And Then There Were None by Agatha Christie Hindi summary

एक Island पर 10 लोगों की लाशें पायी जाती हैं। आखिर उन्हें किसने और कैसे मारा था। पढ़िए Agatha Christie के इस महान mystery novel – And Then There Were None Hindi summary में .

Author : Agatha Christie

And Then There Were None
(Novel summary in Hindi)

एक बार आठ लोगों को एक रईस आदमी का गुमनाम खत मिलता है जिसमें उन्हें एक Island पर invite किया गया था। उन सबको बहुत पैसों वाली कोई न कोई जॉब ऑफर की गयी थी। निश्चित दिन को वे सब उस Island पर पहुँच जाते हैं।

वहाँ सबसे पहले उन्हें घर की देखभाल करने वाले बटलर Thomas Roger और उसकी पत्नी Ethel Roger मिलते हैं। वे उनका स्वागत करते हैं। और उन्हें बताते हैं कि घर के मालिक Mr Owen कल पहुंचेंगे।

इसके बाद उन्हें लजीज dinner करवाया जाता है। लेकिन dinner के बाद वहाँ एक टेप बजता है। जिसके द्वारा एक -एक करके उन आठों के past में किये गए crime बताये जाते हैं। यह भी पता चलता है कि वे सब सजा से बच गए थे। यह सब सुनकर वे सब हैरान हो जाते हैं।

वे घर के बटलर Thomas और Ethel से घर के मालिक के बारे में पूछते हैं। लेकिन वे बताते हैं कि उन्हें भी Owen के बारे में कुछ पता नहीं है। और उन्हें भी एक दिन पहले बटलर की जॉब के बहाने वहाँ बुलाया गया था। Audio tape पर उनके crime के बारे में भी बताया गया था।

तो इस तरह उन दोनों को मिलाकर उस घर में कुल 10 लोग थे। उन सबके नाम और उनके गुनाह इस प्रकार से थे :

1) Anthony Marston – उसने लापरवाही से कार को तेज speed में चलाया था जिससे दो बच्चों की एक्सीडेंट हो गया था और उनकी मौत हो गयी थी।

2) Thomas Rogers – उसने अपनी पत्नी Ethel को अपने पूर्व employer को ऐन वक़्त पर दवाई देने से मना कर दिया था। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। वह उसकी सम्पति हड़पना चाहता था।

3) Ethel Rogers – उसने पति Thomas के कहने पर अपने employer को वक़्त पर दवाई नहीं दी थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी।

4) General John – उसने एक युवा अफसर को जान -बूझकर एक आत्मघाती मिशन पर भेजा था। जिस में उसकी मौत लाजमी थी और हो भी गयी थी। क्युँकि उस युवक का जनरल की पत्नी से अफेयर चल रहा था।

5) Emily Brent – उसने अपनी teenager maid को नौकरी से निकाल दिया था। क्युँकि वह कुँवारी प्रेग्नेंट हो गयी थी। नौकरी चले जाने से maid ने पानी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी।

6) Doctor Edward Armstrong – वह एक डॉक्टर था। और उसने शराब पीकर एक patient का ऑपरेशन किया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी।

7) William Blore – उसने एक आदमी के खिलाफ कोर्ट में गलत गवाही दी थी। जिससे उसे फाँसी की सजा हो गयी थी।

8) Philip Lombard – वह एक soldier था। और एक लड़ाई में उसने बहुत से निर्दोष tribal लोगों को मार दिया था। और उनके सामान को लूट लिया था।

9) Vera Claythorne – वह एक लड़के की governess थी। लेकिन उसने उसे डूबने दिया था। ताकि उसकी सम्पत्ति का वारिस लड़के का अंकल बन सके। और फिर वह उससे शादी करने वाली थी।

10) Judge Lawrence Wargrave – उसने एक मुक्कदमे में एक निर्दोष व्यक्ति को जान -बूझ कर फाँसी की सजा सुनायी थी।

**

इसके बाद सब लोग discuss करने लगते हैं। वे कहते हैं कि किसी ने जान -बुझ कर उन्हें वहाँ बुलाया है और उनके साथ कुछ बुरा करने वाला था। अभी वे बातें कर ही रहे थे की Anthony अपन गला पकड़ने लगता है। उसका दम घुट रहा था। जल्दी ही उसकी मृत्यु हो जाती है। सब देखते हैं कि उसकी whiskey में किसी ने poison मिला दिया था।

सब लोग डर जाते हैं। और फिर अपने – अपने कमरों में चले जाते हैं। वहाँ उन्हें अपने -अपने crime को लेकर guilt होने लगता है। साथ ही वे देखते हैं कि सबके bedroom में एक nursery class की poem लटकी हुई थी। जो इस प्रकर से थी –

1. Ten little Soldier Boys went out to dine
One choked his little self and then there were nine.

2. Nine little Soldier Boys sat up very late
One overslept himself and then there were eight.

3. Eight little Soldier Boys travelling in Devon
One said he’d stay there and then there were seven.

4. Seven little Soldier Boys chopping up sticks
One chopped himself in halves and then there were six.

5. Six little Soldier Boys playing with a hive
A bumblebee stung one and then there were five.

6. Five little Soldier Boys going in for law
One got in Chancery and then there were four.

7. Four little Soldier Boys going out to sea
A red herring swallowed one and then there were three.

8. Three little Soldier Boys walking in the zoo
A big bear hugged one and then there were two.

9. Two little Soldier Boys sitting in the sun
One got frizzled up and then there was one.

10. One little Soldier Boy left all alone
He went out and hanged himself and then there were none.

इस poem को पढ़कर सब सोचते हैं कि Anthony की मृत्यु poem के पहले छन्द से मेल खाती है। क्युँकि poison वाली whiskey पीने से उसका भी दम घुट गया था। (1 -Ten little Soldier Boys went out to dine; One choked his little self and then there were nine).

The Murder of Roger Ackroyd summary in Hindi

by Agatha Christie

**

अगली सुबह पता चलता है कि Ethel Roger की भी नींद में मृत्यु हो गयी थी। जो poem के दूसरे stanza से मेल खाता था। ( 2 – Nine little Soldier Boys sat up very late: One overslept himself and then there were eight) .

सबने सोचा कि जब सप्लाई वाली boat वहाँ आएगी तो वे सब वापस घर लौट जायेंगे। लेकिन उस दिन boat वहाँ नहीं आती।

इसके बाद सब कहते हैं कि शायद Mr Owen ने ही दोनों murder किये थे। और वह Island पर ही होगा। वे सब उसे ढूँढ़ने का प्लान बनाते हैं। और सब लोग अलग -अलग दिशाओं में Owen को ढूँढने के लिए निकल पड़ते हैं। सिर्फ बूढ़ा जनरल वहीं बैठा रहता है।

दोपहर को उन लोगों को जनरल की लाश मिलती है। किसी ने उसके सिर पर वार करके उसे मार डाला था। यह मौत poem के 3rd stanza से मेल खाती थी। (3. Eight little Soldier Boys travelling in Devon; One said he’d stay there and then there were seven).

**

बाकि बचे हुए guest इस situation को discuss करने के लिए मीटिंग करते हैं। वे सोचते हैं कि हो सकता है कि Killer उन्ही में से कोई एक हो। क्युँकि सबने कोई न कोई crime किया ही था। वे एक दूसरे पर ही आरोप लगाने लगते हैं।

इसके बाद सब अपने – अपने कमरों में चले जाते हैं। अगली सुबह उन्हें butler Thomas Roger की लाश मिलती है। उस समय वह लकड़ी चीर रहा था। उसे देखकर सब कहते हैं कि murder उस नर्सरी poem के अनुसार किये जा रहे हैं। क्युँकि Roger की मौत 4th stanza से मेल खा रही थी। (4- Seven little Soldier Boys chopping up sticks; One chopped himself in halves and then there were six).

ब्रेकफास्ट के बाद Emily ब्रेंट को चककर आने लगे। और जल्दी ही उसकी भी मौत हो गयी। किसी ने उसे जहर का इंजेक्शन लगा दिया था। उसकी मौत 5th stanza जैसी हुई थी। (5 – Six little Soldier Boys playing with a hive; A bumblebee stung one and then there were five).

इसके बाद बाकी बचे हुए लोग एक दूसरे के सामान की तलाशी लेते हैं। और जो भी weapon मिलता है उसे जब्त करके एक जगह lock कर देते हैं। इसी दौरान Vera नहाने जाती है। लेकिन तभी उसकी चीख सुनायी देती है। सब उसके कमरे में पहुँचते हैं। वह बताती है कि किसी ने उसके bathtub में seaweed डाल दी थी। जाँच करने पर पता चलता है कि वह जहरीली नहीं थी।

लेकिन तभी उन्हें गोली की आवाज सुनायी देती है। वे नीचे की और भागते हैं। वे देखते हैं कि किसी ने जज Wargrave को गोली मार दी थी। और उसे कोर्ट के कपड़ों में लपेटा हुआ था। Doctor Armstrong उसकी नब्ज चेक करता है और उसे मृत घोषित कर देता है। उसकी मौत poem के 6th stanza से मैच कर रही थी।
(6 – Five little Soldier Boys going in for law; One got in chancery and then there were four )

**

रात को Blore को हॉल में क़दमों की आहट सुनाई देती है। वह Lombard को जगाता है। वे देखते हैं कि Armstrong अपने कमरे में नहीं था। उन्हें उस पर शक होता है। वे उसकी तलाश में बाहर जाते हैं। लेकिन उन्हें वह कहीं भी नहीं मिलता।

वे वापस लौट आते हैं। अंदर उन्हें Vera मिलती है। वे सब decide करते हैं कि घर में रहना खतरनाक है। इसलिए वे बाहर आ जाते हैं। तभी Blore कहता है कि वह घर से कुछ खाना लाने जा रहा है।

लेकिन जैसे ही वह घर की दीवार के पास पहुँचता है तो कोई उस पर एक भालू का statue गिरा देता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है। और यह poem के 8th stanza की तरह थी। (8- Three little Soldier Boys walking in the zoo; A big bear hugged one and then there were two )

**

Blore की मौत से Vera और Lombard डर जाते हैं। वे समुद्र तट की तरफ चले जाते हैं। लेकिन तभी उन्हें Armstrong की लाश मिलती है। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गयी थी। और मछलियों ने उसे खा भी लिया था। उसकी मौत poem के 7th stanza जैसी थी। (7 – Four little Soldier Boys going out to sea; A red herring swallowed one and then there were three).

अब केवल Vera और Lombard ही बचे थे। इससे Vera को लगता है कि Lombard ही हत्यारा है। और उसने ही सबको मारा है। वह जल्दी से उसकी gun छीन लेती है। और गोली मारकर उसकी हत्या कर देती है। जैसा कि poem के 9th stanza में लिखा था। (9 – Two little Soldier Boys sitting in the sun; One got frizzled up and then there was one).

इसके बाद वह घर के अंदर चली जाती है। अपने कमरे में पहुंचकर वह बहुत खुश होती है कि वह इस सबसे जिन्दा बच गयी। लेकिन तभी वह देखती है कि किसी ने छत से उसके लिए फाँसी का फंदा लटका दिया था। उसे लगता है कि कातिल अभी मरा नहीं है। और उसने Lombard को बेवजह गोली मार दी।

पश्चाताप और डर के कारण वह खुद ही फाँसी से लटक जाती है। और इस तरह poem का आखिरी stanza भी पूरा हो जाता है। (10 – One little Soldier Boy left all alone; He went out and hanged himself and then there were none )

Casino Royale summary in Hindi

(James Bond novel)

**

Agatha Christie novel – And Then There Were None Hindi summary


Island पर हुई इन दस मौतों से पुलिस भी हैरान थी। और कोई भी इस mystery को नहीं सुलझा पा रहा था। लेकिन एक दिन उन्हें पानी में तैरती एक बोतल मिलती है जिसमें कुछ pages होते हैं। इन्हे पढ़कर पुलिस को सारी mystery समझ में आ आती है।

दरअसल इन सब हत्याओं के पीछे जज Lawrence Wargrave का ही हाथ था। और उसी ने ये pages बोतल में रखे थे।

Lawrence Wargrave को पछतावा था कि उसने एक innocent आदमी को फाँसी सुना दी थी। जबकि बाकी के 9 लोग crime करके भी किसी न किसी तरीके से सजा से बच गए थे।

एक दिन जज को पता चलता है कि उसे cancer हो गया था और वह मरने ही वाला था। इससे वह सोचता है कि मरने से पहले क्यों न उन दोषियों को सजा दी जाये।

फिर वह सबको उस Island पर बुलाता है। और nursery की poem के अनुसार सबको एक -एक करके मारने लगता है। इसी बीच वह Doctor Armstrong से एक deal करता है कि उसकी fake मौत declare करे। Armstrong ऐसा ही करता है।

लेकिन बाद में जज Armstrong को पहाड़ी पर बुलाता है। और वहाँ से धक्का दे देता है।

Wargrave ने आगे लिखा था कि अंत में Vera ने भी खुद को फाँसी पर लटका लिया था। और इसके बाद वह खुद को गोली मारने वाला था। और उसने ऐसा किया भी था। इसलिए पुलिस को दस लाशें मिली थीं। जिसमें Wargrave की लाश भी शामिल थी।

समाप्त।

दोस्तो आपको Agatha Christie का यह नावेल – And Then There Were None Hindi summary कैसा लगा। नीच comment करके बताइये। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

The Big Sleep summary in Hindi

By Raymond Chandler

Leave a Comment