The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi

Title: The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi

The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi
(The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi)

किताब क्यों पढ़ें : अगर आप life में किसी भी तरह के stress से जूझ रहे हों तो यह बुक समरी (The Monk Who Sold His Ferrari summary in Hindi ) आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

इसे पढ़कर आपको पता चलेगा कि आप अपनी life से stress, tension और चिंता कैसे दूर कर सकते हो। इस किताब में 7 principles दिए हुए हैं। जिन्हे जानकर आप शान्ति और सुकून की जिंदगी जी सकते हैं।

Author: यह किताब भारतीय मूल के लेखक Robin Sharma ने अपने अनुभवों के आधार पर लिखी है। यह किताब पूरे विश्व में काफी पढ़ी और सराही जाती है।

The Monk Who Sold His Ferrari summary in Hindi

यह कहानी Julian नाम के एक अमीर आदमी की है। जो बहुत बड़ा lawyer था।

Julian के पास सब कुछ था। Successful profession, पॉश बँगला और Ferrari जैसी महँगी गाड़ी। उसने जिंदगी में सब कुछ पा लिया था।

फिर भी वो खुश नहीं था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यों है। हर चीज तो है उसके पास। फिर भी वो संतुष्ट क्यों नहीं है ?

कहने को तो Julian के पास हर वो चीज थी जिसे वो पाना चाहता था। लेकिन वो हमेशा अपने profession के stress में रहता था। वो 55 साल की उम्र में ही 80 साल का दिखता था। उसके बाल भी असमय ही सफ़ेद हो चुके थे।

Julian ने बचपन से ही सोचा था कि जब वो बहुत अमीर बनेगा तो बहुत ज्यादा खुश रहेगा। समाज की भी यही सोच है। लोग पैसों को ख़ुशी से जोड़ कर देखते हैं। इसलिए बचपन से ही हमारी भी ऐसी ही सोच बन जाती है। हमें लगता है कि पैसों से हमें खुशी मिल जाएगी ।

लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर आकर Julian को पता चला कि उसका सोचना गलत था। यह जरुरी नहीं है कि पैसा आपको खुशी दे ही देगा। उसके पास तो अन्धाधुन्द पैसा था लेकिन खुशी फिर भी नहीं थी।

आखिर एक दिन हद हो ही गयी। Julian को heart – attack हो गया। उसे hospital में भर्ती होना पड़ा। Doctor ने उसे सलाह दी कि अब उसे stress वाली चीजों से दूर रहना चाहिए।

कुछ दिन बाद Julian ठीक होकर घर वापस आ गया। सबसे पहले उसने अपना घर और Ferrari गाड़ी बेच दी।वो अब खुशी की तलाश में जाना चाहता था। इसलिए वो India आ गया।

यहाँ पर वो हिमालय में सिवान साधुओं के पास ज्ञान और खुशी के रहस्य पाने चला गया। वहाँ उसे एक सिवान Monk (साधु ) मिला। जो उसे संतुष्ट जिंदगी का रहस्य बताने के लिए तैयार हो गया। Julian उनके साथ रहने लगा।

एक दिन उस Monk ने Julian को sumo पहलवान की कहानी सुनाई।

Sumo पहलवान की कहानी :

Monk ने Julian से कहा – सोचो कि तुम एक बागीचे में हो। बागीचे में भाँति – भाँति के सुन्दर फूल खिले हुए हैं।
जिनसे मधुर खुशबू आ रही है। पक्षी चहचहा रहे हैं। बागीचे के एक तरफ एक बड़ा सा lighthouse है।

तभी उस lighthouse का gate खुलता है और एक बड़ा सा sumo पहलवान बाहर आता है। Sumo पहलवान ने पूरे शरीर पर कुछ नहीं पहन रखा था। केवल एक पतली तार वाला underwear ही पहन रखा था।

Sumo पहलवान बागीचे में घूमने लगता है। तभी उसे एक Golden घड़ी दिखती है। वह उसे उठाने की कोशिश करता है लेकिन फिसल कर गिर जाता है। गिरने की वजह से वो बेहोश हो जाता है।

लेकिन कुछ देर बाद गुलाब के फूलों की सुगँध से Sumo पहलवान को होश आ जाता है और वो उठ कर खड़ा हो जाता है।

एक ओर उसे एक रास्ता दिखता है जिस पर diamonds बिछे हुए थे। वह रास्ता सच्ची खुशी की तरफ ले जाता था। Sumo पहलवान उस रास्ते पर चलने लगा। और शीघ्र ही आँखों से ओझल हो गया।

यहाँ पर monk ने कहानी खत्म कर दी।

Julian को यह कहानी बकवास सी लगी । इसका न कोई सिर था न पैर। उसने monk से कहा कि क्या वो उसके साथ मजाक कर रहे थे।

लेकिन monk ने कहा कि इस अटपटी कहानी में 7 secret principles छुपे हुए हैं। इसके बाद monk ने Julian को सातों principle समझाए। जो इस प्रकार से हैं:

1) The Garden (बागीचा)

कहानी में जो बागीचा है वो हमारे दिमाग को दर्शाता है। (इसे metaphor कहते हैं। )

अगर हम बागीचे में अच्छे बीज डालेंगे तो हमें अच्छे फल देने वाले वृक्ष और ख़ुशबूदार फूल मिलेंगे। लेकिन अगर गँदगी डाल देंगे तो दुर्गन्ध आएगी। बागीचा गँदगी का ढेर बन जायेगा।

इसलिए हमेशा अच्छा और positive सोचें ।

दूसरों के लिए दया, सहानुभति और help के विचार ही brain में पालें। इस से आपका brain एक सुन्दर बागीचे सा महकता रहेगा। इस से आपको सच्ची खुशी और peace of mind मिलता रहेगा।

कभी भी negative न सोचें। बुरे विचारों से दूर रहें। ईर्ष्या, जलन, बदले और गुस्से के विचार कभी भी दिमाग में न लाएँ। क्युँकि इनसे आपका दिमाग कूड़े का ढेर बन जायेगा। आपको सिर्फ stress और tension ही मिलेगा।

इसलिए एक चौकीदार की तरह गलत विचारों को brain से बाहर ही रखें। उन्हें अन्दर ही न आने दें। हमेशा अपने brain के बाग़ीचे को सुन्दर बनाये रखें।

2) The Lighthouse

बागीचे में जो lighthouse था वो हमारे goal को represent करता है।

जैसे lighthouse समुन्दर के जहाजों को रास्ता दिखाता है वैसे ही आपका goal आपको life को सही तरीके से जीने का रास्ता दिखाता है। और आपको भटकने से बचाता है।

इसलिए आप भी अपने लिए goal बनाइये और लगातार उस पर चलते रहिये। इस से आप मँजिल को पा लेंगे। और भटकाव से बचे रहेंगे।

बहुत से teenager गल्त आदतों में पड़ जाते हैं। क्युँकि वो अपने लिए एक उचित goal नहीं बनाते। Goal का मतलब नौकरी या गाड़ी- बँग्ला ही नहीं है।

बल्कि goal short -term के लिए भी हो सकता है। एक दिन का भी हो सकता है। एक महीने का भी हो सकता है। जैसे कोई teenager अगर body बनाने का goal बना ले और daily 5 -10 minute भी exercise करता
रहे तो भटकने से बच जायेगा।

क्युँकि अब उसके पास goal है। जो उसे lighthouse की तरह रास्ता दिखाता रहेगा। वह किसी बुरी आदत में फसने से भी बच जायेगा।

इसलिए अपने लिए उचित goal बनाइये और उसे follow करिये।

3) Sumo Wrestler

Lighthouse से जो Sumo पहलवान निकल कर आता है वो Kaizen का प्रतीक है।

Kaizen एक Japanese परम्परा है। जिसका मतलब है – लगातार सीखते रहना और improvement करते रहना।

आपने कभी सोचा है कि Sumo पहलवान इतने भारी -भरकम कैसे हो जाते हैं। और इतने अच्छे पहलवान कैसे बन जाते हैं।

क्युँकि वे Kiazen के discipline को follow करते हैं। एक निश्चित diet लेते हैं। और हर दिन कुछ नया सीखते हैं। ऐसा नहीं करते कि एक – दो महीने तो जम कर practice की और फिर 6 महीने कोई अता -पता ही नहीं है।

Sumo Wrestler हर दिन practice करते हैं। बेशक थोड़ी करें लेकिन रोज करते हैं।

अगर आप हर दिन 10 minute भी exercise करेंगे तो 1 साल बाद आपकी body में बहुत ज्यादा फर्क नजर आएगा। आपका weight कम होगा, आप young दिखोगे, body slim और toned भी हो जाएगी।

ऐसे ही हर दिन 30 minutes भी लिखने की आदत डाल लेंगे तो एक साल बाद आप देखेंगे कि आपने एक किताब लिख डाली है। या काफी सारी blog post लिख ली है।

इस तरह आप Kiazen technique को life में कहीं भी लगा सकते हैं। हमेशा कुछ नया सीखें। और हर दिन सीखें। थोड़ी -थोड़ी improvements लाते रहें।

नया सीखने का सबसे बेहतर तरीका है हर दिन motivation वाली books पढ़ें। क्युँकि किताबें आपको बहुत कुछ सिखाती हैं। ऐसी किताबों की summary (book summary in Hindi ) आपको इस blog पर भी मिल जाएँगी। पढ़िए और सीखिए।

4) The Underwear

Sumo पहलवान का Underwear self – control को दर्शाता है।

Sumo wrestler का underwear cable wire से बना होता है। जो देखने में बहुत पतली होती है। लेकिन उसके अँदर metal की बहुत सारी पतली wires होती हैं। जब सारी तारें इकट्ठी हो जाती हैं तो final wire बहुत ही ज्यादा strong हो जाती है।

दोस्तो sumo wrestler वैसे तो कुछ भी नहीं पहनता लेकिन उसका छोटा सा underwear उसकी सारी इज्जत को बचा कर रखता है। इसलिए सबको self- control सीखना चाहिए।

कुछ celebrity के पास name, fame और पैसा सब कुछ आ जाता है। लेकिन जब वे अपना self – control खो देते हैं और किसी का harassment कर देते हैं तो फिर वे कहीं के नहीं रहते। जब उन पर ऐसे आरोप लगते हैं तो उनकी सारी इज्जत चली जाती है। उसके बाद उनको काम भी नहीं मिलता।

रोजमर्रा की जिंदगी में भी हमें self – control का इस्तेमाल करना सीखना चाहिए ।

कुछ लोग बड़े शौक से gym join करते हैं। लेकिन कुछ ही हफ़्तों में छोड़ देते हैं। क्युँकि जब pain होता है तो वे self -control नहीं रखते। और gym जाना छोड़ देते हैं।

अगर वे उस पीड़ा पर self – control करना सीख जाएँ तभी एक दिन bodybuilder जैसी body पा सकेंगे।

ऐसा ही bloggers के साथ है। अगर लालच पर self – control नहीं किया तो blog लम्बे समय तक नहीं लिख पाएँगे। बहुत से लोगों को लगता है कि 3 -4 महीने में ही पैसे कमाने लगेंगे।

इसलिए पैसे के लालच पर self -control रखना चाहिए और हर दिन लिखते रहना चाहिए। Self – control से life में हर चीज में सफलता मिल जाती है।

5) The Golden Watch

Sumo wrestler को जो Golden watch मिलती है वो हमारे जीवन में वक़्त के महत्व को दर्शाती है।

हर किसी के पास दिन में 24 घंटे ही होते हैं। फिर चाहे वो कोई millionaire हो या कोई गरीब आदमी। लेकिन हर कोई इन 24 घँटों को अपने -अपने ढँग से बिताता है।

कुछ लोग घँटों बैठ कर day -dreaming करते रहते हैं कि एक दिन बहुत सा पैसा कमाएँगे। गाड़ी होगी। बँग्ला होगा। लेकिन वे करते कुछ नहीं हैं।

लेकिन उसी समय कोई उन सपनो को साकार करने कि लिए मेहनत कर रहा होता है। जैसे कोई खिलाडी practice कर रहा होता है। कोई blogger, blog post लिख रहा होता है। कोई UPSC की तैयारी के लिए पढ़ाई कर रहा होता है।

Day – dreaming करनी चाहिए लेकिन कुछ हद तक। उसके बाद अपना goal पाने के लिए मेहनत में जुट जाना चाहिए। कुछ लोग 7 बजे अभी सो कर उठते हैं और दूसरी तरफ कोई gym से work -out करके भी आ चुका होता है।

ऐसा भी नहीं है कि हमें 24 घंटे काम ही करते रहना चाहिए। लेकिन जो आपके गोल हैं उन्हें पूरा करने के लिए तो समय देना पड़ेगा। जैसे अगर body बनानी है तो उसके सपने मत देखते रहिये। उठिये और शुरू हो जाइये।

एक discipline बनाइये। और regularly वो चीज करिये।

6) Fragrant Rose

Fragrant rose दर्शाता है कि हमें society को हमेशा कुछ देना चाहिए। जैसे गुलाब का फूल अपनी सुगँध अपने पास नहीं रखता, बल्कि सब में बाँट देता है।

इसलिए आप कितने भी अमीर क्यों न हो जाएँ थोड़ी -बहुत charity जरूर करनी चाहिए।

इस से दूसरों का ही भला नहीं होगा बल्कि आपको भी बेहद खुशी मिलेगी। आपके अंदर से आवाज आएगी कि आप एक अच्छे इन्सान हो। और आपका दिल प्रसन्नता से भर उठेगा।

एक कहावत भी है – जो दूसरों को गुलाब का फूल देता है उसके हाथों में भी गुलाब की खुशबू रह जाती है।

अगर आपके पास देने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप लोगों को respect और kindness तो दे ही सकते हैं। इसके लिए कोई खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा।

7) Path of Diamonds

Diamonds वाला रास्ता life की छोटी -छोटी खुशियों का प्रतीक है।

सबके जीवन में छोटी-छोटी खुशियाँ होती हैं जो वास्तव में diamond जैसी होती हैं। लेकिन अज्ञानतावश हम उन पर ध्यान ही नहीं देते।

हम कभी present में नहीं जीते। बस past की असफलताओं पर अफ़सोस करते रहते हैं। या future की चिंताओं में उलझे रहते हैं।

Diamond path हमें बताता है कि आज में जीना सीखो। और diamonds जैसी खुशियाँ जो आपके चारों और बिखरी हैं उन्हें enjoy करना सीखो।

इन खुशियों के हज़ारों -लाखों examples हो सकते हैं, जैसे :

  • माँ के साथ बैठ कर बातें करना।
  • कोई ग़ज़ल या कविता लिखना।
  • बागीचे में फूलों को देखना।
  • बच्चों के साथ खेलना।
  • Songs सुनना।
  • अच्छी किताब पढ़ना।
  • दोस्त के साथ चाय पीना। इत्यादि।

इस तरह आप हर दिन, हर पल खुशी ढूँढ सकते हैं। तो दोस्तो past और future की चिंता छोड़ो और present के diamond path पर खुशी से चलते रहो।

**

दोस्तो, तो इस तरह उस Sivan monk ने Julian को जिंदगी जीने के ये सात principle, एक अनोखी कहानी के जरिये बताये।

इसके बाद Julian वापस घर लौट गया। अब वह उन सातों नियमों का पालन करने लगा। इस से उसे जीवन की सच्ची खुशी हासिल हो गयी।

अब वह बहुत young और healthy भी दिखने लगा। उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। उसे दुबारा कभी stress और depression भी नहीं हुआ। और उसकी बाकी की सारी जिंदगी खुशहाली से बीती।

समाप्त।

तो दोस्तो, कैसी लगी आपको इस amazing book की summary (The Monk Who Sold His Ferrari
Summary in Hindi).

इस summary को अपने दोस्तों और loved ones के साथ facebook या दूसरे social – media पर Share जरूर करें। हो सकता है कोई stress में हो। उसे इस article से काफी help मिल सकती है।

दोस्तो, आप इस किताब को घर बैठे Amazon.in से मँगवा सकते हैं। इसके लिए नीचे क्लिक करें।

English version के लिए :

आप भी इन सातों principles को follow करिये और life को खुशी – ख़ुशी व्यतीत कीजिये। Thank you .

Read More:

Outliers book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Leave a Comment