Shuggie Bain novel summary in Hindi

Booker award 2020 winner उपन्यास Shuggie Bain (summary in Hindi) एक किशोरवय समलैंगिक लड़के (gay) के सामाजिक, पारिवारिक और personal संघर्ष की बेहद मार्मिक कहानी है। पूरी समरी (summary) आगे पढ़िए।

Author – Douglas Stuart ( Booker award 2020)

Shuggie Bain – summary in Hindi

Shuggie Bain नाम का 15 साल का लड़का, Scotland के Glasgow शहर में रहता था। वह थोड़ा feminine था और supermarket में छोटी सी जॉब करता था। उसकी माँ Agnes की मृत्यु हो गयी थी। और अब वह एक सस्ते से boarding house में अकेला ही रहता था।

उस Boarding House में दूसरे किरायेदार भी रहते थे। जिनमें एक आदमी Mr. Darling, Shuggie को चाहत भरी निगाहों से देखा करता था । लेकिन Shuggie हमेशा उसे avoid करने की कोशिश करता रहता था।

**

नावेल की आगे की कहानी 1981 से शुरू होती थी। जब Shuggie की माँ Agnes जिन्दा थी। और Shuggie की उम्र 5 साल की थी।

उस समय सारा परिवार Shuggie के नाना -नानी के यहाँ Sighthill नाम की जगह में रहता था। Shuggie के पिता का नाम Shug था। उसका Leek नाम का एक सौतेला भाई और Catherine नाम की सौतेली बहन भी थी। वे दोनों Shug की पहली पत्नी के बच्चे थे।

Shuggie के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। Shug के पास कभी कोई stable job नहीं रही थी। इसके अलावा उसके बहुत से औरतों के साथ affair होते रहते थे। वह कभी भी Agnes के प्रति वफादार नहीं रहता था।

इस सब की वजह से Agnes जिंदगी में बहुत परेशान थी। और धीरे -धीरे उसे शराब की बुरी लत लग गयी। उसकी इस आदत से family को और भी मुश्किलों से गुजरना पड़ा।

एक दिन नशे की हालत में Agnes ने आत्महत्या के इरादे से घर को आग ही लगा दी। लेकिन वक़्त रहते उसे देख लिया गया और ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ।

To the Lighthouse summary in Hindi

by Virginia Woolf

**

सन 1982 में Shug सारे परिवार को Pithead नाम के कस्वे में ले गया। वहाँ पर coal mining का बिज़नेस होता था लेकिन वह भी बुरे दौर से गुजर रहा था।

कुछ ही समय के बाद Shug परिवार को छोड़कर Joanie नाम की महिला के साथ रहने लगा। जो cab का बिज़नेस चलाती थी।

Shug के इस व्यवहार से Agnes को और झटका लगा। और उसकी शराब की आदत और बिगड़ गयी। धीरे -धीरे family उस जगह पर खुद को adjust करने लगी।

सबसे ज्यादा मुश्किल Shuggie को होने लगी। वहाँ की society बहुत ही homophobic थी। बहुत से बच्चे Shuggie को bully करते थे। उसके classmates भी उसका मजाक उड़ाते थे। इसलिए Shuggie कभी -कभी ही स्कूल जाता था।

एक दिन Catherine एक लड़के से शादी करके साउथ अफ्रीका चली जाती है। और दुबारा कभी वापस नहीं आती। इसके बाद Agnes के पिता की कैंसर से मृत्यु हो जाती है। और कुछ समय बाद उसकी माँ का भी देहांत हो जाता है।

इससे Agnes की जिंदगी और भी दुखों से भर जाती है। वह भरी दुनिया में खुद को बहुत अकेला पाती है। और
दिन -रात शराब के नशे में रहने लगती है। Shuggie उसकी हालत से बहुत चिंतित और दुखी रहने लगता है।

**

एक दिन Shuggie को उम्मीद की किरण दिखती है। Agnes ने Alcoholics Anonymous नाम का ग्रुप join कर लिया था। जो लोगों को शराब छोड़ने में हेल्प करता है।

उस सारे साल Agnes शराब नहीं पीती और sobre रहती है। यह Shuggie की जिंदगी का सबसे अच्छा साल था।

कुछ समय बाद Agnes एक पेट्रोल स्टेशन पर जॉब करने लगती है। वहाँ वह Eugene नाम के आदमी से मिलती है। वे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लेकिन एक दिन Eugene को पता चलता है कि Agnes शराब की आदी रही है। और Alcoholics Anonymous की सदस्य है।

इससे उनके रिश्ते में दरार पड़ जाती है। एक दिन Eugene ने Agnes को टेस्ट करने की सोची। उसने उससे कहा कि उनके रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए शराब पीते हैं। Agnes शराब पीती है और इससे उसका फिर से relapse हो जाता है। वह फिर से alcoholic बन जाती है। आखिर एक दिन Eugene उसे छोड़कर चला जाता है।

**

Agnes की देखभाल की जिम्मेवारी फिर से Shuggie और Leek पर आ जाती है। परिवार में income का source अब सिर्फ Leek ही था। इसके अलावा वे welfare check पर भी निर्भर थे।

एक दिन Agnes और Leek में बहस हो जाती है और Agnes उसे घर से चले जाने को कहती है। जाते हुए Leek Shuggie से कहता है कि Agnes की आदत कभी नहीं छूटेगी और वह अपना ध्यान रखे।

**

Novel Shuggie Bain summary in Hindi

सन 1989 में Agnes और Shuggie Glasgow चले जाते हैं। Shuggie को उम्मीद थी कि शायद इस change से Agnes की शराब की लत छूट जाएगी। और वह खुद को normal लड़के की तरह बनाने की भी कोशिश करता है। लेकिन उसकी दोनों ही wishes पूरी नहीं होतीं।

एक बार Leanne नाम की लड़की Shuggie की दोस्त बन जाती है। उसकी माँ भी alcoholic थी। उसके साथ रहते हुए Shuggie को एहसास होता है कि उसे लड़कियां पसंद नहीं थीं और शायद वह gay (समलैंगिक) था। उसे लगता है कि वह कभी भी society की definition वाला normal लड़का नहीं बन पायेगा।

एक दिन बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद Agnes को उलटी होती है। इसकी वजह से उसका दम घुट जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है। Shuggie को Leek की बात याद आती है। जिसने कहा था कि Agnes की आदत कभी नहीं छूटेगी।

आगे की कहानी फिर से present से शुरू हो जाती है। पंद्रह साल का Shuggie अब अकेले ही रह रहा था। एक दिन वह अपनी दोस्त Leanne से मिलने जाता है। वह उसकी माँ से भी मिलता है जो alcoholic होने के साथ -साथ homeless भी थी। Shuggie सोचता है कि उसकी माँ की तरह Leanne की माँ भी ठीक नहीं हो पायेगी।

लेकिन फिर भी Leanne जितना हो सकता था अपनी माँ के लिए कर रही थी। वह उसके लिए कपडे और खाना लेकर आती थी।

एक दिन Shuggie और Leanne एक मार्किट से सामान खरीदने जाते हैं। जब वे एक गली से गुजर रहे थे तो Leanne कहती है कि उसे नहीं लगता कि Shuggie कभी dance करता होगा। लेकिन Shuggie इसे challenge की तरह लेता है और उसे dance का एक बहुत अच्छा step (pirouette) करके चकित कर देता है।

समाप्त।

P.S: दोस्तो, आपको Shuggie Bain summary in Hindi कैसी लगी, नीचे comment करके जरूर बतायें। इस Booker award winner उपन्यास को दोस्तों के साथ share भी करें। हो सकता है किसी जरूरतमंद को इस novel से आवश्यक motivation मिले। धन्यवाद।

Atlas Shrugged novel summary in Hindi

By Ayn Rand

.

Leave a Comment