Horror story in Hindi – Carmilla

Carmilla – Horror story in Hindi

One line summary (horror story in Hindi) – Laura को Carmilla के रूप में एक बहुत अच्छी दोस्त मिल जाती है। लेकिन इसके बाद उसकी तबियत खराब होने लगती है। क्या इसके पीछे Carmilla का हाथ था ! आखिर Carmilla का रहस्य क्या था ?

Note : यह Gothic उपन्यास Joseph Sheridan Le Fanu दूवारा लिखा गया है। आपने Dracula उपन्यास के बारे में तो बहुत सुना होगा। लेकिन यह नावेल Dracula से 26 साल पहले ही लिखा जा चुका था। यह भी एक vampire की horror story पर आधारित है।

Summary of Carmilla (Horror story in Hindi)

यह कहानी Laura नाम की लड़की की है। वह 18 साल की थी और बहुत खूबसूरत थी।
वह Styria नाम की जगह पर रहती थी। उसके पिता काफी अमीर थे और Austrian Empire की जॉब करके रिटायर हुए थे। उसकी माँ का निधन हो चुका था। Laura को कभी -कभी सपने में एक औरत दिखती थी।

एक दिन Laura के पिता को उनके दोस्त General Spielsdorf का खत मिलता है।
वे कहते हैं कि उनकी भतीजी Bertha की अचानक से रहस्य्मयी ढँग से मौत हो गयी थी।
पहले वे दोनों Laura के घर आने वाले थे लेकिन इस हादसे के बाद उनका आना cancel हो गया था।

Bertha की मृत्यु की खबर से Laura बहुत उदास हो जाती है। वह उसके बचपन की दोस्त थी।

उसी शाम एक और घटना होती है।

Laura के घर के बाहर एक घोडा-गाड़ी का accident हो जाता है।
उसमे Carmilla नाम की बेहद सुन्दर लड़की बैठी हुई थी जिसे चोट लग जाती है। वह Laura की ही उम्र की थी।
Carmilla की माँ भी उसके साथ थी। लेकिन उसे कोई चोट नहीं लगी थी।

Laura और उसके पिता बाहर आकर देखते हैं। Carmilla की माँ कहती है कि उनकी बेटी को चोट लग गयी है।
वह आगे का सफर नहीं कर सकती। लेकिन उसका जाना बेहद जरूरी है। और वह तीन महीने बाद ही लौटेगी।

Laura के पिता कहते हैं कि Carmilla चाहे तो उनके यहाँ रुक सकती है। दोनों माँ -बेटी इसके लिए सहमत हो जाती हैं।

लेकिन Carmilla की माँ उनके सामने एक शर्त रखती है कि वे कभी भी Carmilla से उसके past या family के बारे न पूछें। वह यह भी कहती है कि Carmilla दिमागी तौर पर बिलकुल ठीक है।

Laura के पिता कहते हैं कि यह सब बातें उनके लिए कोई मायने नहीं रखती हैं।
और वे यह सब नहीं पूछेंगे। वे सिर्फ Carmilla की देखभाल करेंगे।

इसके बाद Carmilla की माँ घोडा -गाड़ी लेकर चली जाती है। और Carmilla , Laura और उसके पिता के साथ रहने लगती है। Laura बेहद खुश थी। उसे एक बहुत अच्छी दोस्त मिल गयी थी। कई बार Carmilla , Laura से बहुत romantic बातें करती थी। लेकिन कई बार उसका मूड चेंज हो जाता था।

Laura के पूछने के बाद भी वह कभी अपने बारे में नहीं बताती थी।
उसका बर्ताब भी Laura को कई बार अजीब लगता था। वह कभी उनके साथ prayer में शामिल नहीं होती थी।
वह दिन भर सोयी रहती थी। और ऐसा लगता था रात में नींद में चलती हो।

इसी बीच पता चलता है कि आस – पास के इलाके में जवान लड़कियाँ रहस्य्मयी तरीके से मर रही थीं।
एक बार ऐसी ही एक लड़की का जनाजा जा रहा था। Laura भी Carmilla को लेकर जनाजे में चली गयी।
लेकिन वहाँ Carmilla गुस्से से पागल हो गयी। वह Laura को डाँटने लगी।
Laura के पूछने पर कि आखिर हुआ क्या, वह बोली इन मन्त्रों की वजह से उसके कान फटने लगे थे।

एक बार Laura के पिता ने कुछ पुरानी paintings मँगवाई थीं।
उनमे एक पेंटिंग Mircalla नाम की औरत की थी जो पहले Karnestein जिले की Countess थी।
लेकिन Mircalla की पेंटिंग देखकर सबने देखा कि वो हूबहू Carmilla जैसी लगती थी।
पूछने पर Carmilla ने बताया कि हो सकता है कि वो Mircalla की वंशज हो।
लेकिन उस घराने की मृत्यु तो सदियों पहले हो चुकी थी।

इसके बाद Laura को रात को बुरे-बुरे सपने आने लगते हैं। एक सपने में वह देखती है कि एक बिल्ली जैसा जन्तु उसके कमरे में आता हैं। फिर वह छलाँग लगाकर उसके बिस्तर पर और उसकी छाती पर चढ़ जाता है। वह अपने दाँत उसके दिल में गड़ा देता है। इसके बाद जन्तु एक औरत में बदल जाता है। वह औरत बिना दरवाजा खोले Laura के कमरे से बहार चली जाती है।

Laura को एक और बुरा सपना आता है।
उसे अपनी माँ की आवाज सुनाई देती है जो कहती है कि demon से बच कर रहना।
फिर उसे अपने पैरों के पास Carmilla खड़ी दिखाई देती है। उसकी सारी dress लाल खून से सनी हुई थी।

धीरे -धीरे Laura की सेहत खराब होने लगती है। वह बहुत कमजोर हो जाती है।
Laura के पिता डॉक्टर को बुलाते हैं। Doctor जब जाँच करता है तो उसे Laura की गर्दन पर नीले निशान दिखते हैं। वह Laura के पिता से कहता है कि Laura को कभी भी अकेला मत छोड़ना।

***

हवा – पानी बदलने के लिए Laura के पिता उसे लेकर Karnstein जिले में स्थित एक पुराने गाँव की तरफ रवाना हो जाते हैं। वे एक नौकरानी को बोल जाते हैं कि जब Carmilla सो कर उठेगी तो वे दोनों भी Karnstein आ जाएँ।

Karnstein में Laura के पिता को उनका दोस्त General Spielsdorf मिलते हैं। वे पास में ही रहते थे।
फिर वे उन दोनों को Bertha की मौत की horror story बताते हैं।

एक बार वे और उनकी भतीजी Bertha एक function में गए हुए थे।
वहाँ वे दोनों एक बेहद खूबसूरत लड़की Millarca और उसकी माँ से मिलते हैं।
बातों – बातों में Millarca की दोस्ती Bertha से हो जाती हैं। ऐसा लगता है मानो Millarca ने Bertha को
सम्मोहित कर लिया हो।

Millarca की माँ General Spielsdorf से कहती है की वह उनकी पुरानी दोस्त है। पर शायद उन्हें याद न हो।
फिर वह उनसे request करती है कि Millarca को कुछ हफ़्तों के लिए अपने साथ रख लें।
क्युँकि उसे किसी काम से दूसरे शहर जाना था।

General Spielsdorf इसके लिए मान जाते हैं।

लेकिन इसके बाद Bertha बहुत बीमार हो जाती है। उसमें वैसे ही लक्षण दिखते हैं जैसे इस समय Laura में थे।
General Spielsdorf ने एक डॉक्टर जो पादरी भी था, को Bertha को देखने के लिए बुलाया।
Doctor ने बताया कि Bertha को पिशाच (vampire ) की बाधा थी।

रात को General Spielsdorf तलवार लेकर Bertha के कमरे में छुप गए।
आधी रात के बाद बिल्ली जैसा एक जन्तु Bertha के कमरे में आया और उसकी गर्दन से खून चूसने लगा।
तभी General Spielsdorf ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। लेकिन जन्तु Millarca में बदल गया।
वह जल्दी से बिना दरवाजा खोले भाग गयी। लेकिन सुबह Bertha की मृत्यु हो गयी।

***

अगले दिन General Spielsdorf और Laura के पिता एक जंगल में गए और वहाँ लकड़ी काटने वाले से पूछा
कि Millarca की कब्र कौन सी है। लेकिन लकड़ी काटने वाले ने बताया कि Moravian नामके व्यक्ति ने Millarca की कब्र को कहीं और शिफ्ट करके छुपा दिया था। क्युँकि उस से निकल कर वह vampire बन जाती थी।

Moravian, vampire-hunter था और सालों पहले उसने उस इलाके के सब vampires को खत्म कर दिया था।
लेकिन अब उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

***

एक दिन General Spielsdorf, Laura को घुमाने एक पुराने चैपल में ले जाते हैं।
तभी Carmilla वहाँ पहुँच जाती है। लेकिन वह General Spielsdorf को देखकर गुस्से से पागल हो जाती है।

General Spielsdorf कुल्हाड़ी से Carmilla पर हमला कर देते हैं। लेकिन Carmilla जादू से उनकी कुल्हाड़ी दूर फेंक देती है। वह वहाँ से भाग जाती है। इसके बाद General Spielsdorf सबको बताते हैं कि Carmilla ही Millarca है।

इसके बाद General Spielsdorf और Laura के पिता Vordenburg से मिलते हैं। वह Moravian का ही वंशज था जिसने vampires को खत्म किया था।

अपने परदादा के नोट्स पढ़कर Vodenberg ने Millarca की गुप्त कब्र का पता लगा लिया।
फिर कुछ लोगों ने मिलकर उस कब्र को खोदा। जब coffin को खोला गया तो उन्होंने देखा कि उसमें
Millarca सो रही थी। वह खून से लथपथ थी। उसका दिल धड़क रहा था। और आँखें खुली हुई थीं।

फिर उन लोगों ने लकड़ी का एक बड़ा stake (आगे से पैना डंडा) Millarca के दिल में पूरा भोंक दिया। ऐसा करते ही Millarca दर्द से बिलबिला उठी। और उसने जोर की चीख मारी। एक आदमी ने तलवार से Millarca का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया। फिर उन्होंने उसके शरीर को जला दिया और राख को नदी में बहा दिया।

इसके बाद Laura के पिता उसे एक साल के लिए Italy की यात्रा पर ले जाते हैं। ताकि वह इस खौफनाक घटना से उबर सके।

समाप्त।

तो दोस्तो, यह थी इस horror story – Carmilla की summary । उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी।
इस blog पर आप और भी horror stories पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही self -help से related अच्छी -अच्छी books की summary भी आपको हिंदी में मिलेगी। पढ़िए, सीखिए और enjoy कीजिये।

Thank You .

Leave a Comment