The Shining summary in Hindi

Note: The Shining summary in Hindi by Stephen King

Jack Torrance एक असफल writer था। उसकी पिछली जॉब छूट चुकी थी। और वह एक नयी जॉब लेना चाहता था।

एक दिन उसके पुराने दोस्त ने उसे बताया कि कोलोराडो में Overlook होटल में केयरटेकर की जॉब खाली थी।
Winter में वहां बर्फ पड़ती थी और सारा होटल खाली रहता था। Jack को बस खाली होटल की देखभाल करनी थी।

Jack इस जॉब के लिए तैयार हो गया। उसने सोचा कि ओवरलुक होटल में free time में वह अपनी script पूरी कर पायेगा। इसलिए उसने इंटरव्यू दिया और जॉब उसे मिल गयी।

**
Jack पहले शराब की आदत से परेशान था। लेकिन अब उसने शराब पीना छोड़ दिया था। एक बार शराब के नशे में उसने अपने बेटे Danny की बाजू तोड़ दी थी।

इससे नाराज होकर उसकी पत्नी Wendy उससे तलाक लेने वाली थी। लेकिन जब उसने शराब छोड़ने का promise किया तब जाकर वह उसके साथ रहने के लिए मानी थी।

**

इसके बाद Jack, उसका बेटा Danny और पत्नी Wendy एक दिन ओवरलुक होटल पहुँच जाते हैं। सारा होटल खाली थी। फिर Jack वहाँ अपनी ड्यूटी करने लगता है।

Danny एक असाधारण लड़का था। उसके पास psychic powers थी। उसे डरावने दृश्य दिखते थे। जो future
में होने वाली घटनाओं के सूचक होते थे।

कई बार उसे मृत लोगों के भूत भी दीखते थे। वह दूसरों का दिमाग भी पढ़ सकता था।

इसी दौरान Danny की मुलाकात उस होटल में रहने वाले कुक (जिसका नाम Dick था ) से होती है। Dick उससे कहता है कि उसके अंदर भी ऐसी पावर है और इसे वह The Shining कहता है।

एक दिन Dick भी दूसरी जगह चला जाता है।

**

धीरे -धीरे समय गुजरता है। लेकिन ओवरलुक होटल में पहले बहुत murder हो चुके थे। वहाँ माफिया और ड्रग्स का धँधा भी होता था।

Danny को उन सबके दृश्य दिखते रहते हैं। और वह सहमा सा रहता है।

वह होटल Danny को नापसंद करता था। और उसे मारना चाहता था। एक दिन जब Danny बाहर खेल रहा था तो पत्थर की बनी जीवों की मूर्तियां उसका पीछा करने लगती हैं। Danny किसी तरह जान बचा कर होटल के अंदर भाग जाता है।

ऐसे ही एक दिन, एक कमरे में एक बुढ़िया का भूत भी Danny पर हमला करता है। लेकिन Danny वहाँ से भी बच कर भाग आता है।

**

इसके बाद होटल ने Jack को अपने कब्जे में करना चाहा। सबसे पहले अपने -आप ही वहाँ की Bar शराब की बोतलों से भर गयी। उन bottles को देखकर Jack की तलब फिर से जाग गयी।

और वह फिर से शराब का आदि हो गया। उसका मूड बहुत बुरा रहने लगा। उसका Wendy से अकसर झगड़ा होने लगा।

एक दिन होटल के पहले केयरटेकर Delbert का भूत Jack से कहता है कि उसकी वाइफ Wendy उसके काबू में नहीं है। और वह कैसा मर्द है। फिर वह उसे उकसाता है कि अपनी wife और बच्चे का murder कर दे। और उन्हें सबक सिखाये।

**

Novel – The Shining summary in Hindi

इसके बाद Jack एक तलवार लेकर Wendy को मारने के लिए अपने कमरे कि तरफ जाता है। लेकिन Wendy उसे देख लेती है। वह खुद को Danny के साथ एक कमरे में lock कर लेती है।

मगर Jack बाहर से दरवाजा तोड़ने लगता है। तभी Danny अपनी psychic power से Dick को सन्देश भेजता है कि उन्हें बचाये।

फिर Wendy, Danny को बाथरूम की खिड़की से बाहर भेज देती है और पास वाली Maze (भूल -भुलैया) में छुपने के लिए कहती है।

Danny बाहर चला जाता है। लेकिन Jack उसे देख लेता है और उसके पीछे जाता है। Danny भाग कर maze में चला जाता है। Jack वहाँ भी उसका पीछा करने लगता है।

एक जगह Danny, फिर से पीछे आ जाता है। लेकिन वह जाते हुए पैरों के निशानों पर ही पैर रखता है।
फिर एक जगह कूद कर दूसरे रास्ते में छिप जाता है।

Jack पैरों के निशानों का पीछा करते हुए आगे निकल जाता है। और maze में भटक जाता है। जबकि Danny फिर से होटल के अंदर अपनी माँ Wendy के पास चला जाता है।

तभी Dick गाड़ी लेकर आ जाता है और उन दोनों को वहाँ से ले जाता है।

Jack maze के अंदर भटक रहा होता है। रात में ठण्ड की वजह से वह मर जाता है और बर्फ में दब जाता है।

**

कुछ समय बाद Wendy एक दूसरे रिसोर्ट में काम कर रही होती है। वहाँ डिक, Danny से कहता है कि अपने गिफ्ट का अच्छा इस्तेमाल करे और हमेशा अपनी माँ को खुश रखे।

समाप्त।

दोस्तो, आपको The Shining summary in Hindi कैसी लगी, नीचे कमेंट करके बतायें। Thanks.

Dracula (Summary) – Horror story in Hindi

2 thoughts on “The Shining summary in Hindi”

Leave a Comment