The Mysterious Affair at Styles by Agatha Christie Hindi summary

Emily नाम की wealthy महिला एक सुबह मृत पायी जाती है। आखिर उसे किसने और कैसे मारा था। पढ़िए Agatha Christie के इस mystery उपन्यास The Mysterious Affair at Styles – summary in Hindi में।

Author : Agatha Christie

The Mysterious Affair at Styles
by Agatha Christie
(Summary in Hindi)

Emily नाम की wealthy महिला एक सुबह मृत पायी जाती है। जाँच करने पर पता चलता है कि उसकी Strychnine नाम का जहर देकर हत्या की गयी थी।

Emily के घर में कई लोग रहते थे। उसके पहले पति की मृत्यु हो गयी थी। लेकिन उसने अपने से 20 साल छोटे Alfred से शादी कर ली थी।

इसका अलावा Emily के दो सौतेले बेटे John और Lawrence भी उस घर में रहते थे। John शादीशुदा था और उसकी पत्नी का नाम Mary था। साथ ही Emily की सेक्रेटरी Evelyn भी वहीं रहती थी। उसे Alfred जरा भी पसन्द नहीं था।

अब हत्या का शक इन सब लोगों पर था। Emily की मृत्यु के बाद उसकी जायदाद उसके दोनों बेटों John और Lawrence को जानी थी। लेकिन जब Emily ने Alfred से शादी कर ली तो ये जायदाद Alfred को जा सकती थी।

सबको पता था कि Emliy ने एक वसीयत बनाई हुई थी। लेकिन वह समय -समय पर उस वसीयत को चेंज करती रहती थी।

**
हत्या के समय Arthur नाम का एक दोस्त Emily के घर पर था। वह इस मर्डर की investigation के लिए Hercule Poirot को बुलाता है। जो उसका दोस्त था।

Hercule Poirot अपनी investigation शुरू करता है। उसे पता चलता है कि murder से पहले Emily की उसके कमरे में किसी के साथ बहस हुई थी। वह या तो John था या Alfred।

Emily की मौत से सबसे ज्यादा फायदा Alfred को ही होना था। इसलिए हत्या का शक उस पर ही जाता है। लेकिन पता चलता है कि मर्डर वाले दिन Alfred कहीं बाहर गया हुआ था। और उसके पास इस बात के पुख्ता सबूत थे। वहाँ न होने के कारण वह Emily को Strychnine नहीं दे सकता था।

Poirot को Emily के कमरे में उसका ब्रीफ़केस मिलता है। जिसे जबरदस्ती तोडा गया था। किसी ने उस ब्रीफ़केस से कुछ निकाला था।

And Then There Were None by Agatha Christie Hindi summary

**

इस मर्डर की जाँच police इंस्पेक्टर Japp भी कर रहा था। उसे Alfred पर ही हत्या का शक था। क्युँकि उसे उसका बर्ताब कुछ अजीब लग रहा था। वह उसे arrest करके थाने ले जाना चाहता था। Alfred इसके लिए तैयार था।

लेकिन तभी Poirot वहाँ आता है। उसने इंस्पेक्टर को Alfred को अरेस्ट करने से रोक दिया। उसके हाथ में दवाई के order की पर्ची थी। Poirot इंस्पेक्टर को पर्ची दिखाकर कहता है कि John ने Strychnine का आर्डर किया था और पर्ची पर उसके sign हैं।

हत्या का शक अब John पर जाता है। लेकिन वह कहता है कि उसने कभी Strychnine आर्डर नहीं किया था। और उस समय वह कहीं बाहर गया था। लेकिन जब उससे इस बात का सबूत माँगा जाता है तो वह कोई सबूत नहीं दे पाता।

लिहाजा इंस्पेक्टर John को अरेस्ट करके ले जाता है।

**

लेकिन जल्दी ही Poirot इस हत्या की गुथी को सुलझा लेता है। वह बताता है कि यह मर्डर Alfred ने किया है। और इसमें उसका साथ Evelyn ने दिया था। वे दोनों सबके सामने दुश्मन होने का नाटक करते थे। लेकिन छुपके से उनका अफेयर चला हुआ था।

दरअसल Evelyn ने John के कमरे में एक फर्जी letter रख दिया था। जो Emily ने पढ़ लिया था। लेटर पढ़कर Emily को लगा कि John का कोई अफेयर चल रहा है। वह John से बहुत गुस्सा हुई और उसे बहुत डाँटा। क्युँकि John पहले ही शादीशुदा था। लेकिन John ने कहा कि उसे नहीं पता यह letter कहाँ से उसके कमरे में आया। लेकिन Emily ने उस पर यकीन नहीं किया।

यही बहस घर के लोगों ने सुनी थी। इसके बाद Emily ने अपनी वसीयत बदल दी। उसने John को प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया और प्रॉपर्टी Alfred के नाम कर दी।

लेकिन जब वह stamps लेने Alfred के कमरे में पहुँची तो उसे Alfred का लिखा हुआ अधूरा नोट मिला। उसने यह note Evelyn के लिए लिखा था। उसमें उसने Emily की हत्या के प्लान के बारे में लिखा था।

नोट पढ़कर Emily को सदमा लग गया। वह नोट लेकर गुस्से से अपने कमरे में चली गयी। उसने वसीयत फाड़ दी और Alfred के नोट को ब्रीफ़केस में रख दिया।

बाद में जब Alfred को लगा कि नोट को Emily ले गयी है तो उसने ब्रीफ़केस को जबरदस्ती तोड़ कर वह नोट निकाल लिया था।

**

Novel : The Mysterious Affair at Styles By Agatha Christie (Hindi Summary)

अब रही बात Strychnine जहर की। तो वह जहर मर्डर वाले दिन नहीं दिया गया था। बल्कि एक महीने से दिया जा रहा था।

दरअसल Evelyn ने John की हैंडराइटिंग में Strychnine आर्डर किया था। ताकि हत्या का शक John पर जाये। और ऐसा हुआ भी।

इसके बाद Alfred ने Strychnine को Emily की दवाई में मिला दिया जो वह हर दिन सोने से पहले लेती थी।

मर्डर वाले दिन उसने दवाई की आखिरी dose ली थी। Strychnine शीशी की तली पर जमा हुआ था और काफी गाढ़ा हो चुका था। इतनी ज्यादा मात्रा में Strychnine लेने से Emily की मौत हुई थी।

**

जब Poirot ने सबके सामने यह रहस्य reveal किया तो Alfred ने अपन गुनाह मान लिया। इसके बाद उसे और Evelyn को अरेस्ट कर लिया जाता है। जबकि John को बरी कर दिया जाता है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है आपको यह उपन्यास (The Mysterious Affair at Styles By Agatha Christie – summary in Hindi) पसंद आया होगा। अगर आप किसी और novel की summary चाहते है तो नीचे comment करके बतायें। हम उसे जरूर पब्लिश करेंगे। धन्यवाद।

The Murder of Roger Ackroyd summary in Hindi

by Agatha Christie

Leave a Comment