Avatar Film Story in Hindi

Avatar Film Story in Hindi – Avatar फिल्म की पूरी कहानी

  • Film : Avatar
  • Cast : Sam Worthington , Zoe Saldana
  • Writer: James Cameron
  • Director : James Cameron
  • Producer : James Cameron and Jon Landau

Avatar Film Story in Hindi
Avatar Film Story in Hindi (Pic Credit: Google Images)

Avatar Film Story in Hindi

फिल्म Avatar की कहानी साल 2154 में शुरू होती है। तब तक धरती के सारे natural resources खत्म हो चुके होते हैं। लेकिन Science ने बहुत तरक्की भी कर ली होती है।

Resources Development Administration (RDA) नाम की संस्था, Alpha Centauri नाम की आकाशगंगा में स्थित Pandora ग्रह पर research कर रही थी।

उन्हें पता चलता है कि Pandora में Unobtanium नाम का कीमती mineral मौजूद है। वे उसकी mining करना चाहते थे।

लेकिन Pandora का वातावरण Humans के लिए जहरीला था। उसमे वे survive नहीं कर सकते थे।

Pandora पर केवल Navi प्रजाति के लोग रहते थे। वे 10 फुट लम्बे और नीले रंग के होते थे। और Nature की पूजा करते थे।

Pandora में survive करने के लिए scientist मनुष्यों के Avatar बनाते हैं। Avatar , Human और Navi के Hybrid होते थे।

ये Pandora में survive कर सकते थे और देखने में बिलकुल Navi लगते थे। जब Avatar , Pandora में होते थे तो उनकी Human form Pandora के बाहर Outposts में एक चैम्बर में सुप्तावस्था में रहती थी। Review – Avatar Film Story in Hindi : a fantasy film .

**

Jake Sully एक अपाहिज हो चुका सैनिक था और वह भी Pandora के मिशन पर कार्यरत था। एक दिन उसे पता चलता है कि उसका जुड़वाँ भाई Pandora में मारा गया था। Jake अपने भाई की जगह लेने की इच्छा व्यक्त करता है।

प्रोजेक्ट की Head Dr Grace कहती है कि वह इसके लिए trained नहीं है लेकिन फिर भी उसकी जिद की वजह से उसे अपने Bodygaurd के रूप में रख लेती है।

**

इसके बाद Dr Grace अपने सहयोगी Dr Norm और Jake के साथ Navi के Avatar में Pandora पहुँचते हैं।
वहाँ उन पर Pandora के animals हमला कर देते हैं। इससे वे एक दूसरे से अलग हो जाते हैं।

एक जगह Jake पर एक जानवर हमला करने ही वाला था तभी Neytiri नाम की Navi उसे बचा लेती है। वह उसे अपने साथ अपनी Tribe में ले जाती है।

वहाँ Neytiri की माँ Moat, Jake में अच्छाई मह्सूस करती है और उसे Tribe का member बनने की अनुमति दे देती है।

**

Avatar Film Story in Hindi – Plot and Synopsis

जब RDA security head, Colonel Miles Quaritch को पता चलता है कि Jake को Navi लोगों ने अपनी tribe में शामिल कर लिया है , तो वह उसे contact करता है। और Jake से कहता है कि अगर वह Navi लोगों के पवित्र वृक्ष Hometree के बारे में पता करके उसे बताये तो वह उसकी legs वापस दिलवा सकता है। जिसकी technology बेहद महँगी थी।

वास्तव में Hometree के नीचे Unobtanium का भण्डार था। लेकिन किसी को भी उस बृक्ष की जानकारी नहीं थी।

जब Dr Grace यह सुनती है तो उसे अच्छा नहीं लगता। वह नहीं चाहती थी कि Navi और उनके पवित्र trees को नुक्सान पहुँचाया जाये। वह Jake से ऐसा करने से मना करती है।

**
उधर Jake को Navi Tribe में शामिल करने के सारे rituals पूरे किये जाते हैं। Neytiri, Jake को अपनी युद्ध -विद्या के भी training देती है।

धीरे -धीरे वे एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगते हैं।

एक दिन Jake का पीछा करते हुए Colonel Miles के लोगों को Hometree का पता चल जाता है। Colonel Miles अपनी army को उस पेड़ को नष्ट करने का आदेश देता है।

Jake और Dr Grace उसे ऐसा न करने के लिए कहते हैं। क्युँकि वह पेड़ Pandora का neural network भी था। उसके खत्म होते ही वहाँ अफरा – तफरी मच सकती थी।

लेकिन Colonel Miles उन दोनों को एक घंटे का टाइम देता है और कहता है कि Navi लोगों को उस Hometree से दूर ले जायें। ताकि हमले से उनकी जान बच सके।

**

Jake जाकर Navi लोगों को बता देता है कि दरअसल वह Colonel Miles का जासूस था। और अब उसकी army उनके Hometree को नष्ट करने आ रही है।

Navi लोग Jake से गुस्सा हो जाते हैं और उसके साथ Dr Grace को भी बंदी बना लेते हैं।

लेकिन Colonel Miles की आर्मी Hometree पर हमला करके उसे नष्ट कर देती है। Navi लोग भी युद्ध करते हैं लेकिन वे संख्या में काम थे । इस लड़ाई में बहुत से Navi मारे जाते हैं जिनमें Neytiri के पिता भी थे।

दूसरी जगह जाने से पहले Moat, Jake और Grace को आजाद कर देती है। लेकिन अब वे अपने Navi वाले Avatar से अलग हो गये थे। और Human form में आ गए थे।

तभी Colonel Miles के लोग उन दोनों को arrest करके custody में डाल देते हैं। लेकिन Pilot Trudy, Colonel Miles की cruelty से नाराज था। इसलिए वह उन दोनों को आजाद करके Outpost पर ले जाता है। लेकिन इस दौरान Grace को गोली लग गयी होती है।

**
Grace को Outpost पर छोड़कर Jake वापस Navi के Avatar में आता है। फिर वह Pandora के जंगल में dragon जैसे खतरनाक जानवर Toruk को खोजने जाता है।

Toruk से सारे Navi डरते थे और उसे देवता भी मानते थे। काफी मुश्किल से Jake Toruk की सवारी करने में सफल होता है। उसे ऐसा करते देख सब Navi को विश्वास हो जाता है कि Jake उनके प्रति वफादार है।

इसके बाद Jake Moat से मिलने Tree Of Souls के पास जाता है। वहाँ वह Moat से request करता है कि Grace को ठीक कर दे। Moat , Grace को फिर से Navi रूप में लाने की कोशिश करती है लेकिन Grace की मृत्यु हो जाती है।

**

Avatar Film Story in Hindi – Hollywood Film

इसके बाद Tsutey को सब Navi का leader बनाया जाता है। Jake उससे कहता है कि सब Navi , Colonel Miles के खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुट हो जायें।

Colonel Miles अपनी army के साथ Tree of Soul की तरफ बढ़ने लगता है। लेकिन Jake और Neytiri की अगुवाई में Navi उस पर हमला कर देते हैं। दोनों तरफ भयंकर मार -काट मच जाती है।

लेकिन Colonel Miles की force Navi पर भारी पड़ने लगती है और उनकी हार तकरीबन तय थी।

तभी Jake Tree Of Soul जाकर Eywa नाम की देवी से request करता है कि उनकी मदद करे। इसके पश्चात Pandora में रहने वाले खूँखार जानवर Colonel Miles की army पर attack कर देते हैं।

Neytiri Jake से कहती है कि Eywa ने Jake की prayer सुन ली। इसके बाद जल्दी ही Navi लोग Colonel Miles की force को हरा देते हैं । लेकिन Colonel Miles अपने AMP suite की मदद से हवा में उड़कर वहाँ से फरार हो जाता है।

फिर वह Outpost में पहुँचकर उस Chamber को तोड़ देता है जिसमें Jake की body सुप्तावस्था में थी। इससे Jake, Pandora के जहरीले वातावरण से expose हो जाता है। और उसका दम घुटने लगता है।

तभी Colonel Miles Jake का क़त्ल करने की लिए अपना चाकू निकालता है। लेकिन इससे पहले कि वह ऐसा कर पाता Neytiri एक तीर मारकर उसे मार डालती है। फिर वह Human Form वाले Jake को एक Chamber में रखकर बचा लेती है।

इसके बाद Jake और कुछ अच्छे लोगों को छोड़कर सब Humans को Pandora से भगा दिया जाता है।

अंत में Tree Of Soul की मदद से Jake को हमेशा के लिए Navi में convert कर दिया जाता है।

समाप्त।

Read More:

1 thought on “Avatar Film Story in Hindi”

Leave a Comment