True History of the Kelly Gang Hindi summary

True History of the Kelly Gang हिंदी में summary : इस novel में पढ़िए किन परिस्थितयों में Ned Kelly नाम का युवक एक gangster बनने को मजबूर हो जाता है। और उसका अंत आखिर क्या होता है !

Author : Peter Carey

True History of the Kelly Gang
(Summary in Hindi)

Ned Kelly नाम का gangster अपनी biography (जीवनी) के जरिये अपनी कहानी बताता है।

उसका पिता John Kelly आयरलैंड का रहने वाला था। लेकिन बाद में वह ऑस्ट्रेलिया के Victoria शहर
में रहने चला गया और वहाँ गैर -क़ानूनी काम करने लगा। इसकी वजह से उसे जेल भेज दिया गया।

जेल से बाहर आने पर वह Ellen नाम की लड़की से मिलता है और उससे शादी कर लेता है। फिर वे Melbourne के पास एक देहात में रहने लगते हैं। इसी दौरान उनके पहले बेटे Ned Kelly का भी जन्म होता है। समय के साथ Ellen, Kate नाम की लड़की और Dan नाम के एक लड़के को भी जन्म देती है।

लेकिन John अभी भी illegal काम करता रहता था। और कई बार उसे जेल और थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे ही एक बार जब वह जेल में था तो उसकी मौत हो जाती है। उस वक़्त Ned सिर्फ 12 साल का था।

इसके बाद Ellen, Ned को लेकर फिर से Victoria चली जाती है। क्युँकि Land Grant Act के अनुसार अब
वहाँ की जमीन उसे मिल गयी थी।

Ellen वहाँ एक illegal bar (Shebeen ) चलाने लगती है। और तरह -तरह के पुरुषों से उसके प्रेम -प्रसंग होते रहते हैं। एक बार Ellen को Harry नाम का bushranger मिलता है। वह एक लुटेरा था जो trains को लूटता था। और फिर जंगल की झाड़ियों में छुप जाता था।

Ellen उससे कहती है कि Ned को भी bushranger बनाये और उसे जंगल में रहना, चोरी करना और उसके बाद छुपना आदि सिखाये। Harry इसके लिए मान जाता है। और Ned को अपने साथ ले जाता है।

फिर वह उसे bushranger बनने की training देता है। लेकिन Ned को यह काम immoral लगता है और वह यह सब नहीं करना चाहता था। इसलिए वह वापस घर लौट आता है। और normal life जीने की कोशिश करता है।

**
एक बार Ned का एक दोस्त उसे चोरी का घोडा बेचता है। Ned को यह पता नहीं था कि घोडा चोरी का है। एक दिन उसे arrest कर लिया जाता है। जब वह कहता है कि घोडा उसने नहीं चुराया है और किसी से खरीदा है तो भी उस पर चोरी की चीज खरीदने का इल्जाम लगाया जाता है। और तीन साल के लिए जेल भेज दिया जाता है।

इससे Ned का कानून पर से विश्वास उठ जाता है True History of the Kelly Gang Hindi summary .

**

जेल से बहार आने पर Ned कुछ घोड़े खरीद लेता है। और एक sawmill पर काम करने लगता है। लेकिन इसी दौरान एक आदमी उसके सारे घोड़े चुरा लेता है। इससे Ned के अंदर और गुस्सा भर जाता है।

इसी दौरान Ned की बहन Kate एक कांस्टेबल Alex Fitzpatrick से प्यार करने लगती है। Fitzpatrick अक्सर उनके घर आने लगता है। लेकिन एक दिन Ned को पता चलता है कि Fitzpatrick एक playboy है। जो जवान लड़कियों को प्रेमजाल में फँसा कर उनका अनुचित लाभ उठाता है। और बाद में मन भर जाने पर उन्हें छोड़ देता है।

Ned यह बात family को बता देता है और कहता है कि Fitzpatrick कभी Kate से शादी नहीं करेगा। इसके बाद जब Fitzpatrick फिर से उनके घर आता है तो Ellen कहती है कि वह वहाँ से चला जाए नहीं तो उसे गोली मार देगी।

लेकिन Fitzpatrick उस पर पिस्तौल तान देता है। इससे पहले कि वह गोली चलाता Ned उसके हाथ पर गोली मार देता है। जिससे वह जख्मी हो जाता है।

Ned उसके हाथ पर पट्टी कर देता है। फिर Fitzpatrick झूठ बोल कर वहाँ से चला जाता है कि उसके खिलाफ कोई action नहीं लिया जायेगा।

लेकिन अगले दिन वह Ned और उसके भाई Dan के खिलाफ warrant ले कर आ जाता है। इससे पहले कि वह उन्हें arrest कर पाता दोनों भाई Victoria के जंगलों की तरफ भाग जाते हैं।

बाद में उनके दो दोस्त Hart और Byrne भी उन्हें join कर लेते हैं। फिर वे चारों मिल कर gang बना लेते हैं जिसका नाम Kelly gang रखा जाता है।

**

Kelly gang को पकड़ने के लिए पुलिस वाले Ellen और उसके नवजात बच्चे को arrest करके जेल में डाल देते हैं। लेकिन उनका यह plan काम नहीं करता।

फिर चार पुलिस वालों को Kelly gang को पकड़ने के लिए भेजा जाता है। लेकिन Kelly gang उन पुलिस वालों पर घात लगा कर हमला कर देते हैं। और Ned तीन पुलिस वालों को मार देता है।

इसके बाद घर -घर Kelly Gang की चर्चा होने लगती है।

कुछ समय बाद Kelly gang के gangsters बैंको में डाके डालना शुरू कर देते हैं। वे लूट का बहुत सा हिस्सा वहाँ के गरीब locals में बाँट देते थे। इससे उनकी image Robinhood जैसी बन गयी। और वहाँ के लोग उन्हें पुलिस से भी protect करने लगे।

**

एक लूट के दौरान Ned, Mary नाम की लड़की से मिलता है जिसका पहले से ही एक बेटा था। वे दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। कुछ समय बाद Mary गर्भवती हो जाती है। फिर वह अच्छे भविष्य की तलाश में Australia छोड़ कर USA जाने का प्लान बनाने लगती है।

दो सफल robberies से मिले पैसों से वह अपने बेटे के साथ San Francisco चली जाती है। वहाँ वह Ned की बेटी को भी जन्म देती है।

Ned ने उसके साथ जाने से मना कर दिया था। पहले वह अपनी माँ को छुड़ाना चाहता था। जो अभी भी jail
में बंद थी (True History of the Kelly Gang Hindi summary) ।

**

एक बार Ned और साथी Glenrowan नाम के कस्वे के बैंक में डाका डालने गए थे। लेकिन उन्हें दर्जनों पुलिस वालों ने घेर लिया।

खुद को बचाने के लिए gang ने कुछ locals को बंदी बना लिया। जिनमें Curnow नाम का एक school – teacher भी था। इसी दौरान Curnow देखता है कि Ned ने अपनी जीवनी के कुछ अंश अपनी dairy में लिख रखे थे। जिन्हे पढ़कर वह काफी impress होता है। और Ned से कहता है कि उसे अपनी सारी कहानी लिखनी चाहिए और प्रकाशित करनी चाहिए।

इसके बाद local पुलिस वाले दूसरे शहर से एक train भर कर cops बुलाते हैं। लेकिन Kelly gang के लोग रेल
की पटरी उखाड़ देते हैं।

मगर तभी Curnow उन्हें धोखा दे देता है और चुपके से police को सूचित कर देता है कि रेल की पटरी उखाड़ दी गयी थी। इससे ट्रैन को वक़्त पर रोक दिया जाता है। और उसमें आ रहे cops सुरक्षित बच जाते हैं।

फिर सब पुलिसवाले कस्बे को घेर लेते हैं। और भयंकर shoot – out शुरू हो जाता है।

Kelly gang के लोगों ने लोहे के bullet proof कवच बना कर पहन लिए थे। इससे उन्हें मारना बहुत मुश्किल हो गया था। और वे डट कर पुलिसवालों का मुकाबला करते हैं।

लेकिन फिर भी पुलिस वालों की संख्या उनसे कहीं ज्यादा थी और एक -एक करके सारे gangsters मारे जाते हैं।
Ned भी घायल हो जाता है। बाद में उसे फाँसी की सजा दे दी जाती है।

लेकिन Victoria शहर के लोगों के लिए वह एक Hero था। और उसकी बहादुरी के किस्से आज तक वहाँ मशहूर हैं।

समाप्त।

Read also:

Shakespeare के best plays

James Bond के सभी 14 novels (Best Spy – Thrillers)

कृपया Comment करके बतायें कि True History of the Kelly Gang Hindi summary कैसी लगी। दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

2 thoughts on “True History of the Kelly Gang Hindi summary”

Leave a Comment