Horror story in Hindi – I am legend (Hindi Summary)

Horror story in Hindi

Horror story in Hindi (One Line Summary) : जब एक महामारी ने दुनिया के लोगों को खून के प्यासे vampire बना दिया, तो अकेले इंसान बचे Neville ने कैसे उन सबसे अपनी रक्षा की ! पढ़िए इस खौफनाक हॉरर स्टोरी (horror story in Hindi ) में।

Note : यह Horror story अंग्रेजी लेखक Richard Matheson के world famous उपन्यास I am legend पर आधारित है।

Author : Richard Matheson

Summary ( Horror story in Hindi )

यह कहानी (horror story ) अमेरिका के Los Angeles शहर में घटित होती है।

एक बार एक महामारी फैलती है जिस से दुनिया के अधिकतर लोग मारे जाते हैं।
जो बच जाते हैं वे Vampire बन जाते हैं।
वे खून चूसते थे, उनका रंग सफ़ेद था और वे सिर्फ रात में ही बाहर निकलते थे।

बस Robert Neville ही एक ऐसा इंसान था जिस पर इस महामारी का असर नहीं हुआ था।
इस बीमारी से न तो उसकी मृत्यु हुई और न ही वो Vampire बना था। लेकिन उसकी जिंदगी नरक से भी बदतर हो गयी थी।

हर रात vampires की भीड़ उसके घर को घेर लेती थी।
और सारे Vampire उसे बाहर बुलाने के लिए जोर -जोर से चिल्लाते रहते थे।

Neville ने Vampires से बचने के लिए सारे घर को barricade कर दिया था।
दरवाजे – खिड़कियाँ सील कर दी थीं। इसके साथ ही उसने सरे घर में garlic (लहसुन), mirrors (शीशे) और cross लगा रखे थे। इस से vampire उसके घर के अँदर नहीं आ पाते थे।

दिन के वक़्त जब Vampire सोये रहते थे तो Neville घर से बाहर निकलता था।
वह इधर -उधर से खाने का सामान ढूँढ कर ले आता था। वह सोये हुए Vampires के दिल में लकड़ी का stake (पैना डण्डा) घुसा कर मार देता था। लेकिन इस सब के बीच वह बहुत ही अकेला था। उसके बेटी की भी मौत हो चुकी थी और पत्नी की भी।

एक दिन Neville सोचता है कि पता लगाना चाहिए कि इन Vampire का origin कैसे हुआ है। और इन्हे खत्म कैसे किया जा सकता है। वह library जाता है और बहुत सी किताबें पढता है।

फिर वह lab में कुछ experiment भी करता है। वह मारे गए Vampire का खून लेकर microscope के नीचे देखता है। जल्दी ही उसे पता चलता है कि Bacillus नाम का bacteria इस बीमारी का जिम्मेवार है।
वह देखता है कि Bacillus लहसुन और धूप से मर जाता था।

एक दिन Neville को अपनी गली में एक आवारा कुत्ता मिलता है। उसे देखकर वह बहुत खुश हो जाता है।
खाने का लालच देकर वो कुत्ते को अपने घर में ले आता है। एक साथी पाकर Neville को बहुत राहत मिलती है।
लेकिन कुछ दिन बाद कुत्ता बीमार हो जाता है और चल बसता है।

Neville फिर से Vampire के ऊपर research में जुट जाता है।
वह पता लगाता है कि Vampire को sunlight से भी मारा जा सकता है।
और उनके शरीर पर सिर्फ घाव कर दें तो भी वे मर सकते हैं। घाव होने की वजह से उनके ब्लड में oxygen चली जाती थी।

Oxygen की वजह से bacteria जो Vampire के अंदर था उन्हें ही खाने लगता है।
और इसकी वजह से वे jelly जैसे बन जाते थे।

इसके बाद Neville इन दोनों तरीकों से vampires को मारने लगा। वो उनपर शीशे से sunlight फेंकता था।
या गोली मार कर घाव कर देता था। इस तरह से अब उसके घर, रात को आने वाले vampire में कमी आ गयी।

लेकिन उसे एक बात और पता चली। कई बार bacteria Vampire के घाव को भर देता था।
इसके बाद वे bullet proof बन जाते थे और उन्हें मारना असंभव हो जाता था।

आगे चलकर Neville को पता चला कि इंसान Vampire किसी के काटने से नहीं बने थे। बल्कि मच्छर के काटने से और धूल भरी आँधी से भी बहुत से लोग Vampire बन गए थे।

Research से Neville को यह भी पता चला कि Vampire दो तरह के थे – एक जो अभी जीवित थे और दुसरे जो मर चुके थे लेकिन bacteria ने उन्हें जीवित कर रखा था। मरे हुए Vampire violent नहीं होते थे। जबकि bacteria से infected वाले पागल और खूंखार थे।

Nevile की life इसी तरह बीतती रहती है।

***

तीन साल बाद Neville को गली में Ruth नाम की एक औरत मिलती है।
लेकिन जब वह उसे garlic दिखाता है तो वो घबराकर पीछे हट जाती है।
लेकिन वह कहती है कि उसे garlic से allergy है इसलिए वह पीछे हटी थी।
धीरे -धीरे Neville को उस पर विश्वास हो जाता है। फिर वे उसके घर में रहने लगते हैं और एक -दूसरे से प्यार करने लगते हैं।

Neville Ruth को बताता है कि महामारी से पहले उसे Vampire bat ने काट लिया था। इसी वजह से उस पर महामारी का असर नहीं हुआ। क्युँकि bat के काटने से उसके अंदर पहले ही immunity आ गयी थी।

फिर वह Ruth से कहता है कि वह उसकी जाँच करना चाहता है। जिससे पता चल सके कि उसमें भी immunity है। या कहीं उसमें Bacillus bacteria की infection तो नहीं है। वह उस से promise करता है कि अगर bacteria की infection निकली तो वह उसे treat करके ठीक कर देगा।

जैसे ही Neville उसका blood sample लेता है वह उसके सिर पर चोट करके बेहोश कर देती है।
जब Neville को होश आता है तो उसे Ruth का लिखा हुआ एक नोट मिलता है।
नोट में Ruth ने लिखा था कि वह उस से सच में प्यार करती है। लेकिन वह एक vampire थी और उसे दूसरे
शहर से आयी थी। वहाँ के vampires ने उसे जासूस बना कर भेजा था। ताकि Ruth उसकी research की जानकारी उन्हें दे सके।

नोट में आगे लिखा था कि सारे vampires violent या बुरे नहीं हैं। कुछ के bacteria में mutation थी इसलिए वे हैं तो Vampire लेकिन समझदार हैं। वहाँ के vampire एक नयी society बना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने medicine बना ली हैं जिस से violent Vampire को भी शाँत रखा जा सकता है।

अंत में Ruth ने लिखा था कि जल्दी ही Vampire Neville को पकड़ने के लिए आएँगे। इसलिए उसे शहर से भाग जाना चाहिए।

***

नोट पढ़कर Neville सोचता है कि शायद नए Vampire समझदार होंगे और उसके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे।
क्युँकि वे society निर्माण की बातें कर रहे थे। इसलिए वह शहर छोड़ कर नहीं जाता है। और घर पर ही रहता है।

एक दिन वे Vampire उसे लेने आते हैं। लेकिन वे Neville के घर के बाहर जो violent vampires थे उन्हें खुशी-खुशी गोली मारकर मारने लगते हैं। जब Neville यह देखता है तो उसे लगता है कि शायद वे भी उसे मार देंगे।

यह सोचकर वह उन पर गोलियाँ चलाने लगता है।
Vampires भी उस पर गोलियाँ चलाते हैं। एक गोली लगने से Neville घायल हो जाता है।
फिर Vampire उसे arrest करके अपने साथ ले जाते हैं।

Neville को जेल के chamber में दाल दिया जाता है। तभी Ruth उस से मिलने आती है। वह उसे बताती है
की अब वह नयी सोसाइटी में एक senior member बन चुकी है। लेकिन दूसरे Vampire की तरह वह उस से नफरत नहीं करती थी।

Ruth आगे कहती है कि court ने फैसला किया है कि Neville को publicly execute करके मार दिया जाये।
क्युँकि उसने बहुत से vampires की हत्या की थी।

Public execution बहुत दर्दनाक हो सकता था। इसलिए Ruth उसे इस पीड़ा से बचाने के लिए चुपके से poison की कुछगोलियाँ देती है। ताकि वो suicide कर सके।

जाने से पहले Neville Ruth से कहता है कि इस नयी society को बहुत बेरहम मत बनने देना।
Ruth कहती है वो कोशिश करेगी। फिर वो उसे kiss करके चली जाती है।

Neville खिड़की से देखता है। बाहर खड़े Vampire की आँखों में उसके लिए घृणा थी। लेकिन इस से उसे बुरा नहीं लगता। आखिर उसने बहुत से vampires को मारा था। और पहले वह भी vampires से घृणा ही करता था।

इसके बाद वो जहर की गोलियाँ खा लेता है।
मरने से पहले वह सोचता है कि क्या अब Vampire भी कहानियाँ सुना कर बोला करेंगे कि कभी धरती पर इंसान भी होते थे। और क्या उसे भी legend (कहानी या किंवदंती) की तरह याद किया जायेगा !

समाप्त।

तो दोस्तो कैसी लगी यह हॉरर स्टोरी (Horror story in Hindi)।
नीचे comment करके प्रोत्साहन दें।

मेरी कोशिश यही रहती है कि English के दिग्गज horror writers की best horror stories को Hindi में
इस blog के जरिये आप तक पहुँचाता रहूँ।

धन्यवाद।

Leave a Comment