The Promise novel (Hindi summary)

इस नावेल (The Promise summary in Hindi) को Apartheid – भेद-भाव की नीति, की पृष्टभूमि में लिखा गया है। इसमें एक white महिला एक अश्वेत नौकरानी को एक घर देने का Promise करती है। लेकिन महिला की मृत्यु होने के 31 साल बाद तक भी वह Promise अधूरा रहता है। आखिर यह Promise पूरा कैसे होता है। पढ़िए Booker Prize 2021 जीतने वाले इस नावेल में।

Author: Damon Galgut (Booker prize winner 2021)

The Promise – Summary in Hindi

इस नावेल को चार भागों में बाँटा गया है।

Part 1

इस नावेल की कहानी South Africa के Pretoria शहर पर आधारित है। सन 1986 में Maine Swart नाम का आदमी अपनी पत्नी Rachel के साथ वहाँ रहता था। उनके तीन बच्चे थे – Anton, Astrid, and Amor । उनके परिवार में एक Salome नाम की black servant भी थी। उस समय अफ्रीका में दास -प्रथा (Apartheid) प्रचलित थी।

उनके बड़े बेटे Anton को military में सर्विस देनी पड़ रही थी। जो वहाँ के सब युवकों के लिए mandatory थी। छोटी बेटी Amor एक boarding स्कूल में पढ़ती थी। और मंझली बेटी Astrid घर पर ही पढ़ाई करती थी।

एक दिन उनकी माँ Rachel बीमार पड़ जाती है। सब बच्चे घर आ जाते हैं। मरने से पहले Rachel अपने पति Maine से promise लेती है कि उसके मरने के बाद Salome को प्रॉपर्टी में से एक घर दे दिया जाये। Maine उसे वचन देता है। जिसे Amor भी सुन लेती है।

इसके बाद Rachel की मृत्यु हो जाती है। उसकी funeral (अंतिम संस्कार) के बाद Maine अपना Promise पूरा नहीं करता। Amor उसे याद दिलाती है लेकिन वह कहता है कि उसने कभी ऐसा कोई Promise नहीं किया था। इससे Amor नाराज हो जाती है।

कुछ समय बाद Amor वापस अपने बोर्डिंग स्कूल चली जाती है। और Anton भी वापस अपनी post पर चला जाता है। लेकिन कुछ समय बाद वह दूसरे देशों में घूमने निकल जाता है।

Wuthering Heights novel summary in Hindi

Part 2

ऐसे ही 9 साल बीत जाते हैं। Amor अब लंदन चली गयी थी। Astrid की शादी हो चुकी थी और उसके जुड़वाँ बच्चे थे। Anton अभी भी हिप्पी की तरह इधर -उधर घूम रहा था। बीच -बीच में वह छोटी – मोटी जॉब कर लेता था। लेकिन वह ज्यादा देर तक एक जॉब पर नहीं टिकता था।

अब तक साउथ अफ्रीका में काफी कुछ बदल गया था। Nelson Mandela अब president बन गए थे। और 1995 में उन्होंने दास -प्रथा का अंत कर दिया था। अब black लोगों को भी white लोगों के बराबर अधिकार दे दिए गए थे।

एक दिन Maine की भी मृत्यु हो जाती है। दरअसल वह एक snake – tank में घुस गया था। वह साँपों के साथ अधिकतम समय बिताने का world – record बनाना चाहता था। लेकिन अंदर घुसते ही एक ज़हरीले सांप ने उसे काट लिया था।

एक बार फिर तीनों भाई -बहन पिता की funeral के लिए इक्कठे होते हैं। अब प्रॉपर्टी Anton के नाम हो गयी थी। Amor उसे माँ का Promise याद दिलाती है। और उसे कहती है कि एक घर Salome को दे दे। Anton वैसे तो कहता है कि वह ऐसा करेगा लेकिन बाद में कुछ नहीं करता।

Part 3

ऐसे ही 9 साल और गुजर जाते हैं। Amor अब लंदन छोड़कर साउथ अफ्रीका आ गयी थी। वह एक हॉस्पिटल में AIDS ward में नर्स का काम करती थी। उस समय वहाँ AIDS का बोलबाला था।

Anton ने Desiree नाम की लड़की से शादी कर ली थी। और अब वह अपने पैतृक घर में ही रहने लगा था।

उधर Astrid का एक दूसरे आदमी के साथ affair चल रहा था। एक दिन वह अपने पति को छोड़कर दूसरे आदमी के साथ चली गयी। उस समय अफ्रीका में crime भी बहुत बढ़ गया था। एक दिन कुछ लोगों ने Astrid की हत्या करके उसकी कार चुरा ली।

Astrid की funeral के लिए Amor और Anton फिर से साथ आ जाते हैं। Amor फिर से अपने भाई को अधूरे Promise की याद दिलाती है। लेकिन वह कोई action नहीं लेता।

Part 4
(The Promise summary in Hindi)

नौ साल और गुजर जाते हैं और 2017 आ जाता है। Anton कोई काम -धंधा नहीं करता था। वह सोचता था उसने जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल नहीं किया। और उसकी जिंदगी बेकार है। धीरे -धीरे उसे डिप्रेशन हो गया। एक दिन वह अपने पिता की गन लेकर एक खेत में जाता है और खुद को गोली मारकर आत्महतया कर लेता है।

Amor एक बार फिर से घर आती है। भाई की funeral के बाद वह एक lawyer को hire करती है। और बूढी हो चुकी Salome को आखिर एक घर दिलवा देती है।

लेकिन Salome का बेटा Lucas इससे कुछ खास खुश नहीं होता। वह कहता है कि 31 साल बाद Salome को घर देना कहाँ से न्यायसंगत है।

अपने भाई की राख को खेतों में विसर्जित करने के बाद Amor फिर से अपने काम पर लौट जाती है।
लेकिन अब उसे इस बात की संतुष्टि थी कि आखिर उसने अपनी माँ के Promise को पूरा कर ही दिया।

समाप्त।

तो दोस्तो, Booker winner 2021 उपन्यासThe Promise summary in Hindi आपको कैसी लगी। नीचे comment करके जरूर बतायें। धन्यवाद।

The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi

.

Leave a Comment