The Lord of the Rings summary in Hindi

Fantasy novel – The Lord of the Rings summary in Hindi by J.R.R Tolkien

यह कहानी middle earth नामक स्थान पर होती है। वहाँ पर elves, dwarf और आदमी मिल -जुल कर रहा करते थे। एक बार दुष्ट जादूगर जिसका नाम Sauron था, Rings of power बनाता है और उन तीनों प्रजातियों को देता है।

लेकिन उसने एक और Ring बना रखी थी जिसकी मदद से वह उन तीनों Rings को control कर सकता था। यह Ring उसने Mount Doom नाम के ज्वालामुखी में बनाई थी।

जब तीनों प्रजातियों के लोगों को Sauron की इस चाल का पता चलता है तो वे उसके साथ उसके देश Mordor में युद्ध करते हैं। इस युद्ध में Isildor नाम का राजा Sauron की ऊँगली काट देता है। और उसमें पहनी Ring ले लेता है। इससे Sauron हार जाता है और आत्मा बन कर रह जाता है।

**

कई सालों बाद Isildor को Ring के कारण घमंड हो जाता है और उसकी बुद्धि भ्रष्ट होने लगती है। वह खुद को सर्वोपरि मान लेता है। लेकिन एक दिन Orc नाम के दानव उस पर हमला करके उसे मार देते हैं। Ring नदी में गिर जाती है और फिर 2500 सालों तक उसका कोई अता – पता नहीं चलता।

एक दिन Golum नामके आदमी को नदी में वह Ring मिलती है। जो 4 सदियों तक उसके पास रहती है। लेकिन Ring का उस पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। वह उसे लेकर पहाड़ की गुफाओं में चला जाता है। और वहाँ एक विचित्र जीव में बदल जाता है।

एक दिन उससे वह Ring खो जाती है और Bilbo Baggins नाम के एक hobbit को मिलती है।

**
Bilbo बहुत नेकदिल hobbit था। इसलिए Ring उस पर बुरा प्रभाव नहीं डाल पाती। वह अपने भतीजे Frodo के साथ Shire नाम की जगह पर रहता था।

एक दिन Bilbo अपना 111वां birthday मनाता है। जिसमें उसका पुराना दोस्त Gandalf भी आता है। Gandalf एक जादूगर था। बर्थडे मनाकर Bilbo एक नए adventure पर चला जाता है। मगर जाने से पहले वह उस जादुई Ring को अपने भतीजे Frodo को दे जाता है।

बाद में Frodo उस Ring को Gandalf को दिखाता है। Gandalf उसे बताता है कि Gollum को Orcs ने पकड़ कर टार्चर किया था। इससे Gollum ने उन्हें बता दिया कि Ring Shire में Bilbo के पास है। इसलिए अब यह जगह safe नहीं थी। इसलिए Gandalf, Frodo को वहाँ से किसी safe जगह जाने के लिए बोल देता है।

Frodo अपने बचपन के दोस्त Samwise के साथ वहाँ से निकल जाता है।

**
इसके बाद Gandalf अपने पुराने दोस्त Saruman से मिलने Isingard चला जाता है। लेकिन वहाँ पहुँचकर उसे पता चलता है कि Saruman भी Sauron से मिल चुका है। और उसने Frodo को ढूँढने के लिए Nazgul नाम के 9 मृत सिपाही Shire की तरफ भेजे थे।

साथ ही वह gandalf को अपने किले में कैद कर लेता है।

**
उधर Frodo और Samwise , Bree नाम की जगह पर पहुँच गए थे जहा Gandalf उन्हें मिलने वाला था। वहीं उनके दो दोस्त Merry और Pippin भी उनसे आकर मिल गए थे।

लेकिन Gandalf Bree नहीं आ पता क्यूँकि उसे Saruman ने कैद कर लिया था। परन्तु वहाँ उन्हें Strider नामका आदमी मिलता है जो एक योद्धा था।

वह कहता है कि वह उन सबको Rivendell नाम की Elf की नगरी तक सुरक्षित ले जायेगा। वे सब Strider के साथ निकल पड़ते हैं। लेकिन रास्ते में Nazgul सिपाही आ जाते हैं।

उनमें से एक Frodo को Morgul नाम की तलवार से घायल कर देता है। Strider उन सबसे लड़ने लगता है।

तभी Strider की girlfriend Arwen वहाँ आ जाती है। वह एक elf थी और Rivendell की राजा Elrond की बेटी थी। वह Frodo को अपने घोड़े पर बिठा के ले जाती है। कुछ Nazgul सिपाही उनका पीछा करने लगते है।

एक नदी को पार करके Arwen जादू से बाढ़ पैदा करती है जिससे सारे Nazgul उसमें वह जाते हैं। फिर वह Frodo को अपने पिता Elrond के पास ले जाती है। जो उसे जड़ी -बूटियों से ठीक कर देते हैं।

वहीं Frodo को Gandalf मिल जाता है। वह Saruman की कैद से मुक्त होकर एक eagle पर सवार होकर यहाँ तक आ गया था। साथ ही उसे अपने अंकल Bilbo भी मिलते हैं। Frodo उन्हें देखकर बहुत खुश होता है।

रात को Strider भी वहाँ आ जाता है और Arwen से मिलता है। वे दोनों एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हैं।

**

अगले दिन Elf का राजा Elrond कहता है कि उस रिंग को Rivendell में रखना safe नहीं है। क्युँकि Sauron उन पर हमला कर सकता है।

वह elves, men और dwarves की मीटिंग बुलाता है। जिसमें सब decide करते हैं कि उस रिंग को Mount Doom नाम के ज्वालामुखी की आग में डाल देना चाहिए। क्युँकि उसे खत्म करने का यही रास्ता था।

Frodo रिंग को Mount Doom ले जाने के लिए तैयार हो जाता है। उसकी मदद के लिए बहुत से लोग आगे आ जाते हैं। और इस तरह से उन सबकी एक टीम बन जाती है। जिसे Fellowship of Ring कहा जाता है।

जाने से पहले Bilbo , Frodo को अपनी Sting नाम की तलवार देता है और Mithril नाम की अभेद्य जैकेट भी देता है।

**

अगले दिन सब लोग Mount Doom के लिए निकल पड़ते हैं। सबसे पहले वे Gap of Rohans से निकलने लगते हैं। लेकिन Gandalf कहता है कि वहाँ Saruman के जासूस थे।

फिर वे Caradhras नाम के पहाड़ों से जाने लगते हैं। लेकिन Saruman अपने जादू से बर्फीला तूफ़ान पैदा कर देता है।

इसकी वजह से उन सबको Mines of Moria से जाना पड़ता है जो सबसे खतरनाक रास्ता था।

**

अंदर पहुंचकर वे देखते हैं कि mines में रहनेवाले सब dwarves मारे जा चुके थे। तभी उन पर trolls हमला करते हैं। वे उनसे लड़ते हुए आगे बढ़ने में सफल हो जाते हैं।

लेकिन अंतिम चरण पर Balrog नाम का आग उगलने वाला दानव उन पर हमला करता है। Gandalf उससे लड़ता है और एक गहरी खाई में धकेल देता है। लेकिन गिरने से पहले Balrog , Gandalf को भी अपने साथ नीचे खींच लेता है।

सबको लगता है कि Gandalf मारा जा चुका है। इससे सब लोग बहुत दुखी हो जाते हैं।

**

इसके बाद Fellowship के लोग Lothlorien पहुँचते हैं। जहाँ elves की रानी उनका स्वागत करती है। वह अकेले में Frodo को बताती है कि अकेला वही Mount Doom पहुँच सकता है। और उसक एक दोस्त Ring लेने की कोशिश भी करेगा। वह उसे एक चमकते द्रव्य की बोतल देती है और कहती है कि जब सब कुछ खत्म लगे तो उसे खोलना।

**

उपन्यास The Lord of the Rings summary in Hindi

Fellowship के लोग फिर से आगे बढ़ने लगते हैं। दूसरी और Saruman धरती के नीचे दबे दानवों की सेना तैयार करने लगता है।

एक दिन Boromir , Frodo से Ring छीन लेता है। जैसे कि Elf रानी ने उसे आगाह किया था। लेकिन तभी Saruman की दानव -सेना उन पर हमला कर देती है। जिसमें Boromir मारा जाता है। Frodo उससे रिंग वापस ले लेता है।

वे सब दानवों से लड़ते हैं और उन्हें भगा देते हैं। लेकिन जाते -जाते कुछ दानव Mery और Pippin को अपने साथ ले जाते हैं।

Frodo सोचता है कि Ring बाकी लोगों को भी प्रभावित करेगी इसलिए अब वह अकेला ही Mount Doom की तरफ निकल पड़ता है। लेकिन Sam भी साथ जाने की जिद करता है और उसे Gandalf से किया साथ रहने का वादा याद दिलाता है। इस वजह से Frodo उसे साथ ले लेता है। और वे दोनों आगे बढ़ जाते हैं।

दूसरी ओर बाकी लोग Merry और Pippins को छुड़ाने के लिए दानवों की नगरी की तरफ बढ़ जाते हैं।

**

A novel by J.R.R Tolkein – The Lord of the Rings summary in Hindi

Frodo और Samwise , Ring लेकर Mordor की तरफ बढ़ रहे थे। तभी उन्हें आभास हुआ कि Gollum उनका पीछा कर रहा था। कभी वह Ring उसके पास हुआ करती थी। Sam उसे पकड़ लेता है और मारना चाहता है। लेकिन Frodo उस पर दया करता है और कहता है कि उसे जिन्दा रहने दिया जाये ताकि वह उन्हें आगे का रास्ता दिखाए।

उधर Aragorn (या Strider), Legolas ( एक Elf), और Gimli (एक dwarf) , किडनैप कर लिए गए Merry और Pippins को ढूँढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। उन्हें Saruman के Uruk-hai नाम के दानव -सैनिकों ने पकड़ लिया था।

रास्ते में उन्हें Theoden राज्य के कुछ सैनिक मिलते हैं। उनका लीडर Eomer था। वह उन्हें बताता है कि Rohan के राजा Theoden को Saruman ने अपने जादू से वश में कर लिया था। Theoden ने Eomer और उसके बागी सैनिकों को अपने राज्य से निकाल दिया था। अब वे दूसरे राज्य जा रहे थे।

इसके बाद Arogorn और उसके साथियों को Gandalf मिलता है। उसे देखकर वे बेहद खुश हो जाते हैं। वह बताता है कि उसने अग्नि -दानव Balrog को मार दिया था और खुद किसी तरह बच गया था।

फिर Gandalf उन सबको Rohan के राजा Theoden के यहाँ ले जाता है। और जादू से राजा को Saruman के control से मुक्त कर देता है। अब राजा को होश आ जाता है। Gandalf उसे बताता है कि जल्दी ही Saruman की army उस पर हमला करने आ रही है।

यह सुनकर Theoden अपने लोगों को Helm Deep की पहाड़ी पर बने किले में चलने के लिए कहता है। वह किला काफी हद तक अभेद्य था। सब लोग उस किले की तरफ चले जाते हैं। जबकि Gandalf, सेनापति Eomer और उसके सैनिकों को ढूँढने के लिए चला जाता है।

**
शाम को Saruman के Orcs की सेना Helm Deep के किले पर हमला कर देती है। सब लोग उनसे डट कर लड़ते हैं। वे ऊपर से पत्थर, अग्निवाण आदि उन पर बरसते हैं।

तभी Aragorn ऊपर से खाई में गिर जाता है। लेकिन उसका घोडा उसे ढूँढकर वहाँ से दूर ले जाता है।

**

दूसरी और Elf रानी Galadriel, Rivendell आती है। और वहाँ के Elf राजा Elrond को बताती है कि उनके आदमियों के साथ हुए गठबंधन की मर्यादा रखे और तुरंत Helm Deep की रक्षा के लिए अपनी army भेजे। Elrond इसके लिए मान जाता है। और अपनी elf army को रवाना कर देता है।

**
अब तक Merry और Pippin, Orcs की कैद से भाग गए होते हैं। और भाग कर Fangorn जंगल में आ गए होते हैं। उस जंगल में नरभक्षी पेड़ रहते थे जो Hobbit, elf, आदमी आदि को खा जाते थे।

तभी Treebeard नाम का पेड़ उन दोनों को पकड़ लेता है। लेकिन वे उसे कहते हैं कि वे उनके दोस्त हैं और उन सब पेड़ों को Saruman की आर्मी से लड़ना चाहिए। यह सुनकर वह पेड़ उन्हें अपनी council के पास ले जाता है। वहाँ सब पेड़ decide करते हैं कि पेड़ों को किसी लड़ाई में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।

इसके बाद Pippin और Merry , Treebeard से कहते हैं कि वह उन्हें Isingard छोड़ दे जहाँ Saruman रहता था। Treebeard उन्हें Isingard ले जाता है। लेकिन वहाँ देखता है कि Saruman के लोग पेड़ों को उखाड़ रहे थे ताकि धरती के नीचे से Orcs नाम के दानव निकाले जा सकें।

अपने भाइयों पर इस तरह का अत्याचार देखकर Treebeard को गुस्सा आ जाता है। वह सब पेड़ों को signal भेजता है। इससे सब पेड़ वहां आ जाते हैं और सभी Orcs को मार देते हैं। साथ ही Saruman को उसके किले में कैद कर देते हैं।

**
दूसरी ओर Aragorn भी Helm Deep में वापस आ जाता है। वह सबको बताता है कि वे दूसरे हमले के लिए तैयार रहें। Saruman ने बहुत बड़ी सेना भेजी थी। थोड़ी देर में घमासान युद्ध शुरू हो जाता है। लेकिन तभी Elf सेना आ जाती है और Saruman की सेना पर भारी पड़ने लगती है।

लेकिन Uruk-hai दानव किले के गेट को विस्फोटक से उड़ा देते हैं और अंदर घुस जाते हैं। सब लोग किले के core area में चले जाते हैं। इस हमले में Elf कमांडर Haldir मारा जाता है।

**

फंतासी उपन्यास The Lord of the Rings summary in Hindi

Aragorn जाकर Theoden से कहता है कि पूरा जोर लगाकर Uruk-hai पर अंतिम हमला किया जाये। सब लोग फिर से Saruman की सेना से भिड़ जाते हैं। सुबह तक Theoden की सेना कमजोर पड़ने लगती है। सबको लगता है कि अब हार सुनिश्चित है।

लेकिन तभी Gandalf सेनापति Eomer और उसके सेना के साथ पहुँच जाता है। सब मिलकर Saruman की सेना पर हमला करते हैं और उन्हें हरा देते हैं। कुछ Uruk-hai भाग कर Fangorn जंगल में चले जाते हैं जहाँ पेड़ उन्हें मार डालते हैं।

इससे Theoden के लोगों की जीत होती है। लेकिन Gandalf कहता है कि Saruman बदला लेने की कोशिश करेगा।

**

उधर Gollum , Frodo और Sam को dead marshes से होते हुए Mordor के black gate तक ले जाता है। लेकिन कहता है कि उन्हें दूसरे रूट से जाना चाहिए। क्युँकि ब्लैक गेट को Sauron की आँख देखती रहती है।

लेकिन तभी उन्हें Gondor का प्रिंस Faramir पकड़ लेता है। वह मृत Boromir का भाई था। वह उन्हें पकड़ कर अपने राज्य ले जाता है। लेकिन Frodo उसे Ring की पूरी बात बताता है और कहता है कि Ring को नष्ट करना बहुत जरुरी है अन्यथा सारी मानवजाति, elf , dwarves, hobbits आदि मारे जायेंगे।

Frodo के आत्मविश्वास और अच्छाई से प्रभावित होकर Faramir उन्हें छोड़ देता है और वे अपने रास्ते आगे बढ़ जाते हैं।

Gollum फिर से उन्हें रास्ता दिखाने लगता है। लेकिन तभी Gollum के मन में Ring को पाने का लालच आ जाता है। और वह प्लान बनाता है कि दोनों Hobbits को Shelob नाम की भयानक मकड़ी के पास ले जायेगा ताकि वह उन्हें खा जाये और Ring उसकी हो जाये।

**

Helm Deep की लड़ाई जीतने के बाद सब लोग Rohan की राजधानी चले जाते हैं। एक दिन Gandalf को पता चलता है कि Saruman Gondor नाम के राज्य की राजधानी Minas Tirth पर हमले की योजना बना रहा है।

वह Pippin को लेकर Minas Tirth के लिए रवाना हो जाता है। वहाँ पहुँचकर वह वहाँ के चीफ Denethor को बताता है कि उनके राज्य पर हमला होने वाला था। लेकिन चीफ पागल हो चुका था और उन्हें कैद कर लेता है। Pippin किसी तरह कैद से निकल जाता है और कुछ मशालें जला देता है। इससे Rohan में उनके लोगों को पता चल जाता है कि Gandalf मुसीबत में है।

**

Summary : The Lord of the Rings in Hindi

दूसरी ओर Gollum , Frodo और Sam को गलत रास्ते से ले जा रहा था। वह एक प्लान के मुताबिक सारा खाना फेंक देता है और उसके टुकड़े Sam पर फेंक देता है। इससे Frodo को लगता है कि Sam सारा खाना खा गया है और शायद वह उसे मारकर Ring लेना चाहता है।

Gollum भी Frodo के कान भरता है और कहता है कि रात को Sam उसकी Ring लेना चाह रहा था। Frodo पर Ring का प्रभाव गहरा होता जा रहा था। वह गुस्से में भर जाता है और Sam को घर चले जाने का आर्डर देता है। Sam दुखी होकर वहाँ से चला जाता है।

इसके बाद Gollum , Frodo को Shelob मकड़ी की गुफा में भेज देता है। वह उस पर हमला करती है। Frodo इधर -उधर भागने लगता है। एक जगह उसे Gollum दिखता है जो उसे देखकर हँसता है। Frodo सब समझ जाता है कि यह सारी उसी की चाल है।

वह उस पर टूट पड़ता है और दोनों लड़ने लगते हैं। इसी झगड़े के दौरान Gollum नीचे खाई में गिर जाता है। Frodo बाहर जाने का रास्ता ढूँढने लगता है। लेकिन तभी मकड़ी पीछे से उसे डंक मार देती है।

परन्तु इससे पहले वह उसे कुछ और करती Sam वहाँ आ जाता है और मकड़ी को घायल कर देता है। घायल Frodo अपने जेब से चमकते द्रव्य की शीशी निकालता है। इससे वहाँ प्रकाश फैलता है और मकड़ी वहाँ से भाग जाती है। लेकिन इसके साथ ही Frodo बेहोश हो जाता है।

Sam को लगता है कि Frodo मर गया है। वह सोचता है कि अब उसे ही Ring को destroy करना पड़ेगा। वह Ring ले लेता है और आगे जाने लगता है।

लेकिन तभी Sam देखता है कि कुछ Orcs आकर Frodo को ले जाते हैं। वह समझ जाता है कि Frodo अभी जिन्दा है और मकड़ी ने सिर्फ उसे paralyse किया था। वह जाकर Orcs के यहाँ से Frodo को छुड़ा लेता है। सब Orcs आपस में ही लड़-मरने लगते हैं। और वे दोनों वहाँ से भाग जाते हैं।

**

उधर Theoden अपनी सेना को Gondor जाने के लिए तैयार करता है। Elf चीफ Elrond , Aragorn को नार्सिल नाम की तलवार देता है। और उससे कहता है कि Gondor का असली वारिस वही है। और उसे Saruman की सेना को हराकर सिंहासन पर बैठना चाहिए।

यह सुनकर Aragorn, अपने दोस्तों Legolas और Gimli के साथ paths of dead के लिए निकल जाता है। वहाँ वह मृत लोगों की सेना को जगाता है और कहता है कि अगर वे Gondor के लिए लड़ेंगे तो वह उन्हें उनके शाप से मुक्त कर देगा। वे सब इसके लिए तैयार हो जाते हैं।

**

Saruman की Orc सेना Gondor की राजधानी Minas Tirth पर हमला कर देती है। चीफ Denethor पागल होकर खुद को आग में जला लेता है। Theoden की सेना बहादुरी से Orc army से लड़ती है। लेकिन इस युद्ध में Theoden मारा जाता है।

तभी Aragorn मृत लोगों की सेना लेकर आ जाता है जो Saruman की सेना को मार देती है। और इस तरह वे जीत जाते हैं। Aragorn मृत लोगों को श्राप मुक्त कर देता है। और उनकी आत्मा स्वर्गलोक चली जाती है।

फिर Aragorn कहता है कि उन सबको मिलकर अब Sauron की सेना पर Mordor जाकर हमला करना चाहिए। इससे उसका ध्यान भटक जायेगा और वह Frodo और Sam को नहीं देख पायेगा।

यह निर्णय लेकर सब लोग Mordor के black gate पर पहुँच जाते हैं। और वहाँ Sauron की सेना से भयानक युद्ध छिड़ जाता है।

**

English novel : The Lord of the Rings summary in Hindi

Frodo और Sam , Mount Doom के अंदर पहुँच जाते हैं। लेकिन तभी Gollum फिर से वहाँ आ जाता है और उन पर हमला करके Ring छीन लेना चाहता है।

Sam , Gollum को काबू में कर लेता है और Frodo को जल्दी से Ring, खौलते हुए लावा में फेंक देने के लिए कहता है।

लेकिन तभी Ring, Frodo को अपने काबू में कर लेती है और वह उसे फेंकने के बजाये अपनी अंगूठी में पहन लेता है। और गायब हो जाता है। तभी Gollum उस पर कूद जाता है और अंगूठी निकाल लेता है। Frodo होश में आता है और Gollum से लड़ने लगता है।

लड़ते हुए Frodo और Gollum चोटी से लटक जाते हैं। Sam , Frodo को ऊपर खींच लेता है लेकिन Gollum का हाथ छूट जाता है। और वह अंगूठी के साथ नीच गिर जाता है। Ring लावा में गिरकर पिघल जाती है और पूरी तरह नष्ट हो जाती है।

अंगूठी के नष्ट होते ही Mount Doom भी बर्बाद होने लगता है। साथ ही Sauron और उसकी सेना भी मारी जाती है।

Gandalf , eagles को भेजकर Frodo और Sam को बचा लेता है। फिर सब लोग Minas Tirth के महल में इक्कठा हो जाते हैं।

वहाँ Aragorn को Gondor का राजा नियुक्त किया जाता है। और वह Arwen से शादी कर लेता है। कुछ दिन बाद Hobbits भी अपने घर Shire लौट आते हैं। Sam अपने प्रेमिका Rosie से शादी कर लेता है।

कुछ सालों बाद Frodo फिर से अपने अंकल Bilbo, Gandalf और Elves के साथ एक नए adventure के लिए निकल जाता है।

समाप्त।

दोस्तो , उम्मीद है आपको इस fantasy novel की समरी (The Lord of the Rings summary in Hindi) पसंद आयी होगी। हमेशा की तरह comment करके मेरा उत्साह बढ़ायें। धन्यवाद।

Read more fantasy novels:

Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi

3 thoughts on “The Lord of the Rings summary in Hindi”

  1. 1.the gangster the cop the devil
    2.The Mummy Series.
    3.Percy Jackson series.
    4. Jack the Giant Slayer
    5.The Golden Compass
    6. Narnia

    Reply

Leave a Comment