Henry V by Shakespeare Summary in Hindi

England के सबसे चर्चित राजा Henry V ने कैसे France के साथ चल रही 100 साल लम्बी लड़ाई को खत्म किया। पढ़िए Henry V – Summary in Hindi में।

Play by – William Shakespeare

Henry V
(Play Summary in Hindi)

इस play की शुरुआत 15वीं शताब्दी से होती है। Henry V अब Britain का राजा बन चुका था। वह जिम्मेवारी से शासन कर रहा था। और बहुत से विद्रोहों को उसने कुचल दिया था।

उसी समय Britain और France के बीच भी युद्ध चले हुए थे। जिन्हे 100 years of war के नाम से जाना जाता है क्युँकि इन्हे चले हुए 100 साल हो चुके थे। दरअसल दोनों देशों के बीच ये युद्ध बहुत पहले से चले आ रहे थे। और बीच -बीच में cease – fire भी हो जाता था।

अब Henry V का ध्यान France की तरफ जाता है। उसे पता चलता है कि बहुत पहले France में भी उसके पूर्वजों का शासन था। और वहाँ के कुछ हिस्से England के थे। वह चर्च के लोगों से इस बारे में बात करता है। वे भी उसके claim का समर्थन करते हैं।

इसके बाद Henry V , France के राजा Dauphin को सन्देश भेजता है कि France के जो हिस्से England के हैं, वे उन्हें दे दिए जायें। इसके जबाब में France का राजा insult से भरा हुआ पत्र उसे भेजता है। वह Henry को गंभीरता से नहीं लेता। और सोचता है कि वह अब भी वही Henry है जो चोर -उच्चकों के साथ घूमता रहता था।

Henry IV, Part 1 by Shakespeare Hindi Summary

**

लेकिन Henry, France से युद्ध का निर्णय लेता है। वह अपने सेनापतियों को अपने troops को इक्कठा करने के लिए कहता है।

अब तक Henry के पुराने दोस्त Falstaff की मृत्यु हो चुकी थी। लेकिन उसके बाकी कुछ दोस्त जैसे Bardolfh और Pistol आदि Henry की सेना में शामिल हो जाते हैं।

पूरा England इस युद्ध को लेकर excited था। क्युँकि दोनों देशों की बहुत पुरानी दुश्मनी थी। और दोनों देशों के नागरिक एक दूसरे को नीचा दिखाना चाहते थे।

**

Henry V – Summary in Hindi

युद्ध शुरू होने से पहले ही Henry को मारने की साजिश की जाती है। French सेनापति Henry के कुछ दोस्तों को रिश्वत देकर अपनी तरफ मिला लेते हैं। और इसके बदले Henry को मार देने के लिए कहते हैं।

लेकिन Henry के सेनापति भी चौकन्ने थे। उन्हें इस साजिश का पता चल जाता है। वे तीनों गद्दारों को पकड़ कर फाँसी पर चढ़ा देते हैं।

इसके बाद England की सेना समुद्री जहाजों के द्वारा France की तरफ चल देती है।

**

सबसे पहले England की आर्मी ने France के Harfleur नाम के कस्बे पर हमला किया।

France के लोग Henry को बेवकूफ समझ रहे थे। उन्हें लग रहा था कि वह तो चोर -उचक्कों के साथ घूमने वाला शराबी है। उन्हें लगा कि Harfleur के थोड़े से सैनिक ही Henry को हरा देंगे। इसलिए उन्होंने वहाँ ज्यादा army नहीं भेजी।

लेकिन Henry ने अपने चोर साथियों से काफी चालें सीखी थीं। और Henry के सैनिकों ने बड़ी आसानी से Harfleur शहर को जीत लिया।

उस शहर को जीतने के बाद Henry ने आदेश दिया कि सैनिक कोई लूट -पाट न करें। और French नागरिकों को भी तंग न करें। लेकिन Bardolfh और Pistol को एक दिन लूट -पाट करते हुए पकड़ लिया गया। और Henry के आदेश पर उन्हें फाँसी दे दी गयी।

**
इसी तरह England की सेना आगे बढ़ती गयी। उनके सामने एक से एक बाधा आयी लेकिन Henry की चतुराई से उसकी army ने हर मुश्किल पर विजय प्राप्त की।

Henry अपने सैनिकों का पूरा ख्याल रखता था। उनके साथ उठता -बैठता था। उनका हाल -चाल पूछता था। और देशप्रेम से भरी passionate speech दिया करता था। इससे सैनिकों का मनोबल हमेशा बढ़ जाता था। और वे अपने देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार हो जाते थे।

**

Henry V – Summary in Hindi

इस सारे युद्ध की अंतिम लड़ाई Agincourt में हुई। जो इतिहास में काफी famous है और उसे Battle of Agincourt कहा जाता है।

अब तक France के राजा ने अपनी सारी आर्मी Henry को रोकने के लिए भेज दी थी। हालत यह थी कि एक English सैनिक का मुकाबला 5 French सैनिकों से होना था। और सबको लग रहा था इस लड़ाई में England हार जायेगा।

रात को Henry अपने हर सैनिक के camp में जाता है। और उनके बारे में पूछता है। जैसे वे कहाँ से हैं। घर में कौन -कौन है। आदि। अगले दिन वह एक जोश से भरी speech देता है। वह सैनिकों से कहता है कि England के लिए लड़ें। अपने देशवासियों के सम्मान के लिए लड़ें।

युद्ध शुरू होता है। English सैनिक बेहद बहादुरी से लड़ते हैं। और French आर्मी पर विजय हासिल कर लेते हैं। जो किसी चमत्कार से कम नहीं था। France के नागरिक इस हार के कारण बहुत शर्मिंदगी महसूस करते हैं।

आखिर France का राजा Henry के आगे आत्मसमर्पण कर देता है। लेकिन Henry उससे बहुत इज्जत से पेश आता है।

इसके बात शांति – प्रस्तावों पर बातचीत शुरू हो जाती है। अंत में यह decide होता है कि Henry, France के राजा की बेटी Catherine से शादी करेगा। और Henry का बेटा आगे चलकर France का राजा बनेगा।

शादी के इस प्रस्ताव से England और France दोनों में शाँति स्थापित हो जाती है।

समाप्त।

Note: Note: यदि आप Fluent English में बात करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पढ़ें – English Kaise Bole – 3 Secrets .

दोस्तो अगर यह summary (Henry V – Summary in Hindi ) अच्छी लगी हो तो नीचे comment करके मुझे प्रोत्साहन दें। इन summaries को बनाने के लिए काफी मेहनत लगती है। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Othello by Shakespeare Summary in Hindi

ब्लॉग कैसे स्टार्ट करे हिंदी में – 11 आसान स्टेप्स

Affiliate Marketing क्या है – Amazon से पैसे कैसे कमायें

लड़की कैसे पटाये – Bodybuilding करें Part 2

15 thoughts on “Henry V by Shakespeare Summary in Hindi”

Leave a Comment