The Heart Is a Lonely Hunter summary in Hindi

Novel – The Heart Is a Lonely Hunter summary in Hindi : Georgia के Singer नामक एक deaf व्यक्ति की कहानी जिसकी जिंदगी में चार लोग आते हैं जिनकी अपनी निजी समस्याएँ थीं।

Author: Carson McCullers

The Heart Is a Lonely Hunter
(Summary in Hindi)

Singer और Antonapoulos बचपन के दो दोस्त थे। वे दोनों गूंगे और बहरे थे और Deep South नाम के शहर में रहते थे। Antonapoulos अपने चचेरे भाई की Fruit shop पर काम करता था। जबकि Singer एक jewelry shop में चाँदी के गहनों का काम करता था। वे पिछले दस सालों से साथ ही रहते थे।

एक दिन Antonapoulos बीमार पड़ गया। कुछ समय के बाद उसकी बीमारी ठीक तो हो गयी लेकिन अब उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह चोरी करने लगा। और दीवारों पर पेशाब भी कर दिया करता था।

इस सबसे तंग आकर उसके चचेरे भाई ने उसे mental asylum में भर्ती कर दिया। हालाँकि Singer चाहता था कि Antonapoulos को उसके साथ ही रहने दिया जाये। Antonapoulos के जाने के बाद Singer अकेला पड़ गया। कुछ समय के बाद वह भी एक boarding हाउस में रहने चला गया।

**

इसके बाद Singer की जिंदगी में चार लोग आते हैं। जिनकी कहानी इस novel में चलती रहती है। वे चार लोग थे Mick, Biff, Jake, और Dr. Copeland।

Mick उसी boarding हाउस के मकान -मालिक की बेटी थी जहाँ Singer रहता था। उसे अपने Bubber और Ralph नाम के दो भाइयों की देखभाल करनी होती थी। क्युँकि उसके parents काम पर चले जाते थे।

Mick एक musician बनना चाहती थी। और violin पर music बनाने की कोशिश करती थी। लेकिन अच्छा music न बना पाने की वजह से वह frustrated रहती थी।

जब उसकी दोस्ती Singer से हुई तो वह उसे अपने dreams की बातें करती थी। इससे उसे काफी हल्का महसूस होता था। उसे लगता था कोई तो उसकी बातों को ध्यान से सुनता है।

एक बार उसकी मुलाकात Harry नाम के लड़के से होती है जो Jew (यहूदी) था। वह हिटलर से नफरत करता था। और उसे मारने के प्लान बनता रहता था। धीरे -धीरे वे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।

एक दिन उन दोनों के बीच शारीरिक सम्बन्ध बन जाते हैं। लेकिन इससे Harry पछतावे से भर जाता है। उसे लगता है उसकी माँ को पता चल जायेगा। और वह बेहद चिंतित हो जाता है। वह Mick से कहता है कि उसे शहर छोड़ कर जाना पड़ेगा। लेकिन उसे पत्र लिखता रहेगा। इसके बाद Harry दूसरे शहर चला जाता है।

*
Singer का दूसरा दोस्त Biff था जो New York Cafe चलाता था। Singer वहीं पर लंच करता था। Biff अपने दिल की हर बात Singer से डिसकस करता था।

एक बार Biff की पत्नी की सर्जरी हुई। लेकिन उसके बाद उसकी मृत्यु हो गयी। लेकिन Biff को ज्यादा दुःख नहीं हुआ। क्युंकि उसका अपनी पत्नी के प्रति प्यार खत्म हो चुका था।

**

Singer का तीसरा दोस्त Jake नाम का शराबी था। वह socialist ( Marxist ) विचारधारा का था। वह अक्सर दूसरे लोगों के साथ capitalism के खतरों के बारे में बहस करता रहता था। और बहुत बार तो मार -पीट की नौबत आ जाती थी।

वह सोचत था कि उसकी गरीबी के जिम्मेदार अमीर लोग हैं। जो natural resource जैसे coal आदि पर नेताओं की साँठ- गाँठ से कब्ज़ा जमा लेते हैं। और फिर मजदूरों का शोषण करते हैं। इस वजह से कोई भी गरीब आदमी अपनी खुद की factory लगा ही नहीं पाता।

न तो उन्हें loan दिया जाता है और न ही उनकी files आगे बढ़ायी जाती हैं। इसलिए वह सबको क्राँति के लिए उकसाता था। लेकिन शराबी होने की वजह से लोग उसकी बातों पर ध्यान नहीं देते थे।

**
Singer का चौथा नया दोस्त Dr. Copeland नाम का black आदमी था। वह black लोगों को justice दिलवाना चाहता था। वह चाहता था कि black लोगों को भी Whites की तरह बड़ी -बड़ी नौकरियाँ मिलें। और वे सिर्फ निचले स्तर की jobs (जैसे maid , धोबी, cook आदि ) ही न करते रहें।

एक दिन उसके बेटे Willie की एक club में white guard से लड़ाई हो जाती है। Willie पर हत्या के प्रयास का इल्जाम लगाकर जेल भेज दिया जाता है। जब उसे 6 हफ़्तों के बाद रिहा किया जाता है तो उसकी टांग में gangrene हो जाती है। क्युँकि उसे बेरहमी से पीटा गया था। इस वजह से उसकी टाँग काटनी पड़ती है।

जब Dr. Copeland इसकी शिकायत एक जज से करने जाता है, तो एक racist पुलिसवाला उसे पकड़कर जेल में डाल देता है। और उसे बहुत पीटता है।

कुछ हफ़्तों के बाद उसे छोड़ दिया जाता है। एक दिन Dr. Copeland को पता चलता है कि उसे TB हो गयी है। वह बेहद कमजोर होने लगता है।

**

एक दिन Singer अपने दोस्त Antonapoulos स मिलने mental asylum जाता है। वहाँ उसे पता चलता है कि Antonapoulos की मृत्यु हो चुकी है। यह सुनकर Singer बहुत परेशान हो जाता है। घर आकर वह खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लेता है ।

Singer की मृत्यु से उसके चारों दोस्त बहुत दुखी हो जाते हैं। केवल एक वही था जिससे वे दिल खोलकर अपने दिल की बात बता सकते थे।

इसके बाद Mick , Woolworth नाम के स्टोर में काम करने लगती है। वह उम्मीद करती है कि एक दिन वह music में अपना नाम करेगी।

Biff अपना रेस्टोरेंट हमेशा की तरह चलाता रहता है।

Jake अपनी शराब की आदत से परेशान हो जाता है। एक दिन train पकड़कर वह किसी दूसरे शहर चला जाता है। उसे लगता है वहाँ जाकर वह एक नयी जिंदगी शुरू करेगा।

Dr. Copeland की तबीयत और खराब हो गयी थी। इसलिए उसे उसके दादा के फार्महाउस पर भेज दिया जाता है। ताकि वहाँ उनका अच्छा इलाज हो सके। जाते हुए Dr. Copeland को लग रहा था कि शायद उसका Black लोगों के उद्धार का mission हमेशा के लिए fail हो गया है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको मेरा यह प्रयास अच्छा लगा होगा। आपका The Heart Is a Lonely Hunter summary in Hindi पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Buy Mosquito Net from Amazon :

Read More :

Macbeth by Shakespeare in Hindi

Leave a Comment