Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi

Book 1 – Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi : Harry Potter नाम के ग्यारह साल के एक लड़के को पता चलता है कि दरअसल वह एक जादूगर है। जब वह पढ़ने के लिए जादू के स्कूल Hogwarts जाता है तो एक बड़ा खतरा उसका इंतजार कर रहा होता है। नीचे पढ़िए और जानिये कैसे वह अपने साहस और प्रतिभा से खुद को और सारे स्कूल को बचा पाता है।

Author:  J. K. Rowling

Harry Potter and the Philosopher's Stone summary in Hindi

Harry Potter and the Philosopher’s Stone
(Summary in Hindi)

एक रात Hogwarts नाम के जादू के स्कूल के हेडमास्टर Dumbledore, लंदन में एक घर के बाहर प्रकट होते हैं।

वहाँ उन्हें उसी स्कूल की एक professor जिनका नाम McGonagall था, भी मिलती हैं। वह वहाँ बिल्ली बनकर घूम रही थीं। लेकिन हेडमास्टर को देखकर वह औरत में बदल जाती हैं।

Dumbledore उन्हें बताते हैं कि Voldemort नाम के काली शक्तियों वाले जादूगर ने Mr और Mrs Potter
की हत्या कर दी है। लेकिन उनका नवजात बच्चा जिसका नाम Harry Potter था, उसके हमले में जीवित बच गया था।

Voldemort का जादू उल्टा पड़ गया था और उसने उसे पर ही पलटवार कर दिया था। जिससे Voldemort बहुत कमजोर हो गया था। और वहाँ से भाग गया था।

Dumbledore ने बच्चे को बचा लिया था। और उसे उसकी मौसी Petunia के घर छोड़ने का निर्णय लिया था।
इस वक़्त वे उसी के घर के बाहर खड़े थे।

तभी आसमान में उड़ती ही bike नजर आती है। और उससे Hagrid नाम का giant उतरता है। वह कम्ब्ल में लिपटे नवजात Harry को Dumbledore को दे देता है।

इसके बाद Dumbledore नन्हे Harry को Petunia के घर के दरवाजे पर रख देते हैं। इसके साथ ही उसके नाम एक खत भी रख देते हैं।

जिसमें बताया गया था कि उसकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रही थी। और Harry को उसी को पालना था।इसके बाद वे तीनों वहाँ से चले जाते हैं।

**
समय के साथ Harry दस साल का हो जाता है। वह Vernon और Petunia के घर पर रह रहा था। जो उसके मौसा -मौसी लगते थे। और उससे बहुत ही बुरा व्यवहार करते थे।

कमरे के बजाय उसे सीढ़ी के नीचे एक अलमारी के अंदर सोने के लिए कहा गया था। इसके साथ ही उसका Dudley नाम का cousin भी था। जो उसे हमेशा bully करता था।

**

एक दिन Dudley के जन्मदिन पर सारा परिवार चिड़ियाघर घूमने गया। Dudley वहाँ भी Harry को तंग कर रहा था।

तभी Harry ने अनजाने में ही एक अजगर के chamber के शीशे को गायब कर दिया। इससे अजगर बाहर निकल आया। Dudley उस chamber में गिर गया और शीशा फिर से वापस लग गया। इससे Dudley अंदर कैद हो गया और जोर -जोर से रोने लगा।

किसी तरह कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला। घर आकर अंकल Vernon ने इस हरकत के लिए Harry को अलमारी में बंद कर दिया। और रात का खाना भी नहीं दिया।

दरअसल Harry से वक़्त -वक़्त पर जादू की चीजें हो जाया करती थीं। जिसे उसके अंकल – आंटी बहुत बुरा मानते थे। लेकिन Harry को खुद भी नहीं पता था कि ऐसा क्यों होता था।

**

एक बार अचानक से Uncle Vernon के घर, बहुत से उल्लू Harry के नाम के Letter लेकर आने लगते हैं।
Uncle Vernon उन सब letters को फाड़ देते हैं और Harry को पढ़ने नहीं देते।

लेकिन फिर घर के कोने -कोने से जादुई Letters आने लगते हैं। इस सब से बचने के लिए Uncle Vernon पूरे परिवार को एक Island वाले घर पर ले जाते हैं।

लेकिन आधी रात को जब Harry Potter जब 11 साल का हो जाता है तो Hagrid वहाँ cake लेकर आता है।
वह Harry को बताता है कि वह वास्तव में एक जादूगर है।

फिर वह Harry को उसका letter देता है जो जादू के स्कूल Hogwarts से आया था। Hagrid उसे बताता है कि अब उसे Hogwarts स्कूल में पढ़ना है। और letter भी उसी से related था।

हैरी के अंकल – आंटी उसे Hogwarts नहीं जाने देना चाहते थे। लेकिन Hagrid के सामने वे कुछ नहीं कर पाए।

**

Harry Potter and the Philosopher’s Stone Hindi summary

अगले दिन Hagrid, Harry को लंदन ले जाता है।

वहाँ वे जादू से Diagon alley नामकी गली में प्रवेश करते हैं। Harry वहाँ देखता है कि सारे जादूगर वहाँ अपने बच्चों के लिए स्कूल की किताबें और दूसरी चीजें खरीद रहे थे।

सबसे पहले Hagrid Harry को Gringot नाम के बैंक में ले जाता है। Harry देखता है कि उसके मां-बाप
उसके लिए बहुत सा पैसा छोड़ गए थे।

वह वहाँ से कुछ पैसे ले लेता है। और देखता है कि Hagrid एक vault से रहस्य्मयी पैकेट उठाता है।

फिर Harry Diagon Alley से अपने लिए uniform, किताबें और दूसरी चीजें लेता है। एक दुकान से वह जादू की छड़ी भी लेता है। वह छड़ी उसी material से बनी थी जिससे Voldemort की छड़ी बनी हुई थी।

इसके बाद Hagrid Harry को Hedgwig नामका उल्लू गिफ्ट में देता है।

**
कुछ दिन बाद Hogwarts जाने की date आ जाती है।

Harry सारा सामान लेकर train के station पर जाता है और जैसा Hagrid ने कहा था platform number
9 by 3/4 ढूँढने लगता है। लेकिन उसे ऐसा कोई platform नजर नहीं आता।

तभी वह Weasley परिवार से मिलता है। जो उसे platform 9 by 3/4 पहुँचने का तरीका बताते हैं। वहीं उसकी मुलाकात Ron से भी होती है। जो आगे चलकर उसका best friend बनता है।

प्लेटफार्म पर पहुँचकर Harry Hogwarts Express नाम की train में बैठ जाता है। वहीं उसकी मुलाकात Hermione से भी होती है। वह भी बाद में उसकी best friend बनती है।

वे तीनों एक ही apartment में यात्रा करके Hogwarts स्कूल पहुँचते हैं।

**
Hogwarts पहुँचने sorting hat सब students को अपने टैलेंट के हिसाब से अलग -अलग houses में भेजता है। स्कूल में चार houses थे – Gryffindor, Hufflepuff, Ravenclaw, और Slytherin.

Harry, Ron और Hermione तीनों को हैट Gryffindor में रखता है। इस से वे बहुत खुश होने लगते हैं।

**

इसके बाद उनकी जादू की पढ़ाई शुरू हो जाती है। वे तरह -तरह के विषय पढ़ते हैं। धीरे – धीरे Harry को लगता है कि Snape नाम का प्रोफेसर जो potions के बारे में पढ़ाता था, उसे पसंद नहीं करता है।

वह इसके बारे में Hagrid से बात करता है। लेकिन Hagrid उसे भरोसा दिलाता है कि Snape बहुत अच्छा
टीचर है। और शायद Harry को उसके बारे में गलतफहमी हुई थी।

एक दिन नए students को झाड़ू पर उड़ने का पहला सबक दिया जा रहा था। इसी बीच Neville नाम का लड़का घायल हो जाता है। Teacher उसे hospital ले जाती है।

तभी Malfoy नाम का दुष्ट लड़का Neville का गिरा हुआ एक यंत्र (Remembrall) उठा लेता है। जब Harry
उस यंत्र को वापस करने के लिए कहता है तो वह उसे लेकर झाड़ू पर उड़ जाता है।

लेकिन Harry भी अपने झाड़ू पर सवार होकर उसका पीछा करने लगता है। तभी Malfoy उस यंत्र को हवा में उछाल देता है। Harry फुर्ती से लपककर उस यंत्र को पकड़ लेता है।

प्रोफ़ेसर McGonagall अपने कमरे की खिड़की से Harry को ऐसा करते हुए देख लेती है। लेकिन वह उसे सजा देने के बजाय Quidditch टीम में seeker बना देती है।

एक दिन Harry, Ron और Hermione भटक कर castle के एक विचित्र कमरे में पहुँचते हैं। लेकिन वहाँ देखते हैं कि तीन सिरों वाला एक भयानक कुत्ता फर्श पर लगे trapdoor की रक्षा कर रहा था। वह उन पर टूट पड़ता है। और वे तीनों जान बचा कर वहाँ से भागते हैं।

**

एक रात castle में कोई एक Troll छोड़ देता है। इससे सभी students में खलबली मच जाती है। Teachers सभी students को उनकी dormitories में ले जाते हैं।

लेकिन Harry और Ron देखते हैं कि Hermione वॉशरूम गई थी। वे वहाँ पहुँचते हैं। Troll ने Hermione पर हमला कर दिया था। वे दोनों मिलकर उसे बेहोश कर देते हैं। Hermione उन दोनों को सजा से बचाने के लिए झूठ बोलती है कि यह सब उसकी गलती से हुआ है।

**
एक दिन Quidditch का मैच चल रहा था। तभी अचानक से Harry का झाड़ू हवा में तेजी से हिचकोले खाने लगता है। Hermione देखती है कि Snape कोई मंत्र बड़बड़ा रहा था। उसे लगता है कि Snape ने Harry के झाड़ू पर कोई जादू कर दिया है।

वह चुपके से Snape के कपड़ों में आग लगा देती है। इससे Snape का ध्यान बँट जाता है। और Harry की झाड़ू फिर से ठीक से उड़ने लगती है। वह Snitch को पकड़ लेता है और Gryffindor की टीम उस दिन का मैच जीत जाती है।

**
Christmas के मौके पर कोई Harry को उसके पिता का invisibility cloak गिफ्ट के तौर पर भेजता है। इसे पहनकर वह अदृशय हो सकता था।

वह इसे पहनकर रात को castle में घूमने लगता है। उसे एक कमरे में Mirror of Erised मिलता है। उस शीशे में आदमी को अपनी सबसे गहरी इच्छा दिखाई देती थी।

जब Harry उस शीशे में देखता है तो उसे अपने माता-पिता जीवित दिखते हैं। जिसका मतलब था उसकी सबसे गहरी इच्छा अपने माता – पिता को जिंदा देखने की थी।

तभी Dumbledore आकर उसे जिंदगी और मौत के बारे में समझाते हैं। बाद में वे उस शीशे को वहाँ से हटवा भी देते हैं।

Christmas के बाद पता चलता है कि Gringots बैंक में डकैती पड़ी थी। लेकिन जिस Vault को लूटने की कोशिश की गयी थी उसके सामान को Hagrid ने पहले ही उठा लिया था। और यह बात Harry को पता भी थी।

इससे तीनों बच्चे इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि तीन सिरों वाला कुत्ता Philosopher’s stone की रक्षा कर रहा
था। Philosopher’s stone किसी भी व्यक्ति को अमर बना सकता था। और बहुत सी दौलत भी देता था।

और उसका असली मालिक Dumbledore का पुराना दोस्त Nikolas था, जो 500 साल से भी ज्यादा उम्र का था।

**
एक दिन Hagrid poker की एक game जीत जाता है। और इनाम में उसे Dragon का अंडा मिलता है। लेकिन Hogwartss में Dragon को पालना illegal था।

Harry, Ron और Hermione जब Hagrid से मिलने जाते हैं तो उनके सामने अंडे से Dragon पैदा होता है।
Ron कहता है कि वह उसे Romania भेज दे। Ron का भाई वहाँ dragons की पढ़ाई करता था। वह उसका ख्याल रखेगा।

इसके बाद वे तीनों चालाकी से Hagrid से जान लेते हैं कि music बजाकर तीन सिरों वाले कुत्ते को सुलाया जा सकता है। लेकिन वापस लौटते वक़्त Malfoy उन्हें देख लेता है। और उनकी शिकायत कर देता है।

सजा के तौर पर उन्हें रात को Hagrid के साथ Forbidden Forest में जाना था जो पता कर रहा था कि
Unicorns को कौन मार रहा है। जंगल में Harry देखता है कि एक नकाबपोश Unicorn का खून पी रहा था।

वह नकाबपोश Harry पर हमला करता है लेकिन वहां एक centaur आ जाता है। जो आधा नर और आधा
घोडा होता है। वह नकाबपोश को भगा देता है और Harry को बताता है कि वह आदमी Voldemort था।

वह बहुत कमजोर हो चुका था इसलिए खुद को फिर से शक्तिशाली बनाने के लिए उन जानवरों का खून पी रहा था। इसके बाद Hagrid सबको वापस castle में ले आता है।

Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary हिंदी में

**

तीनों बच्चे इस नतीजे पर पहुँचते हैं कि Voldemort ही Philosopher’s stone को हासिल करना चाहता है।
ताकि वह अमर हो सके। और इसके लिए वह शायद Snape की सहायता ले रहा हो।

Harry फैसला करता है कि Voldemort से पहले वह Philosopher’s stone को हासिल करेगा।

एक रात तीनों दोस्त उसी कमरे में पहुंचते हैं जहाँ पर 3 सिरों वाला कुत्ता बैठा हुआ था।

वे तरह -तरह के जादू करके बहुत सी बाधाओं को पार करते हैं। अंत में Harry अकेला ही एक कमरे में पहुंच
जाते हैं। जिसके मध्य Mirror of Erised रखा हुआ था।

लेकिन Harry देखता है कि प्रोफेसर Quirrell पहले से ही वहाँ मौजूद था। वह भी Philosopher’s stone
को खोज रहा था। तभी Quirrell, Harry को पकड़कर Mirror के सामने ले आता है। और उससे पूछता है कि बताओ तुम्हें क्या दिख रहा है।

Harry जब शीशे में देखता है तो उसे Philosopher’s stone दिखता है। जब वह अपनी जेब में हाथ डालता है
तो महसूस करता है कि Philosopher’s Stone उसकी जेब में आ चुका था।

लेकिन वह Quirrell को झूठ बता देता है कि उसे Quidditch का कप देख रहा है। लेकिन तभी कमरे में एक आवाज गूंजती है और Quirrell से कहती है कि लड़का झूठ बोल रहा है। फिर आवाज Quirrell से कहती है कि वह लड़के से बात करना चाहता है।

तभी Quirrell अपनी पगड़ी उतारता है और Harry देखता है कि Quirrell के सिर के पीछे Voldemort का
चेहरा था। वह Quirrell में रह रहा था।

Voldemort Harry से कहता है कि उसे Philosopher’s Stone दे दे और उसके टीम में शामिल हो जाये।
वह उसे महान बना देगा। लेकिन Harry उसे बुरी तरह दुत्कार देता है। और उसे murderer कहकर बुलाता है ।

इसके बाद Harry दरवाजे की तरफ भागता है। Voldemort Quirrell से उसे पकड़ने को कहता है।

लेकिन जब Quirrell Harry को छूता है तो उसके हाथ जलने लगते हैं। जल्दी ही Voldemort धुएँ में बदल जाता है। वह Harry पर हमला करता है जिससे वह बेहोश हो जाता है।

Novel : Harry Potter and the Philosopher’s Stone – summary in Hindi

जब Harry को होश आता है तो वह खुद को हॉस्पिटल में बिस्तर पर पाता है। उसकी बगल में Dumbledore बैठे हुए थे। वे उसे बताते हैं कि उन्होंने आकर Voldemort को भगा दिया था। और अब वे अपने दोस्त
Nicolas से मिलकर Philosopher’s stone को नष्ट कर देंगे ताकि Voldemort उसे कभी ना पा सके।

साथ ही Dumbledore यह भी बताते हैं कि वास्तव में Quirrell वोल्डेमॉर्ट का साथ दे रहा था। Harry की झाड़ू पर जादू भी उसी ने किया था। Snape तो केवल उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था।

इसके साथ ही castle में Troll भी Quirrell ने छोड़ा था। ताकि सबका ध्यान भटक जाए और Voldemort अंदर से Philosopher’s stone चुरा सके।

इसके बाद Harry पूछता है कि जब Quirrell के जरिये Voldemort ने उसे छुआ तो उसके हाथ जल क्यों गए।

Dumbledore ने कहा कि यह Harry की माँ के जादू का असर है। ऐसा जादू जिसे Voldemort कभी समझ नहीं पायेगा।

Harry ने पूछा कि वह कौन सा जादू है? Dumbledore ने उत्तर दिया – प्यार का जादू।

Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi


इसी के साथ Harry का Hogwarts में 1 साल पूरा हो जाता है। गर्मी की छुट्टियों में घर जाने से पहले सब students को महाभोज (feast) दिया जाता है।

Dumbledore, House Cup के winner की घोषणा करने उठते हैं। सब को पता था कि हमेशा की तरह Slythrin कप जीत चुका था । क्युँकि उनके सबसे ज्यादा marks थे।

लेकिन तभी Dumbledore, Harry, Ron, Hermione और Neville को उनके अदम्य साहस के लिए extra marks देते हैं। इससे Gryffindor के marks बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं और वे House Cup जीत जाते हैं।

सब लोग ख़ुशी से झूम उठते हैं।

इसके बाद गर्मी की छुटियों की घोषणा हो जाती है। और Harry एक बार फिर अपने क्रूर अंकल – आंटी के साथ रहने, ट्रेन से लंदन के लिए रवाना हो जाता है।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे Amazon.in से इस novel को मँगवाने के लिए यहाँ CLICK करें .

Thank you.

Read more:

Book 2 – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

Book 3 – Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

Book 4 – Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi 

Book 5 – Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

Book 6 – Harry Potter and the Half Blood Prince summary in Hindi

Book 7 – Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Gone with the Wind summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

दोस्तो, तो यह थी हैरी पॉटर श्रृंखला की 7 किताबों में से पहली किताब- Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi । उम्मीद है पसंद आयी होगी।

3 thoughts on “Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi”

Leave a Comment