Brave New World summary in Hindi

Title: Brave New World summary in Hindi

Brave New World summary in Hindi
(Brave New World summary in Hindi)

Author: Aldous Huxley

Brave New World summary in Hindi

यह नावेल future की दुनिया के बारे में हैं जिसे brave new world कहा जाता था।

London में world state नाम का शहर होता है जहाँ के नागरिक artificial तरीके से पैदा किया जाते हैं।
मतलब कोई भी औरत गर्भ धारण नहीं करती थी।

बल्कि Hatchery में artificial कोख के जरिये बच्चे पैदा होते थे।

फिर उन्हें conditioning के जरिये पांच classes में बदल दिया जाता है ।

पांच classes थे – Alpha, Beta, Gamma, Delta, और Epsilon

Alpha क्लास के नागरिकों को सबसे इंटेलीजेंट बनाया जाता था। आगे चलकर वे leader और thinker बनते थे।

ऐसे ही बाकी classes को कम बुद्धि दी जाती थी। और उनका शरीर भी कमजोर कर दिया जाता था।

Epsilon class वालों को मजदूर बनने के लिए condition किया जाता था।

उन्हें बचपन में कम oxygen दी जाती थी। जिस से उनका brain develop नहीं हो पाता था। और वे मंदबुद्धि रह
जाते थे।

Chemical treatment से उनकी height भी कम कर दी जाती थी। और वे शरीर से भी कमजोर होते थे।

ऐसे ही तरह -तरह की conditioning करके मनमर्जी के personality traits नागरिकों को दिए जाते थे।

World state के नागरिकों के romance के emotions को खत्म कर दिया जाता था। और सीधे sexual reproduction के लिए program कर दिया जाता था। Parenting और marriage जैसे emotions भी
दिमाग से हटा दिए जाते थे।

इस से कोई भी प्यार- मोहब्बत में नहीं पड़ता था।

नए नागरिक पैदा करने वाली इस लैब में (Hatchery ) तीन लोग काम करते थे ।
वे थे :

1 ) Lenina बहुत ही खूबसूरत लड़की थी जो embryos (भ्रूण) की vaccination का काम करती थी।

2 ) Bernard एक psychologist था। उसे sleep – learning technique आती थी। जिस से उसने अपनी बहुत सी programming को remove कर दिया था। इस से उसके natural emotions वापस आ गए थे। वह Lenina को चाहता था। लेकिन वो देखने में ज्यादा अच्छा नहीं था इसलिए Lenina उसमे sexual interest नहीं दिखाती थी।

उसमे Romantic feelings नहीं थीं। क्यूँकि वे conditioning से हटा दी गयी थीं।

Bernard सरकार की बहुत सी policies को criticize करता था।

World state के सारे नागरिक खुश रहने के लिए हमेशा soma नाम की drug का इस्तेमाल करते थे। जो उन्हें हमेशा ख़ुशी से भर कर रखती थी। उन्हें pain का पता ही नहीं था।

Bernard इस drug का भी विरोध करता था।

उसके विद्रोही स्वभाव के कारण Hatchery का director जो उसका बॉस था, उसे देश – निकाला (exile ) दिलवाने की planning कर रहा था। वह उसे Iceland भिजवाना चाहता था।

3) Helmholtz, एक writer था और Bernard का दोस्त था।

लेकिन world state में pain न होने की वजह से वो अपने creative talent का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता था।

***

एक बार Bernard और Lenina घूमने के लिए New Mexico जाते हैं।

वहाँ वे Savage Reservation नाम की जगह को देखते हैं।

वे देखते हैं कि Savage Reservation में लोग natural तरीके से पैदा होते हैं। उन्हें बिमारियाँ लगती हैं।
वे बूढ़े होते हैं। उनकी अपनी भाषा, कल्चर, और जीवन -शैली है। वो दुःख – सुख अनुभव करते हैं।

जबकि world – state में ऐसा नहीं था। वहाँ के लोगों को न बीमारी होती थी न ही वे बूढ़े होते थे।
Soma नाम की drug की वजह से उन्हें pain भी नहीं होता था।


***

फिर Savage Reservation में Bernard और Lenina को Linda नाम की एक महिला और उसका बेटा John मिलते हैं। Linda भी कभी world state से यहाँ अपने group के साथ घूमने आयी थी। लेकिन गल्ती से पीछे रह गयी थी। उस समय वो pregnant भी थी।

लेकिन यहाँ के लोगों ने उसे boycott कर दिया। क्युँकि Linda अपनी programming की वजह से sex को shameful नहीं मानती थी।

उसके दूसरे विचार भी यहाँ के लोगों से मेल नहीं खाते थे।
इसलिए लोग हमेशा उस से बुरा व्यवहार करते थे।

Linda ने अकेले ही वहाँ जीवन -यापन किया।
समय के साथ उसने John नाम के लड़के को जन्म दिया। John को भी लोगों ने कबूल नहीं किया था।

Linda ने John को खुद ही पढ़ाया -लिखाया था। उसने उसे दो किताबें दी थीं। एक science की किताब थी और दूसरी में Shakespeare के सारे नाटक थे। John को सारा ज्ञान इन्ही दो किताबों से मिला। क्युँकि Savage Reservation में कोई स्कूल नहीं था।

Shakespeare को पढ़ कर John को romance के concept के बारे में पता चला था।

***

Linda बताती है कि John, Hatchery के director का बेटा है।

Linda, John के साथ वापस World State जाना चाहती है।
John भी brave new world को देखना चाहता है।

Bernard को भी एक idea सूझ गया था। वो director की बेइज्जती करना चाहता था।
जो उसे exile पर भेजना चाहता था।

फिर वे चारों वापस London के World State में पहुँच जाते हैं।

वहाँ John, director को सबके सामने पिता बोलता है। World State के लोगों को यह पसंद नहीं आता है कि director जो artificial तरीके से नागरिक पैदा करता है , उसका खुद का बेटा natural तरीके से पैदा हुआ है। और उसकी कोई conditioning भी नहीं हुई है। और वो emotions से भरा हुआ है।

शर्म के मारे Director खुद ही इस्तीफ़ा दे देता है।
इस से Bernard का देश निकाला रुक जाता है।


Bernard इस सारे घटना – क्रम की वजह से एक celebrity जैसा बन जाता है।
World State के सब लोगों को पता चल गया था कि Bernard अपनी ट्रिप से लौटते वक़्त एक जंगली (John ) को साथ लाया है।

धीरे -धीरे John साहित्य में रूचि रखने वाले Helmholtz का दोस्त बन जाता है।

वह Bernard द्वारा आयोजित समारोहों और पार्टियों में नहीं जाता।

उसे brave new world के लोग अंदर से खाली लगते हैं। वो उन्हें बिना emotions वाले zombie की तरह मानता है।

John से बढ़ती दोस्ती के कारण Bernard को Helmholtz से ईर्ष्या होने लगती है।

उधर जीवन भर दुखी रही Linda हमेशा soma drug लेती रहती है। ताकि उसकी बाकी की ज़िंदगी खुशी – खुशी बीते।

***

इसी बीच Lenina और John एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

लेकिन John direct sex के लिए conditioned नहीं था क्युँकि वो savage reservation में पैदा हुआ था।
जबकि Lenina में प्यार-मोहब्बत वाले emotions हटा दिए गए थे। वो सिर्फ sex और आनंद के लिए program की गयी थी।

इसलिए दोनों एक दूसरे को समझ नहीं पा रहे थे।

एक दिन Lenina ने John को जबरदस्ती seduce करना चाहा।
गुस्से में John ने Lenina पर हमला कर दिया।

लेकिन तभी Linda के बीमार होने की खबर मिलती है। John भागा -भागा hospital पहुँचता है।
जहाँ Linda मृत्यु की कगार पर थी।

तभी वहाँ कुछ लड़के death conditioning लेकर लौट रहे होते हैं।
इस conditioning से लोगों को किसी के मरने का दुःख नहीं होता।

तभी कुछ लड़के comment पास करते हैं कि Linda देखने में इतनी भद्दी कैसे है ?

John यह comment सुन लेता है। वह गुस्से से भर जाता है और एक लड़के को पीट देता है।

कुछ समय बाद Linda की मृत्यु हो जाती है।
माँ की मृत्यु से दुखी होकर John रोने लगता है।

उसे रोता देखकर आस-पास के लोगों को आश्चर्य होता है। वे सोचते हैं कि यह आदमी ऐसा बर्ताब क्यूँ कर रहा है !



Novel – Brave New World summary in Hindi

वापस जाते हुए John को delta caste के कुछ लोग soma drug राशन की तरह लेते हुए मिलते हैं।

John उन्हें revolt करने के लिए प्रेरित करता है। वो उन्हें कहता है कि केवल delta caste ही हमेशा मजदूरी क्यों करे? उन्हें भी बड़ी-बड़ी posts का अधिकार होना चाहिए।

फिर वो soma drug के पूरे stock को खिड़की से बाहर फेंक देता है।

Soma की कमी से delta caste के लोगों में गुस्से का emotion जाग जाता है। और वो revolt कर देते हैं।
वहाँ दंगा होने लगता है।

इसी बीच Bernard और Helmholtz भी John का साथ देने वहाँ पहुँच जाते हैं।

कुछ देर बाद पुलिस आ जाती है। और soma का छिड़काव करती है।

इस से delta caste के लोग फिर से शाँत हो जाते हैं। और दंगा बंद हो जाता है।

John, Helmholtz, and Bernard को arrest करके बड़े अधिकारी (controller ) Mustapha Mond
के पास ले जाया जाता है।

***

Mond फैसला सुनाता है कि उन्हें anti -social गतिविधियों में शामिल होने की वजह से देश -निकला (exile) दिया जाता है।

Helmholtz खुश हो जाता है। उसे लगता है कि जिस जगह उसे भेजा जा रहा है (Falkland Islands ) वहाँ का खराब मौसम उसे लिखने में मदद करेगा।

Bernard दुखी हो जाता है। और वो माफ़ी की गुहार लगाता है।

लेकिन Mond कहता है कि उसे तो खुश होना चाहिए। क्युँकि जहाँ वो जा रहा है वहाँ और भी अजीब लोग रहते हैं। वो उन्हें देख पायेगा।

फिर John और Mond के बीच argument होता है।

John कहता है कि तुम लोग मानवता के खिलाफ अपराध कर रहे हो।
समाज को class में बाँटना और उन्हें इस तरह control करना गल्त है।
लोगों के emotions हटा देना अमानवीय है।

लेकिन Mond कहता है कि इस सब से society में stability रहती है।
अलग class होने से लोग अपना -अपना काम करते रहते हैं।
Soma drug से उन्हें ख़ुशी मिलती है। उन्हें कभी लाइफ में pain महसूस नहीं होता।

John कहता है कि ख़ुशी का सच्चा एहसास करने के लिए pain बहुत जरुरी है।

इस तरह काफी लम्बी बहस चलती रहती है।

अंत में Mond कहता है कि John शायद “उदासी के अधिकार” की लड़ाई लड़ रहा है।

John कहता है कि उसे भी Bernard और Hemlhotz के साथ Falkland island भेज दिया जाये।

लेकिन Mond इसके लिए मना कर देता है।
और कहता है कि John की आगे की जिंदगी देखना रोचक होगा।

इस तरह Bernard और Hemlhotz को तो exile पर भेज दिया जाता है।
लेकिन John को World State में ही रहना पड़ता है।

***

John अपनी इस नयी जिंदगी से उदास हो जाता है। उसे यहाँ सब कुछ artificial लगता है।
लोगों में natural emotions ही नहीं थे।

फिर वो एक पहाड़ी पर बसे गांव में चला जाता है।
और वहाँ अकेला रहने लगता है।

खुद को पवित्र रखने के लिए वो हर दिन खुद को कोड़े मारता है।
यह ritual उसने Savage Reservation में देखा था। जहाँ वह पला – बढ़ा था।

जल्दी ही reporters उसके इस behavior के बारे में report करते हैं।

इस से लोगों की भीड़ John के इस विचित्र behavior को देखने के लिए आ जाती है।
भीड़ में Lenina भी थी जिससे John प्यार और नफरत दोनों करता था।

वह दोनों हाथ उठाये John की तरफ बढ़ती है।
और John से उसे कोड़े मारने के लिए कहती है।

John उसे कोड़े मारता है। इस से देखने वाले sexually arouse हो जाते हैं।

फिर सारी भीड़ Soma drug का use करती है।
इस से वहाँ एक orgy (कामोन्माद ) शुरू हो जाती है।
जिसमे John भी शामिल हो जाता है।

***

अगली सुबह जब John उठता है तो पछतावे से भरा हुआ होता है।

उसे खुद पर गुस्सा भी आता है कि वो क्यूँ World State के लोगों जैसा बन गया।
वह खुद को अंदर से खोखला महसूस करने लगा था।

अगली शाम को जब reporters और लोग फिर से John को देखने आये तो देखते हैं कि John का मृत शरीर
फाँसी के फंदे से झूल रहा था।

समाप्त।
Brave New World summary in Hindi

Read Best Novels summary in Hindi

To Kill a Mockingbird summary in Hindi

Gone with the Wind summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

Leave a Comment