Percy Jackson and The Lightning Thief Hindi summary

Novel – Percy Jackson and The Lightning Thief Hindi summary

Author: Rick Riordan

Percy Jackson 12 साल का लड़का था। उसे dyslexia की बीमारी थी और वह अपनी माँ Sally के साथ रहता था।

एक बार Percy अपने दोस्तों के साथ एक museum visit करने गया। इसी दौरान उनकी एक टीचर Mrs Dodds एक Fury (पाताल की शैतान ) में बदल गई और उस पर हमला कर दिया।

लेकिन एक दूसरे टीचर Mr Brunner वहाँ पहुँच गए और उन्होंने उस Fury को वहाँ से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने Percy को एक जादुई Pen दिया और कहा इसका सही से इस्तेमाल करना।

Percy को यह सब घटनायें बिल्कुल समझ नहीं आ रही थीं। उसे लग रहा था शायद वह पागल हो रहा है।

**
एक दिन Percy Jackson अपनी माँ और अपने दोस्त Grover के साथ एक summer camp के लिए जाता है।

Camp के गेट पर Minotaur नाम का शैतान Sally पर हमला कर देता है। उसे भी पाताल के देवता Hades ने भेजा था। और उसका सिर बैल का और धड़ आदमी का था।

माँ को संकट में देखकर Percy जादुई Pen का बटन दबाता है जो तलवार में बदल जाता है। फिर Percy , Minotaur पर हमला कर देता है।

लड़ाई में Minotaur एक पेड़ में अपना सिर मारता है। इससे उसका एक सींग टूट जाता है। Percy उसका सींग उसे घोंप देता है। इससे Minotaur मर जाता है। लेकिन इसी दौरान वह Sally को पकड़ लेता है और उसके साथ गायब हो जाता है।

यह देखकर Percy बहुत दुखी हो जाता है। फिर Grover उसे Camp के अंदर ले जाता है।

**
Camp में Percy को पता चलता है कि यह समर कैंप Demi Gods के लिए था। Demigod का मतलब है God और Human के संसर्ग से उतप्न्न संताने।

उस Camp में सभी Demigods को तरह-तरह की शिक्षा दी जाती थी। Percy को वहाँ Luke और Annabeth नाम के दो और Demigod मिलते हैं।

एक दिन समर कैंप में एक रोबोटिक बैल उन पर हमला करता है। लेकिन Percy उस बैल को नष्ट कर देता है।

**
इसके बाद Camp का leader – Chiron , Percy को बताता है कि Gods से भी पहले वहाँ पर Titan हुआ करते थे।

उनमें से एक Titan का नाम Kronos था। वह बहुत खतरनाक था और अपने बच्चों को ही खा जाता था। उसने अपने बहुत से बच्चों को खा लिया था। उसके तीन और बच्चे थे जिनका नाम था – Zeus , Poseidon और
Hades .

उन तीनों ने मिलकर Kronos को खत्म कर दिया। Zeus तूफानों का देवता था, Poseidon समुद्रों का और Hades पाताल लोक या नरक का।

उन तीनों ने यह कसम खाई कि आगे से वे इंसानों के साथ बच्चे पैदा नहीं करेंगे। क्युँकि वे बेहद खतरनाक होते हैं।

लेकिन फिर भी Poseidon का बेटा Percy पैदा हो गया। और Zeus की भी Thalia नाम की बेटी पैदा हुई थी। लेकिन Hades ने अपने Monsters भेजकर Thalia को मार डाला था। और अब वह Percy के पीछे पड़ा हुआ था। इसलिए Percy पर पहले museum में Fury ने और गेट पर Minotaur ने हमला किया था।

साथ ही Chiron कहता है कि अब Zeus भी Percy का दुश्मन बन बैठा है। क्युँकि किसी ने Zeus का lightening bolt चुरा लिया था। और अब Zeus को लग रहा था कि Percy ने ही उसे चुराया है।

फिर Zeus ने उसके पिता Poseidon को बुलाया और कहा कि अगर उसका lightening bolt , 24 घंटे में नहीं मिला तो वह सारी दुनिया को नष्ट कर देगा।

**

Percy Jackson and The Lightning Thief – summary in Hindi

अब Percy को सब समझ आ गया था। उसे पता चला था कि वह Poseidon का बेटा है।

उसे लगता है कि अब उसे Zeus के Lightening bolt को ढूँढ कर उसे वापस करना होगा। नहीं तो Zeus उसे thief समझता रहेगा। और दुनिया को भी वह नष्ट कर देगा।

Percy सोचता है कि शायद Hades ने Lightening bolt को चुराया होगा। वह इसके लिए पाताल लोक जाना चाहता था। Grover और Annabeth भी उसके साथ जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। (Grover एक Satyr था। उसकी टाँगे बकरे की थीं।)

सबसे पहले वे लोग Luke के पास जाते हैं। क्युँकि उसे पाताल लोक के map का पता था। वह उन्हें map दे देता है और साथ ही उड़ने वाले जूते भी देता है। जिन्हे पहनकर वे तीनों Los Angles चले जाते हैं।

रास्ते में तरह -तरह के monster जैसे – Fury, Echidna , Chimera आदि उन पर हमला करते हैं। लेकिन वे सबको मार कर आगे बढ़ जाते हैं।

एक स्थान पर वे युद्ध के देवता Ares को दान – दक्षिणा देते हैं। जिससे प्रसन्न होकर Ares उन्हें supplies से भरा हुआ बैग देता है। जिससे वे आसानी से पाताल पहुँच जाते हैं।

वहाँ Percy और Hades की मुलाकात होती है। लेकिन Percy को पता चलता है कि Hades ने Lightening bolt नहीं चुराया है। बल्कि उसका Helm of Darkness भी खुद गायब है। और वह इन दोनों चीजों को चुराने का इल्जाम Percy पर लगता है। और इसीलिए अब तक वह Percy को मारने के लिए अपने monster भेज रहा था।

लेकिन Percy कहता है कि वह निर्दोष है और उसने कुछ नहीं चुराया है।

तभी Hades , Percy को उसकी माँ Sally को दिखाता है। मारने से पहले Minotaur उसे यहाँ ले आया था।Hades , Percy से कहता है कि उसे Bolt और Helm दे दे। इसके बदले वह उसकी माँ को सुरक्षित घर भेज देगा।

लेकिन Percy कहता है कि उसके पास नहीं है। तभी Percy, Ares का दिया थैला नीचे रखता है और देखता है कि उसमें Lightening bolt था।

Hades वह Bolt ले लेता है। और Percy तथा उसके साथियों को मारने वाला होता है। लेकिन तभी Hades की पत्नी जो उससे नाराज थी, चालाकी से Lightening Bolt ले लेती है और Hades पर वार करती है। जिससे वह बेहोश हो जाता है। फिर वह Lightening Bolt , Percy को दे देती है। और उन सब की वहाँ से जाने में मदद करती है।

**

पाताल से निकल कर Percy Jackson और साथी beach पर पहुँचते हैं। वहाँ Percy , Ares को युद्ध के लिए ललकारता है। उन दोनों के बीच भयंकर युद्ध होता है। अंत में Percy जीत जाता है।

वह Ares से Helm of Darkness ले लेता है। और उसे Hades की Fury को दे देता है। जो Helm को वापस पाताल ले जाती है। Helm पाकर Hades समझ जाता है कि Percy ने Helm और Bolt नहीं चुराए थे। बल्कि इसके पीछे Ares ही था।

इसलिए Hades , Percy की माँ Sally को सुरक्षित घर भेज देता है।

**

Novel Summary – Percy Jackson and The Lightning Thief Hindi summary


इसके बाद Percy , Mount Olympus जाता है और Zeus को उसका Lightening Bolt दे देता है।
फिर वह वापस अपने Camp पर लौट आता है।

लेकिन एक दिन Luke उसे बताता है कि वास्तव में Lightening Bolt उसने चुराया था और Helm of Darkness , Ares ने।

ऐसा करने के लिए उन्हें Kronos ने कहा था। वह दोबारा जिंदा हो रहा था। Luke चाहता था कि Kronos सब देवताओं को खत्म कर दे।

वह Percy से भी कहता है कि उनकी team में आ जाये। क्युँकि सारे Gods लालची हैं और वे अच्छे leaders भी नहीं है। इसलिए उन सबको मार देना चाहिए। लेकिन Percy, Luke का ऑफर ठुकरा देता है।

इससे गुस्सा होकर Luke , Percy पर हमला करता है और अपने Scorpion को उस पर छोड़ देता है। बिच्छू Percy को डस लेता है और वह बेहोश हो जाता है। लेकिन तभी Camp के लोग वहाँ आ जाते हैं और Luke भाग जाता है।

Percy को बचा लिया जाता है। और वह कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। फिर वह अपनी माँ के पास घर लौट जाता है। उसके दोस्त Grover और Annabeth भी अपने -अपने घर लौट जाते हैं।

लेकिन अब Luke और Kronos का खतरा उन पर मंडरा रहा था।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी फंतासी नावेल – Percy Jackson and The Lightning Thief Hindi summary . उम्मीद है आपको अच्छी लगी होगी। पढ़ने कि लिए धन्यवाद।

Read More:

The Chronicles of Narnia Hindi summary

The Lord of the Rings summary in Hindi

How to write a novel in 13 steps | उपन्यास कैसे लिखें

1 thought on “Percy Jackson and The Lightning Thief Hindi summary”

Leave a Comment