Elon Musk Biography Book Summary in Hindi

Elon Musk Biography in Hindi – दोस्तो, इस किताब की summary में जानिए आखिर Elon Musk को सदी का सबसे क्रांतिकारी व्यक्ति क्यों कहा जाता है। इसमें आपको उनकी सभी companies के बारे में पता चलेगा। और आप यह भी जानेंगे कि future में उनके क्या करने के इरादे हैं !

Author – Ashlee Vance

Elon Musk Biography Book Summary in Hindi
(Elon Musk Biography Book Summary in Hindi)

Elon Musk Biography
(Book Summary in Hindi)

Birth and childhood

Elon का जन्म South Africa के Pretoria में एक अमीर परिवार में हुआ था। उनकी माँ Maye Musk एक model थीं। उनके पिता Errol Musk एक engineer, pilot, और property developer थे।

Elon का एक छोटा भाई Kimbal और छोटी बहन Tosca भी थे। Elon के नाना जी Joshua Haldeman Canada से थे और pilot थे।

सन 1980 में Elon Musk के माता -पिता का divorce हो गया। Elon अपने पिता के साथ ही रहे। लेकिन बाद में उन्हें इसके लिए पछतावा हुआ। Elon की अपने पिता से नहीं बनती थी। और उन्होंने उन्हें terrible पिता कहा था।

School में भी Elon को बहुत bully किया जाता था। एक बार तो कुछ लड़कों ने मिलकर उन्हें सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया था। और punch मारे थे। इस से उन्हें काफी चोटें आईं थीं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ गया था।

Elon बचपन से ही प्रतिभाशाली थे। सिर्फ 12 साल की उम्र में ही उन्होंने Blastar to PC and Office technology नाम की video game बना दी थी और 500 डॉलर में बेच दी थी।

जब Elon 17 साल के हो गए तो उन्होंने America जाने का मन बनाया। क्युँकि वे अमेरिका को ऐसा देश मानते थे जहाँ लोगों के सपने पूरे हो जाते थे।

लेकिन इसके लिए उन्होंने पहले Canada की citizenship के लिए apply किया। क्युँकि उनके नाना और माँ Canada से थे। इसलिए उन्हें आसानी से citizenship मिल गयी और वे वहाँ चले गए।

Canada

Canada में Elon के शुरूआती दिन काफी मुश्किलों में बीते। वहाँ उन्हें एक farm में लकड़ी काटने और सब्जी बेचने का काम भी करना पड़ा।

सन 1990, में Musk को Queen’s University Ontario में admission मिल गया।

वहाँ उन्हें उनकी पहली girlfriend Justine भी मिली। लेकिन Justine ने काफी इंतजार करवाने के बाद ही उनका proposal accept किया था। बाद में उन्होंने बताया था कि Elon में किसी को भी charm करने की ability थी। और बहुत ज्यादा energy से भरे रहते थे। (आगे चलकर उन दोनों ने शादी कर ली और उनके पाँच बच्चे हुए। )

आखिर दो साल बाद Elon को USA की University of Pennsylvania में admission मिल गया। और इस तरह उनका अमेरिका जाने का सपना पूरा हो गया।

बाद में उनका भाई Kimbal भी उनके साथ रहने आ गया था। जो उन्ही की तरह genius था।

सन 1997 में Elon ने Physics और Economics में B.S की डिग्री पूरी कर ली। College के दिनों में भी Elon Musk internet, solar energy और space की बातें किया करते थे। और इन विषयों पर research papers भी लिखते रहते थे। उनके ultra – capacitor paper की बहुत तारीफ भी हुई थी।

First Startup – Zip 2

सन 1995 में Elon और उनके भाई Kimbal ने मिलकर Zip2 नामका software बनाया था। यह सॉफ्टवेयर Google maps की तरह काम करता था।

बाद में इसे Compaq नामकी बड़ी कंपनी ने खरीद लिया था। और Elon को इस से $22 million डॉलर (लगभग 1 अरब 20 करोड़ रुपये) मिले थे। इस तरह 27 साल की उम्र में ही Elon अरबपति बन चुके था।

उन्होंने Silicon Valley में एक बड़ा सा apartment, एक plane और McLaren F1 गाड़ी आदि ले लिए थे।

X.com और Paypal

Zip 2 बेचने से मिले पैसों से Elon ने X. com नाम की company शुरू की जो netbanking का काम करती थी। और सिर्फ email से ही पैसे का भुगतान कर देती थी।

बाद में इस कंपनी को Paypal से merge कर दिया गया। और merged company का नाम Paypal ही रख दिया गया। Elon इसके CEO बनना चाहते थे। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते ऐसा नहीं हो सका।

बाद में Paypal को Ebay ने खरीद लिया और Elon को $165 million dollar (लगभग12 अरब रुपये ) मिले । इसी दौरान Elon ने Justine से शादी भी कर ली।

SpaceX

इसके बाद Elon Musk का ध्यान space और satellites की तरफ गया। उस समय Russian ही rockets बनाते थे जो बहुत ज्यादा महंगे होते थे। Elon Musk ने सस्ते rockets बनाने की ठान ली।

सन 2002 में, उन्होंने SpaceX नाम की कंपनी शुरू कर दी। Paypal को बेचने से उन्हें जो पैसे मिले थे उन सबको उन्होंने SpaceX में invest कर दिया था।

Elon Musk मानते हैं कि धीरे -धीरे धरती, इंसानों के रहने लायक नहीं बचेगी। इसलिए वे मंगल ग्रह पर इंसानों को बसना चाहते हैं।

सन 2040 तक उनका मंगल ग्रह पर लगभग 80,000 लोगों को बसाने का प्लान है। मंगल पर ऑक्सीजन नहीं है इसलिए वहाँ ट्रांसपोर्ट के लिए electric vehicles ही होंगे।

SpaceX इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। इसके लिए Starlink प्रोजेक्ट चला हुआ है।

इसके लिए लगभग 42,000 satellites Low Earth Orbit (LOE) में छोड़े जायेंगे। इस से internet की स्पीड 50 Mbps से 150 Mbps तक हो जाएगी। जो अभी की speed से दस गुना है। इसके साथ -साथ दुर्गम इलाकों में भी internet पहुँच जायेगा। इसके बारे में और पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

जिस साल Elon Musk ने SpaceX शुरू की थी उसी समय उनके साथ एक दुखद घटना भी हुई । वास्तव में उनकी पत्नी Justine ने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन एक रात जब बच्चे को सुलाया गया था तो अचानक से Sudden Infant Death Syndrome (SIDS) की वजह से बच्चे की मृत्यु हो गयी ।

इस से उनके परिवार को काफी दुःख हुआ। लेकिन आगे चलकर Elon Musk और Justine के पांच बच्चे हुए।

बर्ष 2004 में उन्हें जुड़वाँ बच्चे Griffin and Xavier हुए। और 2006 में Damian, Saxon और Kai नामके तीन बच्चे (triplet) एक साथ हुए।

(

Tesla – ( Biography of Elon Musk in Hindi)

सन 2002 की बात है। J. B. Straubel, नामके एक जीनियस engineer ने एक Porsche कार को electric कार में तब्दील कर दिया था।

फिर वह Elon Musk से मिला और उन्हें यह आईडिया बताया। Elon को यह आईडिया बहुत पसंद आया। और दोनों एक बेहतरीन electric car बनाने में जुट गए।

इसके बाद 2003 में Elon Musk funding के लिए Martin Eberhard और Marc Tarpenning से मिले। और इस तरह Tesla कंपनी की शुरुआत हुई।

Tesla नाम महान Physicist Nikolas Tesla के नाम पर रखा गया था। जिन्होंने electric motor बनायी थी।

2008 में पहली electric sports कार Tesla Roadster market में उतारी गयी। जिसका 31 देशों में distribution हुआ ।

January 2021 में Tesla ने India के Bengluru में अपना पहला ऑफिस खोला । और यहाँ कंपनी Tesla Motors India & Energy Pvt Ltd के नाम से register की गयी है।

SolarCity

अभी तक दुनिया के सब देश मुख्यता coal से ही बिजली बनाते हैं। इस से environment में बहुत pollution हो जाता है। जिसकी वजह से Global Warming होती है। और धरती पर तरह -तरह के disaster होने लगते हैं।

इसलिए Elon Musk ने clean energy source का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। इसलिए 2006 में उन्होंने अपने cousins के साथ Solarcity कंपनी शुरू की।

2013 तक यह कंपनी अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी Solar Energy पैदा करने वाली कंपनी बन चुकी है।

Neuralink

2016 में Elon Musk ने Neuralink नाम की कंपनी को एक partner के साथ मिलकर शुरू किया। इस कंपनी के जरिये वे AI (Artificial Intelligence) और human brain को connect करना चाहते हैं।

इस से paralysis, deafness, blindness आदि बीमारियों को ठीक किया जा सकेगा।

The Boring Company

एक बार Elon Musk अपनी कंपनी SpaceX के ऑफिस जाते हुए ट्रैफिक जैम में फंस गए थे। उसी समय उन्होंने tweet किया कि वे The Boring Company (TBC) लगाने जा रहे हैं।

जो tunnels के जरिये नया transport system बनाएगी। इस से transport बहुत आसान हो जायेगा और कभी ट्रैफिक जैम भी नहीं लगेगा। इस तरह TBC का जन्म हुआ।

Hyperloop

2016 में Elon Musk ने high speed वाले ट्रासंपोर्ट सिस्टम के concept के बारे में बताया।

Hyperloop एक low pressure वाली sealed tube होती है जिसके अंदर एक pod travel करती है। Tube के अंदर कम हवा होने से कोई friction नहीं होता। जिससे pod की स्पीड train और plane से कई गुना फ़ास्ट हो जाती है।

पहला Hyperloop, New York और Washington D.C के बीच बनाने का proposal रखा गया है।

Personal life( Elon Musk Biography in Hindi)

Elon की पहली पत्नी Justine थीं। उन दोनों की शादी 2004 में हुई थी। और उनसे उन्हें 5 बच्चे हुए। लेकिन 2008 में उन दोनों का divorce हो गया।

इसके बाद Elon की मुलाकात Talulah Riley नाम की इंग्लिश actress से हुई। और 2010 में उन दोनों ने शादी कर ली। लेकिन दो साल बाद उनका तलाक हो गया। मगर एक interesting twist में, एक साल बाद उन दोनों ने फिर से शादी कर ली। आखिर 2016 में उन्होंने final divorce ले लिया।

2018 से Elon कनाडा की musician Grime को date कर रहे हैं। उनसे उन्हें एक बच्चा भी हुआ है। जिसका नाम X AE A-XII रखा गया है।

नाम आपको अजीबोगरीब लग रहा होगा। लेकिन Elon जैसे genius से ऐसी उम्मीद तो की ही जा सकती है।

Conclusion :

तो देखा दोस्तो, Elon Musk की कितनी सारी companies हैं। और सारी की सारी cutting edge technology पर based हैं।

वे आम इंसानों से बहुत आगे की सोचते हैं। उनके आविष्कार और technological products दुनिया को बदलने का दम रखते हैं।

उनकी companies future में भी नए -नए projects launch करने वाली हैं। तो यही कारण है कि Elon Musk को सदी का revolutionary कहा गया है।

समाप्त।

दोस्तो, आपको क्या लगता है Elon Musk के projects से biosphere को खतरा हो सकता है।

नीचे comment करके अपने opinion और suggestions बतायें। कृपया इस पोस्ट – Elon Musk Biography in Hindi को share भी करें।धन्यवाद।

और पढ़ें :

Steve Jobs biography book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Leave a Comment