The Sixth Extinction Summary In Hindi

Introduction to The Sixth Extinction Summary In Hindi : दोस्तो, इतिहास में 5 बड़ी Extinction हो चुकी हैं। हर Extinction में बहुत सी Animal Species विलुप्त हो गयीं थीं।

लेखिका के according अब 6th Extinction भी होने वाली है। जिसका कारण मनुष्य की development के लिए अंधी दौड़ और पैसे का लालच है।

Industrial Revolution के बाद Nature को बहुत ही ज्यादा हानि पहुंचाई गयी है। जिसके कारण CO2 का स्तर हद से ज्यादा बढ़ गया है। CO2 बढ़ने से धरती का तापमान भी बढ़ गया है। जिसे Global Warming भी कहते हैं।

तापमान बढ़ने से धुर्वों पर जमी बर्फ पिघल रही है। जिससे समुद्र के किनारे कई शहर डूब सकते हैं।

Global Warming के कारण Climate में भी बहुत बदलाव हुए हैं। बार -बार सुनामी और तूफ़ान आना, ज्यादा बारिश होना , बेमौसम बरसात होना आदि आपदाएँ देखने को मिल रही हैं।

इसके साथ ही pollution भी हद से ज्यादा बढ़ चुका है। जिससे बहुत से Animal Species विलुप्त होने के कगार पर पहुँच गए हैं। इसे ही लेखिका ने The 6th Extinction कहा है।

Author : Elizabeth Kolbert

The Sixth Extinction
(Summary In Hindi)

इस किताब के 13 Chapters में विभिन्न Animal Species के Extinction के बारे में बताया है। तो आइये पढ़ते हैं।

Chapter 1

सबसे पहले लेखिका ने Panama देश में पाए जाने वाले Golden Frog का जिक्र किया है। जो pollution के कारण वहाँ पर extinct (विलुप्त) होने वाला है। पहले वहाँ Golden Frog काफी संख्या में पाए जाते थे। लेकिन फिर बढ़ते प्रदूषण के कारण एक Fungus आ गयी। इस Fungus से उन Frogs में बीमारी होने लगी और वे मरते चले गए। अब बहुत कम Golden Frogs ही बचे हैं। यहाँ लेखिका ने warning दी है कि नयी Species के आने से दूसरी Species को खतरा पैदा हो जाता है।

Chapter 2

अमेरिका में पाया जाना वाला Mastodon नाम का animal भी extinct हो गया है। यह हाथी जैसा होता था। और उसके बड़े -बड़े दाँत (ivory ) होते थे। इसी ivory के लिए इस पशु का अँधा -धुन्ध शिकार किया गया। और आज यह इस दुनिया से ही विलुप्त हो गया है।

Brain Rules Summary in Hindi (by John Medina)

Chapter 3

The Great Auk नाम का पक्षी भी extinct हो चुका है। इस पक्षी का मीट और पंखों के लिए शिकार किया जाता था। यह पक्षी उड़ नहीं सकता था। और अधिकतर इसे mating season में मारा जाता था। इसलिए यह और बच्चे पैदा ही नहीं कर पाया। और धीरे -धीरे extinct हो गया।

Chapter 4

Cretaceous Period एक ऐसा समय था जब धरती पर Dinosaurs का बोलबाला था। लेकिन एक बहुत बड़े उल्का -पिंड के गिरने से वे विलुप्त हो गए। उस समय Ammonites नाम के Mollusc जंतु बच गए थे।

लेकिन अब industrialization और वनों के कटाव से भयानक स्थिति आ गयी है। और Ammonites भी विलुप्त हो चुके हैं ( The Sixth Extinction Summary In Hindi )।

Chapter 5

Graptolites नामक जंतु समुद्र में रहते थे। लेकिन इंसानों ने समुद्र को भी बहुत प्रदूषित कर दिया है। कारखानों से निकलने वाला गन्दा पानी नदियों के जरिये समुन्दर में मिलता है। सारा प्लास्टिक आदि कचरा भी समुद्र में मिलता है। इससे बहुत से समुद्री जंतुओं का जीवन खतरे में पड़ गया है। और Graptolites तो विलुप्त ही हो चुके हैं।

Chapter 6

इस Chapter में Industrial Revolution के प्रकोप के बारे में जिक्र किया गया है। Factories और मशीन के आने के बाद अँधा -धुन्ध कोयले और पेट्रोल का इस्तेमाल किया जाने लगा। जिससे भारी मात्रा में CO2 atmosphere में जाने लगी। CO2 गैस green house effect के लिए जिम्मेवार होती है। यह heat को absorb कर लेती है जिससे वातावरण बहुत गर्म हो जाता है। इसी कारण Global Warming हुई है। और इससे बहुत सी Species का जीवन खतरे में पड़ गया है।

Chapter 7 – source The Sixth Extinction Hindi Summary

इस भाग में Coral Reefs के बारे में बताया गया है। Coral Reef समंदर के बहुत से जंतुओं को भोजन और आवास प्रदान करते हैं। लेकिन अब वे खतरे में है। और अगले 30 साल में वे खत्म हो सकते हैं।

इसका कारण है बढ़ती हुई CO2। बहुत सी CO2 समुद्र के पानी में घुल जाती है और इससे Carbonic Acid बन जाता है। यह Acid , Coral Reefs के बाहरी shells के साथ react करके उसे नष्ट कर देता है। (Coral reefs का shell कैल्शियम कार्बोनेट का बना होता है।)

इस तरह से Coral Reefs खत्म हो रहे हैं। अगर वे खत्म हो जायेंगे तो उनमें रहने वाली बहुत सी Species भी मारी जाएँगी।

Chapter 8

इस Chapter में Global Warming के North Pole और South Pole पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में discuss किया गया है।

ध्रुवों पर हमेशा बर्फ जमी रहती है। जो धीरे -धीरे पिघलती है और समुद्र के level को maintain करके रखती है। लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण यह बर्फ तेजी से पिघल रही है।

जिसके कारण समुद्र किनारे बसे कई शहर डूब जायेंगे। साथ ही बढ़ते तापमान से कई Aquatic Species और पौधे भी विलुप्त हो जायेंगे। जिससे Ecosystem बहुत बड़े खतरे में आ जायेगा।

Chapter 9

इस भाग में Amazon rainforest के बारे में discuss किया गया है। यह जंगल South America में हैं और Amazon नदी के किनारे है। इसका सबसे ज्यादा हिस्सा ब्राजील में आता है।

इस forest में संसार की सबसे ज्यादा Species पायी जाती हैं। और Biodiversity के हिसाब से world में Number One है।

लेकिन कुछ साल पहले इस जंगल में आग लग गयी थी। और ऐसा माना जा रहा था कि इसे खुद लगाया गया है। ताकि agriculture के लिए ज्यादा जमीन हासिल की जा सके।

इससे ब्राजील के President Bolsonaro की काफी आलोचना भी हुई थी। क्युँकि इससे बहुत सी Species के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया था।

Chapter 10 ( Book The Sixth Extinction Summary In Hindi )

इस chapter में बताया गया है कि कैसे past में Pangea नाम का जमीन का भू -भाग टुकड़ों में बँट गया था। जिससे आज के 7 continent बने हुए हैं।

अगर एक continent की Species दूसरे में चली जाये तो वहाँ का संतुलन बिगड़ जाता है। जैसे Chestnut Blight नाम की बीमारी से Chestnut trees विलुप्त हो गए थे।

Chapter 11

लेखिका Sumatra गयी थीं और वहाँ देखा कि Sumatra Rhino (गैंडा) भी विलुप्त होने की कगार पर है। इसका मुख्य कारण deforestation (वन -कटाव) है। और अब उसके breeding प्रोग्राम चलाये जा रहे हैं। लेकिन वे बहुत ज्यादा efficient नहीं हैं। और हो सकता है कि यह animal भी कुछ सालों में धरती से गायब हो जाये।

Chapter 12

इस chapter में बताया गया है कि Humans के सबसे नजदीकी Neanderthal थे। लेकिन जैसे ही Homo sapiens, यानि हम लोग आये तो Neanderthal इस pressure को झेल नहीं पाए। और extinct हो गए।

लेखिका ने बताया है कि इस तरह एक नयी Species के आ जाने से दूसरी Species extinct हो जाती है।

Chapter 13 – The Sixth Extinction Summary In Hindi

लेखिका ने आखिरी chapter Hope को समर्पित किया है। उन्होंने world के उन सभी Scientists का आभार व्यक्त किया है जो अपने प्रयासों से विलुप्त हो रहे जीवों को बचाने में लगे हुए हैं।

साथ ही लोगों से आग्रह किया है कि सभी Animal Species से प्यार करना सीखें। यह planet उनका भी है और उन्हें भी जीने का अधिकार दें।

समाप्त।

दोस्तो, आशा करता हूँ The Sixth Extinction Summary In Hindi आपको अच्छी लगी होगी और इससे मह्त्वपूर्ण जानकारी भी मिली होगी। Thanks for your time.

Men are from Mars Women are from Venus Book Summary in Hindi

Leave a Comment