The Selfish Gene summary in Hindi

Introduction to The Selfish Gene summary in Hindi : दोस्तो आपने Darwin की theory तो पढ़ी ही होगी। Darwin के अनुसार सब Species , Natural Selection से ही बनती हैं। और evolution का basic unit – population है।

क्युँकि इसमें Animals की population को किसी test से पास होना होता है और जो select होता है वही नई species बना देता है। Nature के ये test तरह -तरह के हो सकते हैं जैसे food की shortage, environment extremes, diseases आदि।

Darwin के समय DNA और Genes की खोज नहीं हुई थी। इसलिए उनकी theory में इन सबका जिक्र नहीं है।

लेकिन इस किताब में Dawkins ने Genes को evolution का basic unit बताया है। और Genes ने तरह -तरह के Animals और उनके behavior बनाये हैं। तो आइये अब विस्तार से पढ़ते हैं।

Author : Richard Dawkins

The Selfish Gene
(Summary in Hindi by Richard Dawkins)

1: How Genes Are Selfish

लेखक के अनुसार Genes selfish होती हैं। लेकिन यहाँ पर selfish शब्द का इस्तेमाल एक metaphor के रूप में ही किया गया है। (क्युँकि Gene कोई मनुष्य नहीं है जो selfish behave करेगा। )

लेकिन आपने देखा होगा कि मनुष्य तो मर जाते हैं। लेकिन Genes हमेशा बची रहती हैं। वे खुद को अगली generation में ले जाती हैं।

जैसे अगर एक पिता की मृत्यु हो जाए तो भी उसकी genes उसके बच्चों में बची रहेंगी। और यह क्रम चलता ही रहता है। तो इसी से प्रतीत होता है कि Genes सिर्फ अपना भला देख रहीं है। और हमेशा खुद को बचा लेती हैं।

इसलिए लेखक ने उन्हें Selfish होने की संज्ञा दी है।

2: How Genes Evolved

दोस्तो, सबसे पहले धरती पर DNA और दूसरे molecule ही बने थे। न कि मनुष्य या बाकी के जानवर।

सबसे पहले कार्बन, नाइट्रोजन , सल्फर आदि से मिलकर Simple Chemical बने। जैसे Ammonia , CO2 , H2O आदि।

फिर उनसे दूसरे complex compound बने जैसे Carbohydrate , Amino Acids, Lipids, DNA आदि।

इनमें से DNA ही ऐसा molecule था जो खुद को replicate कर सकता था। यानी एक के दो बन सकते थे।
इसलिए इसे replicator भी कहा गया है।

DNA के छोटे टुकड़ों को ही Gene कहा जाता है और ये कोई प्रोटीन बना सकते हैं। इसके बाद Genes ने खुद को बचाने के लिए complex मशीनों का निर्माण किया। जिन्हे हम Animals , Birds या पेड़ -पौधों के रूप में जानते हैं।

इनमें रहने से Genes सुरक्षित हो गयीं। और अगली generation में जाने लगीं। Animals बनाने के बाद उन्होंने सबसे intelligent animal – Humans को भी evolve किया। Human के अंदर तरह -तरह के behavior को भी जन्म दिया।

कुछ behavior अच्छे थे और कुछ बुरे। लेकिन हर behavior को Gene ने अपने selfish interest के लिए ही evolve किया है। ताकि येन -केन -प्रकारेण वे इस धरती पर बची रहें।

अगले Chapters में आप रोचक examples के जरिये इसे और अच्छे से समझ जायेंगे।

The Sixth Extinction Summary In Hindi

3: Ants and Aphids

कुछ Ants में देखा जाता है कि वे Aphids को पालती हैं। और उनकी glands से निकलने वाले मीठे fluid को पीती हैं।

ऊपर से देखने से तो लगेगा कि Aphid इन चींटियों के गुलाम होते हैं। लेकिन उनकी genes ने selfish interest के लिए ही Ants और Aphids दोनों में ऐसे behavior को जन्म दिया है।

क्युँकि इस behavior से दोनों species का भला होता है। Ants को भोजन मिल जाता है। और Aphids को दुश्मनों से सुरक्षा मिल जाती है। Otherwise कुछ predators इन Aphids को खा जाते हैं। लेकिन वे predators अगर Ants के nest में आयेंगे तो ants उन्हें मार देती हैं।

तो इस तरह से genes दोनों species की रक्षा करके खुद अपनी रक्षा कर लेती हैं।

लेकिन हमेशा सभी genes में ऐसा नहीं पाया जाता है। कई बार genes compete भी करती हैं। जैसे आप
अगले Chapter में पढ़ेंगे।

4: Zero Sum Game (Winner and Looser)

बहुत सी species में predator -prey का रिलेशनशिप evolve हुआ है। जिसमें एक की जीत होती है और दूसरे की हार।

जैसे शेर हमेशा हिरन को खा जाता है। लेकिन इसमें दोनों species की genes में मुकाबला होता है।

जैसे हिरन की genes ने उसे तेज भागने की power दी है। और बहुत बार हिरन बच जाता है। लेकिन इस केस
में शेर भूखा मर सकता है।

मगर बहुत बार हिरन मारा जाता है। और शेर की genes की जीत होती है। लेकिन कुछ भी हो सारी species कभी भी बिलुप्त नहीं होती। न सारे हिरन मारे जाते हैं और न सारे शेर भूखे मरते हैं।

क्युँकि Genes ने अपने survival का इतना complex mechanism ईजाद कर रखा है – source The Selfish Gene summary in Hindi

5: Non – Zero Sum Game (Win -Win situation)

कई बार दो species एक दूसरे का सहयोग करती हैं। ताकि तीसरे से फायदा उठाया जा सके।

जैसे दो लोग बैंक में जाते हैं। और दोनों को बैंकर कहता है कि उन्हें एक अच्छे Stocks के बारे में बताएगा लेकिन इसकी फीस 100 रुपये होगी।

ऐसे में दोनों लोग decide कर सकते हैं कि उनमें से कोई एक जाकर stock की जानकारी ले ले और 100 रूपया दे दे। बाद में वह दूसरे को भी बता दे और उससे 50 रुपये ले ले। इस तरह दोनों को केवल 50 – 50 रुपये ही देने पड़ेंगे ।

अगर वे अकेले – अकेले बैंकर के पास जाते तो दोनों को 100 – 100 रुपये देने पड़ते। तो इस तरह का behavior भी मनुष्यों में evolve हुआ है। इससे genes अपना survival सुनिश्चित कर लेती हैं। क्युँकि अधिक धन होने से हर तरह की security रहती है जैसे food security , medical security आदि। जिससे individual अच्छे से survive कर सकते हैं।

6: Mother Nurturing Kids ( The Selfish Gene in Hindi )

अक्सर माँ अपने बच्चों को दूध पिलाती है। लेकिन यह selfless trait लग सकता है। लेकिन यहाँ भी genes अपना ही स्वार्थ साध रही होती हैं।

उन्होंने माँ को ऐसा behavior दिया है कि वह बच्चों को दूध पिलाये। यह भी हो सकता था कि माँ बच्चों का त्याग करके चली जाये और सिर्फ अपना enjoy करे।

लेकिन बच्चों को दूध पिलाने से ही वे survive करते हैं। और जो genes माँ ने बच्चों को दी है, वे भी तभी survive कर पायेंगी।

और जब बच्चों के भी बच्चे होंगे तो वे genes अगली generation में भी चली जाएँगी। इसलिए genes Mother के जरिये अपने हित में ही invest करवा रही होती हैं।

7: Altruistic behavior

कुछ Animals में Altruistic behavior भी देखने को मिलता है। जिसमें Animals सारे group के लिए खुद को ही sacrifice कर देता है।

कई बार जब हिरणों के झुण्ड पर कोई शेर attack करता है तो सारे हिरन भागने लगते हैं। उस group में कुछ pregnant हिरणियाँ भी होती हैं। ऐसे में जो हिरन Altruist होता है वह वहीं खड़ा हो जाता है और भागता नहीं है।

इससे शेर उसे मार देता है और बाकी का झुण्ड बच जाता है। इसे future की संताने भी बच जाती हैं।

इस behavior से ऐसा नहीं है कि उस हिरन के खत्म होने से genes भी खत्म हो गयीं। बल्कि झुण्ड के बचने से maximum genes वास्तव में बच गयीं।

ऐसे ही honey – bees में भी होता है। कुछ honey – bees , queen की मदद के लिए worker बन जाती हैं। और sterile होकर कभी बच्चे पैदा नहीं करती हैं। वे दिन – रात काम करके सिर्फ queen और छत्ते की सेवा करती रहती हैं।

ऐसे ही Humans में भी ऐसा behavior देखने को मिलता है। जैसे बहुत बार गरीब घरों में माँ अपने हिस्से की रोटी भी बच्चों को दे देती है। और खुद भूखी ही सो जाती है। इस behavior से genes बच्चों के survival को ensure करती है ताकि उनका भी survival हो सके।

8: Kin Selection

इस भाग में Kin Selection को discuss किया गया है। जिसका मतलब है कि हम नजदीकी रिश्तेदारों (Kins ) को strangers के मुकाबले ज्यादा favor करेंगे। और ऐसा होता भी है।

जैसे क्या आप पहले अपने भाई की मदद करोगे या दूर के किसी रिश्तेदार की। यह behavior भी animals में इसलिए evolve हुआ है क्युँकि इससे Genes खुद का survival करवाना चाहती हैं।

आपके भाई और आपमें similar genes होंगी। क्युँकि आप दोनों के माता -पिता same होंगे। जबकि दूर के रिश्तेदार या अजनबी आदमी में आपके जैसी gene नहीं होंगी। इसलिए same genes पहले अपने जैसी genes का survival सुनिश्चित करेंगी।

9: Cultural Memes – Book The Selfish Gene summary in Hindi

Book के अंतिम chapter में Memes के बारे में discuss किया गया है। यहाँ Meme का मतलब है Culture से related कोई भी idea। यह idea किसी भी भाषा, धर्म, fashion, कला, रीति -रिवाज आदि का हो सकता है।

लेखक ने कहा है कि जिस तरह Gene, evolution की basic unit है। वैसे ही Memes Culture की basic unit है।

जिस तरह से Gene आगे चलती रहती है। वैसे ही Meme भी आगे चलती रहती हैं। और समाज से कभी खत्म नहीं होती।

जैसे God का concept जब से बना है, तब से society में आगे ही आगे चला जा रहा है। और अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

समाप्त।

तो दोस्तो यह थी The Selfish Gene summary in Hindi. उम्मीद है मेरा यह प्रयास आपके लिए फायदेमंद रहा होगा। कुछ प्रश्न हों तो नीचे comment करके पूछ लें। धन्यवाद।

The Code of The Extraordinary Mind Summary in Hindi

2 thoughts on “The Selfish Gene summary in Hindi”

Leave a Comment