Purple Cow summary in Hindi

अगर आप अपना start -up या बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको यह किताब Purple Cow summary in Hindi जरूर पढ़नी चाहिए। आपको पता चलेगा कि आपका product या idea एक Purple Cow की तरह होना चाहिए जो सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर ले।

दोस्तो, 95 % start -ups शुरू होने के पहले साल में ही fail हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्युँकि उनका product Unique नहीं होता है। बल्कि वही घिसा -पिटा प्रोडक्ट होता है जो पहले से ही market में मौजूद है। इस बुक में लेखक ने बताया है कि कैसे आप एक Unique Product बना सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो वह product बिना ads के भी बिकने लगेगा। और आपकी start -up बेहद successful हो जाएगी।

Author : Seth Godin

Purple Cow
(Summary in Hindi)

1. What’s a Purple Cow ?

मान लीजिये आप बस से कहीं जा रहे हैं। और आपको बाहर खेतों में गायें दिखने लगती हैं। थोड़ी देर तक आप उन्हें देखोगे फिर आप उनसे bore हो जाओगे । क्युँकि उन सबका color और shape वैसा ही होगा जैसा आमतौर पर होता है।

लेकिन सोचिये अचानक से आपको एक Purple Cow दिखती है, तो क्या होगा। आप जैसे नींद से जाग जाओगे।
आप हैरानी से और पूरी concentration से उसे देखने लगोगे। यहाँ तक कि फ़ोन से उसके फोटो क्लिक
करने लगोगे।

और ऐसा बाकि के मुसाफिर भी करेंगे। क्युँकि आज तक किसी ने Purple Cow देखी ही नहीं है। ऐसी Cow होती ही नहीं है। तो Purple Cow से लेखक का यही मतलब है कि कुछ ऐसा Unique Factor जो किसी भी चीज को भीड़ से अलग कर दे।

अब आप Purple Cow को एक idea या product से replace कर दीजिये। एक ऐसा idea लाइए कि सब बरबस उसे देखते रह जाएँ। सब उसकी सराहना करें। इससे उस idea पर based product हर कहीं अपने -आप ही बिकने लगेगा। और आपको उसकी marketing के लिए कुछ भी खास नहीं करना पड़ेगा।

2. Death of AdvertisingPurple Cow Hindi summary

पहले लोगों का मानना था कि कोई सामान्य product बनाओ लेकिन उसकी Great Marketing करो। इससे वह product ज्यादा बिकने लगेगा।

इस Great Marketing के लिए कम्पनीज TV और Print मीडिया में ads देते थे। या बड़े -बड़े Billboards hire कर लेते थे।

इस तरह की मार्केटिंग में बहुत सा पैसा खर्च होता था। यही पैसा अगर प्रोडक्ट को refine करने में लगे तो ज्यादा बेहतर होगा। या पैसा बचाकर प्रोडक्ट का price भी कम किया जा सकता है।

लेकिन अब यह बीते जमाने की बात हो गयी है। Internet के जमाने में लोग cell phone से ज्यादा चिपके रहते हैं। और इस तरह की मार्केटिंग ज्यादा फायदेमंद नहीं रह गयी है।

अब लेखक कहते हैं कि नया रूल आ गया है जो है Word Of Mouth। यानि लोग एक दूसरे को किसी प्रोडक्ट के बारे में recommend करते हैं। और इससे वह product धड़ाधड़ बिकता है।

लेकिन इसके लिए आपको Purple Cow जैसा हटकर प्रोडक्ट बनाना होगा। जैसा कि Steve Jobs बनाते थे। उनके किसी भी प्रोडक्ट की advertisement कभी TV पर नहीं आयी है। फिर भी वह धड़ाधड़ बिकता है। क्युँकि ये प्रोडक्ट अनोखे होते थे।

Zero to One book summary in Hindi

by Peter Thiel

3. Moore’s Marketing Curve

अपने product को बेचने के लिए आपको Moore’s curve को समझना होगा।

इसके निम्न भाग होते हैं –

i) Innovators
ii) Early adopters
iii) Early majority
iv) Late majority
v) Laggards

सबसे पहले आपको उस Product को Early adopters को दिखाना होगा। ये लोग risk taker होते हैं और life में नयी -नयी चीजों को पसंद करते हैं।

इन्हे नए products को try करना अच्छा लगता है। ये लोग बहुत बड़े influencers होते हैं। इनके websites, blogs या Youtube चैनल आदि होते हैं। जिनमें ये उस प्रोडक्ट को recommend करते हैं। और इस तरह उस प्रोडक्ट का पता society के सब लोगों को चल जाता है।

4. Ideavirus – Book Purple Cow summary in Hindi

Unique idea एक virus की तरह होता है। जो हर कहीं फ़ैल जाता है।

जैसे किसी को idea आया कि लोग छोटे -छोटे clips कैसे दूसरों से share कर सकते हैं और इस तरह से टिक -टोक बन गया।

जल्दी से message भेजने के आईडिया से WhatsApp बन गया। Friends को कनेक्ट करने के लिए फेसबुक बना। जल्दी से अपना ओपिनियन शेयर करने के लिए Twitter बन गया। तो ये सब ideas ही हैं।

इसलिए दोस्तो, आप भी कोई idea create कीजिये तभी आपका start – up चलेगा और आपको billionaire
भी बना देगा।

5. Problem of Purple Cow

बहुत ज्यादा Unique चीज बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा हिम्मत भी चाहिए। क्युँकि सब लोग Unique
चीज को शुरू में criticize भी करते हैं।

यह human nature है कि हम नए बदलाव को अच्छा नहीं मानते। जैसे जब भी कोई policy बनाई जाती है तो शुरू में लोग उसे resist करते हैं। कोरोना की वैक्सीन इसका example है। शुरू में आपको याद होगा क्या -क्या भ्रान्तियाँ फैलाई गयी थीं। लेकिन आगे चलकर इसी वैक्सीन ने लोगों की जान बचाई थी। और सारे देश में इसका इस्तेमाल किया गया था।

इसलिए हर inventor को याद रखना होगा कि आप हर आदमी को खुश नहीं कर सकते।

कुछ लोग आपको हमेशा ही criticize करेंगे चाहे आप कितना भी अच्छा काम कर लें। इसलिए ऐसे लोगों को ignore करें। अगर 70 percent लोग आपको अच्छा मान रहे हैं तो वह आपके लिए काफी है। बाकी के 30 % लोगों की बिलकुल चिंता न करें।

अन्यथा संसार में कभी नए और Unique Products देखने को ही नहीं मिलेंगे।

6. Power of MonopolyPurple Cow summary in Hindi

आज की दुनिया में लोग idea को एकदम copy भी कर लेते हैं। इसलिए आप अपने idea को इतना
unique बना लें कि दूसरे copy ही न कर पायें।

साथ ही patent, trademark , copyright आदि करवा लें। इससे आपकी मार्किट में Monopoly हो जाएगी।

लेकिन Monopoly को लोग बुरा भी मानते हैं । क्युँकि इससे Monopoly holder मनचाहे दाम वसूलने लगता है। इस कारण दूसरे लोग pirated Product बेचने लगते हैं और original Product को नुक्सान होता है।

इसलिए पैसे के लालच में ऊँची कीमत पर Product न बेचें। बल्कि लोगों की life आसान बनाने के लिए Product create करें।

इससे आपकी life भी meaningful हो जाएगी। और आपको अपना बड़ा मकसद भी मिलेगा।

समाप्त।

दोस्तो, Purple Cow summary in Hindi पढ़कर आपने product बनाने को लेकर काफी कुछ सीखा होगा। अपना समय देने के लिए धन्यवाद।

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi (by Ramit Sethi)

1 thought on “Purple Cow summary in Hindi”

Leave a Comment