Murder on the Orient Express summary in Hindi

Mystery novel – Murder on the Orient Express summary in Hindi by Agatha Christie

एक बार डिटेक्टिव Poirot Oriental express नामक train से से लंदन की यात्रा कर रहा था। उसे बड़ी मुश्किल से सीट मिली थी। तभी वह देखता है कि उसका दोस्त Bouc भी उसी बर्थ में था। इसके अलावा लगभग 13 और पैसेंजर भी उसी बर्थ में थे।

तभी Ratchett नाम का एक आदमी Poirot के पास आता है और कहता है कि कोई उसकी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। और वह उसे बचाये। लेकिन Poirot उसे बिलकुल भी पसंद नहीं करता था। और कहता है कि वह उसकी कोई हेल्प नहीं कर सकता। इसके बाद Ratchett अपने कम्पार्टमेंट में चला जाता है।

**

अगली सुबह Ratchett के कमरे से एक चीख सुनायी देती है। जब कंडक्टर उसके दरवाजे को knock करता है तो अंदर से french में बोला जाता है – सब ठीक है। मुझे कुछ धोखा हो गया था।

इसके बाद Hubbard नाम की महिला अपने बर्थ की घंटी बजाती है। और कंडक्टर से कहती है कि कोई उसके बर्थ में था। लेकिन कंडक्टर पूरे बर्थ में देखता है, पर वहां कोई नहीं था।

Poirot पानी के लिए घंटी बजाता है। कंडक्टर उसके लिए पानी लाता है और बताता है कि train भारी बर्फ-बारी के कारण रुक गयी है।

**

अगली सुबह Poirot सो कर उठता है और देखता है कि train अभी भी रुकी पड़ी थी। Bouc आकर Poirot को बताता है कि किसी ने Ratchett का क़त्ल कर दिया है। और कातिल शायद अभी भी train में है। क्युँकि बाहर इतना बर्फ पड़ा है कि कोई भी मर जायेगा।

Poirot जाकर Ratchett के कम्पार्टमेंट को चेक करता है। Ratchett की लाश फर्श पर पड़ी थी और उसके जिस्म पर 12 बार चाकू मारे गए थे। कम्पार्टमेंट की खिड़की खुली हुई थी। लेकिन बाहर कोई भी फुटप्रिंट के निशान नहीं थे। जिसका मतलब था कातिल भागा नहीं था।

वहां एक रुमाल भी मिलता है जिस पर H लिखा हुआ था। इसके अलावा एक माचिस और एक जला हुआ कागज मिलता है। कागज पर Armstrong लिखा हुआ था।

**
उस कागज के टुकड़े से Poirot को पता चलता है कि आखिर Ratchett वास्तव में कौन था। दरअसल वह Cassetti नाम का एक kidnapper था। बहुत साल पहले उसने 3 साल की बच्ची Daisy Armstrong को किडनैप कर लिया था।

उसे छोड़ने के बदले उसने Armstrong family से बहुत बड़ी रकम ली। लेकिन उसने Daisy को पहले ही मार दिया था। यह सब पता चलने पर Daisy की गर्भबती माँ को समय से पहले ही बच्चा हो जाता है। जिससे उसकी और बच्चे दोनों की मौत हो जाती है।

इसके बाद Daisy के पिता ने इस दुःख के कारण खुद को गोली मार ली थी।

इस तरह सारा परिवार खत्म हो गया था। Cassetti भागकर दूसरे देश चला गया था और अब Ratchett बनाकर रह रहा था।

**

Murder on the Orient Express summary in Hindi by Agatha Christie

इसके बाद Poirot एक -एक करके सब यात्रियों से पूछताछ करता है। लेकिन सब के सब निर्दोष लगते हैं।

एक दो पर जरूर शक जाता है। जैसे Hector नाम के आदमी को पता था कि Armstrong लिखा हुआ एक नोट मिला था। वैसे ही Mrs Hubbard कहती है कि शायद कातिल उसके कमरे में आया था। लेकिन किसी को वहां कोई नहीं मिलता।

तभी काफी लोग कहते हैं कि उन्होंने रात को एक लेडी को देखा था जिसने लाल रंग का Kimono पहन रखा था।
सबके luggage को चेक किया जाता है लेकिन कहीं भी लाल रंग का Kimono नहीं मिलता।

इसी दौरान Poirot देखता है कि Countess Andrenyi नाम की महिला का luggage कुछ गीला था। और उसके नाम का लेबल भी पानी से मिट गया था। मनो वह अपनी identity छुपाना चाह रही थी।

**

सबका luggage चेक करने के बाद Poirot और Bouc इस केस के बारे में चर्चा करने लगते हैं। और सारे facts की लिस्ट बनाते हैं। Poirot गहन सोच -विचार में डूब जाता है।

अचानक से वह कहता है कि उसने इस mystery को solve कर लिया है। वह सबको बुलाता है और एक -एक करके सबकी असली identity बताने लगता है।

दरअसल वहाँ मौजूद 12 यात्री किसी न किसी तरह से Daisy Armstrong की family से जुड़े थे। Countess Andrenyi दरअसल Daisy की मौसी थी। बाकि यात्रियों में कोई Daisy की गवर्नेस थी, तो कोई फैमिली का butler , क्लर्क, या दूसरा कोई रिश्तेदार।

हर कोई Armstrong family के नष्ट होने से दुखी था और Cassetti से बदला लेना चाहता था।

इसलिए उन सब 12 लोगों ने मिलकर यह प्लान बनाया और Cassetti को मारा था। इसलिए उसके जिस्म पर 12 चाकुओं के निशान थे।

**

Novel – Murder on the Orient Express summary in Hindi

लेकिन Poirot उन्हें direct blame नहीं करता। वह कहता है कि Cassetti के मर्डर को लेकर उसके पास दो theories हैं।

पहली theory के अनुसार कोई पिछले station पर चढ़ा होगा और Cassetti को मारकर खिड़की से भाग गया था। और दूसरी theory के अनुसार उन सब 12 लोगों ने मिलकर Cassetti को मारा था।

तभी Mrs Hubbard कहती है कि दूसरी theory सच है। और वह इस murder की मास्टरमाइंड थी।

लेकिन Poirot अपने दोस्त Bouc को कहता है कि पुलिस को बताये कि मर्डर पहली theory के अनुसार हुआ है। ताकि उन सबको बचाया जा सके।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको Murder on the Orient Express summary in Hindi अच्छी लगी होगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment