The Kite Runner summary in Hindi

Introduction: इस bestseller नावेल (The Kite Runner summary in Hindi ) में काबुल में रहने वाले Amir नाम के एक लड़के की कहानी दी गयी है।

Amir की जिंदगी में तरह -तरह के घटना – क्रम होते हैं जैसे – अफ़ग़ानिस्तान में राजतन्त्र का खत्म होना, Soviet military का आना, refugee बनकर लोगों का पाकिस्तान और अमेरिका में शरण लेना, और तालिबान का बनना।

इस उपन्यास कि जरिये आप अफ़ग़ानिस्तान के इन तमाम historic events के बारे में जान सकते हैं।

Author: Khaled Hosseini

The Kite Runner summary in Hindi
(The Kite Runner summary in Hindi)

The Kite Runner summary in Hindi

Part 1

Amir नाम का पठान लड़का अपने पिता के साथ अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में रहता था। उनके घर में Ali नाम का नौकर भी रहता थ। जिसका बेटा Hassan, Amir की उम्र का ही था। वे Hazara समुदाय के थे, जिन्हे नीची नजरों से देखा जाता था।

दोनों ही बच्चों की माँ नहीं थी। Amir और Hassan साथ -साथ खेलते थे। Amir को पतंग उड़ाने का शौक था। जब भी वह दूसरे की पतंग काटता तो Hassan कटी पतंग के पीछे जाता और उसे ढूँढ कर लाता था।

कटी पतंग लाने वाले को ही वहाँ kite – runner कहा जाता था। इस तरह Hassan, Amir के लिए kite runner की तरह काम करता था। जो इस नावेल का शीर्षक भी है।

Amir के पिता अमीर व्यापारी थे। वे दोनों बच्चों को एक समान प्यार करते थे। वे कभी भी उन दोनों में भेद-भाव नहीं करते थे। जिस प्रकार का gift वे Amir के लिए लाते वैसा ही Hassan के लिए भी लाते थे।

इस से Amir को कुछ चिढ़ भी होती थी। इसके अलावा वे Hassan के साहसी होने की तारीफ भी करते थे।

Amir के पड़ोस में Rahim Khan नाम के एक अच्छे व्यक्ति भी रहते थे। Amir अक्सर उनसे मिलने जाता था। वे उसे बहुत सी ज्ञान की बातें बताते रहते थे। और उसकी लिखी कहानियों की तारीफ करते थे।

**
वहीं पड़ोस में Assef नामका लड़का भी रहता था। जो गुंडा टाइप था। वह अक्सर Amir का मजाक उडाता था क्युँकि वह Hassan के साथ खेलता था। और कहता था कि आगे से उसके साथ न खेले। लेकिन Amir उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं देता है।

एक दिन Amir और Hassan खेल रहे थे। तभी Assef आता है और Amir को मारने की कोशिश करता है। लेकिन Hassan अपनी गुलेल (slingshot) से Assef को डरा कर भगा देता है।

Assef जाते हुए धमकी देता है कि एक दिन इसका बदला जरूर लेगा।

**

एक बार सर्दियों में पतंगबाजी का टूर्नामेंट हो रहा था। Amir भी उसमें भाग लेता है। वह दूसरे लड़के की पतंग काट देता है और जीत जाता है।

Hassan भाग कर पतंग लेने जाता है। जब काफी देर तक Hassan वापस नहीं आता, तो Amir भी उसके पीछे जाता है।

जब वह एक सुनसान गली में पहुँचता है, तो देखता है कि Assef के दो दोस्तों ने Hassan को जमीन पर पकड़ रखा था और Assef उसका rape कर रहा था। Amir यह सब देख कर डर जाता है और बिना कुछ किये वापस आ जाता है।

जब Hassan पतंग लेकर वापस आता है तो Amir ऐसे दिखाता है जैसे उसे कुछ पता ही नहीं है कि Hassan के साथ क्या हुआ।

Amir को लगता है कि अगर उसने अपने पिता को यह सब बताया तो शायद वे उसकी कायरता के लिए
जिंदगी भर उस से नफरत करेंगे। इसलिए वह चुप रहता है। लेकिन वह अंदर से पछतावे की आग में जलता रहता है।

पर अब वह Hassan से नजर मिलाने से भी कतराता है। वह उसके साथ खेलना भी बंद कर देता है। इस सब से Hassan के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। अब वह पहले जितना जोशीला नहीं लगता था।

एक दिन Amir को लगता है कि अगर Hassan हमेशा उसके सामने रहा तो हर दिन उसे उसकी कायरता याद आती रहेगी। और उसे हमेशा पश्चात्ताप होता रहेगा। वह चाहने लगा कि Hassan उसके घर से चला जाए।

एक दिन Amir ने कुछ पैसे और अपनी नयी घडी Hassan के बिस्तर में छुपा दी। उसे लगा कि जब उसके पिता को पता चलेगा कि Hassan ने चोरी की है तो वे उसे घर से निकाल देंगे।

लेकिन जब Amir के पिता ने Hassan से पूछा कि क्या उसने सच में चोरी की थी तो Hassan बिना जुर्म किये ही कबूल कर लेता है कि हाँ उसने चोरी की है। हालाँकि Amir के पिता Hassan को माफ़ कर देते हैं।

लेकिन अगले दिन Ali और Hassan घर छोड़ कर चले जाते हैं। क्युँकि Hassan ने Ali को बता दिया था कि उसके साथ Assef ने hazara होने की वजह से क्या किया था।

**

Part 2 (The Kite Runner summary in Hindi)

पाँच साल बाद अफ़ग़ानिस्तान के हालात बदल जाते हैं। लोग monarchy से तंग हो गए थे। इसलिए soviet union ने military भेज दी। लेकिन इस से situation और खराब हो गयी।

बहुत से आंतकवादी संगठन बन गए और काबुल युद्ध का मैदान बन गया। तरह -तरह के अपराध भी होने लगे।

एक दिन Amir के पिता उसे लेकर Peshawar चले गए। वहां वे कुछ समय तक रहे। लेकिन उसके बाद वे अच्छे भविष्य की तलाश में America के California राज्य आ गए।

Amir वहाँ एक स्कूल में पढ़ने लगा। उसके पिता एक गैस स्टेशन पर काम करने लगे। अब वे पहले जितने अमीर नहीं रहे थे। हर रविवार वे दोनों San Jose की flea market में second – hand चीजें भी बेचते थे।

समय के साथ Amir ने Graduation कर ली। इसके बाद वह San Jose University में writing का कोर्स करने लगता है। वह एक novelist बनना चाहता था।

एक दिन उसे Soraya नाम की refugee लड़की मिली। धीरे -धीरे वे एक दूसरे से प्यार करने लगे।

एक दिन Amir को पता चलता है कि उसके पिता को lung cancer हो गया था। लेकिन वे Soraya के पिता के पास जाकर Amir के लिए उसका हाथ मांगते हैं।

वे इसके लिए राजी हो जाते हैं। और इस तरह Amir और Soraya की शादी हो जाती है। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही Amir के पिता का निधन हो जाता है।

धीरे -धीरे कुछ और वक़्त गुजरता है। Amir और Soraya एक दूसरे के साथ बहुत खुश थे। लेकिन एक दिन उन्हें पता चलता है कि वे कभी माँ – बाप नहीं बन पाएंगे।

समय के साथ Amir एक सफल novelist बन जाता है।

शादी के 15 साल बाद Amir को, काबुल वाले पड़ोसी Rahim Khan का letter मिलता है। वे बीमार थे और Amir से आखिरी बार पेशावर में मिलना चाहते थे। उन्होंने letter में लिखा था – चीजें अब भी ठीक की जा सकती हैं।

**

Part 3 The Kite Runner summary in Hindi

Amir, Rahim Khan से मिलने पेशावर पहुंचता है। उनसे पता चलता है कि अली और Hassan दोनों अब इस दुनिया में नहीं थे।

Ali एक लैंड माइन के फटने से मारा गया था। Hassan अपनी पत्नी के साथ काबुल वाले घर में रहने लगा था। जब तालिबान के लोगों ने उस से घर खाली करने के लिए कहा तो उसने विरोध किया।

लेकिन तालिबानियों ने उन दोनों को गोली मार दी। और उनके बेटे Sohrab को एक अनाथालय भेज दिया गया।फिर Rahim Khan बताता है कि Hassan वास्तव में Ali का बेटा नहीं था। बल्कि वह Amir के पिता का ही बेटा था। जो अली की पत्नी सनावर के साथ हुआ था।

इस तरह Hassan, Amir का भाई ही था। अब Amir को समझ आता है कि उसके पिता Hassan को इतना प्यार क्यों करते थे।

फिर Rahim Khan, Amir से कहते हैं कि वह काबुल जाये और वहां के अनाथालय से Hassan के बेटे और अपने
भतीजे Sohrab को मुक्त करवाए। उन्होंने Amir को इसी मकसद से यहाँ बुलवाया था।

**

The Kite Runner – summary in Hindi

Amir काबुल जाता है। और Farid नाम के टैक्सी ड्राइवर के साथ Sohrab को ढूँढने लगता है।वे अनाथालय पहुँचते हैं।

वहाँ उन्हें पता चलता है कि एक तालिबान अफसर अक्सर अनाथालय आता है। और एक लड़की को ले जाता है।इस बार वह Sohrab को ले गया था।

Farid की मदद से Amir उस तालिबानी अफसर से उसके घर पर मीटिंग arrange करवाता है। जब Amir उसके घर पहुँचता है तो उसकी जगह उसे Assef मिलता है।

उसने Sohrab को लड़की के कपडे पहना कर dancing boy की तरह रखा था। और हो सकता था कि उसका sexual abuse भी करता था।

Assef ने एक शर्त पर Sohrab को छोड़ने का वायदा किया कि पहले Amir उस से लड़ाई में हराये। इसके बाद वह Amir को बुरी तरह से मारने लगता है। लेकिन तभी Sohrab अपनी गुलेल से Assef की आँख फोड़ देता है।

उसकी आँख से खून बहने लगता है और Assef पागलों की तरह दर्द से चिल्लाने लगता है। मौके का फायदा उठाकर Amir Sohrab को लेकर वहाँ से भाग जाता है।

**
कुछ समय के बाद Amir Sohrab को अमेरिका ले जाता है। और उसे adopt करना चाहता है। लेकिन अधिकारी Sohrab के अनाथ होने का सबूत माँगते हैं।

Amir Sohrab से कहता है कि उसे एक बार फिर काबुल जाना पड़ेगा। ताकि जरुरी document ला सके। इस से Sohrab डर जाता है। और suicide करने की कोशिश करता है।

लेकिन थोड़े ताम – झाम के बाद आखिरकार adoption हो ही गया। और Sohrab इस तरह Amir और Soraya का बेटा बन गया। वे उसे बहुत प्यार करते थे।

Amir Sohrab को उसके पिता Hassan के बारे में बहुत कुछ बताता है।

एक दिन Sohrab पतंग उडाता है और दूसरे लड़के की पतंग काट देता है। Amir कटी हुई पतंग ढूँढ कर ले आता है। और इस तरह Sohrab के लिए kite runner बन जाता है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको इस नावेल की summary पसंद आयी होगी। इस उपन्यास की major theme जातिगत भेदभाव और युद्ध के दुष्परिणाम हैं।

Hassan के साथ जो हुआ वह इसलिए हुआ क्युँकि वह हज़ारा समुदाय का था। बाकी रही सही कसर युद्ध ने पूरी कर दी।

दोस्तो, आपकी caste, creed, religion आदि से जुडी discrimination के बारे में क्या राय है, नीचे comment में जरूर बताइये। कृपया इस summary (The Kite Runner summary in Hindi) को share भी करें।

धन्यवाद।

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Leave a Comment