The Drama of the Gifted Child Hindi Summary

Book: The Drama of the Gifted Child – Summary in Hindi

इस किताब में बताया गया है कि “gifted child” पर उनके parents के बर्ताब और उमीदों का क्या असर पडता है। वैसे तो इस किताब में gifted child की बात कही गयी है। लेकिन इस किताब के सिद्धांत हर बच्चे पर लागू होते हैं।

Author: Alice Miller (Swiss psychologist)

The Drama of the Gifted Child Hindi Summary
The Drama of the Gifted Child Hindi Summary

1. बहुत बार जब हम किसी intelligent या Gifted child को देखते हैं तो सोचते हैं कि काश हम भी उसके जैसे होते। और सोचते हैं कि Gifted Child की life तो बहुत अच्छी है। लेकिन हकीकत इसके बिलकुल उल्ट है।

दरअसल Gifted child (और दूसरे बच्चों) के माता -पिता अपने अधूरे सपनों का बोझ अपने बच्चों पर डाल देते हैं। अगर वे life में खुद कुछ न कर पाए हों तो वे सोचने लगते हैं कि उस बच्चे से वे काम करवा लें।

वे बच्चे पर बहुत Pressure डाल देते हैं। और कहते हैं कि तुम्हे डॉक्टर या engineer बनना है। बेशक खुद वे graduate भी न हों।

2. वे अनजाने में बच्चे को तरह -तरह से blackmail और manipulate भी करते हैं। कई बार बोलते हैं कि हम तुम पर बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं। इसलिए तुम्हे life में कुछ बड़ा करना है। वास्तव में Parents को भी पता नहीं होता कि उनका यह बर्ताव गलत है। क्युँकि उन्होंने parenting पर कोई अच्छी किताब पढ़ी ही नहीं होती है।

3. इस Pressure की वजह से बच्चे को बहुत से psychological issues हो जाते हैं। उसे चिंता रहने लगती है जो आगे चलकर डिप्रेशन में बदल जाती है। बच्चा दूसरे बच्चों से अकेला रहने लगता है। (Book-The Drama of the Gifted Child Hindi Summary).

दूसरों के साथ घुलता -मिलता भी नहीं। वह खुद को दूसरों से superior भी समझने लगता है। क्युँकि माँ -बाप रिश्तदारों में उस बच्चे की वजह से credit लेते रहते हैं। इससे बच्चा सोचता है कि वह स्पेशल है।

इससे भी उसकी personality development में बाधा आती है। क्युँकि बच्चों को equality सीखनी चाहिए न कि भेद -भाव।

इससे दूसरे बच्चे यह सोचने लगते हैं कि Gifted child बहुत घमंडी है। और उसके कोई friends नहीं बन पाते।

इससे वह आगे चलकर दूसरों से सहयोग करना भी नहीं सीख पाता।

और adult life में बिल्कुल अकेला रह जाता है। मुसीबत पड़ने पर कोई उसका साथ नहीं देता।

4. Miller कहती हैं कि Parents अपने बच्चों की emotional need को नजरअंदाज कर देते हैं। न उनसे लाड -प्यार करते हैं न उनके प्यार को स्वीकार करते हैं। (The Drama of the Gifted Child Hindi Summary).

इससे बच्चे की emotional intelligence विकसित नहीं हो पाती। जो आगे success के लिए बहुत जरुरी है।

5. Gifted बच्चे के माँ -बाप बहुत strict हो जाते हैं। वे हमेशा बच्चे में कम्पटीशन की भावना बनाये रखते हैं। और उसे दूसरे बच्चों से compare करते हैं।

इससे बच्चा कभी भी relax नहीं कर पाता। और यही सोचता रहता है कि दूसरों को पीछे कैसे छोड़ूँ।

वह यह नहीं सोच पाता कि आगे चलकर हर बच्चा अलग -लाग Job में चला जायेगा। और ये competition की भावना किसी काम की नहीं है।

6. Gifted बच्चे को माँ -बाप न खेलने – कूदने देते हैं , न camping , swimming , आदि के लिए जाने देते हैं। उन्हें लगता है कि यह Time waste है। और उनका बच्चा पढ़ाई में पीछे रह जायेगा। या दूसरे बच्चों के साथ बिगड़ जायेगा।

जबकि खेल कूद आदि से बच्चे का दिमाग विकसित होता है। और यह तो एक normal childhood का भाग है। लेकिन ऐसे Parents बच्चे का बचपन छीन लेते हैं।

ऐसे बच्चे आगे चलकर intelligent होते हुए भी सफल नहीं हो पाते क्युँकि उनमें सोशल समझ विकसित नहीं हुई होती है। जो success के लिए बहुत जरुरी है।

.

Parents के लिए सलाह (Best book on Parenting)

1. लेखिका कहती है कि parents को अपना बर्ताव सुधारना चाहिए। कभी भी बच्चे पर pressure नहीं डालना चाहिए। बल्कि उसकी emotional need पर ध्यान देना चाहिए।

2. बच्चे की हमेशा respect करनी चाहिए। और उसे बात – बात पर criticize नहीं करना चाहिए। दूसरों के सामने उसकी बेइज्जती नहीं करनी चाहिए।

3. लेखिका Miller बताती हैं कि जिन बच्चों को अपने emotions express करने दिए जाते हैं वे आगे चलकर बहुत confident और successful रहते हैं।

इसलिए Parents को बच्चो के efforts की तारीफ करनी चाहिए। और गलती होने पर डाँटने की बजाय motivate करना चाहिए। उन पर हाथ बिलकुल नहीं उठाना चाहिए। इसे बच्चे में हीं भावना आने लगती है।

4. बच्चे को हर चीज के लिए समय भी देना चाहिए। उसकी safety के rules उसे बताने चाहियें। लेकिन उस पर एकदम पाबंदी नहीं लगानी चाहिए।

5. अपने बच्चे की कभी भी दूसरों से तुलना नहीं करनी चाहिए। क्युँकि आगे चलकर सभी बच्चे अपनी -अपनी Job करेंगे। और शायद ही कभी एक -दूसरे से मिलें।

.

बच्चों के लिए सलाह

1. Miller कहती हैं कि अगर आप ऐसे बच्चे हो जिसके parents अच्छा बर्ताब नहीं करते तो आपको एक अच्छे Mentor (गुरु) का सहारा लेना चाहिए।

और internet पर सेल्फ हेल्प बुक्स पढ़नी चाहियें (जो इस ब्लॉग पर भी मिल जाएँगी)। उनसे आपको बहुत सा ज्ञान मिलेगा। और आपको चिंता , डिप्रेशन, parents आदि को हैंडल करना भी आ जायेगा।

2. Gifted child को समझना चाहिए कि उनके Parents की कही हर बात ठीक नहीं है। लेकिन फिर भी उसे उनसे बहस न करके tolerate कर लेना चाहिए।

3. बच्चे को anxiety और depression में भी नहीं जाना चाहिए। क्युँकि कुछ साल बाद बच्चा कॉलेज जायेगा तो अपनेआप ही Parents से अलग हो जाता है। (The Drama of the Gifted Child Hindi Summary).

4. बच्चे को Parents से कोई भी बात मनवाने के लिए Logic का सहारा लेना चाहिए। जैसे अगर Parents खेलने के लिए मना करें तो कहना चाहिए कि इससे उसके body और brain का विकास होगा। और वह सिर्फ 1 घंटा चाहता है।

इस तरह अगर आप Parents को उस चीज के फायदे बताएँगे तो वे मना नहीं करेंगे। साथ ही आप Time भी थोड़ा कम माँगिए। ताकि उन्हें यह न लगे कि आप घंटों तक Time waste कर रहे हैं।

कुल मिलाकर ये Parenting पर बेस्ट किताब है। और हर Parent तथा बच्चे को पढ़नी चाहिए। ताकि समाज को बेहतरीन नागरिक मिल सकें।

समाप्त।

P.S: आप इस किताब को अमेज़न से मंगवा सकते हैं – CLICK करें।

दोस्तो, उम्मीद है इस किताब की summary (The Drama of the Gifted Child Hindi Summary) आपको अच्छी लगी होगी। इसे दोस्तों के साथ भी Share करें। धन्यवाद।

Note: Fluent English बोलना चाहते हैं तो यह पोस्ट पढ़ें – English Kaise Bole – 3 Secrets .

.

Leave a Comment