Horror story in Hindi -Frankenstein (novel summary)

Horror story in Hindi

About the horror story (novel) : Frankenstein नाम का यह horror उपन्यास English लेखिका Mary Shelley ने मात्र 18 साल की उम्र में लिखना शुरू किया था। और 20 साल की उम्र में यह प्रकशित हो गया था।

इस novel के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है।
दरअसल Mary Shelley English के विख्यात कवि Percy B. Shelley से प्यार करती थीं।
आगे चलकर दोनों ने विवाह भी कर लिया था।

एक बार की बात है। Mary और Percy अपने दोस्त Lord Byron (English के एक और विख्यात कवि ) के साथ Germany की यात्रा कर रहे थे। घूमते -घूमते वे Geneva पहुँचे और Frankenstein Castle को देखा । जहाँ एक सदी पहले alchemists अपने experiments करते थे।

Mary के दोनों मित्र occult और paranormal पर बात कर रहे थे।

तभी Lord Byron ने तीनों के सामने शर्त रखी कि चलो देखते हैं कौन सबसे अच्छी horror story लिखता है।

यहीं से Mary Shelly ने Frankenstein लिखना शुरू किया था।
और यकींनन उनकी story सबसे best horror story में से एक मानी जाती है।

आइये अब इस horror novel की summary पढ़ते हैं

Frankenstein summary (Horror story in Hindi )

Robert Walton अपने समुद्री जहाज में North Pole की तरफ जा रहा था।
शुरू में तो सब ठीक था। लेकिन एक दिन जहाज ऐसी जगह पहुँचा जहाँ चारों ओर बर्फ जमी हुई थी।
इस वजह से अब वो आगे नहीं जा सकता था।

तभी उसने देखा कि एक आदमी जिसका नाम Victor Frankenstein था, अपनी sledge से जा रहा था।
उसकी sledge को कुत्ते खींच रहे थे। लेकिन Victor को ठण्ड लग गयी थी। जिसकी वजह से उसकी तबियत
बहुत खराब हो गयी थी ।

Walton ने उसे समय पर देख लिया और अपनी ship के अंदर ले आया । वहाँ उसने उसकी तीमारदारी की ओर खाने के लिए गर्म भोजन दिया। इस से Victor की हालत में काफी सुधार हो गया।

इसके बाद Victor ने Walton को अपनी horror story सुनाना प्रारम्भ किया ।

**

Victor , Geneva में पला – बढ़ा था। उसका बचपन बहुत आनंद से बीता था।
बड़े होने पर वह दूसरे शहर में स्थित Ingolstadt University में पढ़ने चला गया।
उसका interest Biology, Chemistry और natural philosophy में था।

इसी बीच उसके मन में Life के रहस्य को जानने की इच्छा पैदा हुई। दिन – रात वह यही सोचता रहता था कि आखिर जिन्दा होना क्या है ! मृत शरीर से ऐसा क्या निकल जाता है कि वह मृत हो जाता है।
क्या उसे फिर से जिन्दा किया जा सकता है ? वह अक्सर इसी तरह के विचारों में डूबा रहता था।

कई सालों की research के बाद आखिर उसने Life के secret को पा ही लिया।
एक दिन उसने कुछ dead bodies के अंगों को जोड़कर एक आदमी का शरीर बनाया।
फिर उसमें कुछ chemicals डाले। और अंत में electricity गुजारकर उसे जिन्दा कर दिया।

लेकिन जब वह मुर्दा शरीर जिन्दा होकर उठा तो Victor बहुत ज्यादा डर गया।
Chemicals और electricity के प्रभाव से वह एक खौफनाक Monster लग रहा था।
Monster लगातार Victor को ही देख रहा था।
इस से Victor इतना डर गया कि अपना apartment छोड़ कर भाग गया।

रास्ते में उसे उसका दोस्त Henry मिला। उसने Victor से उसके इतना disturb होने कि वजह पूछी।
लेकिन Victor अपने द्वारा बनाये monster के बारे में कुछ भी नहीं बता सका।
और सिर्फ कहा कि उसकी तबीयत खराब है। फिर Henry दुबारा उसे उसके apartment में छोड़ आया।

Victor ने देखा कि monster घर में कहीं भी नहीं था। उसने सोने की कोशिश की लेकिन उसे नींद नहीं आयी।
धीरे – धीरे वह बीमार सा हो गया और उसे बुखार भी चढ़ आया।

Victor को बहुत पश्चात्ताप हो रहा था कि आखिर उसने यह monster क्यों बनाया।
उसने Geneva जाकर अपनी family के साथ रहने का निर्णय कर लिया । ताकि वह फिर से स्वस्थ हो सके।

**

लेकिन तभी उसे उसके पिता का पत्र मिलता है। जिसमें लिखा था कि उसके छोटे भाई William का किसी ने murder कर दिया है। Victor जल्दी से घर की तरफ चल देता है।

रास्ते में एक जंगल पड़ता है। जहाँ विलियम की हत्या हुई थी। Victor को वहाँ monster की एक झलक दिखती है। वह समझ जाता है कि William को उस monster ने ही मारा था।

फिर Victor घर पहुँचता है। वहाँ देखता है कि लोग William की हत्या का आरोप Justine नाम की लड़की पर लगा रहे थे । Justine को Victor के परिवार ने बचपन में adopt किया था।

वह बहुत ही दयालु और नेक लड़की थी ।

लेकिन Justine के बार -बार मना करने पर भी उसे फाँसी की सजा दे दी जाती है।

Victor पश्चात्ताप की आग में जलने लगता है। उसके बनाये हुए monster ने उसके दो प्रिय लोगों की जान ले ली थी। और क्युँकि monster को Victor ने बनाया था तो इन दोनों हत्याओं के लिए खुद को दोषी मान रहा था।

घर पर ठीक होने के बजाय वह और बीमार हो गया। उसकी जिंदगी एक Horror story बन गयी थी। फिर उसने पहाड़ों पर कुछ दिन बिताने की सोची और वहाँ चला गया।

(Horror story in Hindi – summary of Frankenstein)

**

एक दिन Victor जब glacier से गुजर रहा था , तभी monster उसके पास आया।
उसने स्वीकार किया कि William को उसी ने मारा था। लेकिन उसने Victor से उसकी मानसिक हालत समझने का आग्रह किया।

उसने William पर इसलिए हमला किया था क्युँकि वो Victor से बहुत नाराज और गुस्से में था।
वह Victor को सबक सिखाना चाहता था। क्युँकि Victor ने monster को बना कर बहुत बेरहमी से त्याग दिया था। अपनी ही बनाई रचना का Victor ने तिरस्कार किया था।

Monster इस दुनिया में बिल्कुल अकेला था। लोग उसे देखकर दूर से ही भाग जाते थे।
यहाँ तक कि Victor ही उसे देखकर भाग गया था। इसी बात से monster गुस्से में था।

उसने Victor से request की कि उसके लिए एक partner बनाये। जो बिलकुल उसके जैसा हो ताकि वो उसे देखकर भागे नहीं। और उसे किसी का साथ प्राप्त हो जाये।

शुरू में तो Victor ने मना कर दिया। लेकिन monster ने उसे अपनी loneliness की दुहाई देकर आखिर में convince कर लिया।

**

फिर Victor , Orkney नाम के island पर चला गया। वहाँ फिर से उसने मरे हुए लोगों के अंगों को जोड़कर एक female का मुर्दा शरीर बना दिया। अभी वह उसमें जान डालने ही वाला था कि उसने खिड़की से बाहर देखा।
वहाँ उसे monster खड़ा दिखाई दिया जो उसे देखकर smile कर रहा था।

अचानक से Victor को अपनी गल्ती का एहसास हुआ। एक monster की वजह से ही वह इतना दुखी और परेशान हो गया था , तो दो monster हो जाने से तो और भी बुरा हो सकता था।

यह सोचकर Victor ने टेबल पर रखे मुर्दा शरीर में आग लगा कर उसे destroy कर दिया।

लेकिन monster ने जब यह देखा तो गुस्से और दुःख से पागल हो गया। उसने Victor से कहा कि वह उसकी wedding वाले दिन उससे मिलने आएगा।

**

जब Victor वापस घर जाता है तो देखता है कि उसके दोस्त Henry का भी murder हो चुका था।
वह Henry की गर्दन पर भी monster की ऊँगलियों के निशान देखता है।

लेकिन Henry की हत्या का शक Victor पर किया जाता है।
और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। Victor मानसिक तौर पर और भी ज्यादा दुखी और परेशान हो जाता है।
कोई evidence न मिलने के कारण बाद में उसे रिहा कर दिया जाता है।
वह फिर से अपनी family के साथ रहने चला जाता है।

(Horror story in Hindi – summary of Frankenstein)

**

एक दिन उसकी शादी Elizabeth नाम की लड़की से हो जाती है।
शादी वाले दिन Victor को संदेह होता है कि कहीं monster उसे मारने न आ जाये।
जैसा उसने बोल रखा था। वह Elizabeth को safe कमरे में भेज देता है और खुद monster का इंतजार करने लगता है।

लेकिन कुछ देर बाद Elizabeth के चीखने की आवाज आती है।
Victor कमरे में जाता है और देखता है कि monster ने Elizabeth को मार दिया था।
Victor घोर दुःख में डूब जाता है।

वह वापस अपने घर चला जाता है। एक दिन उसके पिता की भी शोकरत रहने से मृत्यु हो जाती है।

**

अब Victor के सब्र का बाँध टूट जाता है। वह शपथ लेता है कि monster को ढूँढ कर मार देगा।
वह जरुरी सामान इकठ्ठा करता है और कुत्तों द्वारा खींचे जाने वाली Sledge पर बैठकर monster की खोज में उत्तर की तरफ चला जाता है।

एक समय वह monster के बहुत पास पहुँच चुका था। लेकिन तभी बर्फ फट जाता है।
इस से monster और Victor के बीच खाई बन जाती है। और monster आगे निकल जाता है।

उसी समय Victor को Walton मिलता है।
आपको याद होगा यह कहानी Victor, Walton को ही सुना रहा था। जो जहाज से north pole की तरफ जा रहा था।

Victor अपनी horror story यहीं पर समाप्त करता है। और कहता है कि मौसम के ठीक होने पर वो monster की खोज पर निकलेगा। अब उसे मारना ही उसका लक्ष्य था।

लेकिन इस से पहले ही Victor की तबीयत और खराब हो जाती है और एक दिन उसकी मृत्यु हो जाती है।
Walton उसके मृत शरीर को एक कमरे में रख देता है। उसे वह उसके परिवार के पास Geneva भेजना चाहता था।

(Horror story in Hindi – summary of Frankenstein)

**

एक दिन जब Walton उस कमरे में आता है जहाँ Victor के शव को रखा गया था, तो हैरान रह जाता है।

Monster, Victor के शरीर के पास बैठ कर विलाप कर रहा था।

वह Walton को बताता है कि जब से वह बना है उसने दुःख ही झेला है।
वह भरी दुनिया में अकेला है। न कोई उसे चाहता है न प्यार करता है।

लोगों की हत्या करने की वजह से उसे खुद से घृणा भी थी। और पश्चात्ताप भी।

इसके बाद वह कहता है कि अब जब उसका creator ही इस दुनिया में नहीं रहा तो वो भी जिन्दा नहीं रहना चाहता। यह कहकर monster और ज्यादा बर्फ वाले पहाड़ों की तरफ चला जाता है।
ताकि बर्फ और ठण्ड से उसकी मृत्यु हो जाये।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी इस horror novel की Hindi में summary (Horror story in Hindi)।

आप Victor द्वारा बनाये गए Monster को कैसा मानेंगे – अच्छा या बुरा ?
और क्यों ?

नीचे comment करके जरूर बताएँ।
(Horror story in Hindi – summary of Frankenstein)

धन्यवाद ।

3 thoughts on “Horror story in Hindi -Frankenstein (novel summary)”

Leave a Comment