Percy Jackson and The Titan’s Curse Hindi Summary

Book 3 – Percy Jackson and The Titan’s Curse Hindi summary

Author : Rick Riordan

Percy Jackson, Annabeth, और Thalia को एक मिशन पर भेजा जाता है। उन्हें एक बोर्डिंग स्कूल से दो demigod को सुरक्षित कैंप में लाना था। उन demigods के नाम Nico और Bianca थे और वे भाई -बहिन थे।

लेकिन तभी Thorn नाम का एक manticore उन पर हमला कर देता है। मगर युद्ध की देवी Artemis अपने hunters के साथ वहाँ पहुँच जाती है। और Thorn को वहाँ से भगा देती है।

फिर वह अपने भाई Apollo को बुलाती है और उसके रथ में सबको बिठा कर कैंप की तरफ रवाना कर देती है। साथ ही अपनी सेनापति Zoe कोभी उनकी रक्षा के लिए उनके साथ भेज देती है।

फिर Artemis अकेली Ophiotaurus नाम के monster को पकड़ने चली जाती है। वास्तव में यह भविष्यवाणी हुई थी कि अगर Ophiotaurus गल्त हाथों में पड़ जाता है तो उसकी सहायता से देवताओं के Mount Olympus को बर्बाद किया जा सकता था।

Ophiotaurus का सिर बैल का और धड़ साँप का था।

**

कैंप में एक दिन Percy अपने Pegasus (उड़ने वाले घोड़े) पर कहीं जा रहा था। तभी रास्ते में उसे Ophiotaurus मिलता है जो मुसीबत में था। Percy उसे बचा लेता है। लेकिन अभी उसे पता नहीं था कि Artemis उसी की तलाश में थी।

इसके बाद Zoe को सपना आता है कि Artemis खतरे में है। Percy को भी सपना आता है कि Annabeth खतरे में है।

तभी Oracle भविष्यवाणी करती है कि उन्हें Mount Othrys पर Titans ने पकड़ लिया है।

यह सुनकर Zoe – Thalia, Bianca, और Grover को लेकर उन्हें बचाने के लिए निकल पड़ती हैं।
लेकिन Percy को आने से मना कर देती है।

लेकिन Percy भी Annabeth को बचाने के लिए अकेला निकल पड़ता है। Nico उससे promise लेता है कि वह हर हाल में उसकी बहन Bianca की हिफाजत करेगा। Percy उससे promise करके वहाँ से चला जाता है।

**

जब Percy वाशिंगटन पहुँचता है तो वहाँ Luke, Thorn और उनके जनरल को देखता है। जनरल वहाँ नरक के शैतानों – Spartoi को बुलाता है। Spartoi ड्रैगन के दाँतों से उपजे सैनिक थे जिन्हे कोई नहीं हरा सकता था।

फिर Luke उन Spartoi को Zoe और उसके साथियों को मारने के लिए भेज देता है।

लेकिन Percy जल्दी से अपने दोस्तों के पास चला जाता है। और वहाँ उन पर हमला कर रहे एक Lion को मार देता है। इसके बाद Zoe उसे अपने ग्रुप में शामिल कर लेती है।

तभी Spartoi वहाँ आ जाते हैं और सब लोग वहाँ से भाग जाते हैं।

**

Hindi summary of – Percy Jackson and The Titan’s Curse

फिर वे सब Mexico पहुँच जाते हैं।

लेकिन Spartoi वहाँ भी उन पर हमला कर देते हैं। तभी Grover को लगता है कि पैन गॉड आस -पास था। वह उससे मदद माँगता है। तभी Pan एक भालू भेज देता है जो Spartoi को वहाँ से खदेड़ देता है।

इसके बाद सब लोग Arizona चले जाते हैं।

**

Arizona में Percy को देवी Aphrodite मिलती है। वह उससे कहती है कि देवताओं के junkyard से कोई भी चीज न ले।

लेकिन Bianca एक मूर्ति उठा लेती है। इससे junkyard की रक्षा करने वाला लोहे का सैनिक Talos उन पर हमला कर देता है।

अपने दोस्तों को बचाने के लिए Bianca अपने प्राणों का बलिदान दे देती है।

**

फिर सब लोग दुखी मन से San Francisco चले जाते हैं। वहाँ Percy देखता है कि Thorn ने Ophiotaurus को पकड़ रखा था। अब उसे पता चलता है कि Artemis Ophiotaurus को पकड़ने के लिए ही मिशन पर गयी थी।

इसके बाद Thorn उन पर हमला करता है। लेकिन Percy , Thorn को मार देता है। और फिर Ophiotaurus को Grover के साथ वापस Camp भेज देता है।

**
इसके बाद Percy , Annabeth के पिता से उड़ने वाली कार माँगता है। जिसमें बैठकर सब लोग Titans के घर Mount Othyrus पहुँच जाते हैं।

वहाँ वे सब Garden of the Hesperides, में चले जाते हैं। उसका मालिक God Atlas था

Zoe बताती है कि वह Atlas की बेटी है। उसके पिता ने उसे वहाँ से निकाल दिया था। क्युँकि उसने Hercules को बागीचे से एक सेव खाने दिया था।

सब लोग पहाड़ी के ऊपर पहुँचते हैं। वहाँ वे देखते हैं कि Luke और Atlas ने Artemis और Annabeth को पकड़ रखा था। उन्हें बारी -बारी आसमान उठाने को कहा गया था। वैसे यह काम Atlas का था।

Percy थोड़ी देर के लिए आसमान खुद उठा लेता है।

तभी Luke , Thalia से कहता है कि Kronos की टीम को join कर ले। लेकिन वह मना कर देती है। इसे दोनों में लड़ाई होती है। और Luke पहाड़ी से नीचे गिर जाता है। Fantasy novel –Percy Jackson and The Titan’s Curse kee hindi summary

**

तभी Percy और Artemis चालाकी से आसमान को Atlas के ऊपर रख देते हैं। लेकिन इससे पहले वह अपनी बेटी Zoe को पहाड़ी से धक्का दे देता है। Zoe नीचे गिर जाती है और उसकी मृत्यु हो जाती है।

Artemis इससे बहुत दुखी होती है और उसे एक तारामंडल बना देती है। जिसका नाम Hunter रखा जाता है।

**
इसके बाद Percy, Annabeth, Thalia, और Artemis – Ophiotaurus को लेकर Mount Olympus पर Gods के पास जाते हैं। वे उन्हें Ophiotaurus सौंप देते हैं और Titans के खतरे के बारे में बताते हैं।

Thalia जो Zeus की बेटी थी, वह Artemis की army में hunter बन जाती है। ताकि भविष्यवाणी सफल न हो सके।

भविष्यवाणी के मुताबिक Zeus, Poseidon, या Hades की किसी संतान को Kronos , देवताओं का नाश करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

Camp लौटने से पहले Poseidon अपने बेटे Percy को बताता है कि Luke अभी भी जिन्दा है।

**

Novel – Percy Jackson and The Titan’s Curse summary in Hindi

Camp पहुँचकर Percy , Nico को बताता है कि उसकी बहन Bianca मारी गयी है। यह सुनकर Nico, Percy से बेहद गुस्सा हो जाता है। और उससे कहता है कि उसने अपना promise नहीं निभाया।

तभी Spartoi कैंप पर हमला कर देता है। लेकिन Nico अपनी शक्ति का प्रयोग करके उन्हें नरक में भेज देता है।
फिर वह खुद भी वहाँ से गायब हो जाता है।

यह सब देखकर Percy अनुमान लगा लेता है कि Nico पाताल के God , Hades की ही संतान है।

और हो सकता है कि देवताओं को नष्ट करने के लिए, Kronos उसका इस्तेमाल करे। लेकिन यह तो वक़्त ही बताएगा।

समाप्त।

दोस्तों उम्मीद है फंतासी नावेल Percy Jackson and The Titan’s Curse Hindi summary आपको अच्छी लगी होगी। पढ़ने के लिए Thanks .

Read More:

Percy Jackson and The Lightning Thief Hindi summary

Percy Jackson -The Sea of Monsters Hindi summary

Leave a Comment