A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu

Horror story in Hindi - The Call of Cthulhu by H.P Lovecraft
Horror story in Hindi – The Call of Cthulhu

नोट : The Call of Cthulhu शीर्षक विश्व -विख्यात कहानी (horror story in Hindi ) horror genre की बेहद
महत्वपूर्ण कहानी मानी गयी है।

इसे महान लेखक H. P. Lovecraft ने लिखा था। और इसे उनका masterpiece कहा जाता है।

इस कहानी के publish होने के बाद Cthulhu Mythos का अलग ही संसार बन गया था।
और आज इसे cult – classic माना जाता है।

वैसे तो यह horror story बेहद complex है। क्युँकि इसे पत्रों, articles और diaries के माध्यम से लिखा गया है। लेकिन यहाँ इस कहानी की summary सरल और रोचक भाषा में दी गयी है।

Horror story in Hindi – The Call of Cthulhu (Summary)

प्रोफैसर George Angell अमेरिका में Brown University में Linguistics (भाषा -विज्ञानं) पढ़ाते थे।
उन्होंने सारी जिंदगी एक रहस्यमयी और गुप्त विषय पर research की थी।

लेकिन 1927 में उनकी मौत हो गयी। उनकी सारी सम्पति उनके भतीजे Francis को चली गयी।
Francis अपने चाचा के घर में रहने लगता है।

एक बार Francis को अपने चाचा के कमरे में के कुछ अजीब से notes मिले।

जब वह उन notes को पढता है, तो उसे अपने चाचा की गुप्त research के बारे में पता चलता है।
लेकिन notes में लिखी हुई बातें उसे ज्यादा समझ में नहीं आती हैं। उसे वे किसी पहेली जैसी लगती हैं।

Notes के साथ – साथ Francis को तांबे की बनी एक अजीब सी मूर्ति भी मिलती है।

मूर्ति एक ऐसे जीव की थी जो आधा आदमी और आधा ड्रैगन लगता था।
उसके चेहरे पर Octopus जैसी कई भुजाएँ लटक रही थीं।
और उसकी पीठ पर चमगादड़ जैसे दो बड़े पंख लगे हुए थे। मूर्ति देखने वाले में अजीब सा डर उत्पन्न कर देने वाली थी।

जब Francis ने notes पढ़े तो उसे पता चला कि मूर्ति को Henry Wilcox नाम के मूर्तिकार
ने बनाया था। जो Rohde Island University में पढ़ने वाला scholar था। उसे वह जंतु सपने में दिखता था।
और सपने के आधार पर ही उसने उसकी मूर्ति को बनाया था।

प्रोफेसर के notes में Cthulhu और Rlyeh नाम के शब्दों का काफी जिक्र था।
Francis को अपने चाचा के बनाये हुए notes में एक रिपोर्ट भी मिली।
जिसमे संसार भर में हुए mass hysteria की घटनाओं का जिक्र था।


***

फिर Francis को अपने चाचा की लिखी हुई डायरी मिली जिसमें एक घटना का जिक्र किया गया था।
घटना कुछ इस प्रकार थी:

एक बार New Orleans शहर में पुरात्तव बिभाग की एक conference चल रही थी। जिसमे Francis के चाचा भाग ले रहे थे।

उसमे John नाम का एक पुलिस वाला भी आया हुआ था। उसके पास वैसी ही मूर्ति थी जैसी Francis के चाचा के पास थी।

उसने मूर्ति उन्हें दिखाई और पूछा की यह किस चीज की मूर्ति है ?
लेकिन उन्हें भी पता नहीं था की वह किस चीज की मूर्ति थी।

उन्होंने उस से पूछा की उसे वह मूर्ति कहाँ से मिली ?
John ने बताया कि पिछले साल उस ये मूर्ति एक cult के लोगों से मिली थी।

उस cult के लोग बच्चों और महिलाओं की बलि देने वाले थे। लेकिन तभी John ने अपने पुलिस साथियों के साथ
रेड डाली। जिसमें गोलीबारी के दौरान 5 लोग मारे गए लेकिन 47 को बंदी बना लिया गया।

जब कैदिओं से उस मूर्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह पौराणिक हैवान देवता Cthulhu (कथुलु) की मूर्ति है। वो लोग उसकी पूजा करते थे और उसके आने का इन्तजार कर रहे थे।

***

अब तक Francis को सिर्फ यह पता चला था कि उसे जो मूर्ति मिली है वह – Cthulhu की है।
फिर उसने 1925 का ऑस्ट्रेलियाई समाचार-पत्र का एक article पढ़ा।

उसमे Alert नाम के पुराने जहाज़ के बारे में बताया गया था।
उस जहाज से Johansen नाम का एक ही आदमी ज़िंदा बच पाया था।

उसने interview में बताया था कि Alert के नाविकों ने Emma नाम के दूसरे जहाज पर हमला कर दिया था।
लेकिन Emma के नाविकों ने Alert के नाविकों को मार डाला और उस पर कब्ज़ा कर लिया।
Johansen को उन्होंने बंदी बना लिया था।

फिर उन्हें एक अनजान द्धीप मिला जिसके co-ordinates 47°9′S 126°43′W थे।

उस द्धीप पर Johansen और एक अन्य नाविक को छोड़कर सारे नाविक मारे गए।
लेकिन Johansen ने उनके मरने का कारण इस रिपोर्ट में नहीं बताया था।

अब तक Francis ने अपने प्रोफेसर चाचा के सारे research notes पढ़ डाले थे।
लेकिन अब भी Alert जहाज की गुत्थी बाकी थी। वह जानना चाहता था कि उस द्वीप पर क्या हुआ था ?

***

इसके पश्चात Francis, Johansen से मिलने के लिए Australia के लिए रवाना होता है।
वहाँ पहुँचकर वो Alert जहाज से मिली Cthulhu की तीसरी मूर्ति देखता है।

Johansen के घर पहुंचकर उसे पता चलता है कि वो मर चुका था। उसे जहाज के ही दो नाविकों ने मार दिया था।

लेकिन Johansen की विधवा Francis को उसकी डायरी दे देती है।

Francis, Johansen की डायरी पढता है। जिसमें लिखा था :

उस द्धीप पर Rlyeh नाम की नरकीय नगरी थी। जहाँ Cthulhu का निवास था।
Emma के नाविक वहाँ भोजन के लिए भटक रहे थे। उन्होंने अनजाने में सोये हुए Cthulhu को जगा दिया था।
जब वह जगा तो उसने सब नाविकों को मार कर खा लिया।

अँधेरे की वजह से Johansen उसे ठीक से नहीं देख पाया। लेकिन उसे जो दिखा उसने वह लिखा था।
Cthulhu का आकार सौ जहाजों के बराबर था। वह आधा ड्रैगन और आधा नर था। उसके चेहरे से octopus जैसी बड़ी -बड़ी भुजाएँ लटक रही थीं। उसकी अधखुली आखें पीले रंग की थीं।
उसकी पीठ पर चमगादड़ जैसे दो पंख लगे हुए थे। और वह किसी दैत्य की तरह डरवाना था।

Johansen और एक अन्य नाविक Alert जहाज की तरफ भाग गए।
लेकिन Cthulhu उड़ते हुए उनका पीछा करने लगा।

Johansen ने जहाज को Cthulhu की तरफ तेज गति से दौड़ा दिया । जहाज़ का आखिरी सिरा Cthulhu के सिर पर लगा। लेकिन Johansen ने देखा कि उसका जख्म शीघ्र ही ठीक हो गया था।

लेकिन तब तक Alert बच कर निकलने में कामयाब रहा। दूसरा नाविक इस सदमे से पागल हो गया था
और जल्दी ही उसकी मौत भी हो गयी थी।

Johansen जिन्दा तो बच गया था। लेकिन Cthulhu की पूजा करने वाले cult के लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। क्युँकि उसने Cthulhu के रहस्य को जान लिया था।

Diary पढ़ने की बाद Francis को आभास हुआ कि शायद Cthulhu के उपासकों ने ही उसके चाचा को मारा था।
क्युँकि वे भी Cthulhu के रहस्य तक पहुंचने वाले थे।

और अब क्युँकि Francis ने भी उसके रहस्य को जान लिया था तो शायद वे उसे भी मारने की फ़िराक में होंगे।

समाप्त ।

Read more horror story in Hindi :

The Shunned House by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi

Morella by Edgar Allan Poe – A horror story in Hindi

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

Self help:

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

1 thought on “A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu”

Leave a Comment