Dagon – horror story in Hindi

Dagon – horror story in Hindi (Summary) by H.P Lovecraft : एक आदमी जब समंदर में भटक जाता है तो उसने एक टापू पर ऐसा क्या देखा कि उसे उसके बुरे सपने आने लगते हैं। पढ़िए इस horror story में।

Author: H.P Lovecraft

Dagon horror story in Hindi

Dagon – Horror story in Hindi

यह कहानी एक ऐसे अफसर की है जो world war 2 में लड़ चुका था और morphine का आदि था।

एक बार उसका जहाज प्रशांत महासागर से जा रहा था। तभी Imperial जर्मन दस्ते के जर्मन सिपहियों ने उनके जहाज पर आक्रमण कर दिया। लेकिन वह अफसर जान बचाकर एक छोटी नौका में फरार हो गया।

चलते – चलते उसकी नौका समंदर में एक ऐसी जगह पहुंची, जो बेहद चिपचिपे और काले पदार्थ से सनी हुई थी।

पानी से बेहद बुरी दुर्गन्ध आ रही थी। मछलियां और अन्य कई चीजें जिनका वर्णन नहीं किया जा सकता उस पानी में सड़ रही थीं। कुल मिलाकर ये नरक जैसी कोई जगह थी।

तीन दिन के इंतजार के बाद उस जगह का पानी नीचे उतरा और भूमि दिखाई देने लगी।

अफसर साफ़ पानी की तलाश में भटकने लगा। तभी वो एक गहरी खाई के नजदीक जा पहुंचा। वो धीरे – धीरे ढलान के नीचे उतरने लगा।

तभी उसे एक बहुत बड़ा स्तंभ दिखाई दिया जो पानी के जलाशय के बीच खड़ा था। स्तंभ पर मिस्र भाषा के चिह्न अंकित थे। स्तंभ पर मछली, ईल, ऑक्टोपस, crustacean , molluscs इत्यादि जीवों की आकृतियां भी बनी हुई थीं।

अचानक तभी पानी में से एक अत्यंत भयंकर जीव निकला जिसने स्तंभ को अपनी भुजाओं से पकड़ा तथा सिर झुका कर कोई प्रार्थना करने लगा। जीव के पूरे शरीर पर मछली जैसे scales थे।

अफसर उस जीव को देखकर दर से काँपता हुआ अपनी नौका की तरफ भाग गया।

**

Horror story in Hindi – Dagon by H.P Lovecraft

उसके बाद जब वो उठा तो स्वयं को San Francisco के एक हॉस्पिटल में पाया। उसे एक अमेरिकी जहाज
ने बचा लिया था।

लेकिन जब उसने अपनी कहानी बताई तो सब experts ने कहा कि प्रशांत महासागर में कहीं भी ऐसी जगह
होने की कोई रिपोर्ट नहीं थी।

अफसर ने समझ लिया कि कोई उसकी कहानी पर बिश्बास नहीं करेगा।

एक बार एक Ethnologist से बात करके उसने ये निष्कर्ष निकाला कि वो जीव फिलिस्तीन की किताबों में
वर्णित Dagon नाम का एक देव था। और वह लोगों को सपनो में आकर भी control कर सकता था।

जल्दी ही अफसर को उस जीव के बुरे सपने आने लगे। और वह लगातार depressed रहने लगा।

एक दिन उसने suicide नोट लिख दिया। तभी उसे लगा जैसे कि Dagon दरवाजे पर पहुँच गया है।

वह भय से व्याकुल हो उठा। और morphine के नशे में वह कमरे की खिड़की की तरफ भागने लगा।

समाप्त।

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

दोस्तो यह Horror story in Hindi Dagon अगर पसंद आयी हो तो नीचे comment और share करें। Thank you.

Leave a Comment