The Fall of the House of Usher – Edgar Allan Poe (Summary in Hindi)

लेखक को उसके मित्र Usher के बीमार होने की खबर एक पत्र द्वारा मिलती है और वो उसके घर के लिए रवाना हो जाता है।

घर पहुँचने पर लेखक की नजर घर की दीवार पर पड़ती है।
दीवार पर एक बड़ी सी दरार हो गयी थी जो छत से शुरु होकर पास की झील तक चली गयी थी।

लेखक देखता है कि उसका मित्र Usher – hyperchondria , बेचैनी, चिंता और अवसाद से पीड़ित है।
Roderick की जुड़वाँ बहन Madeline भी किसी बीमारी से पीड़ित थी जिसे बार बार दौरे पड़ते थे और
कई बार तो ऐसे बेहोश हो जाती थी जैसे मर गयी हो।

लेखक अपने मित्र की पेंटिंग्स से बहुत प्रभावित होता है। वो उसे खुश रखने के लिए उपन्यास पढता है और उसके द्वारा रचित संगीत की रचनाओं को गिटार पर बजाता है।

Roderick एक कहानी “The haunting palace ” पढता है और लेखक को बताता है कि कई बार उसे अपना घर जीवित प्राणी जैसा लगता है। और ऐसा प्रतीत होता है जैसे उसकी बीमारी घर के वास्तु और वनस्पति के कारण उत्पन्न हुई हो।

ऐसे कुछ समय गुजरता है।

एक दिन Roderick लेखक को बताता है कि उसकी बहन गुजर गयी है। परिवार के रीति -रिवाज के अनुसार बहन को घर में बने एक Tomb में एक हफ्ते के लिए दफनाना पड़ेगा। जिसके पश्चात उसे हमेशा के लिए कब्रिस्तान में दफन कर दिया जायेगा।

लेखक इस काम में Roderick की सहायता करता है। तथा दोनों Madeline को घर में बने Tomb में दफना देते हैं।

एक हफ्ते पश्चात विचित्र घटनाएं घटने लगती हैं।
दोनों चिड़चिड़े स्वाभाव के हो जाते हैं तथा एक -दूसरे से बहस करने लगते हैं।

एक रात भयंकर तूफ़ान आता है। Usher लेखक के कमरे में आता है। वो खिड़की खोलता है।
लेखक देखता है कि घर की दीवारें चमक रही थीं हालाँकि बाहर बादलों से कोई बिजली नहीं गिर रही थी।

लेखक बेचैन Usher को शांत करने के लिए “The mad tryst ” नाम का उपन्यास पढता है। जिसमे Ethelred नाम का एक knight तूफ़ान से बचने के लिए एक सन्यासी की गुफा में जाता है। अंदर पहुंचकर देखता है कि वहाँ एक सोने का महल है जिसकी देखभाल एक ड्रैगन कर रहा है।
( तभी दोनों को घर के किसी कमरे में जोर की आवाज सुनाई दी। दोनों ने सोचा कुछ गिरा होगा। और उपन्यास पढ़ना जारी रखा। )

उपन्यास में आगे लिखा था – दीवार पर एक शील्ड लटकी थी और एक ताकीद लिखी हुई थी – जो भी ड्रैगन को मारेगा, ये शील्ड उसी की होगी। Knight ने अपने भाले के एक ही प्रहार से ड्रैगन को मार गिराया। तभी शील्ड दीवार से फर्श पर जोर की आवाज के साथ आ गिरी।

जब शील्ड के गिरने का जिक्र हुआ तब Usher के घर में झाँझर की झंकार सुनाई देने लगी।

जब लेखक ने ड्रैगन की हत्या और उसके चीखने का वर्णन किया तो उसी समय घर से भी कोई चीख सुनाई दी।

ये सब सुनकर Roderick को डर का दौरा पड़ गया। और वह पागलतुल्य हो गया।

ये आवाजें मेरी बहन कर रही है, जो दफनाते समय ज़िंदा थी और मुझे इस बात का पता भी था – वो बोला।

यह सुनकर लेखक हतप्रभ रह गया।

तभी कमरे का दरवाजा जोर की आवाज के साथ एक तरफ उड़ गया और वहाँ Madeline खड़ी दिखाई दी।
वह अचेत होकर अपने भाई पर गिर पड़ी।
और दोनों भाई – बहन बेजान होकर जमीन पर गिर पड़े।

ये दृश्य देखकर घबराया हुआ लेखक घर से बाहर भाग गया।
जाते हुए उसने पीछे मुड़ कर देखा।

घर पर पडी दरार बड़ी हो रही थी। चाँदनी एक प्रकाश पुँज की तरह उससे होकर आ रही थी।
धीरे- धीरे Usher के घर के दो टुकड़े हो गए और वो जमीन में समा गया।

समाप्त ।

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Leave a Comment