Henry IV Part 2 by Shakespeare Hindi summary

Play Henry IV Part 2 Summary in Hindi में पढ़िए कैसे Prince John एक और विद्रोह को कुचलने में सफल होता है। और Prince Hal कैसे King Henry V बनता है।

Playwright: William Shakespeare

Henry IV Part 2
(Summary in Hindi)

दोस्तो, आपने Henry IV पार्ट 1 में पढ़ा था कि Shrewsbury की लड़ाई में Prince Harry ने विद्रोही राजा Percy (Hotspur ) को मार डाला था। इस भाग में आप आगे की कहानी पढ़ेंगे। इस भाग में Prince Harry को Prince Hal के नाम से बुलाया गया है जो उसका nick – name था।

हालाँकि King Herny एक विद्रोह को दबाने में सफल हुए थे। लेकिन अभी भी बहुत से राजा उनके खिलाफ बगावत कर रहे थे।

जब Percy की मृत्यु की खबर उसके पिता Earl of Northumberland तक पहुँचती है। तो वे बाकी राजाओं के साथ फिर से चढ़ाई कर देते हैं।

King Henry अपने दूसरे बेटे Prince John को इस विद्रोह को कुचलने के लिए भेजते हैं।

Henry IV, Part 1 by Shakespeare Hindi Summary

**

Hal के दोस्त Falstaff को महल पर बुलाया जाता है। उसने Percy के विद्रोह को कुचलने में काफी मदद की थी। इसलिए Prince John फिर से उसकी मदद लेना चाहते थे। लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि Falstaff ने खुद जरा भी लड़ाई नहीं की थी।

महल पर पहुँचकर वह बहुत खुश होता है। लेकिन एक मंत्री उसके पिछले crimes के लिए उसकी निंदा करता है। लेकिन फिर भी उसे Prince John की सेना में शामिल कर लिया जाता है।

लेकिन एक दिन Falstaff को arrest कर लिया जाता है। क्युँकि उसने कुछ लोगों से पैसा उधार ले रखा था। और अभी तक लौटाया नहीं था। Falstaff उनसे लड़ने लगता है। तभी Prince John का एक मंत्री उनके झगडे को शाँत करता है।

Falstaff कहता है कि अब उसे Prince John के यहाँ जॉब मिल गयी है और वह पूरा पैसा लौटा देगा। लेकिन सैलरी आने से पहले उसे कुछ और पैसे की जरुरत थी। और ज्यादा व्याज का लालच देकर वह उन लोगों से और पैसा माँगता है। लेकिन वे लोग मंत्री से पूछते हैं कि क्या Falstaff को सच में Prince John की आर्मी में लिया गया है। मंत्री इस बात को confirm करता है। यह सुनकर वे लोग Falstaff को पैसे दे देते हैं।

पैसे लेकर Falstaff एक bar में जाता है। और वहाँ अपनी प्रेमिका और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर शराब पीने लगता है। तभी भेष बदलकर दो लोग वहाँ आते हैं। और Falstaff की बातें सुनने लगते हैं। दरअसल वह Hal और उसका एक दोस्त ही थे।

तभी Falstaff का एक दोस्त आता है। और कहता है कि Prince John की सेना युद्ध के लिए कूच कर गयी है। और Falstaff को जल्दी से उनके साथ जाना चाहिए।

लेकिन Falstaff कहता है कि उसे लड़ाई का कोई शौक नहीं है। और वह सेना के साथ नहीं जायेगा। फिर वह Percy को मारने का credit लेने लगता है। और Hal की बुराई करने लगता है।

यह सुनकर Hal अपने असली रूप में सामने आता है। और उन दोनों के बीच तीखी बहस होने लगती है। लेकिन तभी एक दूत आता है और Falstaff को अपने साथ युद्ध के लिए ले जाता है।

**

आखिर Prince John और विद्रोहियों की सेना Forest of Gaultree में आमने – सामने आती हैं। Prince John उन्हें बात-चीत के लिए आमंत्रित करता है। और उनकी सारी माँगे मान लेता है।

इससे विद्रोही शाँत हो जाते हैं। और वापस लौटने लगते हैं। लेकिन Prince John उन सबको राजद्रोह के मामले में arrest कर लेता है। और इस तरह यह विद्रोह भी खत्म कर दिया जाता है।

Falstaff सबसे लेट पहुँचता है। और वह एक आखिरी सैनिक को पकड़ कर चल देता है।

तभी King Henry के बहुत बीमार होने की खबर मिलती है। और Prince John अपनी सेना को जल्दी से London लौटने का आदेश देता है।

**

Play Henry IV Part 2 Summary in Hindi

घर पर King Henry अपने बेटों को कुछ समझा रहे थे। उनका आखिरी समय आ चुका था। जब वे सो जाते हैं तो Hal वहाँ पहुँचता है। उसे लगता है कि उनकी मृत्यु हो गयी है। वह दुःख से भर जाता है। फिर वह राजा का मुकुट उठाकर अपने कमरे में चला जाता है।

लेकिन तभी King Henry उठ जाते हैं। मुकुट गायब देखकर उन्हें Hal पर बहुत गुस्सा आता है। उन्हें लगता है कि वह कितना स्वार्थी है और सिर्फ उनके मरने का इन्तजार कर रहा था। अब वह राजा बनकर ब्रिटेन को बर्बाद कर देगा।

तभी Hal देखता है कि पिता अभी जीवित हैं। वह उनसे क्षमा माँगता है। दोनों बाप -बेटा बात करते हैं। Hal उन्हें वचन देता है कि वह अपनी आदतें सुधार लेगा। और एक अच्छा राजा बनकर दिखायेगा।

कुछ दिन बाद King Henry की मृत्यु हो जाती है। और Hal अब Henry V के रूप में राजा बन जाता है।

**

Henry IV Part 2 Summary in Hindi – by Shakespeare

Hal के राजा बनने की खबर पाकर Falstaff बहुत खुश होता है। वह अपने एक दोस्त के साथ लंदन के लिए रवाना हो जाता है। उसे लगता है कि उसका दोस्त उसे अपने कोर्ट में कोई बहुत बड़ा पद देगा।

लेकिन जब Falstaff दरबार में पहुँचता है तो Henry उसे पहचानने से भी मना कर देता है। और उससे कहता है कि उससे 10 मील दूर रहे। यह सुनकर Falstaff को बहुत दुःख होता है। और वह वहाँ से चला जाता है।

बाद में Henry सोचता है कि एक राजा के रूप में उसे अब बहुत tough decision लेने पड़ेंगे। Falstaff सोचता है कि क्या कभी Henry उसके प्रति अपना बर्ताब बदलेगा। और Prince John सोचता है कि राजा के रूप में Henry अब क्या France पर चढ़ाई करेगा ?

समाप्त।

दोस्तो, आपको यह play (Henry IV Part 2 Summary in Hindi) कैसा लगा। Comment करके अपना moral support दें। धन्यवाद।

The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi

by Robin Sharma

Leave a Comment