Odd Thomas by Dean Koontz – A horror story in Hindi (Summary)

Odd Thomas - A horror story in Hindi . Dean Koontz
Horror story in Hindi – Odd Thomas

One Line Summary (Horror story in Hindi) : एक बार कुछ लोग शैतान को अपनी आत्मा बेच देते हैं और शहर को बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में Odd Thomas नाम का युवक अपनी गुप्त शक्ति का इस्तेमाल करके उन्हें रोकने की कोशिश करता है। क्या वह सफल हो पाता है ?

Note: यह horror story विख्यात लेखक Dean Koontz के उपन्यास Odd Thomas पर आधारित है।

Summary (Horror story in Hindi)

Odd Thomas एक 21 साल का handsome और शाँत स्वभाव का युवक था।
वह California में रहता था। वहाँ वह एक छोटे से रेस्टोरेंट में cook का काम करता था।
उसमें एक paranormal power थी कि वो मरे हुए लोगों को देख सकता था।

एक रात Odd को सपना आता है जिसमें वह देखता है कि एक बिना चेहरे वाला आदमी लोगों पर गोलियाँ चला रहा था। Odd को इस सपने का मतलब समझ में नहीं आता है।
सुबह उठकर वह अपने काम पर चला जाता है।

***
रेस्टोरेंट में वह एक अजीब दिखने वाले आदमी को lunch serve करता है। Odd देखता है कि उस आदमी के बाल ऐसे लग रहे थे मानो उन पर फफूँदी ( fungus) उग आयी हो। इसलिए वह उसका नाम Fungus Bob रख देता है।

तभी Odd को Fungus Bob के इर्द -गिर्द बहुत से Bodach दिखते हैं। Bodach भयानक दिखने वाले जीव थे
जो वैसे किसी को नहीं दिखते थे। कोई अनहोनी होनी हो तभी वे नजर आते थे।

वे ऐसे creature थे जो बुराई (evil) पर feed करते थे। उन्हें देखकर Odd ने अंदाजा लगा लिया कि जरूर Fungus Bob कोई बुरा आदमी था। जो जल्दी ही कोई बुरा काम करने वाला था।

तभी Odd के साथ काम करने वाली लड़की Viola कहती है कि उसने Fungus Bob जैसा आदमी अपने सपने में देखा था। वह उस पर और बहुत से लोगों पर गोलियाँ चला रहा था।

***

जब Fungus Bob वहाँ से चला जाता है तो Odd उसका पीछा करने लगता है। वह एक Maal पर पहुँचता है।
उसी Maal में Odd की girlfriend, Stormy काम करती थी।

Maal से निकलने के बाद Fungus Bob अपने घर चला जाता है। Odd भी उसके पीछे – पीछे उसके घर तक पहुँच जाता है। वह देखता है कि Fungus Bob के घर में दो भयानक कुत्ते थे।

जब Fungus Bob कहीं चला जाता है तो Odd कुत्तों को खाने के लिए कुछ डाल देता है।
फिर वो Fungus Bob घर के अंदर चला जाता है। घर की तलाशी लेने पर उसे एक file मिलती है।
File में तरह -तरह के हत्यारों के फोटो और नाम लगे हुए थे।
उसमें एक calendar भी था। जिसमें अगले दिन की तारीख को underline किया हुआ था।
Odd को लगता है कि अगले दिन Fungus Bob कुछ करने वाला था।

फिर Odd वहाँ से निकलता है। और पुलिस Chief Porter के घर जाकर उसे सब कुछ बताता है। Porter दो
पुलिसवालों – Eckles और Lysette को Fungus Bob पर नजर रखने के लिए भेज देता है।

***

शाम को Odd अपनी girlfriend Stormy को डिनर पर ले जाता है।
जब वे एक पुरानी church के पास से गुजर रहे होते हैं तभी Odd को Fungus Bob दिखता है।
वह चर्च के अंदर तोड़ -फोड़ करने लगता है।

Stormy उसी समय Chief Porter को फ़ोन करके बताती है कि कोई Church कि अँदर तोड़ -फोड़ कर रहा था। लेकिन Porter जब वहाँ पहुँचता है तो उसे Fungus Bob का कोई सुराग नहीं मिलता है।

Odd के कहने पर Porter उस एरिया की निगरानी के लिए Varner नाम के पुलिसवाले को नियुक्त कर देता है।
Varner Odd से बहुत कुछ पूछता है। जब Odd उसे बताता है कि उसने Fungus Bob को Church में जाते हुए देखा था तो उसे बहुत हैरानी होती है।

Odd देखता है कि Varner के बाजू पर एक tattoo था जिसमें लिखा था – POD

***

Stormy को उसके घर पर छोड़कर Odd अपने घर की तरफ जाने लगता है।
लेकिन रास्ते में उसे एक महिला की चीख सुनाई देती है।
जब वह वहाँ पहुँचता है तो देखता है कि चीफ Porter की पत्नी को कुत्तों ने मार डाला था।
Lysette भी वहाँ था। उसने कुत्तों को गोली मार दी थी। लेकिन उसने Odd को बताया कि उसे वहाँ
पहुँचने में देर हो गयी थी।

Odd ने उन कुत्तों को Fungus Bob के घर पर देखा था।

***

इसके बाद Odd अपने घर चला जाता है। लेकिन वहाँ पहुँचकर उसने देखा कि उसके bathtub में Fungus Bob की लाश पड़ी हुए थी। किसी ने उसे गोली मार दी थी।

Odd देखता है कि Fungus Bob को मरे हुए तो काफी घँटे हो गए थे। तो फिर चर्च में Odd ने उसे कैसे देखा?
Odd इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि उसने चर्च में Fungus Bob की आत्मा को तोड़ -फोड़ करते देखा होगा।
क्युँकि वो मरे हुए लोगों को देख सकता था।

Odd अब और परेशान हो गया। उसकी लाइफ horror story बनती जा रही थी। अब अगर वह पुलिस के पास जाता तो उसे arrest कर लिया जाता।


इसलिए उसने Fungus Bob की लाश को चादर में लपेटकर एक त्यागी हुई जेल में छोड़ दिया।
तभी उसे चीफ Porter के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई देती है। वह उसके घर में जाता है तो देखता है
की किसी ने Porter को भी गोली मार दी थी। लेकिन वह अभी जिन्दा था।
Odd जल्दी से उसे गाड़ी में बैठाकर hospital ले जाता है।

फिर Odd, Fungus Bob के घर पर जाता है। वहाँ ढूँढ़ने पर उसे कुछ रसीदें (receipt) मिलती हैं।
रसीदों से पता चलता है कि Fungus Bob ने एक कार और कुछ explosive (bomb) खरीदे थे।
लेकिन सारे घर में ढूँढ़ने पर भी उसे दोनों चीजें नहीं मिलतीं हैं।

Odd फिर Fungus बॉब के laptop पर देखता है कि उसने कुछ satanic websites को search किया था।

Odd जब freezer को चेक करता है तो उसमें उसे इंसान के शरीर के अंग दिखते हैं।
तभी Fungus Bob का भूत वहाँ आ जाता है। वह सारे घर में तोड़ – फोड़ मचा देता है।
Odd किसी तरह से जान बचाकर वहाँ से भाग जाता है।

Odd दुबारा त्यागी हुई जेल में जाता है। वहाँ Fungus Bob के शरीर पर लगी गोली के घाव की जाँच करता है।
तभी उसे Fungus Bob के शरीर पर भी POD का tattoo खुदा हुआ मिलता है। जो उसने Varner के बाजु पर भी देखा था।

अब Odd को सारी कहानी (horror story) समझ आने लगती है। POD का मतलब था – Prince Of Darkness
ये कुछ लोगों का cult था। जिसमें Fungus Bob, Varner और Eckle भी शामिल थे।

Varner ने जब देखा कि Odd को Fungus Bob पर कुछ शक हो गया था। और वह उसका पीछा कर रहा था।
उसे लगा कि कहीं उनका secret सबको पता न चल जाये। इसलिए Varner ने Fungus Bob की गोली मारकर
हत्या कर दी थी। और Odd को फँसाने के लिए उसकी लाश Odd के घर उसके bathtub में रख दी थी।

***

लेकिन Odd अभी भी उलझन में था कि आखिर उन लोगों का plan क्या था। अगले दिन वे करने क्या वाले थे?
सोचते – सोचते Odd को नींद आ गयी। सुबह के समय उसे सपने में Maal दिखता है। और उसमें लोगों की चीख -पुकार सुनाई देती है। Odd जल्दी से उठकर Mall पहुँचता है। यह वही Mall था जहाँ उसकी गर्लफ्रेंड Stormy काम करती थी।

Mall पहुँचकर Odd ने देखा कि Eckle ने गोली मार कर सारे security staff की हत्या कर दी थी। तभी Odd ने एक baseball bat उठाया और Eckle के सिर पर दे मारा। Eckle बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। फिर Odd ने Eckle की पिस्तौल निकाल ली और माल के अँदर चला गया।

तभी उसे एक तरफ से चीखने की आवाज सुनाई दी। Odd उसी ओर भागा ।
उसने देखा कि एक आदमी ने Lysette समेत बहुत से लोगों को गोली मार दी थी।
जब वह आदमी फिर से rifle में कारतूस भरने लगा तभी Odd ने उसे गोली मार दी।

फिर Lysette की आत्मा ने Odd को basement में स्थित parking की तरफ जाने को बोला।
Odd जल्दी से parking में पहुँचा। उसने देखा कि Fungus Bob की van वहाँ खड़ी थी। जिसमें बम और explosive (RDX) भरा हुआ था। वह समझ गया कि POD के लोग Mall में मौजूद लोगों को धमाका करके मारना चाहते थे।

Odd ने जल्दी से van start की और उसे Mall से बाहर ले जाने लगा। लेकिन तभी Varner वहाँ आ पहुँचा।
उसने Odd पर गोलियाँ चलाना शुरू कर दिया। लेकिन Odd बिना रुके van को भगाता रहा।
तभी Varner van से लटक गया। जैसे ही Varner van में घुसा, Odd बाहर कूद गया।
बेकाबू होकर Van, एक बड़ी नहर में जा गिरी। और तभी उसमें धमाका हो गया जिस से Varner के चीथड़े उड़ गए।

***

इसके बाद Odd की आँखें hospital के बिस्तर पर खुलती हैं।
इस जद्दोजहद में Odd को भी काफी चोटें आईं थीं। बहुत ज्यादा थक जाने की वजह से वह बेहोश भी हो गया था।
लेकिन अब उसने देखा कि Stormy उसके पास बैठी हुई थी।

तभी Porter और Odd की दोस्त Viola उस से मिलने आते हैं।
Porter बताता है कि Stormy, Maal में हुई गोलीबारी के दौरान मारी गयी थी।

Odd समझ गया कि उसके पास Stormy की सिर्फ रूह बैठी हुई थी।
Odd ने Porter को रूह के बारे में बताया।

Porter को Stormy दिख तो नहीं पायी लेकिन उसने Odd से कहा कि Stormy सिर्फ उसके प्यार के कारण वहाँ रुकी हुई है। लेकिन अब उसकी जगह यहाँ नहीं है। और कहा कि Odd को उसे उसकी दुनिया में भेज देना चाहिए।

Porter के जाने के बाद Odd, Stormy को अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदाई देता है।
और उससे promise करता है कि एक दिन वह उस से दूसरी दुनिया में मिलेगा और फिर दोनों हमेशा साथ रहेंगे। इसके बाद Stormy की आत्मा वहाँ से चली जाती है।

अगले दिन Odd, नयी जिंदगी की शुरुआत करने कि लिए एक नए शहर Las Vegas के लिए रवाना हो जाता है।
उसे लगता है कि नए शहर जाकर उसे पुरानी घटनाएँ भूल जाएँगी ।

लेकिन जब वह Las Vegas की तरफ drive करते हुए जा रहा था तो रास्ते में कई मृत -लोगों की आँखें उसे देख रहीं थीं। जिसका मतलब था अभी उसे बहुत से मृत – लोगों के काम करने थे।

समाप्त।

दोस्तो, Odd Thomas series में पाँच novel और हैं। अगर आप उनकी summary (horror story in Hindi) भी चाहते हैं तो नीचे comment में बताएँ।
मैं उन्हें भी translate करके blog में डाल दूँगा।

धन्यवाद।

Leave a Comment