Drishyam 2 Film Story in Hindi

Drishyam 2 Film Story in Hindi ( दृश्यम 2 फिल्म की कहानी)

  • Film : Drishyam
  • Cast : Ajay Devgn, Tabu
  • Screenplay : Upendra Sidhaye
  • Story: Jeethu Joseph
  • Director : Nishikant Kamat
  • Producer : Kumar Mangat Pathak , Ajit Andhare

Drishyam 2 Film Story

Note : दोस्तो, अगर आपने Drishyam 1 की कहानी नहीं पढ़ी है तो यहाँ पढ़ लें – Drishyam Film Story (Drishyam 1) .

Drishyam 2 पहली फिल्म (दृश्यम 1 ) की घटनाओं के 7 साल बाद शुरू होती है। विजय अपने परिवार के साथ आराम से जीवन व्यतीत कर रहा था। उसने अब एक फिल्म थिएटर भी खोल लिया था और साथ ही Cable कंपनी भी चला रहा था।

इसके साथ – साथ वह खुद की एक फिल्म बनाना चाहता था। इसी सिलसिले में वह अक्सर scriptwriter मुराद अली से मिला करता था।

उधर विजय की बड़ी बेटी अंजू Trauma से जूझ रही थी और कई बार उसे दौरे भी पड़ जाते थे। क्युँकि उसके हाथों Sam का मर्डर हो गया था।

**

विजय की तरक्की की वजह से कुछ लोग उससे ईर्ष्या करने लगे थे। और उन्होंने यह अफवाह फैलाना शुरू कर दी कि अंजू का Sam के साथ affair था और उसके गायब होने में उसी का हाथ है।

यह सब सुनकर नंदिनी बहुत परेशान हो जाती थी।

एक दिन उनके पड़ोस में Jeny और उसका शराबी पति शिव रहने आ गए। शिव शराब पीकर Jeny को बहुत मारता था। धीरे-धीरे नंदिनी और जेनी की काफी अच्छी दोस्ती हो गई। नंदिनी जेनी से अपनी पर्सनल problems भी शेयर कर लेती थी।

जिस दिन Sam की मृत्यु को एक साल हो गया, उस दिन उसका पिता महेश विजय के पास आता है और उससे Sam की अस्थियाँ देने की Request करता है। लेकिन विजय कहता है कि उसके पास कुछ नहीं है।

**

Drishyam 2 – Story in Hindi

एक दिन नंदिनी Jeny से बोल बैठती है कि अंजू के हाथों ही Sam का मर्डर हुआ था। लेकिन उसे पता नहीं था कि वास्तव में Jeny और Shiv पुलिस के ही लोग थे और नए IG तरुण ने ही उन्हें विजय के परिवार की जासूसी करने के लिए कहा था। तरुण, मीरा का खास दोस्त भी था।

**
इसी दौरान David नाम के एक क्रिमिनल को छोड़ा जाता है। वह घर आकर देखता है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। वह इधर-उधर नौकरी की तलाश करने लगता है। उसे पैसों की बहुत जरुरत थी।

उसे पता चलता है कि विजय का केस अभी भी चला हुआ है। उसने विजय को नए बन रहे police station में आते -जाते देखा था। वह जाकर यह बात Tarun को बता देता है और कहता है कि उसे पैसे दिए जाएँ तो विजय के बारे में एक secret बता सकता है।

इसके बाद तरुण, मीरा और महेश को लंदन से बुला लेता है। फिर तीनों David को पैसे देते हैं और वह उन्हें बता देता है कि विजय construction के दौरान पुलिस स्टेशन आता रहता था। इससे उन तीनों को लगता है कि शायद विजय ने Sam की dead body को पुलिस स्टेशन में ही दबा दिया था।

फिर वे पुलिस स्टेशन की खुदाई करवाते हैं। उन्हें वहाँ एक सड़ी Dead Body मिलती है। उन्हें लगता है यह Sam की dead body है । उधर विजय यह सब देख लेता है क्युँकि उसने पुलिस स्टेशन में CCTV कैमरा लगा रखा था।

**

इसके बाद तरुण, विजय की family को फिर से पूछताछ के लिए थाने बुलाता है। लेकिन सब लोग अपनी कहानी पर कायम रहते हैं। तभी मीरा, नंदिनी की Voice Recording उन्हें सुनाती है जिसमें नंदिनी Jeny को बता रही थी कि अंजू ने ही Sam का मर्डर किया है।

इसके बाद तरुण, लक्ष्मीकांत से उन सबको Torture करने के लिए कहता है। ताकि वे अपना गुनाह कबूल कर लें।

लेकिन तभी अंजू को फिर से दौरा पड़ जाता है। उसकी हालत देखकर विजय झूठ ही Confess कर लेता है कि उसी ने Sam का murder किया था।

इससे पुलिस विजय को arrest कर लेती है और बाकी फैमिली मेंबर्स को छोड़ देती है। जो मीरा को अच्छा नहीं लगता। वह चाहती थी कि सारे परिवार को सजा मिलनी चाहिए।


**

Drishyam 2 Film Story in Hindi – Drishyam 2 plot summary

इसके पश्चात Vijay पर Sam के मर्डर का केस चलता है। लेकिन विजय कोर्ट में कहता है कि पुलिस ने उसे Drishyam नाम के novel से प्रेरित होकर अरेस्ट किया है। जब जज उस नावेल को पढता है तो उस novel कीकहानी विजय से काफी मेल खाती है। इससे जज को विजय पर यकीन हो जाता है।

साथ ही उस Dead Body के DNA टेस्ट की रिपोर्ट भी आ जाती है। लेकिन पता चलता है कि वह Sam का DNA नहीं था। इससे सभी दंग रह जाते हैं।

इस सब की वजह से विजय को रिहा कर दिया जाता है। जज तरुण से कहता है कि आगे से विजय और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई न करे। क्युँकि उसके पास उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं थी।

*

एक दिन मुराद (Script Writer) तरुण, मीरा और महेश से मिलता है और उन्हें बताता है कि विजय ने दूसरे नाम से एक Novel लिखा था जिसका नाम Drishyam था। और वह Sam के मर्डर से ही प्रेरित था।

तरुण को अब पता चलता है कि विजय कितना शातिर था। उसने खुद को बचाने के लिए पहले ही नावेल छाप दिया था। ताकि पुलिस पर उस नावेल से प्रेरित होने का आरोप लगा सके।

**

लेकिन तरुण, मुराद से पूछता है कि डेड बॉडी का DNA Sam से मैच क्यों नहीं हुआ।

इस पर मुराद बताता है कि विजय ने एक दूसरा climax भी लिखा था। जिसमें Hero ने Sam की डेड बॉडी को तीन साल तक अपने पास रखा था। फिर नए बन रहे पुलिस station में उसे दबा दिया था।

लेकिन एक दिन पुलिस ने dead body को ढूँढ लिया। मगर हीरो उनसे चालाक निकला। उसने एक morgue (मुर्दाघर) से उसी उम्र की डेड बॉडी निकाली और Sam की डेड बॉडी से replace कर दी। इसलिए उस डेड बॉडी का DNA Sam से मैच नहीं हुआ।

सब लोग समझ जाते हैं कि विजय ने ऐसा ही किया था और उसके बाद ही ये नावेल लिखा था।

**

Drishyam 2 Film Story (Ajay Devgn)


मीरा दुखी होकर पूछती है कि उसके बेटे की Dead Body का क्या हुआ होगा!

मुराद कहता है कि दूसरे climax में यह भी लिखा है कि अंत में हीरो Sam की अस्थियाँ उसके माता -पिता को दे देता है। इसका मतलब विजय ने Sam का दाह -संस्कार कर दिया था।

तभी एक गुमनाम पार्सल आता है। महेश उसे खोल कर देखता है तो उसमें Sam की अस्थियाँ थीं।

फिर महेश और मीरा Sam की अस्थियाँ एक नदी में बहा देते हैं। महेश मीरा से विजय के खिलाफ अपनी रंजिश खत्म करने को कहता है। क्युँकि उन्हें अपनी कहानी का Closure मिल गया था।

वे हमेशा सोचते थे कि वे विजय पर नजर रखे हुए हैं लेकिन वास्तव में विजय ने उनकी हर चाल पर नजर रखी हुई थी।

अंत में कैमरा हमें दिखाता है कि विजय अब भी उन्हें दूर से देख रहा था।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है दृश्यम 2 की कहानी (Drishyam 2 Film Story in Hindi) आपको अच्छी लगी होगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

.

Leave a Comment