Steve Jobs biography book summary in Hindi

Steve Jobs biography in Hindi: पढ़िए सदी के महान inventor – Steve Jobs के विचित्रताओं से भरे जीवन के बारे में। यह summary लेखक Walter Isaacson द्वारा लिखी गयी किताब Steve Jobs की biography पर आधारित है।

Steve Jobs biography book summary in Hindi
(Steve Jobs biography book summary in Hindi)

Steve Jobs Biography book summary in Hindi

Birth and Childhood
(Steve Jobs का जन्म और बचपन )

Steve Jobs का जन्म February 24, 1955 को हुआ था। उनके biological parents का नाम Abdulfattah
Jandali and Joanne Schieble था।

Abdulfattah Jandali एक मुस्लिम थे और Syria में पैदा हुए थे। वे student activist रहे थे और बहुत बार जेल
जा चुके थे। उन्होंने Wisconsin University से Phd कर रखी थी। वहीं वे Joanne Schieble से मिले और दोनों में प्यार हो गया।

लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। क्युँकि Joanne Schieble catholic थी। और उसके parents नहीं चाहते थे कि वह एक मुस्लिम को date करे। लेकिन Joanne Schieble ने माता -पिता की नहीं सुनी। और 23 साल की उम्र में उन्होंने Steve को जन्म दिया।

लेकिन Schieble ने पैदा होते ही Steve को, Paul Jobs और Clara Hagopian नाम के catholic दम्पति को
adoption के लिए दे दिया, जो California के Sans Francisco में रहते थे। और उनसे वायदा लिया कि वे Steve को कॉलेज तक की पढाई जरूर करवाएँगे।

Steve को बचपन से ही पता था कि उन्हें adopt किया गया है। एक बाद एक लड़की ने उन्हें चिढ़ाया कि तुम्हारे असली माँ – बाप ने तुम्हे इसलिए छोड़ दिया है क्युँकि तुम अच्छे लड़के नहीं थे। और वे तुम्हे पसंद नहीं करते।

Steve को यह सुनकर बहुत बुरा लगा। उन्होंने घर आकर यह बात Paul और Clara को बताई तो उन्होंने उसे
प्यार से समझाया कि बेटे ऐसा बिलकुल नहीं है। बल्कि तुम और बच्चों से special हो। और लाइफ में बहुत कुछ achieve करोगे।

इस से Steve के मन में कुछ कर दिखाने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा जाग उठी। बाद में Steve की पत्नी Laurene ने बताया था कि Steve कहा करते थे कि Paul और Clara को माँ – बाप के
रूप में पाकर वे धन्य हो गए थे। और उनसे बेहद प्यार करते थे।

Homestead High SchoolSteve Jobs biography in Hindi

Steve Job Homestead High स्कूल में पढ़ते थे। वहाँ वे Steve Wozniak नाम के दूसरे लड़के से भी मिले।
जो उन्ही की तरह बेहद प्रतिभाशाली थे। लेकिन Steve Wozniak शर्मीले स्वभाव के थे और Jobs से उम्र में पाँच साल बड़े भी थे।

लेकिन उन दोनों को electronics और Bob Dylan के म्यूजिक में बहुत रूचि थी। इन common interests की वजह से उनकी अच्छी दोस्ती हो गयी थी।

लेकिन Steve Jobs को science and technology के साथ – साथ literature में भी बहुत रूचि थी। उन्होंने Shakespeare और Plato आदि के novels पढ़े।

वहीं पर Chrisann Brennan नाम की लड़की उनकी पहली girlfriend बनी।

Reed College

स्कूल के बाद Steve Wozniak ने University of California, Berkeley में दाखिला ले लिया था। Steve हफ्ते में कई बार उनसे मिलने जाते थे।

इसके बाद Steve Jobs ने खुद Harvard के बदले Reed College में दाखिला ले लिया। क्युँकि उनका मन artistic चीजों की तरफ आकर्षित हो रहा था। और उस कॉलेज में Hippie culture ज्यादा था।

वहाँ Steve ने अपनी बाल बढ़ा लिए, LSD का भी उपयोग किया, वे dorm में फर्श पर सोते थे और कैंपस
में नंगे पाँव घूमते थे। वे coke की बोतलें वापस लौटा कर खाने के लिए पैसे जुटाते थे।

कभी -कभी वे पास के हरे कृष्णा मंदिर में फ्री में भोजन भी करते थे।

Steve ने अपनी girlfriend को भी उनके साथ आकर रहने को कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया।

एक ही semester के बाद Steve Job ने कॉलेज छोड़ दिया। उनके मुताबिक वे अपने parents का पैसा एक
meaningless education में waste कर रहे थे। फिर वे calligraphy का एक कोर्स करने लगे।

एक बार उन्होंने बताया था कि अगर उन्होंने यह कोर्स नहीं किया होता तो शायद Mac में इतने stylish fonts नहीं होते।

भारत यात्रा and Zen Buddhism (Steve Jobs biography in Hindi)

कुछ समय बाद Steve Job वापस parents के घर आ गए थे। और Atari inc नामक company में technician का काम करने लगे।

इसी बीच 1974 में उन्होंने भारत यात्रा भी की। वे नीम करोली बाबा के कैंची आश्रम भी गए, जो उत्तराखंड राज्य में स्थित है। और वहाँ के spiritual atmosphere में enlightenment को अनुभव किया। कहा जाता है कि iPod बनाने की प्रेरणा उन्हें यहीं से मिली थी।

इसके बाद उन्होंने Zen Buddhism का भी अध्ययन किया। और एक गुरु से Zen meditation करना सीखा।

Birth of Apple – Apple कम्पनी की शुरुआत

वक़्त के साथ Steve Job और Steve Woznaik फिर से एक साथ काम करने लगे। Steve Woznaik तरह -तरह के instrument डिज़ाइन कर चुके थे जैसे circuit board जो वीडियो गेम्स में use होता है।

या blue box जो टेलीफोन नेटवर्क में काम आता है। इन सबकी मार्केटिंग में Steve Jobs का हाथ था। लेकिन Steve अब कुछ unique बनाना चाहते थे।

उन्होंने पहले एक company बना ली जिसका नाम Apple रखा। क्युँकि कुछ दिन पहले वे Apple के बगीचे से घूम कर आये थे।

इस कंपनी का ऑफिस कुछ और नहीं बल्कि उनके parents का garage था। शुरू में उनकी टीम में Steve की adopted बहन Patty और Daniel Kottke भी थे। सब मिलकर नया product बनाने में जुट गए।

Birth of Daughter Lisa
(बेटी लिसा का जन्म )

धीरे -धीरे Apple कंपनी सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने लगी। Steve Job अब Cupertino में रहने लगे। उनकी गर्लफ्रेंड Chrisann Brennan के साथ रिश्ता अच्छा नहीं रहा।

इसी बीच Chrisann Brennan pregnant भी हो गयी। और एक बची को जन्म दिया। जिसका नाम Lisa रखा गया। लेकिन Steve Jobs ने बच्ची को अपना मानने से इंकार कर दिया।

दोनों माँ – बेटी अलग होकर तंगहाली में रहने लगीं।

एक साल बाद Chrisann Brennan ने Steve Jobs पर case किया और उनका DNA test करवाया गया। बच्ची का DNA लगभग 95 % Steve से match हुआ। जिस से सिद्ध हो गया कि Lisa उनकी ही बेटी थी।

लिहाजा कोर्ट ने Steve Job को बच्ची के पालन -पोषण का खर्च उठाने को कहा। इसके बाबजूद Steve काफी सालों तक Lisa से नहीं मिले।

Macintosh का launch Steve Jobs biography summary in Hindi

दोस्तो, हम सभी Mac computers के बारे में तो जानते ही हैं। ये बहुत ही hi -tech, और sleek दिखते हैं और उन्हें virus भी infect नहीं कर पाता। 1981 में ही Macintosh market में उतारा गया था।

इसके बाद Steve Job ने अपनी company को share market में लिस्ट करवा दिया। जब उनका पहले IPO (Initial Public Offer ) आया था तो रातोंरात ही उसकी कीमत आसमान छूने लगी थी।

बहुत से लोग करोड़पति हो गए और 25 साल के Steve Job limelight में आ गए। Times magazine और दुनियाभर के समाचार – पत्र पत्रिकाओं ने उन पर cover – stories छापीं ।

इस तरह अपनी घर के garage से कंपनी शुरू करने वाला और हिप्पी जैसा दिखने वाला लड़का अरबपति
बन गया था। इसके साथ ही Steve Job पूरे वर्ल्ड में youth – icon बन गए।

धीरे -धीरे कंपनी ने Apple I , Apple II और Apple LISA जैसे computers भी market में उतारे।

Brief partnership with Microsoft

Microsoft कंपनी के मालिक Bill Gates भी Steve Job की ही उम्र के थे। लेकिन वे एक धनी परिवार से थे।उनके पिता पेशे से वकील थी और माँ लोकल politics में active थीं। वे Harvard में पढ़े थे लेकिन उन्होंने भी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

इसी बीच Bill gates और Steve Job एक साथ काम करने को राजी हो गए। लेकिन दोनों के ही personal differences के चलते उनकी partnership टूट गयी।

वास्तव में Bill Gates चाहते थे कि Mac computer में Microsoft के ही software लगाए जायें। लेकिन Steve Job चाहते थे कि Mac में कुछ unique software होने चाहियें।

इसी मतभेद के चलते दोनों अलग हो गए।

बाद में Microsoft ने Dos (Disc Operating System ) और windows 1 software निकाले। जिस पर Steve Job ने कहा था कि – ये original नहीं हैं और इनमें ज्यादा creativity भी नहीं दिखती है।

Resignation from Apple

सन 1985 में Steve Jobs ने कम्पनी President John Scully को बताया कि वे एक अलग कंपनी बनाना
चाहते हैं। आपसी मतभेदों के कारण Apple कंपनी के बोर्ड के सदस्यों को लगा कि Steve Jobs अब Apple में
interested नहीं हैं।

इस कारण सब board members ने उनका विरोध किया। उन्हें chairman पद से हटा कर non -executive member बना दिया गया।

एक दिन Steve Job ने अपना इस्तीफा chief executive Mike Markkula को भेज दिया। और Apple से अलग होकर NEXT नाम की company का निर्माण कर लिया।

और यहाँ भी उन्होंने दिखा दिया के वे सच में Steve Job थे – यानि कि एक Legend . उन्होंने नया NEXT कंप्यूटर बनाया। और उसक operating system जिसका नाम NEXTSTEP था भी launch किया।

आगे चलकर Apple के हर प्रोडक्ट में यही operating system इस्तेमाल हुआ।

इसके साथ ही Tim Berners-Lee ने NEXTSTEP का प्रयोग करके दुनिया का सबसे पहला ब्राउज़र the WorldWideWeb (www) खोज निकला। जिसने इंटरनेट की दुनिया में तूफ़ान ला दिया।

Pixar and Animation Movies

उन्ही दिनों George Lucas (Star War के निर्माता – निर्देशक) अपने कंप्यूटर डिवीज़न को बेचने की तैयारी कर रहे थे। जो animation करता था।

Animation डिवीज़न को John Lasseter सँभालते थे।

Steve Job वहाँ गए और उनका काम देखकर बहुत प्रभावित हुए। क्युँकि वे खुद भी art में रूचि रखते थे। उन्होंने वहाँ Pixar नामका कंप्यूटर देखा। जो 3D ग्राफ़िक में इस्तेमाल होता था।

Steve Job ने कंपनी खरीद ली और इसका नाम Pixar ही रख दिया। और animation के लिए advanced software बनाया।

इस software में Walt Disney ने बहुत interest दिखाया और अपनी फिल्म little mermaid में इस्तेमाल किया।

इसके बाद John Lasseter के साथ मिलकर Steve Job ने Toy story नाम की animation फिल्म बनाई जो पूरी दुनिया में विख्यात हो गयी। और इसके बाद तो ऐसी फिल्मों की झड़ी ही लग गयी।

Step-Sister and Daughter ( Steve Jobs biography in Hindi)

इसी बीच Steve Job अपनी biological माँ Joanne Schieble से भी मिले। जिसका पता उन्होंने detective से लगवाया था।

Joanne Schieble अब अपने पति से अलग Los Angeles में रहती थी। उसकी एक बेटी भी थी जिसका नाम Mona था। जो Steve Job की half – sister लगती थी।

Mona उस समय 25 साल की थी। और वह एक novelist थी। Steve Job उस से मिलकर काफी खुश हुए। और दोनों काफी घुल -मिल गए। क्युँकि उन दोनों को literature में बहुत interest था।

Mona ने Steve को अपनी विचारों से काफी प्रभावित किया । अब वे अपनी बेटी Lisa से भी जाकर मिले जो अब 8 साल की हो चुकी थी। उन्होंने पहली girlfriend Chrisann Brennan और बेटी Lisa के लिए एक घर भी खरीद कर दिया।

उन्होंने उस से apologize करके कहा कि वे उस समय पिता बनने के लिए तैयार नहीं थे। और अपनी creativity में इतने मशगूल थे कि कभी अच्छे पिता नहीं बन सके।

लेकिन इसके बाद वे अक्सर Lisa से मिलने आने लगे। Lisa उन्ही की तरह पढ़ाई में होशियार थी और उनके जैसी दिखती थी। Steve कभी -कभी उसे अपने office और meetings में भी ले जाते थे।

Marriage (शादी)

सन 1989 में Steve Jobs की मुलाकात Laureen Powel से हुई। वे Harvard University में लेक्चर देने गए थे। तभी उनकी नजर सामने बैठी Laureen पर पड़ी।

बाद में उन्होंने कहा था कि Laureen को देखकर वे स्तब्ध रह गए थे। वे अपनी आँखे उसके चहरे से हटा ही नहीं पा रहे थे। और ऐसा लग रहा था मानों उन्हें चक्कर आ रहा हो।

इसके बाद Steve ने Laureen को propose कर दिया जिसे उन्होंने मान लिया। 1991 में Yosemite national park में दोनों की शादी हो गयी। उस समय Steve Job 36 के और Laureen 27 साल की थीं।

आगे चलकर उन दोनों के तीन बच्चे हुए – Reed, Erin और Eve .

Return to Apple
(Steve Job की Apple में वापसी)

Steve Job के बिना Apple कम्पनी खराब प्रदर्शन कर रही थी। उधर Bill Gates Windows को लगातार upgrade किये जा रहे थे। Windows 9 के साथ ही Microsoft मार्किट में छा गया था।

लेकिन दूसरी तरफ Scully ने Apple के Mac कंप्यूटर को upgrade नहीं किया था। और सिर्फ profit पर ध्यान दे रहे थे। जिसकी वजह से Apple के शेयर्स काफी गिर गए और कम्पनी को बहुत घाटा हुआ।

इसी बीच Steve Jobs, Apple के CEO – Gil Amelio से मिले और उनसे कहा कि वे Mac को अपग्रेड करके कंपनी को बचा सकते हैं। इसके बाद Steve Job कंपनी के CEO बन गए । उस समय वे 40 साल के हो चुके थे।

एक ही साल में जमकर मेहनत करने के बाद उन्होंने Apple को अपना खोया मुकाम वापस दिला दिया। उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन प्रोडक्ट launch किये। जिनसे आप भली -भांति परिचित हैं।

जैसे – iMac, iTunes, iPod, iPhone, iPad आदि।

Cancer and Death – (Steve Jobs biography in Hindi)

2003 में दुखद समाचार मिलता है कि की Steve Joe को pancreas का कैंसर हो गया था। इसके बाद उनका इलाज चला और सर्जरी भी हुई।

दो साल के बाद उनका कैंसर कुछ समय के लिए ठीक हो गया लेकिन 2008 में फिर से relapse कर गया।अबकी बार ये उनकी हड्डियों और शरीर के अंगों में फ़ैल चुका था। उनके liver का भी ऑपरेशन हुआ जिसमें tumor हो गया था।

फिर वे मेडिकल लीव पर चले गए और Tim Cook नए CEO बने। Steve Jobs की बीमारी के कारण Apple के stocks गिरने लगे थे।

लेकिन Tim Cook ने बयान में कहा कि Apple हमेशा perfection और innovation पर focus करता रहेगा। और इस बात से कभी कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि company का CEO कौन है। इस से Apple फिर से अपने पहले जैसे मुकाम पर पहुँच गया।

हालाँकि Steve Job कैंसर से जूझ रहे थे लेकिन वे कभी भी उसके सामने नहीं झुके। उनकी spirit हमेशा strong रही। बीमारी के समय भी उन्होंने iPad 2 और iCloud लॉंच किया था।

लेकिन धीरे -धीरे उनकी हालत और बिगड़ने लगी जिसके कारण 2011 में उन्हें कम्पनी से इस्तीफा देना पड़ा। उसी साल आखिर लम्बी बीमारी से जूझते हुए, October 5, 2011 में Steve Job का Palo Alto में उनके घर पर निधन हो गया।

उस समय उनके साथ सारा परिवार मौजूद था।

उनके आखिरी शब्द थे – Oh wow. Oh wow. Oh wow.

समाप्त।

दोस्तो, इस समरी को पढ़कर आपको Steve Jobs कैसे इंसान लगे, नीचे comment करके बताएँ । इस summary (Steve Jobs biography in Hindi) को share भी करें।


धन्यवाद।

और पढ़ें :

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Leave a Comment