Sapiens summary in Hindi

दोस्तो, Sapiens summary in Hindi मनुष्य की complete history के बारे में है। इसमें बताया गया है कि सबसे पहले मनुष्य कहाँ उत्पन्न हुए थे और आगे चलकर वे कैसे सारी दुनियाँ में फ़ैल गए। तो summary पढ़िए और अपने पूर्वजों के इतिहास का ज्ञान लीजिये।

Author: Yuval Noah Harari

Sapiens
(Summary in Hindi)

1) Evolution of Humans

सबसे पहले Humans , East Africa में 1.5 million साल पहले उत्पन्न हुए थे। उनकी एक के बाद एक
species बनती गयीं। लेकिन सबसे perfect प्रजाति Homo erectus थी।

Homo erectus संसार के दूसरे भागों में जाने लगे। जब वे एशिया में पहुँचे तो कई सालों बाद वे Homo neanderthalensis नाम की species में evolve हो गए।

इसके 300,000 सालों बाद ही आज के humans यानि Homo sapiens उत्पन्न हुए।

Homo sapiens दूसरे humans की species से इसलिए अलग था क्युँकि उसका दिमाग दूसरों के मुकाबले ज्यादा बड़ा था। उसका दिमाग अकेले 25 % energy consume करता था। जबकि दूसरे केवल 8 % ही use करते थे।

धीरे -धीरे मनुष्य के बाकी species धरती से विलुप्त हो गईं। ऐसा कैसे हुआ इसके लिए निम्न दो theories दी गयी हैं।

i) The Interbreeding Theory

यह theory कहती है कि Homo sapiens ने Homo neanderthalensis species के साथ breeding शुरू कर दी थी। इस तरह एक दिन Homo neanderthalensis species विलुप्त हो गयी

ii) The Replacement Theory

यह theory कहती है कि Homo sapiens ज्यादा चालाक थे। वे Homo neanderthalensis को मार -मार कर भगा देते थे। उनका खाना चुरा लेते थे।

इससे धीरे -धीरे Homo neanderthalensis विलुप्त हो गए।

2) The Cognitive Revolution

ज्यादा बड़ा Brain होने से Homo sapiens में ज्यादा intelligence और wisdom भी आ गयी थी। उन्होंने इसका प्रयोग करना शुरू कर दिया। इससे लगभग 70,000 साल पहले Cognitive revolution आ गया।

Homo sapiens ने community में रहना शुरू कर दिया। और hunting के लिए नयी -नयी strategy बनाना शुरू कर दी। उन्होंने आग का आविष्कार कर लिया और पत्थरों व् हड्डियों से tools भी बना लिए।

ठण्ड से बचने के लिए उन्होंने animals की skin के कपडे भी बना लिए और बर्फ पर चलने के लिए जूते भी।

इसका evidence यह है कि Siberia जैसे बर्फीले स्थान पर भी मनुष्य रहा करते थे।

The Third Chimpanzee summary In Hindi

3) Homo Sapiens Caused Extinction

इसके बाद मनुष्य ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की तरफ़ चले गए। वे जहाँ भी जाते थे वहाँ hunting करते थे।
इससे वहाँ की बहुत सी animal species विलुप्त हो गयीं।

जैसे अमेरिका में पहले कार जितने बड़े Sloth और Armadillos होते थे। लेकिब अब वे नहीं हैं। ऐसे ही Mammoth, Mastodon आदि animals भी ज्यादा hunting के कारण extinct हो गए।

ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया में भी pouch वाले marsupial animals की species extinct हो गयीं।

लेखक कहते हैं कि अब तक humans की वजह से तीन बड़ी -बड़ी extinction हुई हैं।

Extinction की पहली लहर तब आयी थी जब इंसान ने hunting करना शुरू किया था। दूसरी wave तब आयी थी जब उसने agriculture सीखा था। और तीसरी लहर तब आयी थी जब industrial revolution आया था।

इस प्रकार आदमी की वजह से दूसरी species हमेशा से ही विलुप्त होती आयी हैं। और यह सिलसिला आज भी जारी है। Book – Sapiens summary in Hindi .

4) Evolution of Complex Language

मनुष्यों के survival का बहुत बड़ा कारण था कि उन्होंने एक complex language बना ली थी।
इससे उन्हें अनेकों फायदे हुए।

देखा जाये तो Homo neanderthalensis प्रजाति Homo sapiens से ज्यादा शक्तिशाली थे और वे उन्हें मार सकते थे। लेकिन उनके पास language नहीं थी । इसलिए वे strategies और planning आदि नहीं बना सकते थे।

Homo sapiens को इसी का लाभ मिला। वे predators को मारने कि लिए सारी community को उचित
दिशा -निर्देश दे सकते थे।

लेखक कहते हैं कि language से ही आगे चलकर तरह -तरह की Myths भी पैदा हुईं।

जैसे God, Nations States, Nationalism, Consumerism यह सब Myths ही हैं। यानि हमारी imagination ही है। जैसे हम कहते हैं कि India हमारा देश है। लेकिन क्या वास्तव में धरती पर शुरू में देश थे।

धरती पर पहले सिर्फ प्राणी थे। लेकिन इंसान ने कब्ज़ा करना शुरू किया और देश बनते चले गए।

लेकिन इन Myths के बहुत से followers बन जाते हैं और लोग उन्ही Myths के इर्द -गिर्द अपना जीवन व्यतीत करना शुरू कर देते हैं।

5) The Agricultural Revolution – source Sapiens summary in Hindi

शुरू में मनुष्य एक nomad का जीवन जीता था। जहाँ भी ज्यादा animals होते थे वह वहीं रहने लगता था। और उनका शिकार करता था। जब animals खत्म हो जाते थे तो वह दूसरी जगह चला जाता था।

लेकिन 10000 साल पहले यह सब बदल गया। मनुष्य ने agriculture करना सीख लिया। अब उसे भोजन की तलाश में इधर -उधर भटकना नहीं पड़ता था।

उसने animals को पालना भी सीख लिया। सबसे पहले पाला जाने वाला animal कुत्ता था। उसके बाद गाय, भैंस , बकरी , चिकन आदि भी पाला गया।

6) Money Usage

लगभग 5000 साल पहले मनुष्य ने Money और Writing का अविष्कार किया। Money का इस्तेमाल करने वाली पहली सभ्यता Mesopotamia थी।

Mesopotamia सभ्यता आज के Iraq, Syria, Turkey, और कुवैत में फैली हुई थी। उन्होंने सिक्कों और गोल्ड को करेंसी की तरह इस्तेमाल किया था।

लेखक कहते हैं कि money भी एक myth है यानि कल्पना ही है। किसी भी चीज को करेंसी बनाया जा सकता है। बस ये इस्तेमाल करने में सुविधाजनक होनी चाहिए।

नाज़ी concentration कैंप में तो लोग सिगरेट्स को ही करेंसी की तरह इस्तेमाल करने लगे थे। और आज की तारीख में लोग Cryptocurrency को भी मुद्रा की तरह इस्तेमाल कर रहे है।

7) Law and Order – Book Sapiens summary in Hindi

Money के आविष्कार के साथ ही बहुत सी problems आने लगीं। Corruption फैलने लगा। सबको लगा कि जिसके पास सबसे ज्यादा money होगी वह सबसे ज्यादा चीजें खरीद सकेगा।

इससे चोरी और लूट बढ़ने लगी। इसे रोकने के लिए Law की जरुरत पड़ने लगी। और यहीं से राजा और किंगडम भी बनने लगे।

लोगों ने शुरू में अपने लीडर चुने जो laws बना सकें और शांति व्यवस्था बना सकें। धीरे -धीरे इन लोगों को ज्यादा power मिलने लगी और यही लोग राजा बन गए।

8) The Scientific Revolution

लगभग 1543 साल पहले मनुष्य की प्रजाति ने Science Revolution में प्रवेश किया। Medicines, Astronomy और Physics में तरह -तरह की खोज की जाने लगी।

इन discoveries से मानव का जीवन बेहतर होने लगा। अब मनुष्य की mortality rate (मृत्यु दर) बहुत कम हो गयी है।

जैसे पहले बहुत से बच्चे infections से मर जाते थे। लेकिन मनुष्य ने vaccination की मदद से हर इन्फेक्शन पर काबू पा लिया। अब न तो चेचक होती है न खांसी। TB का ईलाज भी ढूँढ लिया गया है।

Physics ने तरक्की करते -करते इंटरनेट तक का अविष्कार कर लिया है। और अब मानव Artificial Intelligence (AI) के युग में कदम रखने जा रहा है।

9) Globalization

शुरू में मनुष्यों में बहुत से conflicts भी हुए हैं। दो विश्व -युद्ध इसका प्रमाण हैं। इसी दौरान science की dark side का भी पता चला। युद्धों में तरह -तरह के खतरनाक weapons जैसी Atom Bomb और मिसाइल आदि का प्रयोग किया गया था।

लेकिन धीरे -धीरे सबने इससे सबक लिया और अब परस्पर सहयोग के लिए आगे आये हैं।
एक दूसरे के साथ ट्रेड किया जा रहा है। और पूरा वर्ल्ड एक ग्लोबल विलेज की तरह बनता जा रहा है।

पहले एक देश अपना प्रोडक्ट दूसरे देश में बहुत महंगे दाम पर बेचता था। लेकिन अब देशों ने outsource करके दूसरे देशों में भी अपनी companies खोल दी हैं। इससे कीमतों में काफी कमी आयी है।

10) Future Work-Plan : Sapiens summary in Hindi

अंत में लेखक कहते हैं कि अभी भी हमें बहुत कुछ करना है। बहुत सी problems आ चुकी हैं।

Climate change उनमे पहले नंबर पर है। Ozone कम हो रहा है और Global Warming बढ़ रही है। इंसान को इसको कम करना होगा। नहीं तो दूसरी species के साथ – साथ Homo sapiens भी खत्म हो जायेंगे।

साथ ही World में inequality और discrimination को भी रोकना होगा। नहीं तो conflict होते रहेंगे जो
World War का रूप ले सकते हैं। जिससे humanity के सामने extinction का खतरा पैदा हो सकता है।

समाप्त।

दोस्तो, Sapiens summary in Hindi पढ़कर आपने मनुष्य के इतिहास के बारे में जान लिया होगा। नीचे comment करके बताइये कि यह किताब कैसी लगी। धन्यवाद।

On the Origin of Species summary in Hindi

by Charles Darwin

Leave a Comment