Rhinoceros summary in Hindi

Rhinoceros summary हिंदी में : अचानक से एक कस्बे के लोग rhinos (गैंडे) क्यों बनने लगते हैं ! पढ़िए इस Kafkaesque play में।

Author: Eugène Ionesco

Rhinoceros summary in Hindi

Rhinoceros Summary in Hindi

Berenger नाम का युवक बाहर town – square में बैठा drink कर रहा था। तभी उसका दोस्त Jean वहाँ आता है। और उसे समझाने लगता है कि शराब पीने की आदत छोड़ दे।

तभी शोर मचता है कि दूसरी गली में एक Rhinoceros (गैंडा) आ गया था। और इधर -उधर भागकर तांडव मचा रहा था। सब उत्सुक होकर उस ओर देखने लगते हैं। लेकिन Berenger को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह आराम से drink करता रहता है।

इसके बाद Jean, Berenger को फिर से समझाने लगता है कि अपनी Will Power को strong करे और
इतनी शराब पीना बंद करे।

तभी Berenger कहता है कि वह उनके ऑफिस में काम करने वाली Daisy नाम की लड़की से प्यार करता है।लेकिन वह परेशान था क्युँकि उसे लग रहा था कि Daisy ऑफिस के दूसरे लड़के Dudard की तरफ ज्यादा आकर्षित थी।

यह सुनकर Jean उससे कहता है कि अगर वह अपनी इच्छाशक्ति मजबूत करके शराब पीना छोड़ दे और
लोगों से मिलने -जुलने में रूचि लेने लगे तो शायद Daisy उससे impress हो जाएगी। और फिर वह उसका
प्यार भी पा सकता है।

तभी एक और Rhinoceroses दौड़ता हुआ आता है और एक बिल्ली को कुचल कर निकल जाता है। सब लोग बहस करते हैं कि क्या यह पहले वाला rhino था या कोई दूसरा था।

Jean भी Berenger से कहता है कि दूसरे वाला rhino किसी दूसरी breed का था, क्युँकि उसका size और color कुछ अलग था।

लेकिन Berenger कहता है की उसने तो कोई rhino नहीं देखा! और यह सब लोगों के दिमाग की उपज है।इससे Jean गुस्सा हो जाता है। वह Berenger को शराबी आदि बोलकर वहाँ से चला जाता है।

उधर कस्वे के लोग rhino को रोकने की प्लानिंग करते हैं – Rhinoceros summary in Hindi

Berenger को Jean के साथ किये अपने बर्ताब के लिए पछतावा होता है लेकिन फिर वह सोचता है कि वह अपनी जिंदगी से इतना परेशान है कि शराब पीना नहीं छोड़ सकता। और वह फिर से drink करने लगता है।

**

Berenger देरी से अपने ऑफिस पहुँचता है। वहाँ देखता है कि कुछ लोग Botard नाम के worker से बहस
कर रहे थे। वे कह रहे थे कि उन्होंने अपनी आँखों से rhinos देखे थे।

लेकिन Botard तर्क पर चलने वालों में से था। और वह कह रहा था कि कस्वे के लोगों को भ्रम हो रहा था। और दरअसल वहाँ कोई rhinos नहीं थे। और इस disorder को “collective psychosis” बोला जाता है। जिसमें बिना देखे ही लोग किसी भ्रम पर विश्वास करने लगते हैं।

कुछ देर बहस करके सब अपने डेस्क पर लौट जाते हैं और काम करने लगते हैं। वे यह भी देखते हैं कि कभी छुट्टी न लेने वाले Mr. Boeuf आज अपनी सीट पर नहीं थे।

लेकिन तभी उनकी पत्नी Mrs Boeuf भागती हुई वहाँ आती है। वह भी उसी ऑफिस में काम करती थी। वह बताती है कि Mr. Boeuf बीमार हो गए हैं और आज ऑफिस नहीं आयेंगे। साथ ही वह यह भी बताती है कि एक rhino उनके पीछे पड़ गया था। और वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर यहाँ पहुंचीं थी।

तभी सब लोग देखते हैं कि वह rhino अभी भी ऑफिस के नीचे सीढ़ियों के पास खड़ा था। फिर वह सीढ़ियाँ चढ़ने लगता है जो उसके वजन से टूट जाती हैं। इससे सब workers में अफरा -तफरी मच जाती है।

लेकिन तभी Mr. Boeuf देखती है कि वह rhino वास्तव में उनका पति Mr. Boeuf ही था। इससे वह बहुत परेशान हो जाती है। सब workers उसे दिलासा देते हैं और कहते हैं कि अब Mr. Boeuf को भूल जाये।

मगर वह ऐसा करने से इंकार कर देती है। और कहती है कि वह आखिरी दम तक अपने पति का साथ देगी।इसके बाद वह भावावेश उठती है और खिड़की से कूद जाती है। लेकिन वह नीचे खड़े rhino की पीठ पर
गिरती है। फिर rhino उसे लेकर वहाँ से भाग जाता है।

तभी सब लोग देखते हैं कि बाहर rhinos की संख्या बढ़ती ही जा रही थी (Rhinoceros summary in Hindi)।

**
इसके बाद Daisy fire – station पर फ़ोन करती है और उन लोगों से request करती है कि उसके ऑफिस
के लोगों को बचाएँ। कुछ देर बाद firemen आते हैं और खिड़की पर सीढ़ी लगाकर सबको बाहर निकालते हैं।

Botard सबसे कहता है कि वह rhinos की इस puzzle का पता लगा कर रहेगा। जाने से पहले Berenger, Dudard को अपने flat पर शाम को drink पर invite करता है।

**

इसके बाद Berenger अपने दोस्त Jean से मिलने उसके फ्लैट पर जाता है। लेकिन वहाँ देखता है कि Jean बीमार हो गया था और bed पर लेटा था।

Berenger उसका हाल -चाल पूछता है। और अपने बर्ताव के लिए sorry बोलता है। लेकिन Jean को अब rhino के बारे में कुछ भी याद नहीं था।

धीरे -धीरे उसकी आवाज अजीब होने लगती है। और उसका नाक भी फूलने लगता है। उसकी skin भी हरी होने लगती है।

Berenger उसे बताता है कि Mr Boeuf भी rhino बन चुके हैं। और सुबह का सारा किस्सा सुनाता है। यह सब जानकर Jean कहता है कि यह तो बहुत अच्छा हुआ। यह सुनकर Berenger को कुछ हैरानी होती है।

फिर वह बार -बार बाथरूम आने -जाने लगता है। धीरे -धीरे वह rhino की तरह लगने लगता है। वह कहता है कि humanity मर चुकी है और फिर अपने कपड़े भी उतार कर फेंक देता है।

वह Berenger को कुचलने की कोशिश करता है और उसे sorry बोलता है। फिर दुबारा बाथरूम चला जाता है।

Berenger भी उसकी मदद करने बाथरूम में जाता है। लेकिन वहाँ देखता है कि Jean अब पूरा rhino बन चुका था और उसे मारने लगता है। वह किसी तरह से बच कर बाहर निकल आता है और बाथरूम का दरवाजा बंद कर देता है।

फिर वह building के लोगों को आगाह करने की सोचता है। लेकिन देखता है कि building के सभी लोग rhino बन चुके थे। फिर वह खिड़की से बाहर झाँकता है और कुछ rhinos को सड़क पर march निकालते देखता है।

तभी Jean जो अब पूरा rhino था, बाथरूम का दरवाजा तोड़ने लगता है। Berenger उससे बचने के लिए खिड़की से बाहर कूद जाता है। और rhino, rhino चिल्लाता हुआ सड़क से अपने flat की तरफ भाग जाता है।

**

शाम को Berenger अपने flat पर सोया हुआ था। लेकिन एक बुरा सपना आने से उसकी नींद टूट जाती है और वह उठ जाता है।

तभी Dudard उससे मिलने आता है। और वे दोनों drink करने लगता है। Berenger उसे बताता है कि Jean
अब एक rhino बन चुका है। Dudard भी बताता है कि उनका बॉस भी rhino बन चुका है।

फिर वे कहते हैं कि लोगों का rhino बनना एक महामारी बन चुका है। और शायद शराब पीने वाले लोग अभी तक rhino बनने से बचे हुए थे।

Dudard कहता है कि rhino बनना शायद एक natural process है और उससे घबराना नहीं चाहिए। लेकिन Berenger इसे abnormal मानता है और कहता है कि ऐसे तो humanity खत्म हो जाएगी। साथ ही वह कहता है कि वह पूरी कोशिश करेगा कि कभी rhino न बने।

**

Rhinoceros novel summary in Hindi :

तभी Daisy, Berenger से मिलने वहाँ आती है। उसे देखकर Dudard को ईर्ष्या होने लगती है।

Daisy के बर्ताब से उन्हें लगता है कि उसे rhino की problem से कोई फर्क नहीं पड़ा था। और वह बिंदास नजर आ रही थी। वह उन्हें खबर देती है कि Botard भी rhino बन चुका था। जो शुरू में rhino को सिर्फ एक भ्रम मान रहा था।

Daisy और Dudard कहते हैं कि उन्हें rhino के साथ रहना सीखना होगा। लेकिन Berenger कहता है कि वह ऐसा नहीं कर सकता।

कुछ देर बाद वे सब खाना खाने लगते हैं। तभी उन्हें एक building के गिरने की आवाज आती है। वे देखते हैं कि सड़क के सामने वाले fire – station की building गिर गयी थी। और सब firemen अब rhino बन चुके थे।

**
तभी Dudard उठकर बाहर जाने लगता है। वह कहता है कि उन rhino को करीब से देखना चाहता था।Berenger उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन Daisy कहती है कि उसे जाने दे।

जैसे ही Dudard बाहर सड़क पर पहुँचता है, वह भी एक rhino बन जाता है।

Berenger, Dudard के इस तरह खो जाने से कुछ दुखी होता है। लेकिन Daisy कहती है कि हमें दूसरों की लाइफ में interfere करने का कोई अधिकार नहीं है। साथ ही वह कहती है कि हालाँकि rhino जंगली हैं लेकिन इतने सारे rhinos को एक साथ देखना काफी रोचक था।

फिर वे दोनों Brandy पीने लगते हैं। अभी तक उन दोनों में rhino बनने के signs नहीं दिख रहे थे। Berenger, Daisy से कहता है कि वह हमेशा उसकी protection करेगा। Daisy भी हमेशा उसका साथ देने का promise करती है।

तभी एक फ़ोन बजता है लेकिन दूसरी ओर सिर्फ गैंडों के घुरघुराने की आवाज आती है। फिर वे रेडियो स्टेशन फ़ोन करते हैं लेकिन वहाँ के लोग भी rhino बन चुके थे।

**
कुछ देर बाद Berenger और Daisy को ऊपर के कमरों से भी rhinos की भगदड़ सुनायी देती है। उन्हें लगता है कि उस building के बाकी लोग भी rhino बन चुके होंगे।

Daisy कहती है कि उन्हें अब rhino के बीच रहना सीखना होगा। लेकिन Berenger कहता है कि उन्हें Adam और Eve बनकर इंसानों की प्रजाति को जीवित रखना चाहिए।

मगर Daisy कहती है कि उसे rhino ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। यह सुनकर Berenger गुस्सा हो जाता है और उसे थप्पड़ मार देता है। लेकिन जल्दी ही apologize कर लेता है। लेकिन Daisy उससे ब्रेक-उप कर लेती है और वहाँ से चली जाती है – Rhinoceros summary in Hindi

**

उसके जाने के बाद Berenger दरवाजों पर furniture भिड़ा देता है ताकि rhinos अंदर न आ सकें। साथ ही अपने कानों में ear – plugs लगा लेता है। ताकि उनकी आवाज उस तक न आये।

फिर वह अपने दोस्तों की photos देखने लगता है। लेकिन उसे हैरानी होती है कि वह उनमें से किसी को भी नहीं पहचान पा रहा था।

वह सोचता है कि rhino के मुकाबले उन लोगों के चेहरे ज्यादा भयानक थे। जल्दी ही उसे अफ़सोस होता है कि वह rhinos की तारीफ कर रहा था।

अंत में वह निर्णय लेता है कि हर हाल में rhinos को कस्बे और humanity पर कब्ज़ा करने से रोकेगा। या कम से कम इसकी कोशिश तो करेगा।

समाप्त।

Read also:

Shakespeare के best plays

James Bond के सभी 14 novels (Best Spy – Thrillers)

Note : दोस्तो यह नावेल Kafka के novels की तरह विचित्र है। इसलिए ऐसे novels को Kafkaesque भी
कहा जाता है। आपको Rhinoceros summary in Hindi कैसी लगी ?

Leave a Comment