तो आप tactfully topic change कर सकते हैं। या आप अपने positive circle में जाकर बैठ जाएँ।
और अपने भरोसेमन्द दोस्तों से advice लें।
11) Don’t say yes all time
Negative लोगों के जाल में न फसें।
कभी ऐसा न लगने दें कि आप तो हर बात में हाँ ही बोलेंगे।
कभी भी डर कर हाँ न बोलें।
जैसे कोई बोले कि फलाँ आदमी बहुत बुरा है। उसकी शिकायत कर देते हैं।
तो आप कह सकते हैं कि अच्छा, मुझे मालूम नहीं है।
मुझे कोई evidence मिलेगा तभी मैं कोई फैसला कर पाउँगा।
यह ट्रिक आप ऐसी जगह लगा सकते हैं जहाँ कोई आपको किसी धर्मसंकट में डालने की कोशिश करता है।
या किसी गल्त काम के लिए जल्दी हाँ करवाना चाहता हो।
लेकिन आप की इस तरह की बात सुनकर उसे लगेगा कि आप तो mentally strong हैं।
और आप उसके इशारों पर नहीं नाचने वाले। फिर वो आपसे कभी ऐसी बात नहीं करेगा।
समाप्त।
दोस्तो, अगर आप किसी Competitive Exam की तैयारी कर रहे हैं तो General Knowledge
(GK) के लिए Lucent GK की किताब consider कर सकते हैं। यह बहुत famous Book है।
इसे मँगवा लीजिये और पढ़ना शुरू कर दीजिये। इससे आप सारे Exams आसानी से clear कर सकते हैं।
इस Book को घर बैठे Amazon से मँगवाने के लिए आप यहाँ CLICK करें :
दोस्तो, उम्मीद है कि आपको यह article अच्छा लगा होगा।
क्या आपका भी कभी ऐसे किसी negative person से पाला पड़ा है?
कोई ऐसी घटना हुई है ?
तो बिना नाम बताये नीचे comment में जरूर बताएँ।
इस से अच्छी प्रवृति वाले लोगों को भी पता चल पायेगा कि negative लोग क्या -क्या कर सकते हैं।
और वो उनके हाथों torture होने से बच पाएँगे।
Article अपने दोस्तों या family के साथ भी share करें। ताकि वे भी negative लोगों का behavior समझ सकें।
और उनसे सही तरीके से deal कर सकें।
और अगर article किसी negative आदमी तक पहुँच गया तो हो सकता है अपनी reality जानकार वो खुद को बदलने की कोशिश करे।
क्युँकि neagtive लोग अंत में अकेले ही रह जाते हैं। और जीत सच्चाई की होती है।
धन्यवाद।
Thanks for your valuable advice.
My pleasure. Thanks for reading.
sir your right life me bhot log ese hote he jo logo me kami nikalte he unhe nicha dikhate he ,unhe tang krte he jise ki wo kamjore ho jaaye or unke samne kamjore ho ske or wo hame kbhi bhi aage na nikale de unki mansikta yhi hoti he ki unse aage koi na badhe or wo hamari life ko unke hisab se chala ske
Sahi kaha aapne…
Nice article sir..,
Thanks Sir.
Nice article Arjun sir..
Upload more valuable articles please….sir…….
Thank You dear.