The Murder of Roger Ackroyd summary in Hindi

Detective novel The Murder of Roger Ackroyd By Agatha Christie summary in Hindi – इस novel में पढ़िए आखिर Roger Ackroyd नाम के व्यक्ति की हत्या किसने और कैसे की !

British Crime Writers Association ने इस novel को आज तक का best detective novel माना है। तो पढ़िए और आनंद लीजिये।

Author: Agatha Christie

The Murder of Roger Ackroyd summary in Hindi

The Murder of Roger Ackroyd
By Agatha Christie
(Summary in Hindi)

Roger Ackroyd नाम का एक wealthy व्यक्ति King Abbot नाम की जगह पर रहता था।

उसके आलीशान बंगले का नाम Fernly Park था।

बहुत साल पहले Roger की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। लेकिन अब वह एक विधवा औरत Mrs Ferrars से शादी करने वाला था।

**
इसी बीच Roger को एक दिन खबर मिलती है कि Mrs Ferrars ने जहर खाकर आत्म -हत्या कर ली है ।

अफवाह थी कि इससे पहले Mrs Ferrars ने अपने पति को भी जहर देकर मार दिया था।

अब उसके मरने की खबर सुनकर Roger बहुत दुखी हो जाता है।

**

कुछ वक़्त बीतने पर, एक दिन Roger अपने घर पर एक dinner party का आयोजन करता है। और घर के लोगों को इसकी तैयारी करने के लिए कहता है।

Roger के घर में उसके मृत भाई की विधवा Mrs Cecil और उसकी बेटी Flora भी रहती थी।

साथ ही Roger की पत्नी की पहली शादी से हुआ बेटा Ralph भी रहता था। जिसे उन्होंने गोद ले लिया था।

इनके अलावा घर की देख -रेख के लिए बाकी staff भी था।

जिनमें उनका secretary Geoffrey, housekeeper Miss Russell , butler Parker, और maid Ursula थे।

And Then There Were None by Agatha Christie Hindi summary

**

Dinner party में Roger अपने दोस्त Dr. Sheppard को भी बुलाता है।

Dinner के बाद Roger उसे अपनी private study (पढ़ाई का कमरा ) में बुलाता है। और एक secret share करता है।

वह कहता है कि मरने से पहले Mrs. Ferrars ने उससे confess किया था कि उसी ने अपनी शराबी पति को जहर देकर मारा था।

क्युँकि वह उसकी मार – पीट से तंग आ चुकी थी।

लेकिन किसी को इस बात का पता चल गया था। और वह उसे blackmail करके पैसे माँग रहा था।

लेकिन Ferrars ने उससे यह भी कहा था कि 24 घंटे के अंदर वह उस blackmailer का नाम बता देगी। परन्तु इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

फिर Roger कहता है कि शायद अब उसके blackmailer का कभी पता नहीं चल पायेगा।

**
तभी Roger का बटलर Parker आता है और उसे नीले रंग का एक letter देता है।

Roger देखता है कि वह Mrs. Ferrars का letter था। क्युँकि यह उसी की handwriting में लिखा हुआ था।

Roger लिफाफा फाड़ कर letter पढ़ने लगता है। यह Mrs. Ferrars का suicide नोट था।

Letter थोड़ा सा पढ़कर Roger, Sheppard को बाहर भेज देता है। ताकि वह letter को अकेले में पढ़ सके। और शायद उसमें Mrs. Ferrars ने blackmailer का नाम भी लिखा हो। (The Murder of Roger Ackroyd summary in Hindi)

**
रात के 9:15 पर Dr. Shepphard को एक pateint का फ़ोन आता है। और वे उसे देखने अपने घर चले जाते हैं।

लेकिन 10 : 15 पर उन्हें Parker का फ़ोन आ जाता है जो कहता है कि Roger की किसी ने हत्या कर दी है। वह दुबारा Roger के घर आता है।

लेकिन वहाँ Parker कहता है कि उसने कोई फ़ोन नहीं किया था। और Roger तो अपने कमरे में है। वह किसी से बातें भी कर रहा था।

मगर जब सब लोग Roger के कमरे का दरवाजा knock करते हैं तो उसका कोई response नहीं आता। वे लोग दरवाजा तोड़ कर अंदर चले जाते हैं।

वहाँ देखते हैं कि सच में ही किसी ने Roger की हत्या कर दी थी। उसकी गर्दन में चाक़ू गड़ा हुआ था।

और Mrs Ferrars का letter भी गायब हो गया था।

**
जल्दी ही पुलिस को बुलाया जाता है। वे सब से पूछताछ करते हैं। लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं देखा था।

फिर वे देखते हैं कि Roger के कमरे में एक खिड़की खुली हुई थी। और नीच फर्श पर footprint थे।

वे Roger के सौतेले बेटे Ralph के जूतों से उन footprints को मिलाते हैं और देखते हैं कि वे Ralph के जूतों से ही मैच कर रहे थे।

फिर वे Ralph को ढूँढते हैं जो कहीं नहीं मिलता।

सबको लगता है कि शायद Ralph ने Roger की दौलत के लिए उसका murder किया है।

**

लेकिन Flora इस पर विश्वास नहीं करती। उसकी शादी Ralph से होने वाली थी जिसे Roger ने ही fix किया था।

वह पड़ोस में रह रहे retire हो चुके detective Poirot के पास जाती है। और उससे request करती है कि असली कातिल का पता लगाए।

Flora के काफी आग्रह करने के बाद Poirot इस केस की छान -बीन के लिए राजी हो जाता है।

**

इसके बाद Poirot, Roger के घर आकर सब लोगों से पूछ – ताछ करना शुरू कर देता है।

सब के पास कोई न कोई alibi (अन्यत्र उपस्थिति का proof) था सिर्फ maid Ursula को छोड़कर।

Poirot को बाहर घास में एक ring भी मिलती है। जो Ursula की थी। अब सब उस पर भी शक करने लगते हैं।

लेकिन तभी पता चलता है कि Ursula और Ralph ने secret शादी कर ली थी। मगर Ralph ने उसे शादी के बारे में Roger को बताने से मना किया था। अन्यथा वे उसे जायदाद से बेदखल कर देते।

लेकिन जब एक दिन Roger ने कहा कि वे Ralph की शादी अपनी भतीजी Flora से करना चाहता है तो Ursula बेचैन हो जाती है।

और जाकर Roger को अपनी और Ralph की शादी की बात बता देती है।

इससे Ralph, Ursula पर गुस्सा हो जाता है और दोनों का झगड़ा हो जाता है। Ralph उसे छोड़ कर कहीं चला जाता है। Ursula भी ring बाहर फेंक देती है।

यह सब जानकर Poirot, conclude करता है कि Ralph और Ursula कातिल नहीं हैं।

तभी Poirot के नाम एक telegram आती है। उसे पढ़कर वह सबसे कहता है कि उसे पता चल गया है कि Roger का कातिल कौन है।

और कल वह उसका नाम पुलिस को बता देगा।

The Mysterious Affair at Styles by Agatha Christie Hindi summary

**

Novel- The Murder of Roger Ackroyd by Agatha Christie (summary in Hindi)

इसके बाद Poirot अकेले में Dr. Sheppard को बताता है कि उसे पता है कि वही Roger का कातिल है।

फिर वह detail में बताता है कि Sheppard ने यह क़त्ल क्यों और किस तरह से किया।

वास्तव में Sheppard ही Mrs Ferrars को ब्लैकमेल कर रहा था।

जब उसका पति मरा था तो Sheppard ने ही उसे examine किया था। और उसे Ferrars के पति के शरीर में जहर मिला था।

लेकिन सच्चाई छुपाकर उसने सबको बताया कि उसका पति gastritis से मरा था। जो उसके ज्यादा शराब पीने के कारण हुई थी।

इससे Ferrars जेल जाने से तो बच गयी लेकिन Sheppard ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। और चुप रहने के बदले उससे पैसे माँगता था।

एक दिन उसकी blackmailing से तंग आकर Ferrars ने आत्महत्या कर ली। लेकिन उसने Sheppard का नाम letter में लिख कर Roger को भेज दिया था।

Dinner पार्टी में Roger ने सब कुछ Sheppard को बताया था। उसी समय Ferrars का letter आ गया था।

Sheppard को लगा कि letter पढ़कर अब Roger को पता चल जायेगा कि वही Ferrars को blackmail कर रहा था। और फिर वह उसे पुलिस के हवाले कर देगा।

यह सोचकर उसने दरवाजा अंदर से बंद किया और Roger की हत्या कर दी। साथ ही Ferrars का letter भी अपनी जेब में रख लिया।

फिर उसने एक dictaphone चला दिया जिससे सबको लगे कि Roger अंदर किसी से बात कर रहा था।

इसके बाद उसने Ralph के जूतों के footprint फर्श पर लगा दिए ताकि सब उस पर शक करें।

फिर वह खिड़की के रास्ते बाहर चला गया और dinner party में शामिल हो गया।

तभी 9 : 15 पर उसके एक patient का फ़ोन आया और वह घर चला गया।

लेकिन उसने खुद ही patient को इतने बजे फ़ोन करने के लिए कहा था। ताकि उसके पास एक strong alibi हो जाए। और सबको लगे कि murder के time वह वहाँ था ही नहीं।

लेकिन Poriot ने अपने एक दोस्त को पूछताछ के लिए उस patient के घर भेजा था।

और उसने telegram भेजकर इस बात को confirm किया था कि सच में ही Sheppard ने patient को 9 :15 पर फ़ोन करने के लिए कहा था।

इस तरह patient का फ़ोन आना कोई coincidence नहीं था। बल्कि यह Shephard की प्लानिंग का हिस्सा था।

फिर Poirot, Sheppard से कहता है कि सब कुछ पुलिस कि सामने कबूल कर ले। नहीं तो उसे खुद जाकर बताना पड़ेगा।

इसके बाद Sheppard घर चला जाता है। इस सारे उपन्यास को वही narrate कर रहा था। अंत में वह suicide नोट लिखता है और जहर खाकर आत्महत्या कर लेता है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है कि सस्पेंस से भरा यह नावेल (The Murder of Roger Ackroyd summary in Hindi) आपको पसंद आया होगा। नीचे comment box में अपने favorite novel के बारे में बताइये। धन्यवाद।

Rich Dad Poor Dad Hindi summary

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi


Leave a Comment