Che Guevara biography in Hindi

पढ़िए महान socialist क्रान्तिकारी Che Guevara की हिंदी में Biography और जानिये उनके महान आंदोलनों के बारे में ।

Che Guevara biography in Hindi
Che Guevara

जन्म और बचपन

Che Guevara ((चे गुवेरा ) का जन्म June 14, 1928 में Argentina के Rosario शहर में हुआ था। वे एक middle class family में पैदा हुए थे। और उनके पाँच भाई -बहन थे।

वे पढ़ाई में बहुत तेज थे। और स्कूल खत्म करने के बाद उन्हें medical college में दाखिला मिल गया था। आगे चलकर वे एक doctor भी बने लेकिन politics join करने के कारण उन्होंने कभी इसे अपना profession नहीं बनाया।

Motorcycle यात्रा

एक बार कॉलेज की छुट्टियों में वे अपने एक दोस्त Alberto के साथ मोटर साइकिल पर लैटिन अमेरिका घूमने निकले।

उन्होंने Chile, Peru, Colombia, Venezuela आदि की यात्रा की। उन्होंने इस यात्रा पर एक किताब भी लिखी है जिसे The motorcycle diaries के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने इस यात्रा को बेहद Powerful बताया। इस यात्रा ने उनके संसार के प्रति नजरिये को बदला दिया था।

उन्होंने इन सभी देशों में फैली गरीबी को देखा। और सरकारों द्वारा किये जा रहे लोगों के शोषण का भी अनुभव किया। तभी से उनके मन में समाज के गरीब लोगों के लिए कुछ करने का जज्बा जाग गया था।

Mein Kampf by Hitler Summary in Hindi

Guatemala की यात्रा

सन 1953 में Che ने Gautemala की यात्रा की। उस समय वहाँ socialist (communist) सरकार थी जिसके लीडर Jacobo Arbenz थे।

वे समाज के गरीब लोगों के लिए काफी कुछ कर रहे थे। लेकिन उस समय USA और Soviet Union (Russia ) में Cold War चला हुआ था। USA socialist सरकारों को support नहीं करता था। USA ने अपनी इंटेलिजेंस एजेंसी CIA की मदद से Arbenz की सरकार का तख्ता -पलट करवा दिया।

इस घटना का Che पर काफी गहरा असर पड़ा। उन्होंने ठान लिया कि वे सारी दुनिया में Socialism (Communism) लाकर रहेंगे। और गरीब लोगों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे।

Gautemala में Che एक कट्टर मार्क्सवादी बन गए। ( Karl Marx को modern Socialism का जनक माना जाता है। )

Note : दोस्तो, Socialism और Communism में खास फर्क नहीं है। Communism थोड़ा ज्यादा aggressive है और क्रान्ति में विश्वास रखता है। दोनों ही ideology मानती हैं कि mines, mills, factories आदि पर जनता का अधिकार होना चाहिए न कि Capitalists का।

The Cuban Revolution

एक बार Che , Mexico गए हुए थे। वहाँ उनकी मुलाकात Fidel Castro से हुई। वे Cuba के नागरिक थे। और उन्हें देश से निकाल दिया गया था।

क्युँकि Cuba में Fulgencio Batista की leadership में एक तानाशाही सरकार चल रही थी। इस सरकार को USA की support हासिल थी। Fidel Castro इस सरकार के खिलाफ क्रान्ति कर रहे थे।

Fidel Castro से मिलकर Che काफी प्रभावित हुए। उन्होंने Castro के लोगों को join कर लिया। सन 1956 में Cuba में Castro और Che ने 81 क्रांतिकारियों के साथ हमला कर दिया। लेकिन Batista की आर्मी ने अधिकाँश लोगों को मार दिया।

इस हमले में Che भी घायल हुए , वे बाकी survivors के साथ Sierra Maestra नाम की जगह पर पहुँचे। ठीक होने पर उन्होंने गौरिल्ला आर्मी बना ली। धीरे -धीरे क्रान्तिकारी और हमले करने लगे और Baptista आर्मी के हथियार छीनने लगे।

उनकी गौरिल्ला आर्मी में और भी rebels शामिल होने लगे। और उन्हें काफी सफलता मिलने लगी। Che घायलों को treat भी करते थे। वे हथियारों की ट्रेनिंग भी देते थे। और गद्दारों तथा दुश्मनों की गोली मार कर हत्या भी कर देते थे। इस तरह उनकी personality बेहद complex थी।

दो साल के गौरिल्ला युद्ध के बाद आखिर 1959 में Fidel Castro की जीत हुई। उन्होंने Cuba की राजधानी Havana में socialist सरकार बना दी।

Che को Cuba की नागरिकता दी गयी। उन्हें Industrial Department और National Bank का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने Cuba में गरीबी और महंगाई को दूर करने के लिए बहुत से reforms शुरू कर दिए।

वे USA के imperialism और उनकी विदेश नीति की हमेशा खिलाफत करते रहे।

इसी बीच 1962 का Cuban missile crisis शुरू हुआ। दरअसल USA ने Russian को डराने के लिए अपनी nuclear missiles Italy और Turkey में तैनात कर दीं। इसके जबाब में Russia ने अपनी मिसाइल्स Cuba में तैनात कीं। क्युँकि वहां से USA नजदीक था।

Soviet Union में भी उस समय socialist सरकार थी। और Cuba के साथ उनके सम्बन्ध काफी अच्छे थे। लेकिन बाद में USA और Russia ने अपनी -अपनी missiles हटा लें।

लेकिन Che को Russia का यह रुख पसंद नहीं आया था। क्युँकि missiles हटाने से पहले उन्होंने Cuba की सरकार से कोई बात नहीं की थी।

अब Che ने चीन से दोस्ती का हाथ बढ़ा लिया और वहाँ के leader Mao Zedong का साथ देना शुरू किया। जो खुद भी क्रान्तिकारी विचारों का था।

The Congo Revolution

साल 1965 में Che अचानक से Cuba से गायब हो गए। बाद में पता चला कि वे अफ्रीका के देश Congo में क्रांतिकारियों का साथ दे रहे थे। वे लोग वहाँ socialist सरकार लाना चाहते थे।

लेकिन इस प्रयास में वे सफल नहीं हुए। और आर्मी ने वहाँ के आंदोलन को दबा दिया।

इसके बाद Che ने Cuba में मिनिस्टर के पद से इस्तीफ़ा दे दिया और अपनी नागरिकता भी वापस कर दी।
इसके बाद वे Tanzania देश चले गए और वहाँ भी क्रांतिकारियों का साथ दिया।

बाद में वे Czech देश के Prague शहर चले गए।

Bolivia Revolution

साल 1966 में Che अपना भेष बदलकर Bolivia चले गए। जो Argentina का पडोसी देश है।

वहाँ भी वे एक गौरिल्ला ग्रुप को लीड करने लगे। लेकिन वहाँ की आर्मी ने CIA के साथ मिलकर काफी rebels को मार दिया।

एक दिन Che भी पकड़ लिए गए और गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी। बाद में उनकी पहचान confirm करने के लिए उनके हाथ काट कर formaldehyde में preserve कर दिए गए। और उन्हें Vallegrande शहर में बाकी comrades के साथ दफ़न कर दिया गया।

सन 1997 में उनके शव को वापस Cuba ले जाया गया। और Santa Clara शहर में सम्मान के साथ दफ़न किया गया। अब वहाँ Che का एक Statue भी बनाया गया है।

Che Guevara – The icon

उनकी मौत के साथ ही Che Guevara सारी दुनिया में क्रांति के symbol बन गए। Leftist विचारधार के youth उन्हें अपना icon मानने लगे।

Che का चेहरा T – Shirts और posters में छापा जाने लगा।

आज भी Che बहुत से क्राँतिकारी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत माने जाते हैं।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको Che Guevara Hindi Biography अच्छी लगी होगी। Comment करके जरूर बतायें।

Steve Jobs biography book summary in Hindi

Leave a Comment