Crime and Punishment summary in Hindi

Fyodor Dostoevsky द्वारा लिखा गया उपन्यास Crime and Punishment summary in Hindi – यह Russian नावेल Nihilism और Superman की philosophy पर आधारित है। इसके लेखक  Fyodor Dostoevsky हैं।

Nihilism के अनुसार – जीवन का कोई मतलब नहीं है। हम जो भी काम करते हैं उसका कोई अर्थ नहीं है। और superhuman का मतलब है कि समाज में कुछ लोग दूसरों से ज्यादा superior हैं। उन्हें ही superhuman कहा गया है।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सिर्फ बोझ हैं। वे कुछ भी productive नहीं करते। सिर्फ समाज की मुश्किलें बढ़ाते हैं।

आइये पढ़ते हैं कैसे यह नावेल इन दोनों philosophies को reflect करता है।

Crime and Punishment
(Summary in Hindi)

Crime and Punishment summary in Hindi
(Crime and Punishment summary in Hindi)

Raskolnikov एक Russian युवक था जो St Petersberg में रहता था। उसने एक पुरानी बिल्डिंग में एक apartment किराये पर ले रखा था।

वैसे तो वह वह बेहद intelligent, handsome और स्वाभिमानी था । लेकिन इस वक़्त उसके पास कोई पैसा नहीं बचा था। साथ ही वह बीमार सा दिखने लगा था। उसके कपडे भी पुराने हो चुके थे।

उस समय Russia में Nihilism और superman की philosophy बहुत प्रचलित हो रही थी। बहुत से युवक अपने parents के घरों से अलग रह रहे थे।

एक दिन Raskolnikov superhuman के concept के बारे में सोचता है। वह देखता है कि कुछ लोग समाज पर केवल बोझ हैं। वे दूसरों को तरह -तरह से तंग करते रहते हैं। ऐसे में उनका मर्डर करना गलत नहीं होगा।

फिर उसने Alyona नाम की बूढी साहूकार के बारे में सोचा। उस से बहुत से लोग परेशान थे। क्युँकि वह दूसरों को व्याज पर पैसे देती थी। और बदले में बहुत सा व्याज और सूद ले लेती थी। पैसा न लौटाने पर वह दूसरों की महंगी चीजों पर अपना कब्ज़ा कर लेती थी।

Raskolnikov ने सोचा कि Alyona से समाज को क्या फायदा है। वह तो बहुत से अच्छे लोगों का बुरा करती रहती है। ऐसे में उसके जैसे लोगों को हटा दिया जाना चाहिए। क्युँकि तभी superhuman समाज को आगे ले जायेंगे।

फिर वह सोचता है कि crime और punishment के नियम बहुत अजीब हैं। हम सिर्फ उसे punishment देते हैं जिसने सच में कोई बड़ा crime किया है। जैसे चोरी या हत्या।

लेकिन Alyona जैसे लोगों के crime बिना दण्डित किये रह जाते हैं। इस से superhuman लोग दब जाते हैं। और सारा समाज ही पिछड़ा रह जाता है।

बहुत देर तक सोच -विचार करने के बाद Raskolnikov ने Aloyana का मर्डर करने का निर्णय कर लिया।

**

इसके बाद वह plan के मुताबिक Alyona के घर जाता है। और उस से कहता है कि उसे घडी खरीदने के लिए कुछ पैसे चाहिए। Alyona उसे पैसे दे देती है।

फिर वह एक cheap bar में जाता है और वहाँ शराब पीता है। वहाँ उसे Marmeladov नाम का आदमी मिलता है। उसकी नौकरी चली गयी थी। और वह पिछले 5 दिन से नशे में धुत था।

Marmeladov उसे अपनी बीमार पत्नी Katerina के बारे में बताता है। और कहता है कि उसकी बेटी Sonya तंगहाली की वजह से वेश्याबृति करने को मजबूर हो गयी है।

फिर Raskolnikov, Marmeladov को उसके घर ले आता है। और वहाँ वह देखता है कि सच में ही Marmeladov के घर की हालत बदतर है।

**

अगले दिन Raskolnikov को उसकी माँ Pulcheria का पत्र मिलता है। उसने लिखा था कि Raskolnikov की बहन Dunya की सगाई Luzhin नामके सरकारी अफसर के साथ हो गयी है। और वे दोनों जल्दी ही Raskolnikov से मिलने St Petersberg आयेंगी।

इसके बाद Raskolnikov फिर से एक bar में जाता है। वहाँ वह एक स्टूडेंट को Alyona को कोसते हुए सुनता है। Student कहता है कि अगर Alyona मर जाए तो यह दुनिया बहुत अच्छी हो जाएगी। स्पष्ट रूप से स्टूडेंट को भी Alyona ने लूटा था।

इसके बाद Raskolnikov को पता चलता है कि अगली शाम को Alyona अपने घर पर अकेली होने वाली थी। वह रात को मुश्किल से सो पता है।

अगले दिन वह एक कुल्हाड़ी ढूँढ़ता है। फिर वह गिरबी रखने के लिए एक चीज लेता है और Alyona के घर चला जाता है। Alyona वहाँ अकेली थी। मौका पाकर Raskolnikov उसकी हत्या कर देता है।

लेकिन तभी उसकी बहन Lizaveta आ जाती है। और वह उसे भी मार देता है। फिर वह छुपते -छुपाते अपने apartment आ जाता है। और निढाल होकर सोफे पर गिर जाता है।

**
Raskolnikov अगले दिन उठता है और हड़बड़ी में देखने लगता है कि कहीं उसके कपड़ों पर खून तो
नहीं लगा था। तभी उसे पुलिस का summon मिलता है। उसे पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

लेकिन यह कोई और case था। दरअसल उसकी landlady ने पुलिस में शिकायत कर दी थी कि उसने बहुत महीनों से किराया नहीं दिया था।

जब कुछ पुलिस के लोग Alyona और उसकी बहन की हत्या की चर्चा करते हैं तो उन्हें सुनकर Raskolnikov
बेहोश हो जाता है। इस से पुलिस को उस पर शक हो जाता है।

होश आने पर वह घर चला जाता है। वह Alyona के घर से चुराई चीजों को इक्कठा करता है और बाहर बागीचे
में दबा देता है। फिर वह अपने दोस्त Razumikhin से मिलने जाता है।

Razumikhin उसे एक जॉब के बारे में बताता है जिसके लिए वह मना कर देता है। जब वह अपने apartment वापस आता है तो उसे बुखार हो जाता है।

वह चार दिन तक delirium के कारण बेहोश रहता है। होश आने पर उसे पता चलता है कि उसकी maid और उसका दोस्त Razumikhin ने चार दिन तक उसकी देख-भल की है।

इसी बीच एक डॉक्टर उसका इलाज कर रहा था। और एक पुलिस वाला भी उसे देखने आ रहा था। उन सबने नोटिस किया कि जब भी Alyona की हत्या की बात होती है तो बेचैन हो उठता है।

तभी Raskolnikov की बहन Dunya और उसका मंगेतर Luzhin भी उसका हाल -चाल जानने के लिए आते हैं।
लेकिन Raskolnikov को Luzhin बिलकुल भी पसंद नहीं था। क्युँकि वह बेईमान और दिखावटी था।Raskolnikov की उस से किसी बात पर तीखी बहस हो जाती है।

इसके बाद Raskolnikov भोजन करने एक कैफ़े में जाता है वहाँ उसे वही पुलिस वाला मिलता है। Raskolnikov उसे अपना जुर्म बताने ही वाला था कि फिर से रुक जाता है।

और अपनी philosophy को याद करने लगता है। और सोचता है कि Alyona की हत्या करके उसने समाज
के लिए अच्छा काम ही किया है। लेकिन उसके emotions उसका साथ नहीं दे पा रहे थे।

इसके बाद Raskolnikov वहाँ से चला जाता है। लेकिन रास्ते में देखता है कि Marmeladov का एक गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया था। और वह जख्मी होकर वहाँ पड़ा था।

Raskolnikov उसे छोड़ने उसके घर जाता है। वहाँ वह उसकी बेटी Sonya से मिलता है जो देखने में बहुत खूबसूरत थी और उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है। लेकिन इसी दौरान Marmeladov की मृत्यु हो जाती है।

Raskolnikov, Sonya को 20 Rubles देता है जो उसे उसकी माँ ने दिए थे। फिर Raskolnikov अपने दोस्त Razumikhin के साथ वापस अपने apartment आता है।

वहाँ वह देखता है कि Dunya और उसकी माँ Pulcheria उसके साथ रहने आ गयी थीं। उन्हें देखकर Raskolnikov बेहोश हो जाता है।

होश आने पर वह उन दोनों को उसके कमरे से निकल जाने के लिए कहता है। वह अपनी बहन Dunya को Luzhin से अपनी सगाई तोड़ने के लिए भी कहता है।

**
Raskolnikov के बर्ताब से उसकी माँ बहुत चिंतित थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसके बेटे को आखिर ये हो क्या गया था।

उधर Razumikhin को Dunya से प्यार हो गया था। अगले दिन वह Dunya और Pulcheria को Raskolnikov के बारे में बताता है। वह कहता है कि Raskolnikov दिल से बहुत अच्छा है।

लेकिन समाज के लोगों के बुरे व्यवहार और शोषण वाली प्रवृति से बुरी तरह आहत है। वह एक बहुत ही sensitive लड़का है। और एक दार्शनिक की तरह सोचता है। वह समाज को ठीक करना चाहता है।

इसलिए उसकी philosophical बातें किसी की समझ नहीं आतीं हैं। समाज को ठीक न कर पाने की मजबूरी की वजह से उसके अंदर एक गुस्सा और रोष रहता है।

फिर वे तीनों Raskolnikov के पास जाते हैं। वहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहा था। वह कहता है कि Raskolnikov अब पहले से ठीक महसूस कर रहा है।

इसके बाद Raskolnikov अपनी माँ और बहन से अपना बुरे बर्ताव के लिए माफ़ी मांगता है। लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर से चिड़चिड़ा हो जाता है। और Dunya से कहता है की Luzhin से अपनी सगाई तोड़ दे। क्युँकि उसके साथ वह कभी खुश नहीं रहेगी। लेकिन वह कहती है कि वह आज उससे मिलने जा रही है। और Raskolnikov को भी invite करती है।

तभी वहाँ Sonya आती है। वह इतने सारे लोगों को देखकर थोड़ा सकुचा जाती है। लेकिन फिर वह Raskolnikov को अपने पिता की funeral में आने के लिए invite करती है। और वहाँ से चली जाती है।

**

अपनी गिरबी रखी एक घडी को छुड़ाने के बहाने Raskolnikov उस मर्डर का case देख रहे magistrate
Porfiry से मिलने जाता है। Porfiry वास्तव में Raskolnikov के दोस्त Razumikhin का रिश्तेदार भी था।

Porfiry Raskolnikov से बहुत सवाल -जवाब पूछता है। और Raskolnikov को लगता है कि शायद Porfiry को Alyona की हत्या का शक उस पर हो गया है।

इसके बाद वह अपने दोस्त Razumikhin को बताता है कि Porfiry ने उससे क्या- क्या कहा। और उस से पूछता है कि क्या magistrate सच में उसे दोषी मानता है। लेकिन Razumikhin को इस सबके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी (Crime and Punishment summary in Hindi)।

**

उसी रात Raskolnikov के कमरे में एक अजनबी आदमी मिलने आता है। उसका नाम Svidrigailov था। वह Raskolnikov की बहन Dunya का पहले वाला boss था। और वह उस के प्यार में obsessed था।

वह हर हाल में Dunya को पाना चाहता था। वह Raskolnikov से कहता है कि वह Dunya को बहुत सा पैसा देना चाहता है। क्युँकि उसकी मृत पत्नी ने Dunya के लिए बहुत सा पैसा छोड़ा है। और कल उसकी पत्नी के भूत ने कहा है कि Dunya को उसका पैसा दे दे।

Raskolnikov को वह पागल लगता है। और वह उसके पैसों का offer ठुकरा देता है।

**

इसके बाद Raskolnikov अपने दोस्त Razumikhin के साथ Dunya और Pulcheria से मिलने रेस्टोरेंट
जाता है। Luzhin भी वहाँ पर आया हुआ था। वह Raskolnikov को देखकर चिढ़ जाता है।

Razumikhin अकेले में Raskolnikov को बताता है कि सच में ही पुलिस को हत्या का शक उस पर है।

फिर Raskolnikov सबको Svidrigailov के ऑफर के बारे में बताता है कि वह Dunya को बहुत सा पैसा
देना चाहता है। जो सबको अजीब लगता है। उन्हें समझ नहीं आता कि Svidrigailov ऐसा क्यों करना चाहता है !

इसी बीच Luzhin की Raskolnikov से बहस हो जाती है। Luzhin गुस्से से बेकाबू हो जाता है और ऐसी बातें बोल देता है जिस से Dunya और Pulcheria भी गुस्सा हो जाती हैं।

तभी Dunya उसके साथ अपनी सगाई तोड़ देती है। और Luzhin बेइज्जत होकर वहाँ से चला जाता है।उसके जाने से सब खुश हो जाते हैं।

तभी Razumikhin कहता है कि उन सब को मिल कर Publishing का बिज़नेस start करना चाहिए। वह अपना plan discuss करने लगता है।

एकाएक Raskolnikov कहता है कि आज के बाद वह उनमें से किसी को भी नहीं देखना चाहता। उसकी ऐसी बातों से सब हैरान हो जाते हैं। तभी Raskolnikov उठ कर नीचे चला जाता है। Razumikhin भी उसके पीछे जाता है।

जब दोनों एक दूसरे को देखते हैं, तो बिना दोनों कि एक भी शब्द बोले, Razumikhin समझ जाता है कि Raskolnikov ने ही Alyona की हत्या की थी। फिर Raskolnikov वहाँ से चला जाता है।

और Razumikhin दुबारा जाकर Dunya और Pulcheria से कहता है कि वह हर हाल में उनका साथ देगा।

**
उधर Raskolnikov, Sonya से मिलने जाता है। और उस से Bible से Lazarus की कहानी पढ़कर उसे सुनाने के लिए कहता है। Lazarus का Christ ने उत्थान किया था।

इसी बीच पता चलता है कि Nikolai नामके आदमी ने Alyona की हत्या का अपराध अपने सिर पर ले लिया था।उसे कई दिनों से संदेह के चलते गिरफ्तार करके रखा हुआ था।

यह जानकर Raskolnikov को बहुत अजीब लगा।

**

Novel – Crime and Punishment summary in Hindi

एक दिन Raskolnikov फिर से Sonya से उसके पिता की funeral पर मिलता है। वहाँ और भी कुछ लोग आये हुए थे जिनमें Luzhin भी शामिल था।

वह Raskolnikov से अब भी नफरत करता था। तभी वह Sonya को funeral के लिए 20 Rubles देता है।लेकिन उसकी जेब में चुपके से 100 Rubles का नोट भी डाल देता है।

फिर वह सबके सामने Sonya पर 100 Rubles की चोरी का इल्जाम लगा देता है। Sonya इस से इंकार करती है। लेकिन जब उसकी तलाशी ली जाती है तो उसकी जेब से 100 Rubles का नोट निकलता है।

पर तभी एक लड़का कहता है कि उसने Luzhin को Sonya की जेब में नोट डालते हुए देखा था। इस से उसकी पोल -पट्टी खुल जाती है। और वह जल्दी से वहाँ से चला जाता है।

Raskolnikov को लगता है कि सिर्फ उस से बदला लेने कि लिए Luzhin ने Sonya को बदनाम करने की कोशिश की थी।

Dinner के बाद Raskolnikov Sonya के कमरे में जाता है और उसके सामने स्वीकार कर लेता है कि उसी ने Alyona की हत्या की है। इसके बाद वह अपनी philosophy से जुडी बातें Sonya को बताता है।

वह कहता है कि समाज के कुछ लोग दूसरों को बहुत दुःख पहुँचाते हैं। और ऐसे लोगों का समाज में रहने का कोई हक़ नहीं होना चाहिए। वह यह भी कहता है कि वह अपने motives को लेकर confused भी है। क्युँकि जब Nihilism के according जिंदगी कुछ भी नहीं है तो यह murder भी कुछ नहीं है।

इस तरह दोनों काफी देर तक बातें करते हैं। अंत में Sonya कहती है कि उसे authority के सामने अपना जुर्म कबूल कर लेना चाहिए।

**

इसी बीच Sonya की माँ Katrina का landlady से झगड़ा होने लगता है। वह पहले ही ग़मगीन थी। इस सब से वह पागलों जैसी हो जाती है।

रात को Katrina बेहोश हो जाती है और उसकी मृत्यु हो जाती है। Svidrigailov कहता है कि उसकी funeral का सारा खर्चा वह उठाएगा। वह Raskolnikov से यह भी कहता है कि उसे पता है Alyona की हत्या उसी ने की है।

**

Russian novel : Crime and Punishment Hindi summary


Sonya से अपना जुर्म confess करने के बाद Raskolnikov गलियों में पागलों की तरह घूमने लगता है।

Razumikhin उससे आकर apartment में मिलता है और डाँटता है कि क्या वह सच में पागल हो गया है। वह उससे कहता है कि उसने अपनी माँ और बहन को बहुत दुखी किया है।

तभी magistrate Porfiry आता है। वह Raskolnikov से किये अपने बुरे बर्ताव को लेकर माफ़ी माँगता है।लेकिन वह यह भी कहता है कि उसे Nicolai के confession पर यकीन नहीं है। और अगर सच में Raskolnikov ने अपराध किया है तो वह उसे कबूल कर ले। इस से उसे कम सजा मिलेगी।

**
इसके बाद Raskolnikov, Svidrigailov को ढ़ूँढ़ता है और उस से पूछता है कि वह Dunya के पीछे क्यों पड़ा है।Svidrigailov डर जाता है। उसे लगता है कि Raskolnikov उसका भी मर्डर कर देगा।

इसलिए वह झूठ बोलता है कि अब उसका इरादा बदल गया है। और उसने एक 16 साल की लड़की से सगाई कर ली है।

लेकिन इसके बाद स Dunya को अपने रूम पर किसी काम के बहाने से बुलाता है। और उसका rape करने की कोशिश करता है। लेकिन Dunya उस पर उसी की पिस्तौल से गोलियाँ चला देती हैं। लेकिन उसे एक भी गोली नहीं लगती।

लेकिन जब वह देखता है कि Dunya उस से कितनी ज्यादा नफरत करती है तो वह उसे पाने का इरादा सच में
छोड़ देता है। इसके बाद Dunya वहाँ से चली जाती है।

Svidrigailov सोने की कोशिश करता है। लेकिन सुबह के वक़्त वह खुद को गोली मार लेता है।

**

Crime and Punishment – summary in Hindi

Raskolnikov अपनी माँ से मिलने जाता है। और उसे बताता है कि वह उसे हमेशा प्यार करता रहेगा। फिर वह अपने apartment आ जाता है। वहाँ वह Dunya को बताता है कि वह अपना जुर्म कबूल करने जा रहा है।

इसके बाद वह Sonya से मिलने जाता है। वह उसे पहनने के लिए एक cross देती है। फिर वह Sonya के साथ पुलिस स्टेशन पहुँचता है।

वहाँ वह फिर से hesitate हो जाता है लेकिन Sonya को देखकर आखिर एक पुलिस अफसर के सामने अपना जुर्म कबूल कर लेता है। फिर Raskolnikov को Siberia में 8 साल जेल की सजा सुनायी जाती है।

Raskolnikov की माँ इस सदमे की वजह से जल्दी ही चल बसती है। इसके कुछ समय बाद Dunya और Razumikhin की शादी हो जाती है।

**

Raskolnikov को जेल हो जाने के बाद Sonya भी Siberia चली जाती है। वह जेल के पास ही किराये पर
एक घर ले लेती है। और अक्सर Raskolnikov से मिलने जाती है।

Nihilism की वजह से Raskolnikov ने खुद को मानवता और emotions से दूर कर रखा था। लेकिन धीरे- धीरे उसे लगता है कि even nihilism भी अपने नाम की तरह कुछ नहीं है।

समय के साथ उसे एहसास होता है कि वह Sonya से सच में प्यार करता था। और एक दिन उसके सामने अपने अपराध के लिए पश्चाताप व्यक्त करता है।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी इस विश्व -विख्यात नावेल की समरी। उम्मीद है आपको अच्छी लगी होगी। इसी philosophy से प्रेरित होकर Alfred Hitchcock ने rope नाम की फिल्म भी बनाई थी।

आपको Raskolnikov का character कैसा लगा ? क्या आप उसके सोचने के ढंग से सहमत हैं ? क्या उसका Alyona का मर्डर करना उचित था ?

नीचे comment में बतायें।

कृपया इस summary (Crime and Punishment summary in Hindi) को दोस्तों के साथ share भी करें। धन्यवाद।

ये भी पढ़ें –

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

To Kill a Mockingbird summary in Hindi

Leave a Comment