Mein Kampf by Hitler Summary in Hindi

पढ़िए इतिहास के सबसे बड़े तानाशाह Adolf Hitler की जीवनी Mein Kampf ( summary in Hindi) । जानिए उस मानसिकता के बारे में जिसके चलते वह इतना क्रूर dictator बना।

Author : Adolf Hitler

Mein Kampf
(Autobiography Summary in Hindi)

Mein Kampf का शाब्दिक अर्थ है My Struggle (मेरा संघर्ष)। इस जीवनी को Hitler ने 1923 में लिखा था जब वह जेल में था।

उसने Germany के Bavaria शहर में अपनी ही सरकार के खिलाफ एक क्रांति करने की कोशिश की थी। लेकिन उस समय वह असफल हो गयी थी और Hitler को 5 साल के लिए जेल भेज दिया गया।

लेकिन बहुत से लोग उसके विचारों के प्रशंशक थे। लिहाजा उसे 1 साल में ही आजाद कर दिया गया था।

आगे चलकर Hitler सत्ता में आ गया और नाज़ी पार्टी का leader बना। उसने 1921 से 1945 तक Germany पर राज किया था। इस period को Third Reich भी कहा जाता है।

अपनी जीवनी में Hitler ने अपने बचपन , अपनी ideology और Germany के उसके प्लान के बारे में बताया है। जिसके बारे में आप Mein Kemf की Hindi summary में आगे पढ़ेंगे।

Volume 1
(Mein Kampf हिंदी समरी)

Hitler का जन्म Austria के Braunau शहर में हुआ था। उसके माता -पिता custom officers थे।

Hitler पढ़ने -लिखने में तेज था। लेकिन उसकी स्कूल में दूसरे students से लड़ाई होती रहती थी। वह बचपन से ही भाषण देने में अच्छा था। साथ ही painting में भी उसे बहुत रूचि थी।

हाई स्कूल के बाद Hitler को उसके पिता ने एक दूसरे स्कूल Realschule में डाल दिया। उसके पिता चाहते थे की Hitler भी उनकी तरह civil service को join करे। लेकिन Hitler यह नहीं चाहता था। उसने पिता को बताया कि वह एक artist बनना चाहता था।

स्कूली शिक्षा खत्म होने तक Hitler के माता -पिता का देहांत हो गया था। अब वह आगे की पढाई के लिए Vienna चला गया। वहाँ उसने एक पेंटिंग स्कूल में apply कर दिया। लेकिन उसे reject कर दिया गया। इससे उसका artist बनने का सपना टूट गया।

इसके बाद वह जीवन -यापन करने के लिए छोटी – मोटी मजदूरी करने लगा। खाली समय में वह किताबें पढता था। और Opera देखने भी जाता था।

Elon Musk Biography Book Summary in Hindi

**

कुछ और बड़ा होने पर Hitler कि रूचि politics में होने लगी। शुरू में वह Jews लोगों के विरोध में नहीं था।

लेकिन बाद में उसकी मुलाकात Karl Leuger नाम के politician से हुई। जो Anti – semitic था यानि Jews से नफरत करता था। उसकी संगत में रहते -रहते Hitler को उसके विचार पसंद आने लगे। और वह भी Jews से नफरत करने लगा।

कुछ साल के बाद Hitler, Germany के Munich शहर चला गया। और उसने वहाँ National Socialist party, join कर ली। यह पार्टी आगे चलकर नाज़ी पार्टी बनी।

अगले भाग में Hitler ने दूसरे races के बारे में अपने views बताये हैं। उसके अनुसार सारी races बराबर नहीं है। कुछ races superior हैं और दूसरी inferior .

सबसे superior race Aryan लोगों की है। जो native German हैं। उनकी आखें नीले, त्वचा गोरी और बाल भूरे हैं। यह रेस बाकि सब races से intellectual स्तर पर और physically ज्यादा superior है। यही race है जिसने सारे संसार को Art, Culture और Technology प्रदान की है।

इस race के आगे सारी races inferior हैं जैसे – Czechs, Russians, Poles, Asians आदि।

अगले भाग में Hitler ने Jews लोगों के बारे में खास -तौर पर जिक्र किया है। और उनके प्रति अपनी नफरत जाहिर की है। उसने लिखा है कि Jews बहुत ही धूर्त, चालाक और मौका -परस्त होते हैं।

वे German Identity के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। Jews सारे सँसार को जीतना चाहते हैं। इसके लिए वे democratic और मार्क्सवादी सरकारों का समर्थन कर रहे हैं। जो equality का समर्थन करती हैं।

लेकिन इससे Aryan लोगों की superiority को खतरा पैदा हो जायेगा। Hitler ने इसे Jewish Problem का नाम दिया था। और कहा था कि वह Jewish Problem को मिटा देगा। और वह एक ऐसी Germany की स्थापना करेगा जिसमें pure blood वाली Aryan Race ही रूल करेगी।

Note : दोस्तो, अपने superiority complex के इस पागलपन के चलते ही आगे चलकर Hitler ने लाखों निर्दोष Jews और Gays को concentration camps में डाल कर torture किया था। और बहुतों को gas chambers में डालकर उनकी हत्या कर दी थी।

Volume 2
( Mein Kampf summary in Hindi)

अपनी जीवनी के दूसरे Volume में Hitler ने अपने plans के बारे में लिखा है कि वह कैसे Germany को सिर्फ Aryans का राज्य बनाएगा।

उसने मौजूदा सरकार की German Neutralization Policy का विरोध किया था। इस नीति के अनुसार Germany में रहने वाले हर नागरिक को German citizenship दी जाती थी। फिर चाहे वह किसी भी देश का हो।

लेकिन Hitler चाहता था कि सिर्फ उसी को German नागरिकता मिलनी चाहिए जो सच में Germany का हो। इधर – उधर के देशों से आये लोगों को German नहीं माना जाना चाहिए। वे outsiders होते हैं और inferior होते हैं।

उसने आगे लिखा कि German schools में पढ़ाया जाना चाहिए कि Aryan race superior होती है। और German लोगों को दूसरी race के लोगों से कभी शादी नहीं करनी चाहिए। इससे superior blood भी inferior हो जायेगा। और आगे आने वाले बच्चे भी inferior होंगे।

साथ ही Hitler ने लिखा है कि Germany के सब लोगों को अपने hard work और देशभक्ति के बल पर सारी दुनिया पर शाशन करना चाहिए।

अगले भाग में Hitler ने लिखा है कि वह Germany का विस्तार करना चाहता है। वह पोलैंड और रूस को जीतकर Germany का हिस्सा बना देगा। जिससे Germans को रहने तथा खेती – बाड़ी आदि के लिए ज्यादा जमीन मिले। और वे ज्यादा अमीर बन सकें।

उन देशों में रहने वाले Slavic लोगों को या तो मार दिया जाना चाहिए या वहाँ से भगा देना चाहिए। अथवा उन्हें पकड़कर गुलाम बना लेना चाहिए।

इसके बाद Hitler ने Versailles Treaty की आलोचना की है। और लिखा है कि दूसरे nations को करारा जबाब दिया जायेगा। वह Germany की military को और मजबूत करना चाहता था।

इस Volume के अंतिम भाग में Hitler ने World – War 1 में मारे गए soldiers को धन्यवाद कहा है। और लोगों का नाज़ी पार्टी का समर्थन करने के लिए आभार प्रकट किया है।

समाप्त।

दोस्तो, तो आपने Mein Kampf ( Mein Kampf summary in Hindi ) में पढ़ा कि दुनिया का सबसे बर्बर dictator कैसी मानसिकता रखता था। 1945 में Germany को Alllies देशों ( USA, UK, Russia, China ) ने हरा दिया था। और Hitler ने खुद को गोली मारकर आत्म -हत्या कर ली थी।

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi (by Ramit Sethi)

Leave a Comment