Percy Jackson -The Sea of Monsters Hindi summary

Book 2 – Percy Jackson -The Sea of Monsters Hindi summary

Author : Rick Riordan

Percy Jackson अपने स्कूल के हॉस्टल में रह रहा था। वहाँ उसकी मुलाकात Tyson नाम के लड़के से होती है। Tyson का कोई घर नहीं था और स्कूल में उसे Charity के आधार पर लिया गया था।

एक दिन Percy पर कुछ Laestrygonians हमला कर देते हैं। वे आदमी को खाने वाले giants थे।
लेकिन तभी Annabeth और Tyson वहाँ आ जाते हैं। और सब मिलकर उन giants को भगा देते हैं।

Annabeth कहती है कि उसे सपना आया था कि उनका Camp खतरे में हैं। Percy कहता है कि उसे भी सपना आया था कि उसका दोस्त Grover खतरे में है।

इसके बाद सब मिलकर एक उड़ने वाली टैक्सी से Camp Half -Blood चले जाते हैं।

**

Camp में Tyson को भी आने दिया जाता है। और उसक लीडर Chiron बताता है कि Tyson दरअसल Percy का भाई है। और वह भी Poseidon का बेटा है। साथ ही Tyson एक cyclop था, जो एक आँख वाला समुद्री जीव होता है। Poseidon के कहने पर ही Tyson को Percy के साथ रहने भेजा गया था। ताकि वह Percy की मदद कर सके।

Camp में एक दिन Colchis Bull नाम के monster हमला कर देते हैं। Clarisse नाम की demigod उन्हें मार देती है। इसके बाद सब सोचते हैं कि Camp की protective wall (सुरक्षा कवच ) को भेदकर ये monster अंदर कैसे आ गए।

जाँच करने पर पता चलता है कि किसी ने demigod Thalia जो Tree बन चुकी थी , को poison कर दिया है।
वह Tree , Camp के चारों ओर सुरक्षा कवच बना कर रखता था।

लेकिन अब वह सूख रहा था और सुरक्षा कवच भी कमजोर पड़ रहा था। सबको लगता है अब और monster वहाँ आ सकते हैं।

**

Percy Jackson -The Sea of Monsters summary in Hindi

Thalia (Tree ) को poison करने का इल्जाम Chiron पर लगाया जाता है। क्युँकि वह भी Kronos की संतान था। और उसे अपन पद से हटा दिया जाता है। लेकिन जाते -जाते वह Percy को बता जाता है कि Golden Fleece से Thalia (Tree ) की जान बच सकती है।

Chiron के बाद Tantalus को Camp का हेड बनाया जाता है।

एक दिन विशालकाय पक्षी Camp पर हमला कर देते हैं। लेकिन सब मिलकर किसी तरह उन्हें मार गिराते हैं।

Clarisse की बहादुरी देखकर Tantalus उसे Golden Fleece लाने की जिम्मेवारी देता है। वह बाकी सभी demigods को Camp से बाहर जाने से मना कर देता है।

**

उधर Grover के गायब होने से Percy चिंतित हो रहा था। वह इसके बारे में Tyson और Annabeth को बताता है। एक दिन वे तीनों चुपके से Grover की तलाश में Camp से निकल जाते हैं।

Tyson अपने Hippocampus (जिसका नाम Rainbow था ) को बुलाता है। फिर वे सब उस पर सवार होकर समुद्र के रास्ते आगे बढ़ने लगते हैं।

एक जगह उन्हें Princess Andromeda नाम का जहाज दिखता है। उस जहाज पर monsters और Kronos के दोस्त demigod थे जिनमें Luke भी था। वे भी Golden Fleece के लिए जा रहे थे। Luke गोल्डन फ्लीस से Kronos को फिर से शक्तिशाली करना चाहता था।

संयोग से Luke उन तीनों को देख लेता है और पकड़ कर बंदी बना लेता है। लेकिन एक दिन वे वहाँ से निकल जाते हैं और एक life boat लेकर भाग जाते हैं।

वे एक पहाड़ी के पास वाली गुफा में छुप जाते हैं। लेकिन तभी एक Hydra उन पर हमला कर देता है।
मगर वक़्त रहते Clarisse उन्हें बचा लेती है। और फिर उन्हें अपने जहाज CSS Birmingham पर बुला लेती है।

**

Novel : Percy Jackson -The Sea of Monsters Hindi summary

अब वे सब Clarisse के साथ Golden Fleece के लिए चल पड़ते हैं। उन्हें सबसे पहले Sea Of Monster पार करना था। वहाँ पहुँचते ही Scylla नाम का monster उन पर हमला करता है। वह जहाज को तोड़ देता है।

सब लोग एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। Percy को लगता है उसका भाई Tyson मारा गया है।

इसके बाद Percy और Annabeth एक life – boat लेकर एक island पर पहुँच जाते हैं। लेकिन वहाँ Circe नाम की जादूगरनी रहती थी। उसने सब इंसानों को pig बना दिया था।

Percy और Annabeth वहाँ से एक Ship लेकर भाग जाते हैं।

**

कुछ समय बाद वे दोनों Polyphemus नाम के Cyclop के island पर पहुँच जाते हैं। वह Percy का half -brother ही था। लेकिन monster से कम नहीं था। वह हर जिन्दा प्राणी को खा जाता था।

Percy और Annabeth देखते हैं कि उसने Clarisse को बंदी बना रखा है। साथ ही Grover भी वहाँ Cyclop का भेष बनाकर रह रहा था। ताकि Polyphemus उसे खा न जाये।

तभी Tyson भी वहाँ आ जाता है। वह विस्फोट से बच गया होता है और अब अपने Hippocampus – Rainbow पर सवार होकर यहाँ पहुँच गया था।

वे सब वहाँ Golden Fleece को ढूँढ लेते हैं। लेकिन इससे पहले कि वे वहाँ से भागते Polyphemus उनके जहाज को नष्ट कर देता है।

लेकिन तभी Tyson, दूसरे Hippocampus को बुलाता है। और वे सब उन पर सवार होकर Miami beach पहुँच जाते हैं।

**

Percy , Golden Fleece को Clarisse को दे देता है और कहता है कि इसे लेकर Camp चली जाये।

उसके जाने के बाद Luke एक बार फिर उन तीनों को पकड़ लेता है। और Andromeda जहाज पर ले आता है।
वहाँ वह उन्हें बताता है कि उसने ही Thalia (Tree ) को poison दिया था। और Chiron को फँसा दिया था।

लेकिन Percy देवी Iris के द्वारा ये सब Camp के लोगों तक पहुँचा देता है। इससे Chiron दोषमुक्त हो जाता है ओर उसे फिर से Camp का लीडर बना दिया जाता है।

इसके बाद Chiron अपने centaurs (नर-घोड़े) की सेना भेजता है और वे सब Kronos के लोगों को हरा देते हैं।

इस युद्ध में जीतने के बाद सब लोग वापस Camp पर आ जाते हैं।

**

Fantasy Novel : Percy Jackson -The Sea of Monsters Hindi summary

Camp पहुँचकर Golden Fleece को Tree पर रखा जाता है। जिससे Tree फिर से हरा -भरा हो जाता है। लेकिन इसके साथ ही Thalia भी जिन्दा हो जाती है। वह Zeus की बेटी थी।

इसके बाद Tyson अपने पिता Poseidon के पास समुन्द्र में चला जाता है।

और Grover को फिर से Pan नाम के गॉड की तलाश में भेज दिया जाता है। उसे पहले ही यह काम दिया गया था लेकिन वह Polyphemus के पास फंस गया था।

समाप्त।

Book 1 : Percy Jackson and The Lightning Thief Hindi summary

Leave a Comment